Showing posts with label Mother's Day. Show all posts
Showing posts with label Mother's Day. Show all posts

Sunday, May 12, 2019

ऑल लेडीज लीग लुधियाना चैप्टर की ओर से मदर्स डे सेलिब्रेशन

May 11, 2019, 5:44 PM
माताओं के साथ साथ बेटियों ने भी सक्रियता से भाग लिया
लुधियाना: 12 मई 2019: (विशाल ढल्ल//पंजाब स्क्रीन)::
मदरज़ डे बेशक वर्ष में एक बार आता है लेकिन यह एक दिन भी उस पूरे जीवन की उन सभी उपलब्धियों  की याद दिलाता है जो हमें केवल और केवल मां के कारण ही मिलती हैं। आठ मई 1914 को अमेरिका में शुरू हुआ यह सिलसिला आज दुनिया भर में मनाया जाता है। हर कहीं मां के इस विशेष दिवस की चर्चा होती है। वह मां जो अक्सर हमें भूल जाती है। बेटे बड़े होने पर आजकल जिसे वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं। एक एक कदम चलना सिखाने वाली मां आजकल के दौर में हर पल अपनी ही संतान के हाथों उपदेश सुनने को मजबूर है। इस बेहद नाज़ुक दौर में मां दिवस जैसे आयोजनों के अहमियत भी बढ़ गयी है और आवश्यकता भी। मां के बिना हम कुछ भी न होते--इस अहसास को हर दिल  में जगाना बहुत ज़रूरी हो गया है। 

इसी बात को मद्देनज़र रखते हुए ऑल लेडीज लीग लुधियाना चैप्टर की ओर से भी "मदर्स डे" का सेलिब्रेशन आयोजन विशेष तौर पर करवाया गया जिसमें दस्तकारी के सहयोग का रंग बहुत ही खूबसूरती से नज़र आ रहा था। इस आयोजन में माताओं ने अपनी बेटियों के साथ फैशन के जलवे दिखाए। आल लेडीज लीग की सक्रोय सदस्य दीक्षा आनंद ने बताया कि सबसे बड़ी हकीकत यही है कि माँ की जगह कोई नही ले सकता। इसलिए तो माँ ओर उसके बच्चे का रिश्ता आपस में बेहद गहरा होता है। इस मौके पर ऑल लेडीज लीग की सदस्याएं, फैशन ब्लागर्स, प्रीति अरोड़ा, पल्लवी, दीक्षा कालड़ा, चारु, नैना सेठी, रीना अग्रवाल, सनम मेहरा, अमिता पुनियानी व अन्य मौजूद रहीं।  

Tuesday, May 03, 2016

बेटी के जन्म पर मिठाई बांटो तो अहसास दिलाएगा 25% की छूट

संगीत भंडारी के संचालन में विशेष अभियान सेव डॉटर-सेव वाटर 
लुधियाना: 2 मई 2016: (पंजाब स्क्रीन//दिलजोत कौर और कार्तिका): 
बहुत पहले लोकप्रिय हुए एक गीत में एक पंक्ति आती है--- 
क अहसास है जो रूह से महसूस करो,
प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो। 
लेकिन इस सच को बहुत ही कम लोगों ने बहुत ही कम लोगों में सच होते देखा। स्वार्थ भरे इस कारोबारी युग में इस पंक्ति का याद आना भी अब किसी चमत्कार से काम नहीं लगता। इसकी याद आई सुश्री संगीता भंडारी के नेतृत्व में चलते संगठन अहसास के नाम से। किसी को कोई समस्या हो वहां पहुँच जाना और उसका दुःख केवल बांटना ही नहीं बल्कि दूर करने का प्रयास भी करना-इसे हमारी टीम ने बार बार अपनी आँखों से देखा। कभी डीसी आफिस, कभी सिवल सर्जन और कभी पुलिस कमिश्नर आफिस--हमारी टीम ने संगीता भंडारी और उनकी टीम को किसी न किसी अन्जाने लेकिन दुःख के मारे इंसान के साथ दर्द का मानवीय रिश्ता बनाते देखा। 
अहसास चेरिटबल ओर्गनायज़ेशन अब फिर सक्रिय है। इस संगठन की एक मीटिंग मल्हार रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई जिसमें अहसास के सदस्यों ने अपने आगामी प्रॉजेक्ट्स पर चर्चा की। अहसास की प्रेज़िडेंट संगीता भंडारी ने इन परियोजनायों की जानकारी देते हुए कहा कि अहसास की तरफ़ से 7 मई को मदर डे मनाया जा रहा है जिसमें कुछ चुनिदा महिलायों को सम्मानित किया जा रहा है जिनकी मेहनत और प्रयास से उनके बच्चें आज अच्छे मुक़ाम पर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अहसास की तरफ से चलाई जा रही मुहिम "बेटी बचाओ "और "सेव वोटर .सेव लाइफ़ "को भी अब और ज़ोर शोर से चला कर लोगों को जागृत किया जाएगा क्यूँकि अगर बेटी और जल दोनों को ना बचाया गया तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अन्धकारमय  हो जाएगा। इस अवसर पर नत्थु स्वीट्स के राकेश गर्ग जैन ने अहसास की मुहिम बेटी बचाओ, बेटी पढाऔ  की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तरफ़ से उनकी सेल का 1% हर महीने अहसास की मुहिम के लिए दिया जाएगा और जो भी बेटी के जन्म पर मिठाई बाँटेगा उसे 25% की छूट दी जाएगी। उनकी इस घोषणा पर अहसास के सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेहा मित्तल , मीनाक्षि सूद, रेणु नारंग, सुनील कक्कड़, विनीत मोंगा, रूबी आनेजा, निष्ठा शर्मा, सूखज़िंदर कौर, सुनैना जैन, गगन कैरपाल, राजवंत कौर, नीरू मल्होत्रा हाज़िर थे।