Showing posts with label Gurdaspur. Show all posts
Showing posts with label Gurdaspur. Show all posts

Monday, October 13, 2025

होलिस्टिक होम्योपैथिक क्लिनिक द्वारा निःशुल्क शिविर

Monday 13th October 2025 at 10:06//07 AM Regarding Medical Camp

बहरामपुर (गुरदासपुर) में शिविर से हुआ लोगों को फायदा  


बहरामपुर: (ज़िला गुरदासपुर):: (गुरदासपुर स्क्रीन)::

लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से होलिस्टिक होम्योपैथिक क्लिनिक मुकेरियां की ओर से ग्राज़िट्टी इंटरएक्टिव आईटी कंपनी पंचकुला के सहयोग से एक मुफ़्त होम्योपैथिक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। यह शिविर राधा कृष्ण मंदिर, बेहरामपुर में लगाया गया।

इस शिविर के दौरान डॉ. अमन पठानिया और डॉ. दीपक ठाकुर के नेतृत्व में अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने 100 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ़्त होम्योपैथिक दवाइयां प्रदान कीं। मरीजों को जीवनशैली, आहार और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. अमन पठानिया ने कहा कि होम्योपैथी एक प्राकृतिक और सुरक्षित पद्धति है जो शरीर को अंदर से संतुलित करती है। वहीं, डॉ. दीपक ठाकुर ने बताया कि इस तरह के कैंप ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और लोगों को सही उपचार की दिशा में प्रेरित करने में मददगार साबित हो रहे हैं।

इस शिविर का आयोजन और प्रबंधन पवन कुमार, राजेश कुमार, पंडित अजय शास्त्री और सुभाष चंद्र जी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच आसान होती है।

स्थानीय निवासियों ने डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार के शिविर गाँवों के लोगों के लिए एक वरदान हैं। आयोजकों ने बताया कि आने वाले महीनों में आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

Friday, March 17, 2017

गुरदासपुर: हाई अलर्ट के बावजूद भी नाके दिखे खाली

Fri, Mar 17, 2017 at 12:30 PM
पुलिस ने कहा कि  नाके बदलना हमारी रणनीति
गुरदासपुर: 17 मार्च 2017: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन):
मंगलवार को पठानकोट में संदिग्ध होने की सुचना और बुधवार को अमृतसर के एयरपोर्ट पर संदिग्ध बेग भले ही पूरे पंजाब में हाई अलर्ट पर चल रही है,लेकिन गुरदासपुर जिले में अधिकांश पुलिस नाके खाली नजर आए, हालांकि जिला पुलिस अधिकारियो का कहना है कि पुलिस द्वारा एक जगह पर पक्के नाके लगाने की बजाए बदल-बदल कर नाके लगाने की योजना बनाई है,ताकि असमाजिक तत्वों को पुलिस की नीति समझ ना आ सके।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पठानकोट एयरबेस क्षेत्र में संदिग्ध होने संबंधी मिली सुचना के बाद पुलिस व सेना द्वारा संयुक्त्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया,जबकि अगले ही दिन बुधवार को अमृतसर के एयरपोर्ट पर भी एक संदिग्ध बेग मिला, जिसके बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।जब जिला गुरदासपुर में पड़ते पुलिस नाको का निरीक्षण किया गया तो पुलिस नाको से जवान नदारद पाए गए, जबकि कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ही तैनात थे।
शहर में स्ट्रीट लाईटे भी पड़ी बंद:नगर कौंसिल गुरदासपुर द्वारा पावरकॉम को पिछले करीब आठ साल से भुगतान न किए जाने से चलते 10 करोड़ से अधिक बकाया चल रहा है, जिसके चलते पावरकाम द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन भी काटा हुआ है और शाम होते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब जाता है। 
यहा-यहा खाली मिले नाके:गुरदासपुर के मंडी चौक, काहनूवान चौक, हनुमान चौक, तिब्बड़ी चौक, मिल्क प्लांट चौक पर पुलिस द्वारा दीनानगर व पठानकोट आंतकवादी हमले के बाद बंकर बनाए गए हैं, लेकिन वर्तमान में उनमे कोई भी पुलिस कर्मचारी तैनात  नहीं था।
अति संवेदनशील माना जाता है जिला गुरदासपुर:पुलिस थाना दीनानगर पर हुए आंतकी हमले और जिले में पड़ती भारत-पाक सीमा से कई बार हो चुकी घुसपैठ की कोशिश के चलते जिला गुरदासपुर को अति संवेदनशील जिला माना जाता है। काबिले जिक्र है कि जिले में आए दिन अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे जाने के चलते कई बार बड़े सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा चुके हैं।लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा कुछ दिन की सख्ती के बाद फिर से ढीली कारवाई को अपना लिया जाता है।
दीनानगर बाईपास से बड़ा नाका हटाया:दीनानगर थाने पर हुए बड़े आंतकी हमले के बाद से ही दीनानगर गुरदासपुर बाईपास चौक पर दो बंकर व एक पुलिस चोंकी बनाकर करीब आधा दर्जन कर्मचारी दिन रात डयूटी पर तैनात रहते थे।इस नाके पर पुलिस   द्वारा भारी बेरिकेंडिग भी की गई थी।लेकिन क्षेत्र वासियों को उस समय हैरानी हुई,जब हाई अलर्ट के बीच ही उक्त नाके से सारे बेरिकेड्स हटाने के साथ ही पुलिस कर्मचारियों को भी हटा दिया गया।
दूसरी जगह लगाया नाका:
दीनानगर-गुरदासपुर बाईपास चौक से नाका हटाए जाने से संबंधि एएसपी वरुण शर्मा का कहना है कि उक्त नाके को हटा कर दूसरी जगह पर लगाया गया है।उन्होंने ने बताया कि यह फैंसला उच्च अधिकारियो द्वारा लिया गया है।
चलाया गया है विशेष चैकिंग अभियान:डी एस पी 
डीएसपी सिटी कुलवंत राय ने बताया कि जिले में हाई अलर्ट के चलते एसएसपी जसदीप सिंह के नेतृत्व में पूरी रात विशेष चैकिंग अभियान चलाया हुआ था।उन्होंने बताया कि जिले में बने पुलिस नाको से पुलिस को हटाया नहीं गया बल्कि उन्हें अलग-अलग जगहों पर मूव करने के लिए कहा गया है, ताकि एक ही जगह पर पक्का नाका लगा रहने से असमाजिक तत्वों अन्य रास्ते को अपना अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सके।

Tuesday, January 03, 2017

छोटेपुर के आने से गुरदासपुर बना हॉट सीट

Tue, Jan 3, 2017 at 1:09 PM
छोटेपुर के मैदान में आने से गुरदासपुर के चुनावी मैदान में आई गर्माहट 
गुरदासपुर: 3 जनवरी 2017: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन):

अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा छोटेपुर ने आज विधानसभा हलका गुरदासपुर से खुद की उमीदवार को ऐलान कर दिया हैं। "आप" पंजाब के कनवीनर के पद से हटाए गए छोटेपुर ने गुरदासपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान उस समय किया,जब आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल उनके पैतृक हलका जिला गुरदासपुर में रैलियां करने आए हुए थे।
छोटेपुर के आने से इस सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। इसी तरह इस हलके से अकाली दल और कांग्रेस के उमीदवारों के बीच सीधे तौर पर टक्कर होती नजर आई है,वही इस बार मुकाबला और दिलचस्प होने की उमीद हैं।

गुरदासपुर हलके से अकाली भाजपा के उमीदवार गुरबचन सिंह बब्बेहाली हैट्रिक लगाने के इरादे के साथ मैदान में डटे हुए है,जबकि उनको चुनौती देने के लिए कांग्रेस की ओर से युवा उम्मीदवार बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा चुनाव मैदान में उतरे है। पूर्व विधायक करतार सिंह पाहड़ा के पोतरे बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की तरफ से कुछ दिन पहले निकाले गए रोड शो से उन्होंने ने यह संकेत दे दिया है वह अपने विरोधियों को पराजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अतिरिक्त्त आम आदमी पार्टी के अमरजीत सिंह चाहल भी पिछले कुछ दिनों से चुनाव प्रचार कर रहे है। गुरदासपुर से दिलचस्प चुनाव समीकरण मे उस समय एक अहम मोड़ आ गया हैं। जब 2016 के राजनितिक कलेंडर मे सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी इस हलके से चुनाव लड़ने का एलाने कऱ दिया है। छोटेपुर करीब 48 वर्ष के लंबे राजनितिक सफर के गवाह हैं।उन्होंने ने अपना राजनितिक कैरियर 1968 मे बतौर कालेज स्टूडेंट शूरु किया था। इस दौरान उन्होंने ने अनेक उतार चड़ाव देखे। सन 1985-1988 मे वह पुराने धारीवाल हलके से विधायक चुने गए और बरनाला सरकार में सैर सपाटा मंत्री बने। सन 2002 मे वह धारीवाल हलके से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव जीते। इसके बाद सन 2007 मे वह कादियां हलके से आजाद उम्मीदवार के तौर पर मुकाबले मे आए लेकिन हार के बाबजूद वह 40 हजार वोट लेने में कामयाब रहे। सियासी जंग लड़ते लड़ते वह 2009 मे कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस मे शामिल हो गए। दिल्ली मे आप की चढ़ाई के बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए,और 2014 की लोक सभा चुनाव गुरदासपुर से लड़ी। इसमें वह जीत हासिल नही कर सके लेकिन पौने 2 लाख वोट ले गए थे। इस वर्ष अगस्त महीने मे उन्हें आप के कनवीनर के पद से हटा दिया गया। जिसके बाद उन्होंने ने अपना पंजाब पार्टी का गठन किया।

Friday, December 16, 2016

दीनानगर:बेटी सहित ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान

कौन पता लगाएगा उस दुःख का जिसने ले ली जान 
गुरदासपुर: 16 दिसम्बर 2016: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन):
विकास और खुशियों के लम्बे चौड़े दावों के दरम्यान मां बेटी की आत्महत्या बता रही है हमारे समाज की आंतरिक हालत। एक औरत ज़िन्दगी देते वक़्त ज़रा भी नहीं हिचकिचाई। अपनी बेटी को साथ लेकर रेल पटरी के नज़दीक ट्रेन की इंतज़ार करती रही। उसे न खुद पर तरस आया और न ही अपनी मासूम सी तीन वर्षीय बेटी पर। केवल 23 बर्षीय महिला ने अपनी साढ़े तीन बर्ष की बच्ची के साथ जब गाड़ी के आगे छलांग लगाई तो बच्ची चिलाती रही मां रेलगाड़ी आ रही है लेकिन मां ने एक ना सूनी और कूद गई ट्रेन के नीचे। कोलियांरोड की रेलवे क्राॅसिंग पर अमृतसर से दीनानगर की तरफ जा रही रावी एक्सप्रेस के आगे कूदकर इस महिला ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान रुचि सैनी पत्नी राज कुमार और बेटी मनप्रीत निवासी गांव जानीचक्क थाना तारागढ़ के रूप में हुई है। मृतका का पति राज कुमार सऊदी अरब में नौकरी करता है और आज ही वह अपने घर लौट रहा था। उधर, राज कुमार की फ्लाइट ने सऊदी अरब से अमृतसर के लिए उड़ान भरी, तो इधर रुचि ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। हालांकि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है पर एक बात साफ़ ज़ाहिर है कि समाज में फैले दुःख ने मौत को ही एक बचने का रास्ता बना दिया है। 


रुचि घर में सुबह अपनी सास को यह कहकर आई थी कि वह बैंक से पैसे निकलवाने जा रही है। लेकिन वह कोलियां रोड रेलवे क्रासिंग के पास गई। इसी रोड पर आगे पड़ते गांव न्यामता में उसके नानके हैं। रावी एक्सप्रेस सुबह करीब पौने ग्यारह बजे रेलवे क्रासिंग से गुजरती है और रुचि उससे पहले ही अपनी बेटी के साथ वहां पहुंच चुकी थी। लेकिन, ट्रेन करीब पौना घंटा लेट होने कारण वह बेटी को लेकर रेलवे क्रासिंग के पास घूमती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने अपनी बेटी को बिस्किट भी खिलाए। उसके हावभाव से कोई अंदाजा नहीं लगा पाया कि वह ट्रेन के आगे ख़ुदकुशी करने आई है। जब ट्रेन आने के वक्त फाटक को बंद किया गया, तो वह उसकी रेलिंग के पास आकर खड़ी हो गई। जैसे ही ट्रेन पास आई वह बेटी को खींचते हुए ट्रेन के आगे जा कूदी। रेलवे पुलिस ने उसके पर्स से मिले अाधार कार्डों से मां बेटी की पहचान की और ससुराल गांव जानीचक्क और मायके गांव डीडा सैनियां परिजनों को सूचित किया। सुसराल में अकेली बूढ़ी मां ही थी, जबकि उसके पिता जो कि रंजीत सागर डैम में नौकरी करते हैं। 31 मार्च को अपनी रिटायरमेंट संबंधी कागजात तैयार करवाने पत्नी काे लेकर कार्यालय गए थे, जबकि भाई धीरज विदेश से लौट रहे जीजा को लेने अमृतसर एयरपोर्ट गया था। रोज़ी रोटी के लिए विदेश गया व्यक्ति जब लौटेगा तो सामने होगा दुःख का पहाड़। कभी न भर पाने वाला ज़ख्म। हो सकता है उसने विदेश में कमाई करके अपने कर्ज़ उतार लिए हों।  घर में खुशहाली की सी सुविधाएं जुटा ली हों लेकिन वो सब सुख सुविधाएं मिल कर भीइस दर्द को कम नहीं कर पाएंगी। 

रेलवे पुलिस के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि हादसे संबंधी धारा 174 के तहत केस कार्रवाई कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजा जाएगा। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
 

दीनानगर के गांव डीडा  की रहने वाली रूचि सैनी  की शादी गांव जैनी चक में-हुई थी उस का पति विदेश में काम करता था जो के आज ही घर आने वाला था मौके पर खडे एक लडके ने बताया की यह औरत 2 घंटे से से अपनी बच्ची को लेकर रेलवे फाटक के आस पास घूम रही थी फिर अपनी बच्ची को इसने खाने को भी लेके दिया उसके बाद जब रेलगाड़ी आई तो जबरदस्ती अपनी बच्ची को लेकर पटडी के पास चली गई और बच्ची चिलाती रही और मां ने एक ना सुनी और अपनी 3 साल की बच्ची  मनप्रीत को ले कर ट्रेन के नीचे छलांग लगा दी। मौत इतनी भयानक थी देख कर सभी की रूह कॉप रही थी। 


मौके पर मिली जानकारी के अनुसार लड़की का नाम रुचि जो जिला पठानकोट के गाँव जनीचक की रहने वाली है जिसकी पांच बर्ष पहले  राज कुमार के साथ  शादी हुई थी जो विदेश में काम करता था पुलिस की तरफ फ़िलहाल 174 की करवाई लाश को पोस्टमार्टम क्र वारिसों के हवाले कर दिया है  इस मोके पर एसएच ओ सतपाल ने बताया की रवि गाडी जो अमृतसर से पठानकोट जा रही थी उसने रेलगाड़ी के नीचे आ कर आत्महत्या कर ली है पुलिस द्वारा मृतिका लड़की के वारिसों के व्यानो के आधार पर बनती करवाई की जायगी। फ़िलहाल 174 की करवाई कर के लाश को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है  .
एसएचओ इंसपेक्टर सतपाल ने बताया कि अगर वारिस कोई ब्यान देंगें तो रुचि और बेटी मनप्रीत की की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

Tuesday, December 06, 2016

सांबर घुसा रिहायशी इलाके में और तमाशबीन लोगो ने ली उसकी जान

Tue, Dec 6, 2016 at 3:21 PM
वन विभाग के अधिकारियों ने किया बचने के कई प्रयासों का दावा 
गुरदासपुर: 6 दिसम्बर 2016: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन):
जानवरों के साथ मानव की अमानवीयता को लेकर कई फिल्में बनी, कई गीत लिखे गए, बहुत से संगठन भी बने लेकिन इस में कमी नहीं आई। जान लेना, तड़पाना और फिर तमाशा देखना मानव की आदत बनती चली गयी। कई तरह के बुत और पुतले जलाते जलाते यह लोग ज़िंदा इंसानों को भी जलाने लगे। इनके अंदर की दबी छुपी हिंसा ज़रा ज़रा सी बात पर बाहर आने लगी। अब इस तरह की बर्बरता का नया मामला सामने आया है गुरदासपुर में। 

गुरदासपुर के बाहरी इलाके में एक भटका हुआ सांबर रिहाईशी इलाके में आ घुसा जहां पर लोगों को देखकर सांबर अचानक घबराकर इधर उधर भागने लगा और लोगो की भीड़ भी सांबर को भगा भगा कर तमाशा देखने लगी और आखिर थक हार कर सांबर गिर गया। गिरने के बाद लोगो ने सांबर को घेरकर पकड़ लिया और फारेस्ट के अधिकारियो को मौके पर बुलाया गया परंतु अधिकारी भी सांबर को बचा ना सके आखिरकार सांबर घबराहट से भागते भागते मौत की आगोश में चला गया और लोगो की भीड़ सांबर को घेरकर तमाशा देखती रही।  
इक जानवर की जान आज इंसानो ने ली है--गीत के बोल आज फिर महसूस किये गए। यह वाक्य आज सामने आया गुरदासपुर के बबरी इलाके में जहां पर भटके हुए सांबर को लोगो ने इतना भगाया की तमाशबीन  लोगो की वजह से सांबर की किसी चीज से टकराने से गिर कर मौत हो गई हालांकि फारेस्ट की टीम मोके पर पहुँच चुकी थी  परंतु फिर भी घायल सांबर को बचा ना सकी, भीड़ से घबराकर भागता हुआ सांबर इतना घबराया हुआ था की भीड़  से बचने के लिए भागते हुए किसी चीज से टकरा गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़ उन्होंने घायल सांबर को बचाने की बहुत कोशिश की परंतु बचा ना सके सांबर की मौत की असली वजह तो  पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगी परंतु इस वाक़्य से तो ज़रूर साबित हो गया की मेनिका गांधी द्वारा चलाया गया अभियान और सरकार द्वारा बनाये गए वन संरक्षण मंत्रालय अभी तक लोगो को यह बताने में नाकाम रहे हैं कि ऐसी स्थिति में आखिरकार लोगो को करना क्या चाहिए लोग आज भी ऐसे मौके पर तमाशबीनों की भूमिका निभाते है और एक जानवर को अपनी जान गवानी पड़ती है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो  अमानवीयता और तमाशबीनी का शिकार इंसान भी बन सकते हैं। यह एक खतरनाक इशारा है खतरनाक भविष्य की तरफ। 

Friday, May 06, 2016

एयरबेस सिक्योरिटी की एक बार फिर एक बड़ी कोताही

Fri, May 6, 2016 at 1:00 PM
आखिर कहाँ से पकड़ा गया यह संदिघ्ध?
गुरदासपुर: 6 मई 2016: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन):
पठानकोट आतंकी हमले को भले ही चार महीने बीत चुके हो लेकिन एयरबेस सिक्योरिटी की एक बड़ी कोताही एक बार फिर सामने आई है। एयरबेस के मुख्य गेट  के अंदर सेंटर स्कूल के सामने से एक संदिग्ध का पकड़ा जाना बहुत से सवाल खड़े करता है।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ कथित संदिघ्ध एयरबेस के अंदर बने सेंटर स्कूल के सामने से पकड़ा गया है और इसे एयरफोर्स सिक्योरिटी ने नहीं बल्कि स्कूल के एक गॉर्ड ने पकड़ा है हलाकि जो जानकारी एयरबेस अधिकारिओ ने इस संदिघ्ध को पुलिस को सौंपते वक़्त दी है उसमे इसे मुख्य  गेट से पकड़ा हुआ बताया गया है.  सुविज्ञ सूत्रों के मुताबिक़ स्कूल के बाहर व गेट पर लगे सी सी टी वी तक में इसकी तस्वीरें है और यह एयरबेस के अंदर स्कूल के सामने से पकड़ा गया है। सुबह स्कूल टाइम पर लघभग 8 से 8 : 15 के बीच जब स्कूल लगने का टाइम होता है तब स्कूली बच्चों के साथ एयरबेस में दाखिल हुआ है और इसको स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़कर सिक्योरिटी के हवाले किया है जिसकी सी सी टी वी फुटेज भी है परन्तु जो जानकारी पुलिस को दी गई है उसके मुताबिक़ संदिघ्ध को एयरबेस के गेट से पकड़ा गया है और पुलिस के हवाले किया गया है पुलिस अधिकारी से जब इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की संदिघ्ध मानसिक रूप से बीमार लगता है और एयरफोर्स ऑथोरिटी ने उनके हवाले किया है पारंभिक जानकारी के मुताबिक़ इसका नाम मुहेुदीन है जो जिला प्रतापगढ़ के गांव दाखूया का रहने वाला बताया जा रहा है परन्तु यह अपना बार बार पता बदल रहा है जिससे तफ्तीश करने में काफी मुश्किल हो रही है परन्तु पुलिस अपनी तरफ से पूरी मुस्तैदी से इसकी जांच कर रही है हालांकि मानसिक तौर पर यह बीमार लग रहा है। इसकी 

पकड़े जाने की जगह कोई भी हो पर मूल जगह तो एयरबेस ही है। स्कूल के सामने और एयरबेस के लघभग 30 मीटर अंदर पकड़ा जाना ज़ाहिर तोर पर एयरबेस सिक्योरिटी पर बहुत बड़े सवाल खड़े करती है। इसके पकड़े जाने से सुरक्षा के मामले में अभी तक ढील साफ़ स्पष्ट नज़र आ रही है। पकड़ा गया संदिग्ध मानसिक रूप से बीमार लगता है लेकिन अपना पता बार बार बदल रहा है। जिससे जाँच में काफी मुश्किल आ रही है। 

एस एच ओ भारत भूषन इसकी गहन जांच कर रहे हैं। 

Monday, August 03, 2015

बहुत ही खतरनाक था पकड़ा गया रॉकेट और लांचर

 Mon, Aug 3, 2015 at 7:55 AM
आई जी बार्डर रेंज ईश्वर चन्द्र का मीडिया भेंट में खुलासा 
गुरदासपुर::3 अगस्त 2015: (विजय  शर्मा//पंजाब स्क्रीन):
दीना नगर में हुए भयावह हमले के खुलासे लगातार हो रहे हैं। अलग अलग नेताओं के वहां जाने का सिलसिला भी जारी है। इस हमले ने सुरक्षा के मामले में नयी रणनीति बनाने की कवायद भी तेज़ की है। पंजाब में गोली बारूद के ज़माने की याद दिलाने वाला यह हमला लगातार जनमानस पर छाया हुआ है। नए विवरण से पता चला है कि आतंकी हमले के बाद वापिस भागना चाहते थे लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके नापाक इरादे नाकाम बना दिए। दीना नगर में हमला करने वाले आतंकवादी 21-22 जुलाई को उज्ज दरिया के रास्ते भारत में घुसे थे और मकौड़ा पत्न,मरारा, नवीं आबादी चंडीगढ़,बाला,भिंडी,भारत ताजी चक्क के रास्त तारा गड़ के रास्ते दीना नगर में दाखिल हुए थे।
पंजाब पुलिस के आई जी बार्ड रेंज ईश्वर चंद्र ने खुलासा करते कहा कि दीना नगर में आतंकवादी हमला करने वाले तीनों आतंकवादीयों के पास से मिले जीपीएस और मैप से पता चलता है कि आतंकवादी 21-22 जुलाई को मस्त गड़ से होते हुए नरोट जैमल सिंह के रास्ते उज्ज दरिया पार कर मकौड़ा पत्न,मरारा, नवीं आबादी चंडीगढ़,बाला,भिंडी,भारत ताजी चक्क के रास्त तारा गड़ के रास्ते दीना नगर में दाखिल हुए थे। और जबकि उन्होंने दीनानगर में 27 जुलाई को हमला किया और वहीँ उन्होंने बताया की आतंकवादीयों का मकसद था की  हमला कर वापिस पाकिसतान चला जाना जबकि पंजाब पुजिल की तरफ हमला वर आतंकवादियों को संबलने का मौका नहीं दिया जिस कारण पाकिसतानी से आए आतंकवादी राकेट लांचन को इस्तेमाल नहीं कर पाए वर्ना भारी तबाही हो सकती थी और वह अपने मनसूबे में कामयाब भी हो सकते थे । वहीँ आतंकवादियों से मिल दस्तानों पर मेड इन पाकिसतान लिखा है। अभी देखना है कि   क्या क्या खुलासे होते हैं।

Friday, July 31, 2015

आतंकवाद के मुद्दे पर अभी भी विभाजित है विपक्ष--राजनाथ सिंह

31-जुलाई-2015 17:39 IST

आतंकवाद और गुरदासपुर हमले पर लोक सभा में गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह का वक्तव्य 

''चीन छीन देश का गुलाब ले गया, ताशकंद में वतन का लाल सो गया। 

ये सुलह की शक्‍ल को संवारते रहे, जीतने के बाद बाजी हारते रहे ।।'' 
गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 27 जुलाई, 2015 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुए आतंकवादी हमले पर लोकसभा में आज निम्‍नलिखत वक्तव्य दिया: 

नई दिल्ली: 31 जुलाई 2015: (पीआईबी)
"27 जुलाई, 2015 की सुबह लगभग पांच बजकर तीस मिनट पर सेना की यूनिफॉर्म में भारी तादात में हथियारों से लैस तीन आतंकवादियों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर के आउट्सकर्टस पर दीनानगर निवासी श्री कमलजीत सिंह, पुत्र श्री ज्ञानसिंह की मारुति कार नम्बर पीबी 09बी 7743 पर गोलाबारी करते हुए कार को अपने कब्‍जे में ले लिया। इसके बाद इन आतंकवादियों ने दीनानगर बस स्टैंड के आसपास अंधाधुंध गोलियां चलाईं। उन्‍होंने बामियाल से आ रही पंजाब रोडवेज की बस नम्बर पीबी 06जी 9569 को भी अपना निशाना बनाया।
इसके बाद ये आतंकवादी दीनानगर पुलिस स्‍टेशन में घुस गए और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात संतरी पर फायर किया। पुलिस स्‍टेशन पर फायरिंग के दौरान होमगार्ड राजिन्दर कुमार और अशोक कुमार घायल हुए। थानाध्‍यक्ष, सब इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह जो पुलिस स्‍टेशन के अंदर थे, जब बाहर निकले तो आतंकवादियों द्वारा उन पर भी फायरिंग कर, उन्‍हें घायल कर दिया गया। आतंकवादी लगातार गोलीबारी करते हुए पुलिस स्‍टेशन में घुसने की कोशिश कर रहे थे। रात्रि की मुंशी ड्यूटी पर तैनात हवलदार राम लाल ने संतरी का हथियार लेकर बहादुरी से आतंकवादियों का सामना किया। हवलदार रामलाल पुलिस स्‍टेशन के अंदर चले गए और उन्‍होंने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया, ताकि आतंकवादी पुलिस स्‍टेशन के अंदर प्रवेश न कर पाएं। अंधाधुंध फायरिंग के कारण पुलिस स्‍टेशन के बगल में स्थित किरण अस्पताल में भर्ती तीन मरीज भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गयी।


इस दौरान ये आतंकवादी पुलिस स्‍टेशन के पीछे बनी बिल्डिंग, जो पंजाब होमगार्ड की स्‍थानीय टुकड़ी के कार्यालय के रूप में प्रयोग में लाई जा रही थी, में फायरिंग करते हुए घुस गए। वहां उपस्थित तीन होमगार्डस् फायरिंग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्‍त हो गए। 



तत्‍काल ही पुलिस की रिइंफोर्समेंट दीनानगर पुलिस स्‍टेशन पहुंच गई। इसके उपरांत आतंकवादियों के विरूद्ध ऑपरेशन के संचालन एव निगरानी के लिए डीजीपी पंजाब सहित वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों की टीम भी घटनास्‍थल पर पहुंच गई। 



दोनों तरफ से हुई फायरिंग के फलस्‍वरूप होने वाली क्षति को कम से कम स्‍तर पर रखने, आतंकवादियों को भागने से रोकने तथा उन्‍हें जिंदा पकड़ने के उद्देश्‍य से पंजाब पुलिस द्वारा लगातार हर संभव प्रयास जारी रखे गए। अंत में इस सफल ऑपरेशन के दौरान तीनों आतंकवादियों को न्‍यूट्रालाइज कर दिया गया। दुर्भाग्‍यवश इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधिकारी श्री बलजीत सिंह, एसपी (डिटेक्टिव), गुरदासपुर आतंकवादियों का सामना करते हुए शहीद हो गए। पंजाब पुलिस ने मृत आतंकवादियों से तीन एके-47, 19 मैगजीन और दो जीपीएस सहित भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की है, जिसको एनालाइज किया जा रहा है। मैं पंजाब पुलिस द्वारा किये गये इस ऑपरेशन की हृदय से सराहना करता हूं और पूरी पंजाब पुलिस को भी मैं अपनी तरफ से बधाई देना चाहता हूं। 



जीपीएस डाटा के प्रारंभिक अध्‍ययन से संकेत मिले हैं कि आतंकवादियों ने पाकिस्‍तान से गुरदासपुर जिले के तास क्षेत्र, जहां राबी नदी पाकिस्‍तान से प्रवेश करती है, से घुसपैठ की। आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि इन्‍हीं आतंकवादियों ने जम्‍मू-पठानकोट रेलमार्ग पर दीनानगर और झकोल नदी के बीच तलवंडी गांव के पास पाँच आईईडी प्‍लांट किये, जिन्‍हें मौके पर ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड द्वारा डिफ्यूज कर दिया था। इस स्थान से एक नाइट विजन डिवाइस भी बरामद किया गया।



इस दौरान गृह मंत्रालय स्थिति पर लागातर कड़ी नजर रखते हुए पंजाब सरकार से लगातार संपर्क में रहा। इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस की सहायता करने के लिए आर्मी और एनएसजी को विकल्‍प के रूप में तैयार रखा गया था। मैंने स्‍वयं मुख्यमंत्री, पंजाब से बात की एवं केन्‍द्र सरकार द्वारा सभी आवश्‍यक सहयोग के लिए आश्‍वस्‍त किया। बीएसएफ और आर्मी को विशेष रूप से सीमा पर हाई अलर्ट पर रखा गया।



इस आतंकी हमले में 3 नागरिक, 3 होमगार्ड के जवान एवं एक पुलिस अधिकारी सहित कुल 07 लोगों की मृत्‍यु हो गई और इसके अतिरिक्‍त 10 नागरिक और 07 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। 



मैं सदन को यह भी बताना चाहता हूँ कि विगत एक माह में जम्‍मू और कश्‍मीर सीमा पर घुसपैठ के कुल पांच प्रयास किए गए जिसमें 8 आंतकवादियों को न्‍यूट्रालाइज करते हुए 04 प्रयासों को विफल कर दिया गया। घुसपैठ की शेष एक अन्‍य घटना में आतंकवादियों को सुरक्षा बलों की जवाबी कार्यवाही के कारण वापस लौटना पडा था। भारतीय सुरक्षा बल सीमा क्षेत्र में सतर्क रहती हैं परन्‍तु कठिन भौगोलिक परिस्थितियां एवं मूसलाधार बारिस होने से सीमा क्षेत्र की नदियों एवं नहरों में अत्‍याधिक तेज बहाव के कारण ये आतंकवादी भारतीय सीमा में घुस पाने में सफल हुए होंगे। 



मैं सदन के सभी माननीय सदस्‍यों को यह आश्‍वस्‍त करना चाहता हूँ कि भारत की एकता एवं अखंडता तथा देश के नागरिकों की सेफ्टी एवं सिक्‍युरिटी को अंडरमाइन करने के देश के दुश्‍मनों के किसी भी प्रयास का हमारे सुरक्षा बलों द्वारा त्‍वरित एवं मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरकार, आतंकवाद से दृढ़ता और कड़ाई से निबटने के लिए प्रतिबद्ध है और सीमा पार से चलाए जा रही सभी आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।



मैं सरकार की ओर से सभी मृत नागरिकों एवं वीरगति को प्राप्‍त सुरक्षा-कर्मियों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्‍यक्‍त करता हूँ तथा सभी घायलों के जल्‍द से जल्‍द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"



श्री राजनाथ सिंह ने चर्चा के दौरान हस्‍तक्षेप करते हुए निम्‍नलिखित बयान दिया – 



मैं अचंभित हूं कि विपक्ष आतंकवाद पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। ऐसे मुद्दे पर विपक्ष विभाजित रहेगा, मुझे उम्‍मीद नहीं थी। देश में एक तरफ हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और दूसरी तरफ विपक्ष पूरी तरह से आतंकवाद के मुद्दे पर विभाजित है।

''चीन छीन देश का गुलाब ले गया, ताशकंद में वतन का लाल सो गया। 
ये सुलह की शक्‍ल को संवारते रहे, जीतने के बाद बाजी हारते रहे ।।'' 

इन चार पंक्तियों से स्‍पष्‍ट हो जाता है कि कांग्रेस की सिक्‍यूरिटी पोलिसी तथा फॉरेन पोलिसी कैसी रही होगी। 



इसी यूपीए के एक गृह मंत्री ने आतंकवाद के लिए हिंदू आतंकवाद की एक नई टर्मिनोलॉजी दी और इस पर लश्‍कर के चीफ सैयद हाफीज सईद ने उन्‍हें बधाई दी थी। आतंकवाद की कोई जाति, धर्म और मजहब नहीं होता। आतंकवादी, आतंकवादी होता है। 



शर्म-अल-शेख और हवाना में भी यूपीए सरकार ने अपनी गलत नीतियों के कारण आतंकवाद के मुद्दे को एक बार फिर से डाइल्‍यूट कर दिया है।
पीके/वाईबी–3845

Wednesday, May 20, 2015

गुरदासपुर में लगी सेना की भव्य प्रदर्शनी

सेना की प्रदर्शनी ने आकर्षित किया युवा वर्ग को  
गुरदासपुए: 20 मई 2015: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन): 
गुरदासपुर मैं डेरा बाबा नानक ब्रिगेड और पैंथर डवीजन की तरफ से आर्मी जानो प्रदर्षनी लगाई जिस मैं भारतीय फौज ने आपने हथियारों और अन्य साज़ो सामन की एक यादगारी प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में तकरीबन हर वो वो चीज छात्रों को बताई गयी जो फौज मै काम आती  है इस मोके पर सेवा मुक्त लेफ्टीनल जर्नल कमलजीत सिंह ने परदर्शनी का उद्गाटन कीया और आज की युवा पीढ़ी को फौज मैं भर्ती होने के लिये प्रेरित भी किया।
 फौज को जानो परदर्शनी लगाने का एक विशेष मकसद यह है किआज का युवा वर्ग सेना के बारे में जानकार देश की रक्षा के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आ सके। हमारा देश पहले  ही सदियों गुलाम रहा है।  आब हमारे नोजवानो को आगे आना चाहिय और देश की सेवा करनी चाहिए आज यहां फौज की हर चीज की परदर्शनी लगाई गयी है new पुराने हत्यार की  जानकारी बी दी जा रही है बच्चे  जो चाहें जानकारी ले सकते  हैं और अगर बच्चे आज की प्रदर्शनी से प्रेरित हो कर आर्मी में भर्ती होते हे तो उनकी आने वाली जिंदगी तो बेहतर होगी ही  साथ में रिटायर होने के बाद उनके परिवार और उनकी अपनी जिंदगी भी बेहतर होगी।  इसी के साथ देश के भविष्ये में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर सेवा मुक्त  लेफ्टीनल जर्नल कमलजीत सिंह और सेवा मुक्त कर्नल  डा. ए  एन कौशल ने  मीडिया से भी बात की।
छात्रों ने भी कहा--आज हम यहां फौज की परदर्शनी देखने पहुंचे हैं यहां हमें बहुत कुछ सीखने को मिला कि फौज मैं कैसे रहा जाता है और फौज के हथियारों की भी जानकारी मिली।  अब हम भी हम भी देश की सेवा करेंगे और आर्मी मैं भर्ती होंगे
गौर तलब है कि लड़कीओ को भी आर्मी में ऐनी का मौका मिलेगा। छात्र-छात्राओं ने भी  में अपने विचार व्यक्त किये।