Showing posts with label Improvement Trust. Show all posts
Showing posts with label Improvement Trust. Show all posts

Tuesday, March 22, 2022

कांग्रेस में व आप में कोई फर्क रह गया क्या--- पुष्पेंदर सिंगल

22nd March 2022 at  7:00 PM

संजीव अरोड़ा के खिलाफ भाजपा ने भी किया खुला विरोध 


लुधियाना: 22 मार्च 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

संजीव अरोड़ा को राजयसभा सदस्य बनाए जाने के विरोध का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। पंजाब के बहुत से संगठनों ने राज्य सभा सदस्यों के चुनाव को लेकर सख्त एतराज़ जताया हैऔर सवाल किया है कि आप की लीडरशिप बताए कि इन लोगों ने अब तक पंजाब के लिए क्या किया है और आगे इनसे क्या उम्मीद है? अब इस विरोध को तीखा करते हुए भारतीय जनता पार्टी भी सरगर्मी के साथ शामिल हो गई है। भाजपा नेताओं ने संजीव अरोड़ा का अतीत फिर से खंगाला है। 

भाजपा जिला लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की कुछ महीने पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना में 4.5 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने के मामले में लुधियाना भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था और ट्रस्ट दफ्तर को ताला लगाया था। यह जमीन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना द्वारा रितेश प्रॉपर्टी नाम की फर्म को अलॉट हुई थी जिसके डायरेक्टर संजीव अरोड़ा हैं जिन्हें अब आम आदमी पार्टी से राज्य सभा का सांसद बनाया गया है। गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा लुधियाना के उद्योगपति है। लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की कांग्रेस में व आप में फिर क्या फर्क रह गया है।   

जानकारी के लिए बताते चलें कि शहर के दुगरी रोड स्थित जिस एरिया में यह जमीन है, वहां मार्केट दाम लगभग दो लाख रुपये प्रति गज है। इसके हिसाब से जमीन की कुल कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई गयी थी लेकिन चेयरमैन और कांग्रेस के मंत्री ने मिलकर इस ज़मीन को अपने चहेतों रितेश प्रॉपर्टी के डायरेक्टर संजीव अरोड़ा को महज 96 करोड़ रुपये में बेच दिया था। 

इससे सरकारी खजाने को लगभग 250 करोड़ रुपये की चपत लगनी संभव थी लेकिन भाजपा के कड़े विरोध के बाद यह डील रद्द हो गयी थी। दूसरी तरफ जब भाजपा को राज्यसभा में सांसद भेजने का मौका मिला था तब भाजपा ने स्व. लाला लाजपत राय जैसे उद्योगपति का नाम भेजा था और लाला जी को जानने वाले शहर के हर एक उद्योगपति को जानकारी है कि किस तरह लाला जी ने शहर की उद्योगिक समस्यायों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि लोग आज भी लाला जी को याद करते हैं। 

आप इसी खबर के साथ देख सकते हैं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को टाला लगाए जाने की फाईल फोटो। उस धरने के समय भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने वाला था। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना के कार्यकर्ताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर को ताला लगा दिया था। इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,खजांची गुरदेव शर्मा देबी, पंजाब भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल,मिनोरिटी मोर्चा पंजाब के प्रधान जॉन मसीह,पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू विशेष तौर से इस पर्दर्शन में शामिल हुए थे। 
इससे पहले लुधियाना पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर बंदोबस्त किया हुआ था लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जोश में बैरिकेडिंग को उखाड़ते हुए ट्रस्ट की ओर बढ़ गए और भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ट्रस्ट दफ्तर को ताला लगाने में कामयाब हो गए।इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया की लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम व पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु ने कौड़ियों के भाव बेचीं अपने चहेतों को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन उन्होंने बताया की 3.79 एकड़ यानि 16344 वर्ग गज को 91 करोड़ 86 लाख 47 हजार 210 रुपए के आरक्षित मूल्य पर अपने चहेतों भू माफिया को बेच दी। इस जमीन की कीमत बाजार भाव के हिसाब से करीब 350 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसे महज 96 करोड़ रुपये में बेच कर सरकारी खजाने को  लगभग 250 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। 
 भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने जानकारी देते हुए कहा था कि लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन पार्ट टू और दुगरी रोड स्थित यह जमीन दो लाख रुपये प्रति वर्ग गज से भी ज्यादा की है और नेता इस जमीन को कोड़ियो  के भाव बेचकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकारी संपत्तियो की लूट नही होने दी जाएगी।   और वे घोटाले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई, जमीन की नीलामी पर प्रतिबंध और घोटाले में शामिल अधिकारियों और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। 
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेन्दु शर्मा, सुनील मौदगिल, हर्ष शर्मा, महेश शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन,महिला मोर्चा की महामंत्री हरमनदीप कौर,भाजपा लुधियाना एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय सूरी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप,युवा मोर्चा महामंत्री अजिंदर सिंह,एस सी मोर्चा के सह प्रभारी राजिंदर खत्री,संतोष विज,जिला उपाध्यक्ष सतपाल सग्गड़,सुनील मौदगिल,अश्वनी बहल,यशपाल जनोत्रा,राजेश्वरी गोसाई ,किरण शर्मा, जिला सचिव पंकज जैन,संजय गोसाई,अमित डोगरा,नवल जैन,मनमीत सिंह चावला,विक्की सहोता,नरींदर सिंह मल्ही,भूषण गोयल,सरदार तरनजीत सिंह,कैलाश चौधरी,सुमन वर्मा,भूषण गोयल,सुरिंदर बाली,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता विशाल गुलाटी अंकित बत्रा,धरमिंदर शर्मा,डिंपी मक्कड़,मंडल प्रभारीयो में दीपक गोयल,जज्बीर मनचंदा, परवीन शर्मा,चन्दन गुप्ता, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सुरिंदर अटवाल,ऐनी सिक्का,लोकल बॉडी सेल के प्रधान इन्दर अग्रवाल,आईटी इंचाजों में मनीषा सैनी,हर्ष सरीन,मनु अरोड़ा,राजेश अरोड़ा,और मंडलों के प्रधानों में लकी शर्मा,शिव राम गुप्ता,संजीव पूरी,भूपिंदर राय,दमन कपूर,राकेश जग्गी,जसदेव तिवारी,तीर्थ तनेजा,गुरप्रीत सिंह सोढ़ी,केवल गर्ग,सुरेश गर्ग,संदीप वडवा,गौरव अरोड़ा,हरीश सग्गड़,भोला झा, ऐडवोकेट ऐन. के. शर्मा,सुमन शर्मा ,डा परमजीत सिंह,भाजपा  प्रदेश व लुधियाना जिले के सभी कार्यकारिणी सदस्य,मोर्चों व सैलों के प्रधान,मंडलों के प्रधान व महामंत्रिगण मौजूद थे आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष पर्दर्शन उपस्थिति दर्ज कराई।

Monday, October 17, 2016

इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर की 18 अक्तूबर


2016-10-17 15:14 GMT+05:30
संगत दर्शन माध्यम से पुराने मामलों के निपटारे के लिए बढ़ाई तारीख 
बकाया जमा करवाने वालों को मिलेगी मुफ्त सीवरेज व पानी की सुविधा
लुधियाना: 17 अक्टूबर 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट ने 125 गज तक प्लाटों को मुफ्त पानी व सीवरेज उपलब्ध करवाने की तर्ज पर ट्रस्ट की तरफ से अलाट किए गए ईड्ब्लयूएस और एलआईजी फ्लैटों को भी मुफ्त पानी व सीवरेज की सहूलियत देने की घोषणा की है। मुफ्त सीवरेज व पानी की सहूलियत उन्हीं फ्लैट धारकों को मिलेगी जिसकी तरफ से ट्रस्ट की तरफ से 20-20 साल पुरानी रुकी किश्तों सहित अन्य बकाया राशि जमा करवाने का प्रमाण पत्र होगा। उपरोक्त जानकारी इम्प्रूमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन  डा.सुभाष वर्मा ने प्रैस को लिखित बयान के माध्यम से दी। ट्रस्ट के अनुसार इस स्कीम का लाभ 2 लाख उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर मिलेगा। वर्मा ने बताया कि ट्रस्ट ने सरकारी छुट्टियों के चलते संगत दर्शन के माध्यम पुराने व लंबित मामलों के निपटारे के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर से बढ़ाकर 18 अक्तूबर मंगलवार तक बढ़ाकर आवेदनकर्ताओ को राहत प्रदान की है।