Showing posts with label Release Event. Show all posts
Showing posts with label Release Event. Show all posts

Friday, February 09, 2024

सिखों व मुसलामों की इतिहासिक सांझ एक अनमोल दस्तावेज

 Friday 9th February 2024 at 17:34 PM

डा. डीएन कोटनीस एक्यूपंचर अस्पताल में हुआ विमोचन 


लुधियाना: 9 फरवरी 2024: (शीबा सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

आज डा. डीएन कोटनीस एक्यूपंचर अस्पताल सलेम टाबरी लुधियाना में प्रसिद्ध लेखक एवं सिखों व मुसलामों की इतिहासिक सांझ एक अनमोल दस्तावेज किया गया। जिसे तखत श्री पटना साहब से जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह, शाही इमाम पंजाब जनाब मुहम्मद उस्मान, गुरूद्वाना श्री दुख निवारण साहिब से मुखय सेवादार सरदार प्रितपाल सिंह पाली, एमएलए मदन लाल बगगा, एमएलए श्रीमति राजिंदर पाल कौर छिन्ना, पूर्व आईजी स. इकबाल सिंह गिल आईपीएस,, सरबत दा भल्ला से जसवंत सिंह छापा, डा. कोटनीस अस्पताल के डायरेक्टर डा. इंद्रजीत सिंह द्वारा अपने कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर डा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस पुस्तक के साथ इंटरनेशल खयाति हासिल लेखक अली राजपुरा स्टेट अवार्डी ने पंजाबी साहित की अमीर विरासत में और वृद्दि की है। इससे पहले भी अली राजुपरा द्वारा लोक कथाओं का बादशाह कुलदीप माणक, कविशर जोगा सिंह जोगी, पंजाबी गायकी के सात समुंद्र, गदर इतिहास, कलप दीआं रूहां, मेर अंग संग, वड्‌डा घल्लुघारा, शहीदी साका आदि लिखी है जिन्हें पाठक वर्ग की ओर से भारी समर्थन मिल चुका है। मालूम रहे कि वड्‌डा घल्लुघारा शहीदी साका किताब शिरामणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी द्वारा प्रमाणित है। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा क अली राजपुरा की किताबों को शोधकर्ता स्टूडेंट अपने शोध स्टडी कामों के लिए इस्तेमाल करते है।

वक्ताओं ने कहा कि आज रिलीज की गई किताब सिखों व मुसलामों की इतिहासिक सांझ एक अनमोल दस्तावेज है। जिसकों लिखने के लए अली राजपुरा ने करीब चार साल शोध किया।

इस अवसर पर सरदार इकबाल सिंह गिल आईपीएस द्वारा दिए गए योगदान का विशेष उल्लेख किया गया।

इस अवसर पर शाही इमाम पंजाब मुहम्मद उस्मान ने कहा कि इस किताब में अली जी ने बेहद सुंदर शब्दों में सिख इतिहास में भाईचारिक सांझ को पाठकों व समूह संगत के सामने लाया गया है। इस किताब में श्री गुरू नासनक देव जी के जीवन काल से लेकर दशम पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी तक का जिक्र किया गया। अली राजपुरा ने कहा कि मुझे सिखों व मुसलमानों किे आपी सांझ प्रेम के जो प्रमाण मिले उसे तथ्यों के आधार पर पेश करने की कोशिश की गई है। एमएलएज चौधरी मदन लाल बग्गा व राजिंदर पाल कौर छिन्ना ने कहा कि वह इस किताब के लिए युवा लेखक अली राजपुरा को अपनी शुभकामनाएं व बधाई देते है। 

गुरूद्वारा श्री दुख निवारण साहब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह पाली ने कहा कि अली राजुपरा सिख इतिहास के उन पक्षों को उजागर कर रहा है, जिनके बारे में वर्तमान समय में लिखा जाना जरूरी है। इस किताब में सिखों व मुसलमानों की आपसी सांझ का बहुत सुंदर ढंग से जिक्र किया गया है। 

सरबत दा भला के जसवंत सिंह छापा ने कहा कि वह अली राजपुरा को मुबारकबाद देते है तथा अरदास करते है कि वह यूं ही सिख कौम की सेवा करते रहे। 

समाजिक सुधार प्रमुख सरदार वरिंदर टिवाणा, केके बावा व कर्नल एचएस काहलों ने कहा कि यह किताब आपसी भाईचारे व समाजिक सद्भाव का संदेश देती है। इस अवसर पर फिल्म अदाकारा सरबजीत कौर मांगट, गगनदीप सिंह, गुरू साहब खालसा एड लुधियाना, लेखिका इंद्रजीत कौर, कवंल वालिया, अनत गिल, जगदीश सिडाना, डा. रघवीर सिंह, अश्वनी वर्मा, मनीष, गगन भाटिया, रेशम नत्त आदि उपस्थित रहे। 

इससे पहले अस्पताल की प्रबंधक कमेटी के जगदीश सिडाना, अश्वनी वर्मा, आनंद तायल ने मुख्य मेहमानों को फुलों के बुके देकर स्वागत किया गया।

Monday, August 07, 2017

माई अर्थ माई रिस्पोंसीबिल्टी लुधियाना चैप्टर का विमोचन


प्रजीत सचदेव ने उठाया बुड्डा नाला की जर्जर दशा का मुद्दा 
लुधियाना: 6 अगस्त 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सरंक्षण प्रकल्प के अंतर्गत लुधियाना शहर में चलाई गई मुहिम ‘माई अर्थ माई रिस्पोंसीबिल्टी’ के ढाई वर्ष पूरे होने पर संस्थान ने इसे और आगे बढ़ाया। इस संबंध में एक विशिष्ट पैनल चर्चा के रूप में ‘माई अर्थ माई रिस्पोंसीबिल्टी लुधियाना चैप्टर’ नामक विशेष पुस्तक का विमोचन समारोह होटल पार्क प्लाजा लुधियाना में 6 अगस्त 2017 को आयोजित किया। 
इस मौके विशिष्ठ अतिथियों के रूप में मुख्यातिथि श्री नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय केंद्रीय कैबिनट मंत्री ग्रामीण विकास और पंचायती राज, शहरी विकास, अवास और शहरी गरीबी उन्नमूलन, अतिथियों का सम्मान श्री विजय सांपला, माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण राज्य मंत्री, विशेष अतिथि श्री प्रजीत सचदेव, आई.आर.एस., आयकर जांच के प्रमुख निदेशक (पंजाब, जम्मू-कश्मीर), विशेष स्पीकर, साध्वी परमा भारती, सामाजिक-अध्यात्मिक प्रेरणा वक्ता तथा साध्वी आदिति भारती, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान प्रकृति संरक्षण कार्यक्रम के अखिल भारतीय कार्यक्रम इंचार्ज। 
पैनल चर्चा का आरंभ करते हुए विशेष अतिथि श्री प्रजीत सचदेव ने बुड्डा नाला की दशा की ओर ध्यान केंद्रित किया जो वर्षों पहले शहर की जीवन रेखा था और आज एक अनसुलझी पहेली बन चुका है। उन्होंने इसका सबसे बड़ा कारण बदलाव के प्रति लोगों के भीतर तत्परता का अभाव बताया।
इस तत्परता के अभाव की जड़ को उजागर करते हुए साध्वी परमा भारती जी ने आशुतोष महाराज जी की विचारधारा को आगे रखते हुए कहा कि तत्परता के अभाव की जड़ है मानव की अज्ञानता। यह अज्ञानता निरक्षरता नहीं अपितु मानव के प्रकृति के साथ आंतरिक एकात्मकता को समझने का अभाव है। केवल ब्रह्मज्ञान की अनुभूति से ही मानव को एक बार पुन: प्रकृति के साथ उसके आंतरिक बोध से ही सरंक्षण मानव का स्वभाव बन सकता है। संस्थान की ‘माई अर्थ माई रिस्पोंसीबिल्टी कैम्पेन’ इसी विचारधारा को साकार करने के लिए प्रयासरत है और इस पड़ाव पर माननीय मुख्य मेहमान, श्री नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर ने इस मुहिम की विशिष्ट ‘माई अर्थ माई रिस्पोंसीबिल्टी लुधियाना चैप्टर-अ रिपोर्ट’ (जुलाई 2014-दिसम्बर 2016) का विमोचन किया। संस्थान के पर्यावरण सरंक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षा साध्वी आदिति भारती जी ने की, जो कि एक ‘क्वालिीफाईड एनवायर्नमैंटलईस्ट’ हैं, ने रिपोर्ट के बारे में बताते हुए कहा कि यह कोई साधारण रिपोर्ट नहीं है, अपितु संस्थान द्वारा प्रकाशित जागरूकता का एक ऐसा माध्यम है, जो एक ओर उन लोगों को उत्साहित करता है जिन्होंने इसमें बढ़चढ़ कर अपना सहयोग दिया और साथ ही उन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है जिनकी अब तक इस मुहिम में कोई भागीदारी नहीं रही। श्री विजय सापंला जी माननीय केंद्रीय मंत्री ने मुहिम के उद्घाटन समारोह से लेकर अब तक मुहिम को अलग-अलग पड़ावों से गुजरते देखा है और उन्होंने श्री आशुतोष महाराज जी के दिशा निर्देशन में नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे कार्यकत्र्ताओं और सरंक्षण टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। चर्चा को निष्कर्ष की ओर ले जाते हुए माननीय मुख्य मेहमान ने कहा कि सरकार बदलाव के लिए केवल कानून बना सकती है, परन्तु आतंरिक परिवर्तन और तत्परता को इन नियमों से जागृत नहीं कर सकती। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और ‘माई अर्थ माई रिस्पोंसीबिल्टी कैम्पेन’ इस आंतरिक परिवर्तन को लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसलिए मेरा कहना है कि संस्थान बढ़चढ़ कर ऐसी मुहिमें चलाए और समाज को परिवर्तन की ओर ले जाये। अंत में सभी विशेष अतिथियों को सम्मानित कर व धन्यवाद प्रस्ताव की परम्परा को निभाते हुए तरसेम सिंह जी ने कार्यक्रम को सम्पन्न किया। कार्यक्रम के पश्चात सरंक्षण की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सरंक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ली गई ‘माई अर्थ माई रिस्पोंसीबिल्टी’ मुहिम एक स्टेट-आफ आर्ट कदम है, जो कि समाज के विभिन्न किरदारों को मां प्रकृति के सरंक्षण हेतु एकजुट कर रहा है। संस्थान विश्व भर में फैली अपनी विभिन्न शाखाओं के द्वारा पर्यावरण सरंक्षण, गौ सरंक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के साथ-साथ जेल के कैदियों तथा विकलांग वर्ग का भी सशक्तिकरण कर रहा है।

Thursday, July 27, 2017

"जब हैरी मेट सेजल" के अगले गाने "हवाइयां" का अनावरण

Thu, Jul 27, 2017 at 18:51
4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी "जब हैरी मेट सेजल"
सुर्यास्त के बीच अपनी खूबसूरत डेट के दौरान शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने "जब हैरी मेट सेजल" के अगले गाने "हवाइयां" का आगमन किया। Click Here To See More Pics on FB
मुंबई के उपनगरीय में एक समुद्र के किनारे सूर्यास्त के बीच बड़ी ही धूमधाम और जोश के साथ 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गीत 'हवाइयां' का अनावरण किया गया।

26 जुलाई 2017 की शाम ढलते हुए सूरज और ताज़ा खुली हवा के बीच गीत "हवाइयां" को रिलीज किया गया।

इस खूबसूरत समा में शाहरुख खान का सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक अवतार देखने मिला, जहाँ शाहरुख पूरी तरह से अपने किरादर हैरी के ढल गए थे और अपनी खूबसूरत सेजल को आकर्षित करने में हैरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
गीत के लॉन्च के दौरान प्रीतम ने फ़िल्म के गीत "सफर" पर भावपूर्ण धुनों के साथ प्रदर्शन कर इस माहौल में चार चाँद लगा दिए। 
निर्देशक इम्तियाज अली ने ट्रैक के बारे में ढ़ेर सारी बाते की और फिल्म से जुड़े कुछ पर्दे के पीछे वाले दृश्यों को भी साझा किया।
"जब हैरी मेट सेजल" के इस नए गीत में हैरी और सेजल द्वारा साझा किए रोमांटिक पलों को उजागर किया गया है, जिसने हमें दोनों मुख्य पात्रों के जीवन के ओर करीब खींच लिया है।
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान उर्फ हैरी एक पर्यटक गाईड के रूप में नज़र आएंगे, और अनुष्का शर्मा उर्फ सेजल एक वकील है और वो यूरोप की सैर पर निकली है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित  फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।