Showing posts with label Insurance. Show all posts
Showing posts with label Insurance. Show all posts

Wednesday, January 22, 2014

श्री हिन्दू न्याय पीठ ने उठाया क्रन्तिकारी कदम

Tue, Jan 21, 2014 at 6:36 PM
मन्दिरों के पुजारियों के लिए आरम्भ की दुर्घटना बीमा योजना
टूटीयां वाले मन्दिर के पुजारियों को सौंपे तीन तीन लाख रुपये के बीमा पालिसी के कागज 
लुधियाना: 21 जनवरी 2014: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
श्री हिन्दू न्याय पीठ ने मन्दिरों के पुजारियों व हिन्दू धर्म के प्रचारकों को जीवन रक्षा कवच प्रदान करने के लिए तीन तीन लाख रुपये का बीमा करवाने की योजना के तहत आज शिवपुरी स्थित टूटीयां वाला मन्दिर के पुजारियों का तीन तीन लाख रुपये का दुर्घटना बीमा करवा पुजारियों को कागज सौंपे। श्री हिन्दू न्याय पीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि न्याय पीठ ने धर्म प्रचारकों व पुजारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना आरम्भ की है। मन्दिरों के पुजारियों के लिए दुर्घटना बीमा के लिए हैल्पलाइन न. 92561-09700 मोबाइल नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मन्दिरों में हिन्दू धर्म का प्रचार करने वाले पुजारी संपर्क करके अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते है। भविष्य की योजनाओ का जिक्र करते हुए उन्होनें कहा कि मन्दिरों में कार्यरत पुजारियो को हिन्दू धर्म के प्रचार के लिए परिपक्व बनाने के उद्देश्य से न्यायपीठ के माध्यम से वेदों व शास्त्रों के प्रचार का प्रशिक्षण देकर धर्म प्रचार को बढ़ावा देने की निति के तहत अंधविश्वास में घिरते जा रहे हिन्दू धर्म के अनुयायियों को वेदों व शास्त्रों के साथ जोडऩे के प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व सैंकड़ों बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके हनुमान को भोग लगवाया। इस अवसर पर शिवपुरी मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, विशाल शर्मा,महेश शर्मा, सुरजीत जैन,कपिल देव,बिशन दास सहित अन्य भी मौजूद थे।