Showing posts with label Poorvanchal Smaaj. Show all posts
Showing posts with label Poorvanchal Smaaj. Show all posts

Wednesday, September 24, 2014

पूर्वांचल समाज के साथ अकाली दल का पुराना रिश्ता--जत्थेदार गाबड़िया

Wed, Sep 24, 2014 at 4:22 PM
समाज के युवा नेता राजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ सम्मान का आयोजन
लुधियाना: 24 सितम्बर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
युवा नेता राजेश मिश्रा
शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़े पूर्वांचल समाज द्धारा पूर्व कैबिनेट मंत्री व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया को अकाली दल का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर  विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्वांचल समाज के युवा नेता राजेश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया जिसमे समाज के साथी भारी संख्या में शामिल हुए पूर्वांचल जन कल्याण संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते जत्थेदार गाबड़िया ने कहा की पूर्वांचल समाज के साथ उनका पुराना रिश्ता है जो मान सम्मान इस वर्ग ने दिया है उसके लिए वो सदा ही पूर्वांचलियों के ऋणी रहेंगे केवल पूर्वांचल समाज ही नहीं बल्कि हर वर्ग की सेवा उनका मुख्य मकसद है और वो अपने मकसद को निरंतर जारी रखेंगे जत्थेदार गाबड़िया ने कहा के पूर्वांचल समाज अकाली दल की  ताकत है इस लिए इस वर्ग को भी पार्टी और सरकार में पूरा मान सम्मान मिलेगा जिले के लोगो को कोई भी तकलीफ या समस्या है तो लोग सीधा उनसे संपर्क कर सकते है इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधि और अकाली दल लेबर विंग के महासचिव राजेश मिश्रा ने जत्थेदार गाबड़िया को महासचिव बनाये जाने पर पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया और कहा की जत्थेदार गाबड़िया ने पूर्वांचल के उंगली पकड़ कर समाज के हर कार्य को गंभीरता के साथ करवाया है यही कारण के पूर्वांचल के लोग चटान की तरह जत्थेदार गाबड़िया के साथ है जो मान सम्मान पूर्वांचल के लोगो का स.गाबड़िया ने बढ़ाया है उसके लिए पूरा समाज उनका धन्यवादी रहेगा इस अवसर पर राजेश मिश्रा के इलावा जिया लाल वर्मा ,भुलाई गुप्ता ,राजू तिवारी , राम जनक वर्मा ,सुरेंदर जायसवाल , जसविंदर सिंह ,विजयपाल सिंह ठाकुर , राम चन्दर वर्मा ,रमेश पांडे , किशोरी लाल , राम नारायण वर्मा , मोहन लाल यादव , वीरेंदर सोनी , दलीप कुमार , एल .एस .मिश्रा , राज बहादुर पाल , मुन्ना लाल , सोहन सिंह गोगा ,कुलदीप सिंह , आदि शामिल रहे।