Showing posts with label S P Singh. Show all posts
Showing posts with label S P Singh. Show all posts

Monday, April 22, 2019

अमित थापर को नियुक्त किया गया आल मीडिया प्रेस क्लब का प्रधान

WhatsApp:22nd April 2019: 07:02 PM
अस्वस्थ होने के कारण क्लब को टाईम नही दे पा रहे थे एस पी सिंह 

लुधियाना: 22 अप्रैल 2019: (मैडम संदीप शर्मा)::

आल मीडिया प्रेस क्लब की एक विशेष बैठक आत्म पार्क के सामने स्थित संगठन के सब आफिस में हुई जिसमें संगठन की गतिविधियों के तेज़ करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में उपस्थित मेम्बर्स और क्लब के प्रधान श्री एस०पी० सिंह मौजूद रहे। उनकी अगवाई में क्लब ने अहम फैसले लिए।  श्री एस०पी० सिंह ने कहा कि मैं अस्वस्थ होने के कारण क्लब को टाइम नही दे पा रहा हूँ इसलिए सभी मेम्बर्स की सर्वसम्मति से श्री अमित थापर को आलमीडिया प्रेस क्लब के  कार्यकारिणी समित का प्रधान नियुक्त किया जाता है। आज से हमारे सभी कार्य अमित थापर जी देखेंगे। जिसमें किसी भी मेम्बर्स को कोई ऐतराज़ नही होना चाहिए तथा अमित थापर ने मेम्बर्स को विस्वास दिलाया कि कमेटी तथा एस० पी० सिंह जी जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे मैं अपने कर्तव्य समझकर तन, मन, धन, से पालन करूँगा।

इस मौके पर उपस्थित मेम्बर्स में, जनरल सेक्रेटरी अशोक दिलावर, उप प्रधान गूंनवीरसिंह, उप प्रधान मैडम संदीप शर्मा, कमल अग्रवाल, हरि सिंह, परम जीत सिंह वाईस प्रधान, बलविंदर श्याल, अमरजीत सिंह, PRO रिंकुकुमार, कैशियर राजेन्द्र वर्मा, धर्मपाल जी, सतनाम सिंह, सुरिन्दर सिंह, देविंदर राजपूत, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।