Showing posts with label Scam. Show all posts
Showing posts with label Scam. Show all posts

Saturday, August 01, 2020

बीजीपी लगातार उठा रही है "जन मुद्दे"

1st Aug 2020 at 4:14 PM
 राशन बांटने में लगाया बन्दरबांट का गंभीर आरोप  
लुधियाना: 1 अगस्त 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
प्लस मंच के कस्तूरी लाल भी कई जगहों पर पहुंचे राशन बांट देखने 
भारतीय जनता पार्टी निरंतर सक्रिय है और लगातार कोई न कोई मुद्दा उठा कर सियासत को गर्म रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी इस मामले में अब भी ढिलमुल नीति अपनाये हुए है।  अब भाजपा ने उठाया है राशन की बाँट का मुद्दा और आरोप लगाया है की इस मामले में भी हुए हैं बड़े घोटाले।  
बीजेपी ने कहा कि केंद्र सरकार ने  कोरोना संकट के चलते गरीब कल्याण फंड स्कीमों के अंतर्गत पंजाब के करीब डेढ़ करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन भेजा था। नियमों के मुताबिक इसकी बांट पंजाब सरकार  द्वारा की जानी थी। इस राशन की बांट में शुरू से ही अनियमितताएं नज़र आने लगीं तो इस संबंध में शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी आवाज़ उठाते हुए कहा कि मुफ्त राशन बांटने में बंदर बांट हो रही है। गरीब परिवारों तक राशन नहीं पहुंच रहा है। इसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने भी कई बार ज़िला प्रशासन व पंजाब सरकार को चेताया था। अब विभिन्न माध्यमों से खबर आ रही है कि प्रदेश कोविड कंट्रोल रूम द्वारा हिसाब मांगने पर राशन की 10 लाख से ज्यादा किटों का कोई हिसाब नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि इन किटों में आटा, चावल, दाल, मसाले इत्यादि थे। इस मामले में खाद्य मंत्री भारत भूषण आशु के गृह ज़िले लुधियाना में ही उनकी नाक के नीचे लगभग 6 लाख किटों का हिसाब न मिलने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैंपन अमरिंदर से  सवाल पूछा कि राशन की 10.67 लाख किटों का हिसाब अब कौन देगा? ज़िला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि इस घटना ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि शुरू से ही पंजाब में राशन की बांट में घोटाला हो रहा है। भाजपा शुरू से ही यह मुद्दा उठा रही थी कि प्रशासन द्वारा राशन किटों को बांटने का काम कांग्रेसी नेताओं को सौंपा जा रहा है जिसमे गड़बड़ होने को आशंका है और अंत वही हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्रीय राशन में घोटाला करके गरीब परिवारों से धोखा किया है। ऐसी संकट की घड़ी में जब सभी ने अपनी स्मर्था से विभिन्न योगदान करके गरीब जरूरतमंदों की सहायता में लंगर लगाकर तथा राशन बांटकर अपने हाथ आगे बढ़ाए, तो पंजाब सरकार ने उनकी मदद करने की बजाय उनका राशन हड़प कर बड़ा घोटाला कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राशन घोटाले में मोहल्ला, वार्ड तथा गांव से लेकर ऊपर तक कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल हैं । उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत से कांग्रेसियों के घरों तथा गोदामों में पड़ा सरकारी राशन सड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार द्वारा इस मामले में छानबीन के लिए लगाई गई किसी भी एजेंसी पर विश्वास नहीं है। जिन डिप्टी कमिश्नरों की देखरेख में राशन वितरण का काम हुआ है, वह निष्पक्ष रुप से घोटाले की जांच कैसे करेंगे। इसलिए पंजाब सरकार को राशन के इस महाघोटाले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए। 
पंजाब सरकार के राशन घोटाले को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा के आह्वान पर ज़िला लुधियाना के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों में रह कर यह प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा के जिला सचिव कांतेन्दु शर्मा, युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष महेश शर्मा उपस्थित थे। अब देखना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मैदान में निकलते हैं या सत्ता की मस्ती में मस्त रहते हैं।