Showing posts with label मनप्रीत बादल. Show all posts
Showing posts with label मनप्रीत बादल. Show all posts

Sunday, January 01, 2012

पंजाब में चुनाव मैदान हुआ और गर्म

साँझा मोर्चे ने जारी की 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची  
गजिंदर सिंह किंग अमृतसर
पंजाब में बने साँझा मोर्चा नाम के तीसरे फ्रंट ने एक बार फिर अपने अस्तित्व का अहसास ज़ोरदार ढंग से कराया है.पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब और वाम पंथी दलों पर आधारित सांझे मोर्चे ने शनिवार ३१ दिसंबर को अमृतसर के जलिया वाले बाग़ में अपनी पार्टी की 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जरी कर दी. इस घोषणा से पहले उन्होंने शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजंली दी और अमर ज्योति पर देश की सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण की और जनता की कचहरी में पंजाब में अपनी सरकार बनाने का दावा किया.
      पंजाब में चुनाव को ले कर गरमा रही राजनीति में अपने अलग अंदाज़ के साथ पंजाब में बने तीसरे फ्रंट अर्थात सांझे मोर्चे ले प्रमुख मनप्रीत सिंह बादल ने आज अमृतसर के जलिया वाले बाग़ में अपनी पार्टी के 41 सीटों की सूची घोषणा कर दी है, जिस में 29 सदस्य पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब के 5 सदस्य सी. पी. आई. और 5 सदस्य सी.पी.आई.एम.और 2 सदस्य शिरोमणि अकाली दल लोंगोवाल के है, 41 सीटों की सूची घोषणा करने से पहले मनप्रीत बादल अपने  पार्टी उम्मीदवारों के साथ जलिया वाले बाग़ में शहीदी स्मारक और अमर ज्योति पर शहीदों को श्रद्धाजंली देकर देश की सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण करवाई, इस के सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर पार्टी प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि आज उन के लिए ख़ुशी की बात है कि आज उन्होंने गुरु नगरी से इसकी शुरूयात की है और एक शपथ ली है कि वह देश की भलाई के लिए काम करेंगे और साथ ही एक कसम ली है, कि वह देश के लिए वफ़ादारी करेंगे और ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी राजनितिक पार्टी ने शहीदों की धरती से यह ऐलान कर सांझा मोर्चा ने देश में एक नई प्रथा शुरू की है और वह इस में कामयाब होंगे, उन्होंने कहा, कि जो विधान सभा चुनाव में धांधली हो रही है, वह इस के लिए इस की शिकायत इलेक्शन कमिशन को करेंगे, आज प्रदेश में हर जगह पर पैसे पकडे जा रहे है, इस के लिए वह इलेक्शन कमिशन की तारीफ़ करते है, जिस के कारण पंजाब में साफ़ सुथरे इलेक्शन होंगे
      वहीँ सांझा मोर्चा के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने आपनी पार्टी की दूसरी सूची बारे कहा, कि आपनी पार्टी की दूसरी सूची चंडीगढ़ में 3 जनवरी  को जारी करेंगे और 2 जनवरी को वह आपना चुनाव निशान घोषित करेंगे, उन्होंने कहा, कि प्रताप सिंह कैरो के बाद आज तक कोई इमानदार लीडर नहीं मिल सका और आज कोई प्रताप सिंह कैरों का लीडर मिल सके, तो पंजाब तरक्की कर सकेगा, पिछले 65 साल से पंजाब बदहाली की ज़िन्दगी जीवित रह रहा है और वह इस के खिलाफ है, उन्होंने यह संकेत दिया, कि अगर कोई पार्टी उन के साथ आपना गठ-जोड़ करना चाहते है उन को उन की पार्टी के मेनिफेस्टो को मानना होगा, तब वह इस पर विचार करेंगे, नहीं तो वह प्रदेश के गवर्नर से यह आग्रह करेंगे, कि पंजाब में दुबारा चुनाव करवाए जाए
    वहीं इस मौके पर इस लिस्ट में मुख्य नाम वह है, जो कि इस विधान सभा चुनाव में कांटे की टक्कर दे सकते है, जिस में की हल्का लंबी से गुरदास सिंह बादल, गीदड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल , खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी , भटिंडा से सुखदीप सिंह भिंडर, मोगा से रविंदर सिंह, कपूरथला से रघुबीर सिंह, संगरूर से बलदेव सिंह मान (अकाली दल लोंगोवाल प्रत्याशी) यह नाम प्रमुख है, वहीँ आज इस मौके पर हास्य कलाकार भगवंत मान भी उन के साथ मौजूद थे, वहीँ पत्रकारों से बात करते हुए भगवंत मान का कहना है, कि उन्होंने आपनी पार्टी की शरुआत खटकडकलां से की थी और आज वह आपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची शहीदी स्मारक जालिया वाका बाग़ से कर रहे है और यहाँ से सूची जारी करने का मकसद आपने शहीदों के उन सपनो को साकार करना है, जिन को वह पूरा नहीं कर सके, वह सपनो को पूरा करना चाहते है और आज कसम खाई है, कि वह इन गुरु पीरों की धरती को बचायेंगे और पंजाब पिछले काफी समय से मुश्किल में है, क्यों कि पंजाब में आज लोग आत्म हत्या कर रहे है और पंजाब को इस से बचाने की जरुरत है, जिस के लिए पिछले 10 महीने से आपनी कलाकारी छोड़ चुके है और पंजाब आज रो रहा है और आज उस हंसी की जरुरत पंजाब को नहीं है, पंजाब को बचाने की जरुरत है, जिस के लिए वह पंजाब में एक सिपाही के तौर पर काम कर रहे है और आज पंजाब को इन दो पार्टियों से बचाने की जरुरत है, पंजाब को मकड़ी के जाल से बचाने की जरुरत है और वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस बारे में वह अभी बता नहीं सकते और पार्टी उन को जहाँ से भी टिकट देगी, वह वहां  से चुनाव लड़ेंगे
     फिलहाल अब इंतज़ार है, कांग्रेस और बी, जे, पी के प्रत्याशियों का, कि वह कब आपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में लाते है और फिर इस चुनावी दंगल में कौन जीत हासिल करेगा और कौन होगा 2012 के चुनाव का बादशाह

Wednesday, October 19, 2011

मनप्रीत बादल इज्ज़त संभाल यात्रा करने के लिए तैयार

पंजाब की पगड़ी आज नीचे गिर चुकी है
पंजाब के लोग ढाई महीने के बाद एक नई कहानी लिखने को तैयार  
अमृतसर 18 अक्टूबर//गजिंदर सिंह किंग 
आज अमृतसर पहुंच कर सांझा मोर्चा  बनाने के बाद उन्होंने आपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया, इस मौके पर सी,पी,आई के आला नेता भी मौजूद थे, उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा.
पंजाब में तीसरे फ्रंट के तौर पर पी.पी.पी.और सी.पी.आई.के गठबंधन  के बाद एक नया मोर्चा सामने आया है, जिस में की अकाली दल लोंगोवाल भी शामिल है, वहीँ इस मोर्चा के सरपरस्त मनप्रीत बादल ने आज अमृतसर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर्त्र हुए लोगों से आने वाले चुनाव के लिए वोट मांगे, इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा, कि पंजाब के लोग ढाई महीने के बाद एक नई कहानी लिखने को तैयार है.
उन्होंने बहुत ही भावुक अंदाज़ में कहा कि पंजाब की पगड़ी आज नीचे गिर चुकी है और जिस को ठीक करने के लिए आज वह इज्ज़त संभाल यात्रा करने के लिए तैयार है और वह इस यात्रा में आम जनता से मिल कर आम जनता को जो मुश्किलें पेश आ रही है, उसे हल करवाने के लिया क्या किया जा सकता है वह किया जाएग.उन्होंने यात्रा बारे कहा कि यह यात्रा लाला लाजपत राय के गाँव ढुढीके से शुरू होगी.
इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चालीस सालो से पंजाब नीचे चला गया है, जो कि पहले नंबर का राज्य था, वह आज नीचे जा चूका है और पंजाब के आर्थिक हालात ठीक नहीं है,.आने वाले दो  महीनों में राज्य सरकार के पास आपने मुलाज़िमों की तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं होंगे और आज अकाली दल को हारने के लिए पंजाब में सुखबीर बादल ही काफी है. 
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा दिए गए ब्यान कि मनप्रीत ने आत्महत्या कर ली है, उस पर बोलते हुए कहा, कि प्रकाश सिंह बादल मेरे को आपने हाल पर छोड़ दे, वह उस की चिंता न करे,  वहीँ पंजाब सरकार द्वारा रखे गए नीव पत्थर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, कि पंजाब सरकार लोगों को गुमराह कर रही है, क्यों कि पंजाब सरकार आर्थिक भोज के नीचे दब चुकी है,  पंजाब में बढ रहे लैंड माफिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा, कि दो महीने के बाद पंजाब में यह लैंड माफिया खत्म हो जायेगा, शिक्षा का स्तर पंजाब में इतना बुरा हो गया है, कि इस में सुधार लाने के लिए अभी भी पन्द्रह साल लग जायेंगे, साथ ही उन का कहना है, कि अगर पंजाब में किसी की सरकार न बने तो वह दुबारा चुनाव करवाने की बात करेंगे
         फिलहाल पंजाब में सांझा मोर्चा तीसरे फ्रंट के रूप में सामने आया है वहीँ अब देखना है, कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में क्या दबाव बनाएगा, जिस से कि पंजाब के राजनैतिक समीकरण में कितना बदलाव लाएगा

Thursday, July 21, 2011

हांसी बुटाना पर सभी पार्टियों की मीटिंग बुलानी चाहिए--मनप्रीत बादल

हांसी-बुटाना नहर के विवाद पर पीपल पार्टी पंजाब सरकार के साथ खड़ी है
अमृतसर (गजिंदर सिंह)  पंजाब और हरियाणा के बीच पनपे हांसी-बुटाना नहर के विवाद पर पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल ने कहा, कि वह पंजाब सरकार के साथ कंधे-से-कन्धा मिलकर खड़े हैं और इस मामले में पंजाब सरकार को सभी पार्टियों की मीटिंग बुलानी चाहिए, आने वाले पंजाब विधान सभा चुनाव में पंजाब और देश के बेहतर भविष्य के लिए पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब  BSP, CPI और CPM से हाथ मिला सकती है, इसका इशारा आज मनप्रीत सिंह बादल द्वारा आज अमृतसर में पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में दिया गया, उन्होंने कहा, कि अगर उनकी पार्टी किसी भी पार्टी से समझौता करेगी तो वह सशर्त और एजेंडों पर आधारित होगा, वह आज अमृतसर में एक जनसभा में भाग लेने और उस जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे
आने वाले विधान सभा के चुनावो के मद्देनजर सभी पार्टियाँ जनता में अपनी पैठ बनाने के चलते जनता के दरबार में पहुँच रही हैं और इसी के चलते पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब द्वारा भी जनसभाओ का सिलसिला जारी है, आज अमृतसर के चौक लच्छमनसर में पीपल पाटी ऑफ़ पंजाब की जनसभा हुई, जिसमे पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल विशेष तौर पर हिस्सा लेने पहुंचे, उन्होंने इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए जहाँ पंजाब के हालातो के बारे में आम जनता को बताया, वहीँ आने वाले विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनाने के लिए उनका सहयोग करने की अपील भी की, इस जनसभा के बाद मनप्रीत बादल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, कि पंजाब और देश के बेहतर भविष्य के लिए पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब भारत की दिग्गज पार्टियों बसपा, भाकपाऔर माकपा से हाथ मिला सकती है, उन्होंने कहा, कि अभी तक उन्हें भाकपा  aur माकपा द्वारा गठबंधन का कोई फोर्मल न्यौता नहीं मिला है, पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर की, क्या बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन हो सकता है, उन्होंने कहा, कि अभी तक गठबंधन के मामले में बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनकी पार्टी को कोई भी ऐसा सन्देश या न्यौता नहीं मिला है और अगर बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनकी पार्टी को ऐसा सन्देश या न्यौता मिलता है, तो इस बात पर विचार हो सकता है,  पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए उनकी पार्टी समझौते के लिए तैयार है, लेकिन सशर्त समझौते के लिए. उन्होंने कहा, कि अगर उनकी पार्टी किसी भी पार्टी से समझौता करेगी तो सशर्त और एजेंडों पर आधारित होगा, उधर अमृतसर के विधायक कंग के दोबारा शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, कि कंग के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते क्यों कि वह उनसे तीन महीने से मिले नहीं हैं और उन्हें जो रिपोर्ट है, कि तीन महीने से विधायाक कंग अपने घर के दहलीज से भी बाहर नहीं निकले हैं, क्यों कि उनकी आँखों में कुछ दिक्कत है और इसके लिए उन्होंने दिल्ली के आल इंडिया इन्सिच्युट में इलाज करवाने जाने की भी बात कही है, उन्होंने कहा, कि उन्होंने एक नयी पार्टी बनायीं है और पीपल पार्टी में उनकी सदस्यता बरकरार है और उनकी पार्टी में 18 लाख आदमी उनकी पार्टी में भर्ती हो चुके है और उनकी भर्ती मुहीम करीब-करीब पूरी हो चुकी है और इसका डेटा अपलोड हो रहा है और इसका काम 31 अगस्त तक पूरा हो जाने की सम्भावना है, उन्होंने कहा, कि कंग के फैसले पर कि वह किस पार्टी को चुनते हैं, पार्टी से निष्कासित कर दिया जायेगा, पंजाब केबिनेट के नए फैसले पर कि प्राइवेट युनिवर्सिटी को 50000 गज जगह से कम करके 15000 गज जगह में बनाये जाने का नया कानून पास किया जा रहा है, उन्होंने इस बारे में किसी भी जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई और कहा कि यह यहाँ का लोकल मामला है और वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते
मनप्रीत बादल ने आने वाले विधान सभा चुनाव के बाद पंजाब में अगली सरकार उन्ही की बनने की उम्मीद जताई, उन्होंने कहा, कि पंजाब के मुख्यमंत्री की बार-बार मनप्रीत बादल के बारे करने का कोई तुक नहीं है, जब उन्होंने मनप्रीत को अपनी पार्टी से निकल ही दिया है और मनप्रीत ने अपना रास्ता चुन लिया है तो फिर मनप्रीत चाहे तख्त पर बैठे या न बैठे उन्हें इससे क्या लेना-देना है, यह उनकी समझ से बाहर है, उधर पंजाब और हरियाणा के बीच पनपे हांसी-बुटाना नहर के विवाद पर उन्होंने कहा, कि वह पंजाब सरकार के साथ कंधे-से-कन्धा मिलकर खड़े हैं और उनकी स्पोर्ट करते हैं, उन्होंने कहा, कि इस मामले में पंजाब सरकार को सभी पार्टियों की एक मीटिंग करनी चाहिए और इस मामले में सभी पार्टियों को एक-जुट होकर सामने आना चाहिए, उन्होंने कहा, कि हांसी-बुटाना नहर से पहले 40-45 साल पहले भाखड़ा नहर पर एक प्रपोजल दी थी, कि वह कुछ पानी राजपुरा को देना चाहते हैं और हरियाणा ने तब ऐसा नहीं होने दिया था और अब वही हरियाणा इस मुद्दे को लेकर लड़ रहा है, उन्होंने कहा, कि जातिवाद का मुद्दा वोटों की राजनीति के कारण ही बना है, उन्होंने कहा, कि आजादी की लडाई में जातिवाद नहीं था, तो फिर आज ऐसा क्यों?