Showing posts with label Sudha Khanna. Show all posts
Showing posts with label Sudha Khanna. Show all posts

Friday, October 30, 2020

CM का आवास घेरने को बीजेपी महिलाएं भी सक्रिय रहीं

 100 गाड़ियों के काफिले को पुष्पिंदर सिंगल ने दिखाई हरी झंडी 


लुधियाना
: 28 अक्टूबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए बीजेपी का महिला मोर्चा भी पूरी तरह सक्रिय रहा।   बहुत जोश देखने को मिला।  लिए 100 गाड़ियों का काफिला लुधियाना गया जिसे भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। किसानों द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार के तीखे विरोध बावजूद हुए इस तरह का एक्शन बहुत बड़ा कदम ही कहा जा सकता है।  

पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन के नेतृत्व में लगभग 100 गाड़ियों का काफिला जोषीओ खरोश से गया जिसे लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।  पर  सबंधित कई अन्य सदस्य और हमदर्द भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश दत्त शर्मा,योगेंदर मकोल,अश्वनी बहल,जिला सचिव तरनजीत सिंह, नवल जैन,महिला मोर्चा की हरमन कौर,मीणा गुप्ता,कविता,अनित गरचा,जसवीर कौर,परमजीत कौर,अंजू शर्मा,सुनीता शर्मा,,तीर्थ तनेजा,अंकुर वर्मा,शिवराम गुप्ता,रोमी मल्होत्रा,केवल गर्ग,विजय सूरी,पवन भारद्धाज आदि मौजूद थे। 

भाजपा महिला मोर्चा नेताओं की प्रथम पंक्ति में रहने वाली सक्रिय नेत्री सुधा खन्ना ने कहा कि हमारे सदस्य जब पार्टी आदेशों का पालन करने निकलते हैं तो फिर लाठी गोली की बिलकुल भी कोई परवाह तक नहीं करते। उन्होंने इस मौके पर क़तील शिफ़ाई साहिब का एक शेयर भी पढ़ा:

डरते नहीं ज़ख्मों से हम दौर-ए-रसन वाले; 

पत्थर न उठा हम पर, शीशे के बदन वाले!



Saturday, October 24, 2020

मनदीप मदान कभी BJP के थे ही नहीं-कांतेन्दु शर्मा

 सुधा खन्ना ने कहा ये लोग कभी भी BJP के सक्रिय कार्यकर्त्ता नहीं थे 

लुधियाना: 24 अक्टूबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

कांतेन्दु शर्मा
चुनाव नज़दीक आ  रहे हैं तो सियासी चालबाज़ियाँ भी तेज़ी से शुरू हैं। दल बदलियां और खेमा बदलियां भी तेज़  हैं। किसान आंदोलन के चलते अचानक ही भाजपा सबंधित गठबंधन का साथ छोड़ने वाले अकालीदल के सुर बीजेपी के  खिलाफ तेज़ हो गए हैं।  हाल ही में ऐसी खबरें भी आती रही हैं कि फलां फलां लोग फलां फलां पार्टी छोड़ कर फलां फलां पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

एक खबर ऐसी भी आई कि कुछ रोज पहले मनदीप मदान अपने सैकड़ो साथियों सहित अकाली दल बादल में शामिल गए हैं। इस खबर का भी भाजपा नेताओं गंभीर नोटिस लिया है। भाजपा महासचिव कांतेंदु शर्मा ने स्पष्ट किया कि ये लोग तो कभी हमारे थे ही नहीं। भाजपा   सिद्धांतप्रिय पार्टी  है और इसके सभी सदस्य भी पूरी तरह से पार्टी और इसके आदर्शों को समर्पित होते हैं। हमारे लोग कभी भी अवसरवादिता को सामने रख कर पार्टी नहीं छोड़ा करते। अकाली नेताओं को इस तरह की ओछी राजनीति से बचना चाहिए। इन हल्की किस्म की बातों से अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं की गरिमा भी कम होती है। भाजपा का कद अब इतना बढ़ चुका है कि भाजपा पर इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हमने देश को बदलने  का संकल्प किया हैऔर बदल कर रहेंगे। कोई भी कठिनाई हमारा रास्ता नहीं रोक सकती। तूफानी विरोधों के बावजूद  हम आगे  बढ़ते रहेंगे। 

सुधा खन्ना 
उन्होंने कहा था कि ये जो भी कार्यकर्ता अकालीदल में शामिल हुए है ये कभी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे ही नहीं।  भाजपा जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा ने कहा की अकाली नेता अपनी ही पार्टी के अंदर जारी आपसी घमासान के कारण पार्टी नेतृत्व के सामने अपने आपको चमकाने के लिए ऐसी ओछी राजनीती कर रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपना वर्चस्व कायम करने के लिए ये सब कर रहे है। 

इसी बीच भाजपा की सक्रिय महिला नेता सुधा खन्ना ने भी इस तरह की तथाकथित दलबदलियों को हल्की सियासत कहते हुए स्पष्ट कहा है कि भाजपा से सबंधित लोग  सिद्धांतों पर आधारित  हैं और अकालीदल  की तरह अवसरवादी और क्षेत्रवादी नहीं हैं।  हम लोग विश्व बन्धुत्त्व को समर्पित हैं और राष्ट्रवाद हमारे लिए सर्वोप्रिय है।  हम और हमारे लोग कभी अपनी पार्टी नहीं छोड़ा करते। लाठी चले या गोली हम लोग आखिरी सांस तक पार्टी को समर्पित रहते हैं। देश की जनता के दबे कुचले वर्ग की सार लेना हमारा प्रथम कर्तव्य है। देश के सभी वर्गों को इस नेक मकसद की पूर्ती के लिए भाजपा  का साथ देना चाहिए।