Showing posts with label Chief Minister. Show all posts
Showing posts with label Chief Minister. Show all posts

Wednesday, December 11, 2024

आस्था यात्रा:मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री भाभोर साहिब में माथा टेका

 CM office Sent on Wednesday 11th December 2024 at 2:19 PM Email Gurdawara Sri Bhabhor Sahib

सीएम कार्यालय//बुधवार:11 दिसंबर 2024 दोपहर 2:19 बजे// ईमेल// गुरुद्वारा श्री भाभोर साहिब की आस्था यात्रा 

विनम्रता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने की ताकत मांगी

 राज्य की प्रगति और विकास के लिए भी श्रद्धा के साथ प्रार्थना की 


नंगल
: (रूपनगर): 11 दिसंबर 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

हमारी संस्कृति में धर्म और आस्था का गहरा स्थान सदियों पुराना है। सत्ता पर बैठने वाले राजा महाराजा  अपने राज्य और राज्य के लोगों की भलाई के लिए अक्सर भगवान और पीरों पैगंबरों से याचना करते रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी इसी भावना  गुरुद्वारा भाभोर साहिब  टेकने गए।  

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री भाभोर साहिब में मत्था टेका और प्रार्थना की और राज्य के लोगों को पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ सेवा करने के लिए अपार शक्ति देने के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें राज्य की सेवा करने का अवसर मिला और इस यात्रा का उद्देश्य इस सेवा के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करना है। भगवंत सिंह मान ने समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने के अलावा समग्र विकास, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राज्य की प्रगति और विकास तथा लोगों की समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से राज्य के लोगों की पूर्ण समर्पण के साथ सेवा करने के लिए अपार शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में प्रार्थना की और एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए जाति, रंग, पंथ और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने की अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान गुरुओं द्वारा सिखाए गए प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के लोकाचार को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा और यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने की जिम्मेदारी देने के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा करना उनके लिए हमेशा एक अनोखा अनुभव होता है, जो दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान की कृपा से उनकी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और सरकार द्वारा जन-समर्थक और विकासोन्मुखी नीतियों को लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Friday, January 26, 2024

पंजाब का योगदान सबसे अधिक लेकिन परेड से झाँकी बाहर

 Chief Minister's Office, Punjab     26th January 2024 at 5:11 PM    मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब  

मैं अगले मतदान के लिए नहीं बल्कि अगली पीढिय़ों के लिए काम कर रहा हूं-मुख्यमंत्री  

लुधियाना के आयोजन में दिखाई गई केंद्र द्वारा रद्द की गई झांकी 


*आधुनिक भारतीय गणराज्य की सृजना करने में पंजाब की भूमिका याद करवाई मुख्यमंत्री ने 

*राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष में भी पंजाब ने बहुत कुछ किया 

*स्वतंत्रता पंजाबियों ने लेकर दी, परन्तु परेड से झाँकी बाहर निकाल दी  

*केंद्र द्वारा रद्द की गई झांकी लुधियाना के समारोह में दिखाई गई 

*झांकी दिखाकर पंजाबियों को पूछा, बताओ इनमें क्या गलत है  

*इसके साथ ही लोगों को लडक़े-लड़कियों में भेदभाव न करने की अपील  भी की 

*राज्य सरकार के लोक हितैषी प्रयासों का जि़क्र भी किया  

*मैं अगले मतदान के लिए नहीं बल्कि अगली पीढिय़ों के लिए काम कर रहा हूँ-मुख्यमंत्री  

*गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहराया  

लुधियाना: 26 जनवरी 2024:  (कार्तिका कल्याणी सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि अनगिनत बलिदान देकर देश की आज़ादी हासिल करने और देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा करके आधुनिक भारतीय गणराज्य की सृजना करने में पंजाब ने सबसे अधिक योगदान दिया है।   75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहाँ हुए समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन की पंजाब के लिए विशेष महत्ता है क्योंकि पंजाबियों ने इस मुल्क की ख़ातिर बड़े बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश की आज़ादी से पहले भी बहुत बार 26 जनवरी का दिन गुजऱा था परन्तु किसी को राष्ट्रीय ध्वज लहराने की इजाज़त नहीं थी। अब हमें यह दिवस मनाने का हक है परन्तु बड़े दुख की बात है कि राज्य की झाँकी को राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई परेड में से जानबूझ कर बाहर रखा गया।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय दिवस पंजाब के बिना कैसे मनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पंजाब की झाँकी को जानबूझ कर बाहर रखा है, उनको यह बताना चाहिए कि इस झाँकी में क्या गलत था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई झांकी राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को मूर्तिमान करती थी, क्योंकि हम राज्य के गौरव और प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाबियों के बेमिसाल बलिदानों का मज़ाक उड़ाया है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसी कारण राज्य सरकार ने केंद्र के इस कदम का ज़ोरदार विरोध किया था।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की झांकी रद्द करके माई भागो, गदरी बाबे, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और अन्य शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की परेड में राज्य की झांकी शामिल न करके इन नायकों के बलिदानों और योगदान के महत्व को घटाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बरताव सहन नहीं किया जा सकता क्योंकि यह सीधे तौर पर हमारे देश-भक्तों और राष्ट्रीय नेताओं का निरादर है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार पूरे राज्य में यह झांकी निकाल कर देश के प्रति पंजाबियों का योगदान दिखाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय हवाई सेना के हलवारा, लुधियाना में बनने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के स्वरूप मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पहले ही शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है और हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखना शहीदों को विनम्र सी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, यूनिवर्सिटियों और अन्य संस्थाओं का नामकरण उनकी शानदार विरासत को कायम रखने के लिए ज़रूरी है।  

अपनी तकरीर के दौरान भावुक होते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को लडक़े और लड़कियों में लिंग भेदभाव ख़त्म करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘यह समय की ज़रूरत है कि लड़कियों को हरेक क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए अधिक से अधिक अवसर दिए जाएँ, जिससे वह सफलता की नयी इबारतें लिख सकें। इसमें शक नहीं कि राज्य की लड़कियाँ बहुत निडर हैं और यदि उनको मौका दिया जाये तो वह कोई भी लक्ष्य हासिल करने की काबिलियत रखती हैं।’’  

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब अपने बेशकीमती प्राकृतिक संसाधन पानी और जऱखेज़ मिट्टी कुर्बान करके देश के लिए 182 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के योगदान ने देश को अनाज उत्पादन के पक्ष से आत्म-निर्भर बनाया, जिस कारण भारत विश्व भर में मज़बूत राष्ट्र के तौर पर उभरा है। भगवंत सिंह मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि राज्य के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से वंचित करने की साजिशें रची जा रही हैं, जो सरासर बेइन्साफ़ी है।  

पंजाब की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा अग्रणी राज्य रहा है और अग्रणी ही रहेगा क्योंकि पंजाबियों को सख़्त मेहनत और दृढ़ जज़्बे की बख्शीश प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रही है जिससे पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘मुझे अगले मतदान का फिक्र नहीं बल्कि मैं तो आने वाली पीढ़ी के भले के लिए काम कर रहा हूँ जिस कारण मेरी सरकार ने कई रास्ते से हटकर प्रयास किए हैं।’’ 

युवा वर्ग की भलाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों की भलाई के लिए बड़े प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित बनाने में लगी हुई है कि नौजवान रोजग़ार ढूँढने की बजाय रोजग़ार देने वाले बनें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब की सृजना करना समय की ज़रूरत है।  

नौकरियों और शिक्षा की बात भी हुई। इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान नौजवानों को नौकरियाँ और शिक्षा के अवसर से वंचित रखा गया था, जिससे वह राजनीतिक नेताओं के पीछे लगे रहें। उन्होंने कहा कि इस प्रथा को छोड़ा जा रहा है जिससे नौजवान राज्य की तरक्की और खुशहाली का अटूट अंग बन सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के अथक प्रयासों के स्वरूप पंजाब की पुरातन शान बहाल होगी।  

नहरी पानी को भी मुख्यमंत्री  भूले नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के स्वरूप पिछले 75 सालों में पहली बार राज्य में नहरी पानी आखिरी खेतों के टेलों तक पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य को पूरा करना राज्य सरकार अपना फर्ज बनता है जिससे राज्य के किसानों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों स्वरूप पहले ही पंजाब के दूर-दूराज के इलाकों तक पानी पहुँच चुका है।  

स्वास्थ्य सेवाओं का दावा भी दोहराया गया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब भर में आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में अब तक लगभग 97 लाख लोग मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में यह एक नयी क्रांति है और इस क्षेत्र को नया रूप देने के लिए प्रयास जारी हैं।  

स्कूल ऑफ़ एमिनेंस पर भी खास बातें हुईं। इस पर मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विद्यार्थियों को मानक शिक्षा देने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में ‘स्कूल ऑफ ऐमिनेंस’ स्थापित किए हैं और पहले साल के दौरान इसमें 8358 विद्यार्थी दाखि़ल हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्कूलों के बुनियादी ढांचे और खेलों की सुविधाओं के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए रखे गए हैं, इसके अलावा विद्यार्थियों को मुफ़्त वर्दियाँ मुहैया करवाई जा रही हैं।  

औद्योगिक विकास को भी विशेष तौर पर सामने रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के ठोस प्रयासों के स्वरूप राज्य में 65,000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिससे 2.98 लाख नौजवानों को नौकरियाँ मिलेंगी। भगवंत सिंह ने कहा कि इससे राज्य के आर्थिक विकास को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।  

सड़क हादसों से होने वाली मौतों का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ़ राज्य में सडक़ हादसों के कारण होने वाली मौतों की दर को रोकने और दूसरी तरफ़ राज्य की सडक़ों पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 27 जनवरी को जालंधर से सडक़ सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी किस्म की पहली विशेष फोर्स पंजाब में रोज़ाना के सडक़ हादसों में जा रही कई कीमती जानों को बचाने के लिए अहम भूमिका निभाएगी और इस फोर्स को अंधाधुन्ध ड्राइविंग करने वालों से निपटने, सडक़ों एवं वाहनों की यातायात को सुचारू बनाने और अन्य कार्यों की जि़म्मेदारी सौंपी जाएगी। सडक़ हादसों को रोकने के लिए भगवंत सिंह मान ने बताया कि शुरुआती तौर पर अति-आधुनिक यंत्रों से लैस 129 वाहन हर 30 किलोमीटर के बाद सडक़ों पर उचित व्यवस्था करने के लिए तैनात किए जाएंगे और इन वाहनों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इमरजैंसी इलाज मुहैया करवाने के लिए पूरी मेडिकल किट भी होगी।  

बिजली के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने निजी कंपनी जी.वी.के. पावर की मलकीयत वाले गोइन्दवाल पावर प्लांट को खरीद कर इतिहास रचा है और इसका नाम भी तीसरे सिख गुरू श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार यह उल्टा दौर शुरू हुआ है कि सरकार ने कोई प्राईवेट पावर प्लांट खरीदा है जबकि पहले राज्य सरकारें सार्वजनिक जायदादें चहेते व्यक्तियों को कौडिय़ों के भाव बेचती थीं। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत ही गर्व और संतुष्टी की बात है कि पंजाब सरकार के लोक हितैषी फ़ैसलों के कारण राज्य के 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ज़ीरो बिजली बिल आ रहा है।  

अपने भाषण में साम्प्रदायिक सदभावना का उल्लेख भी श्री मान ने बहुत दिलचस्प अंदाज़ में किया जो कि  यादगारी रहा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और सभी को उस स्थान पर माथा टेकने के लिए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब, देश भर में धर्म निरपेक्षता और आपसी-भाईचारे का प्रतीक है क्योंकि युगों से यहाँ हर वर्ग के लोग शांति से रह रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘चाहे रमज़ान को मुस्लिम भाईचारे का त्योहार माना जाता है परन्तु यह दो शब्द ‘राम’ और ‘ ज़ान’ के बिना है जिसका अर्थ है कि इसमें राम का जि़क्र भी है। इसी तरह हिंदु भाईचारे का त्योहार दीवाली में ‘अली’ शब्द है, जो आपसी-भाईचारे का प्रतीक है।’’ सांप्रदायिक एजंडे को उभारने वाली पार्टियों पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी फूट डालने वाली राजनीति में विश्वास नहीं रखती बल्कि ‘काम की राजनीति’ के द्वारा हरेक के भले के सिद्धांत पर काम करती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आपसी-भाईचारे, शांति और सांप्रदायिक सद्भावना के सिद्धांतों पर आधारित समाज और देश की नींव है।  

धार्मिक आस्था और तीर्थ यात्रा की चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अपनी आस्था के तीर्थ स्थान की यात्रा करने की सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना का समाज के हर वर्ग को बड़ा लाभ हो रहा है, क्योंकि वह तीर्थ स्थानों की मुफ़्त यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बेमिसाल योजना है जो देश में पहली बार किसी राज्य के द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि चाहे शुरू में रेलवे इसमें अड़चन पैदा करने की कोशिश कर रही थी परन्तु अब मामला सुलझ गया है।  

पंजाब के लिए देखे गए सपनों को भी श्री मान ने बहुत दिलचस्प ढंग से अपने भाषण में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को हमारे महान गुरूओं, संतों-महापुरुषों, पीरों-पैगंबरों, शहीदों और नायकों के सपनों का पंजाब सृजन करने के लिए आगे आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा देश में शांति और आपसी-भाईचारे का केंद्र बिंदु रहा है। भगवंत सिंह मान ने पंजाब के बहादुर और देश-भक्त लोगों को खुशहाल पंजाब के लक्ष्यों के लिए अपने आप को समर्पित करने का न्योता दिया, जिसमें गरीबी, अनपढ़ता और बेरोजग़ारी जैसी बुराईयों की कोई जगह नहीं है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर आकर्शी जैन, आई.पी.एस. के नेतृत्व वाली परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजाब पुलिस, पंजाब होम गार्ड्ज़, पंजाब आम्र्ड पुलिस, एन.सी.सी. (लड़कियाँ और लडक़े), भारत स्काउट्स और गाईड्ज़ के अलावा पंजाब पुलिस के ब्रास बैंड की टुकड़ी द्वारा शानदार मार्च पास्ट से सलामी भी ली। इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने भंगड़ा, गिद्दा, ग्रुप डांस, पी.टी. शो और समूह गान समेत रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।  

 मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके रिश्तेदारों को देश के आज़ादी संघर्ष में दिए गए कीमती योगदान के लिए सम्मानित भी किया।  

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Saturday, August 26, 2023

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ दिया राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब

मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब   Saturday 26th August 2023 at 4:33 PM

हमारी सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है

*हमने अब तक 23518 नशा तस्कर गिरफ़्तार किए, 17623 एफ.आई.आर दर्ज कीं और 1627 किलो हेरोइन बरामद की-मुख्यमंत्री  

*रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर कानून-व्यवस्था वाले राज्यों में पंजाब दूसरे नंबर पर  

*हमारी सरकार में अब तक हुआ 50871 करोड़ रुपए का निवेश अच्छे माहौल का नतीजा  

*केंद्रीय मंत्री ने राज्य सभा में माना कि एम.एस.एम.ई. रजिस्ट्रेशन में पंजाब उत्तरी भारत में अग्रणी

*हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं और गवर्नर अपने आकाओं के लिए-मुख्यमंत्री  

चंडीगढ़: 26 अगस्त 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा गया पत्र लगातार चर्चा में है। इस में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी एक बेहद गंभीर पहलू है। इस पत्र का जवाब  मुख्यमंत्री मान जिस बेबाकी से सामने आए हैं उससे आमने सामने की यह राजनीतिक जंग और गंभीर हो गई है। दोनों पक्ष एक्शन और रिएक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। याद आ रही हैं शाह मोहम्मद रचित जंगनामा की पंक्तियां:

जंग हिन्द पंजाब दा होण  लग्गा; दोवें पातशाही फौजां भारियां ने!  इस जंग में कौन कमा पाता है अपना नाम और आने वाला इतिहास किसकी बहादुरी के गुण गाएगा। 

राज्यपाल द्वारा अपनी चिट्ठी में उठाए गए राज्य के अलग-अलग मुद्दों का आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं।  

राज्य की कानून-व्यवस्था संबंधी मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अमन-कानून की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं। राज्य के सुखद माहौल की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2022 से राज्य में 50871 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और 3420 प्रोजैक्टों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील द्वारा देश का दूसरा स्टील प्लांट लुधियाना में स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह सनाथन, नैस्ले, नाभा पावर प्लांट द्वारा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, छोटे और दर्मियाने उद्योगों की रिकॉर्ड 2.70 लाख रजिस्ट्रेशन हुई है और उत्तरी भारत में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है और यह आंकड़े भी भारत सरकार ने राज्य सभा में पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि देश की एक अग्रणी मैगज़ीन ने अपनी अमन- कानून की बेहतर व्यवस्था के बारे में जारी की गई रिपोर्ट में पंजाब को दूसरा स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उनकी सरकार राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है, जबकि राज्यपाल ऐसी चिट्ठियों के द्वारा अपने आकाओं को खुश कर रहे हैं।  

राज्य में नशों की समस्या के बारे में राज्यपाल द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में आंकड़े पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों के खि़लाफ़ जंग शुरु की हुई है। अब तक 23518 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, 17623 एफ.आई.आरज़ दर्ज कीं, 1627 किलो हेरोइन पकड़ी, तस्करों से 13.29 करोड़ रुपए बरामद किए और 66 नशा-तस्करों की सम्पत्ति ज़ब्त की जा चुकी है और बाकियों की ज़ब्त करने के लिए कार्यवाही चल रही है। राज्य में गैंगस्टरवाद के खि़लाफ़ की जा रही कार्यवाही का जि़क्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया और अब तक 753 ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ़्तार किया और बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन पकड़े गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों को जड़ से खत्म करने के लिए और अधिक सख़्त कदम उठा रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को 600 यूनिट मुफ़्त बिजली की सुविधा दी जा रही है और 90 प्रतिशत लोगों का ज़ीरो बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 31,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं और 12000 से अधिक कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया, जिससे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सहकारी चीनी मिल ने गन्ना उत्पादकों का सारा बकाया अदा कर दिया है। 

अब देखना है कि इस जंग में पंजाब का साथ कौन कौन देगा और कौन कौन इस जंग का तमाशा देखने तन सीमित रहेगा। इस जंग का असर पूइरे देश की जंग पर पड़ेगा ही। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Friday, March 24, 2023

‘‘पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, अफगानिस्तान नहीं’’

Friday 24th March 2023 at 8:58 PM

मुख्यमंत्री की पंजाब के तीन करोड़ लोगों से भावुक अपील

*युवाओं को भड़काने वालों को दी चेतावनी,’’आपके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे’’

*दूसरों के बेटों को हथियार उठाने के लिए कहना आसान :  मुख्यमंत्री

*युवाओं के हाथों में लैपटॉप, नियुक्ति पत्र और मैडल होने चाहिएं, हथियार नहीं : मुख्यमंत्री

*युवाओं को किसी धर्म के नाम पर चलाईं जा रही फ़ैक्ट्रियों का कच्चा माल नहीं बनने दिया जायेगा

*लोगों की तरफ से जताऐ भरोसे के लिए मुख्यमंत्री ने किया धन्यवाद

चंडीगढ़: 24 मार्च 2023: (पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विरोधी लोगों को आड़े हाथों लेते हुए लोगों के दिलों पर दस्तक देने वाली भावुक अपील की है। इस अपील में जज़्बात और दर्द महसूस किया जा सकता है लेकिन इसके साथ ही इरादे की सख्ती भी शामिल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का फर्ज बनता है कि राज्य को अफगानिस्तान बनाने की पंजाब विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को नाकाम करके एक प्रगतिशील, शांतमयी और खुशहाल राज्य बनाया जाये।

पंजाब के लोगों को भावुक अपील करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्य को सांप्रदायिक आधार पर बाँटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धर्म प्रचारकों का राज्य और यहाँ के लोगों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नेता सिर्फ़ राज्य की अमन-शांति को भंग करना चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के दुश्मन इन नेताओं के ऐसे मंसूबों को किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इनको मुंह-तोड़ जवाब दिया जायेगा।

उन्होंने हाल ही के कुछ महीनों के दौरान कुछ öलोगों के द्वारा दिए गए भाषणों की चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे परिवारों के पुत्रों को हथियार उठाने का उपदेश देना बहुत आसान है परन्तु ऐसे प्रचारक जब कड़वी हकीकतों का सामना करते हैं तो इन बातों से भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को ऐसे कथित प्रचारकों के विचारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए, जिनकी राज्य और यहाँ के लोगों के साथ कोई जज़्बाती सांझ नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं का एकमात्र मकसद अपने दंगाई विचारों के द्वारा राज्य की अमन-शांति भंग करना है।

अपने संकल्प और दृढ़ इरादे की झलक देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य सरकार हर कीमत पर पंजाब में शांति, सदभावना और भाईचारक सांझ को बरकरार रखने के लिए वचनबद्ध है और युवाओं को धर्म के नाम पर चलाईं जा रही सांप्रदायिक फ़ैक्ट्रियों का कच्चा माल नहीं बनने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का युग है और विश्व भर में ज्ञान और महारत वाले लोग पहचाने जाते हैं, जिस कारण राज्य सरकार पंजाब में शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि वह युवाओं के हाथों में किताबें, लैपटॉप, नौकरियाँ, मैडल और तरक्की देखना चाहते हैं परन्तु यह नेता युवाओं को हाथों में हथियार उठाने के लिए कह कर उजाड़ना चाहते हैं।

आपने आज के वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह न सिर्फ़ लोगों का दिल जीत कर सरकार बनाना जानते हैं, बल्कि वह सरकार को प्रभावशाली ढंग के साथ चलाना भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह नेता सोचते हैं कि वह लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बाँट सकते हैं तो वह सरासर गलत हैं क्योंकि अमन पसंद पंजाब निवासी ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। भगवंत मान ने लोगों का उनमें विश्वास जताने के लिए धन्यवाद भी किया और कहा कि वह पंजाब को प्रगतिशील, शांतमयी और खुशहाल राज्य बना कर लोगों का विश्वास बरकरार रखेंगे।

Sunday, August 28, 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान की नशों के विरुद्ध जंग में बड़ी सफलता

28th August 2022 at 7:37 PM  

गुजरात से पंजाब लाई जा रही  38  किलो हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस ने दो व्यक्ति गिरफ़्तार भी किए 

*ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर रखे गए थे हेरोइन के पैकेट: डीजीपी पंजाब गौरव यादव

*डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता को दोहराया

*असामाजिक तत्व राज्य छोड़ दें या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें, डीजीपी ने दी चेतावनी

*बाकी दो नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी जारी: आईजीपी लुधियाना रेंज एसपीएस परमार


चंडीगढ़
//एसबीएस नगर, 28 अगस्त2022:: (पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

दशकों से नशा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बहुत सी कोशिशें हुईं, बहुत सी गिरफ्तारियां भी हुईं, बहुत से छापे भी पड़े, बहुत सी भिंड़ंतें भी हुईं लेकिन नशे के कारोबार ने रुकने का नाम नहीं लिया। नशे के कारोबारियों ने न केवल अपनी मौजूदगी का अहसास बढ़ाया बल्कि नशे के रूप रंग भी बदलते रहे। कभी केवल शराब हुआ करती थी, फिर अवैध शराब भी आ  गई, फिर काली अर्थात अफीम का प्रचलन बढ़ा, इसके साथ ही कार्ड वाला नशा अर्थात भुक्की पाउडर का चलन शिखरों पर रहा फिर चिट्टा और बहुत से दुसरे नशे मार्किट में आते गए। लोगों के एकलौते नौजवान बेटे डैम तोड़ते रहे। लड़कियां और महिलाएं भी इस कारोबार ने अपनी चपेट में ले लीं लेकिन नशे के सौदागरों को कभी तरस न आया। सरफ़रोश जैसी फिल्मने भी बनी। बहुत से बड़े चेहरों के नाम भी आए लेकिन नशे का कारोबार बढ़ता चला गया। बहुत से इलाकों की बहुत सी गलियों में इसकी बिक्री अपने गुप्त अंदाज़ में बढ़ती रही। अब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बहुत बड़ी सफलता का दावा किया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध जारी जंग के दौरान पंजाब पुलिस को आज तब एक और बड़ी सफलता मिली जब एस.बी.एस. नगर पुलिस ने गुजरात से आ रहे एक ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर रखी हुई  38  किलो हेरोइन बरामद की। यह जानकारी  डायरैकटर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।  

डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने बलाचौर, एस.बी.एस. नगर के रहने वाले ट्रक चालक कुलविन्दर राम उर्फ किन्दा और उसके साथी बिट्टू को गिरफ़्तार किया है। इसके अलावा दो नशा तस्करों राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री निवासी राकरां ढाहाँ और सोम नाथ उर्फ बिक्को निवासी कारावर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी04वी6366 वाले ट्रक को भी ज़ब्त कर लिया है।  

आई.जी.पी लुधियाना रेंज सुरिन्दर पाल सिंह परमार, जिनके साथ एस.बी.एस. नगर के एस.एस.पी. भागीरथ मीना भी मौजूद थे, ने एस.बी.एस. नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश कुमार नाम का नशा तस्कर अपने साथियों सोम नाथ बिक्को, कुलविन्दर किन्दा और बिट्टू के साथ मिलकर ट्रक के द्वारा अन्य राज्यों से नशा मँगवाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बड़ी मात्रा में हेरोइन सप्लाई करने के धंधे में शामिल है।  

इस सम्बन्धी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत थाना सिटी नवांशहर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं  21/25/28-61-85 के तहत एफ.आई.आर. नं : 138  तारीख 27-08-2022 दर्ज करके एस.बी.एस. नगर में महालों बाईपास में श्री रणजीत सिंह पी.पी.एस और एस.आई सुरिन्दर सिंह की निगरानी अधीन विशेष नाकाबंदी की गई।  

नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस पार्टी ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक कुलविन्दर किन्दा ने भागने की कोशिश की, परन्तु पुलिस पार्टी ने उसे और बिट्टू को काबू करके उनसे तरपाल में लपेटकर एक टूल बॉक्स में छिपाकर रखे हुए 38 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किए।  

एसएसपी भागीरथ मीना ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान मुलजिम ट्रक चालक कुलविन्दर किन्दा ने बताया कि उसे टैलिग्राम ऐप के द्वारा राजेश कुमार का फ़ोन आया था, जिसने उसे गुजरात के भुज में बतायी गई जगह से हेरोइन लेकर पंजाब लाने के लिए कहा था। दोषी ने आगे बताया कि जब वह उक्त स्थान  पर पहुँचा तो कोई अंजान व्यक्ति आया जो उसके ट्रक में नशीला पदार्थ रखकर चला गया।  

उन्होंने बताया कि कुलविन्दर किन्दा ने यह भी खुलासा किया कि पहले राजेश कुमार के कहने पर वह जनवरी महीने में श्रीनगर उडी से 10 किलो और फिर 20 किलो हेरोइन की दो खेपें और इस साल दिल्ली से 1 किलो हेरोइन लेकर आया था।  

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा मुलजिम राजेश कुमार और सोम नाथ की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।  

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने नशों और अपराधों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा।  

बताने योग्य है कि मुलजिम राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री एक पेशेवर अपराधी है और कत्ल, चोट पहुँचाने, अवैध गतिविधियों, जालसाज़ी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट समेत घृणित अपराधों के 19 से अधिक मामलों का सामना कर रहा है। जबकि कुलविन्दर किन्दा को 3.45 क्विंटल भुक्की की बरामदगी सम्बन्धी नूरमहल पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए एन.डी.पी.एस. केस में दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।  

Monday, July 11, 2022

मत्तेवाड़ा जंगलों के समीप कोई इंडस्ट्री नहीं होगीः CM

 11th July 2022 at 4:27 PM

पंजाब की किसी भी नदी के किनारे किसी उद्योग की इजाज़त नहीं

*राज्य के जंगलों और बहुमूल्य जल स्रोतों को बचाने के लिए उठाया कदम

*परिणामों पर विचार किये बिना मंज़ूरी देने पर कैप्टन सरकार की सख्त आलोचना भी 


चंडीगढ़
: 11 जुलाई 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज ऐलान किया कि राज्य के जंगलों और बहुमूल्य जल स्रोतों को बचाने के लिए मत्तेवाड़ा के जंगलों के नज़दीक प्रस्तावित जगह पर कोई औद्योगिक इकाई नहीं लगेगी। पंजाब सरकार के इस एलान को पंजाब के लोगों की एक बहुत बड़ी जीत कहा जान चाहिए। इससे कॉर्पोरेट प्रेमीयों को शायद निराशा होगी लेकिन जन संगठनों और समाजवादी शक्तियों को प्रसन्नता होगी।  किसान आंदोलन के बाद इसे एक बहुत नदी उपलब्धि कहा जा सकता है। 

मत्तेवाड़ा जंगल बारे सार्वजनिक एक्शन कमेटी के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने ऐलान किया, ‘‘मैं स्पष्ट तौर पर बताना चाहता हूँ कि न सिर्फ़ मत्तेवाड़ा, बल्कि राज्य सरकार पंजाब के किसी भी नदी के किनारे कोई उद्योग स्थापित करने की इजाज़त नहीं देगी ताकि पानी के प्रदूषण को रोका जा सके।’’

मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए इस प्रोजैक्ट के सभी पक्षों को जाँचे बगैर एक हज़ार एकड़ जगह में टेक्स्टाईल पार्क स्थापित करने की मंज़ूरी दे दी थी। उन्होंने कहा कि प्रोजैक्ट की प्रस्तावित जगह मत्तेवाड़ा जंगलों के नज़दीक और सतलुज नदी के किनारे पर है परन्तु इस प्रोजैक्ट से राज्य के वातावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों को कैप्टन सरकार ने पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। भगवंत मान ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से न सिर्फ़ पेड़ काटे जाएंगे, बल्कि इससे नदी के पानी में बड़े स्तर पर प्रदूषण फैलेगा, जो इस क्षेत्र में वन्य जीवन के साथ-साथ मानवीय जीवन के लिए भी घातक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने इस प्रोजैक्ट की गहराई के साथ जाँच की और पाया कि इससे इलाके का वातावरण संतुलन बिगड़ेगा। उन्होंने कहा कि वातावरण और मानवीय जीवन पर इस प्रोजैक्ट के बुरे प्रभावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि इस ज़मीन पर कोई औद्योगिक इकाई नहीं स्थापित होगी। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार राज्य में हरियाली की हर कीमत पर रक्षा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रस्तावित टेक्स्टाईल पार्क के लिए किसी अन्य जगह पर ज़मीन देने के लिए तैयार है परन्तु शर्त यह है कि इससे राज्य का पानी प्रदूषित न हो। भगवंत मान ने पंजाब को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त करने के लिए वातावरण प्रदूषण को रोकने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराई।

Friday, March 04, 2022

यूक्रेन में मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और डिग्री अधूरी ना रहे--चन्नी

4th March 2022 at 5:36 PM

भारत सरकार और आई एम ए से पंजाब सरकार की बातचीत जारी 


अमृतसर
//चंडीगढ़: 4 मार्च 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

हमारे देश में डाक्टरी की पढ़ाई बेहद महंगी है।  इतनी महंगी कि माध्यम परिवारों के बस की बात नहीं है इतने खर्चे उठा पाना। इस लिए किसी न किसी तरह बहुत से परिवारों ने अपने बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन भेज दिए। इन्होने इस पढ़ाई के बाद दुनिया के साथ साथ देश की सेवा भी करनी थी। इनका रूस या अमेरिका से कुछ भी लेना देना नहीं था। लेकिन जंग की आग तो सभी को अपनी चपेट में लिए जा रही है। गोलियों, मिज़ाइलों और बमों की बरसात में रह रहे छात्र हर पल मौत का सामना कर रहे हैं। उन्हें वापिस लाने के लिए हमारी एयर इंडिया भी कई कई गुना ज़्यादा पैसे मांग रही है। उनके लिए इन छात्रों की जान बचना भी व्यपारा का एक सुनहरी मौका हो गया है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पूरी होने का सपना कैसे पूरा होगा? इस बात पर गहन चिंता व्यक्त की मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने।  इस संबंध में एक विशेष मीटिंग भी की गई जिसमें श्री चन्नी के साथी और सहयोगी शामिल हुए। 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। जिसमें पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, कैबिनेट मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक बरिंदरमित सिंह पाहडा, विधायक हरमिंदर सिंह गिल तथा विधायक कुलबीर सिंह जीरा मौजूद रहे ।

कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका ने बताया कि बैठक में यूक्रेन में फंसे पंजाब के विद्यार्थियों को लेकर पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में बनी हुई है। डॉ वेरका ने बताया कि यूक्रेन में एक हज़ार से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए थे जिसमें से 75 प्रतिशत विद्यार्थियों को पंजाब वापिस लाया जा चूका है और अब करीब 300 के आसपास छात्र वहां हैं जो एक दो दिन में वापिस भारत आ जायेंगे। डॉ वेरका ने बताया कि यूक्रेन में पंजाब के बच्चे का देहांत हो गया था,  उसकी बॉडी वापिस लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखी गयी है और पंजाब सरकार को उम्मीद है कि भारत सरकार इसपर गंभीरता से गौर करेगी और उसके शव को जल्दी से जल्दी भारत पे लाया जायेगा। 

डॉ वेरका ने बताया कि मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री ने उनकी ड्यूटी लगाई है कि यूक्रेन में पंजाब से सम्बंधित मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और डिग्री अधूरी ना रहे इसके लिए जरूरी कदम उठाये जाएं। इसके चलते वह केंद्र सरकार के मंत्रियों के समपर्क में हैं  पंजाब सरकार द्वारा इन पीड़ित छात्रों के लिए विशेष प्रावधान बनाये जाने के लिए भारत सरकार और आई एम ए से वह बात कर रहे हैं। 

डॉ वेरका ने बताया कि इस बैठक में उन ख़बरों की भी निंदा की गयी जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन में पंजाब के विद्यार्थियों के मामले में पंजाब सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर पूरी कैबिनेट इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। 

डॉ वेरका ने बताया कि इस बैठक में भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब एवं हरियाणा की स्थायी सदस्यता केंद्र द्वारा कथित तौर पर समाप्त करने पर कड़ी आपत्ति जताई गयी। बीबीएमबी में हरियाणा और पंजाब का प्रतिनिधित्व समाप्त कर नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार ने फिर से हरियाणा और पंजाब के अधिकारों को कुचला है। लेकिन पंजाब सरकार इसका कड़ा विरोध करती है और पंजाब को बचाने के लिए हर कदम उठाएगी। 

Tuesday, July 13, 2021

बिजली समझौतों की खातिर कोई राजसी फंड भी नहीं लिया

 Tuesday:13th July 2021 at 8:08 pm

प्राईवेट बिजली कंपनियों से पाक साफ़ है पंजाब कांग्रेस का दामन

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आप और अकाली दल को तथ्यों सहित दिया करारा जवाब
दोनों पक्षों को पिछले 10 सालों के दौरान लिए गए फंडों का ऐलान करने की चुनौती दी

चंडीगढ़
: 13 जुलाई 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::
फाईल फोटो 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को निजी बिजली कंपनियों से राजसी फंड लेने के मुद्दे पर खुलकर झूठ बोलने के लिए आम आदमी पार्टी और अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अलग-अलग जाली कंपनियों द्वारा इन पार्टियाँ को दिए जाते ग़ैर-कानूनी चंदे के उलट कांग्रेस को प्राप्त चंदों का पंजाब चुनाव या अकालियों द्वारा किये गए समझौतों के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए बौखलाहट भरीं कोशिशों में झूठ का सहारा लेने के लिए शिरोमणि अकाली दल और आप की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ बिजली कंपनियों से पंजाब कांग्रेस ने फंड नहीं लिए बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने साल 2009 और 2014 में लिए थे और इनका राज्य की मौजूदा सरकार के साथ कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिजली खरीद समझौते (पी.पी.एज़) पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा किये गए थे और उनकी (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) सरकार इनके लिए कानूनी तौर पर पाबंद है और आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्य पर भारी जुर्माने के बिना इनको रद्द नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के खजाने पर और अधिक बोझ डाले बिना बिजली समझौतों के दुष्प्रभावों को ख़त्म करने के लिए कानूनी संभावनाएं तलाश रही है जबकि अकालियों ने अपने सहयोगी भाजपा के साथ मिलकर अपनी जेबें भरने के लिए सरकारी खजाने का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि यहाँ तक कि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बादलों के नेतृत्व में अकालियों ने 100 करोड़ रुपए का राजनैतिक फंड लिया और ऐलान सिर्फ़ 13 करोड़ रुपए का किया और बाकी फंडों से अपनी निजी जेबें भर ली।
जहाँ तक आम आदमी पार्टी का सवाल है, प्राईवेट बिजली कंपनियों की तरफ से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से लिए गये फंड के विपरीत अरविन्द केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ द्वारा साल 2014 के मतदान के दौरान लिया गया चंदा पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) की नज़र में है क्योंकि इनका न तो कभी भी हिसाब-किताब किया गया और न ही घोषित किया गया। यहाँ बताने योग्य है कि हाल ही में मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ई.डी. ने 50 लाख रुपए के चार चैकों से सम्बन्ध मामला दर्ज किया है जो साल 2014 के दिल्ली विधान सभा मतदान के दौरान आप को कथित तौर पर दिए गए थे। बीते साल दिल्ली पुलिस ने चार कंपनियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाज़ी का मामला दर्ज किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे उनकी सरकार अकालियों की तरफ से पंजाब के लोगों को ‘चंदे ’ के तौर पर दी समस्याओं का हल निकालने में व्यस्त हुई है परन्तु कोविड महामारी के मद्देनज़र यह पार्टी राज्य में अमन-कानून की समस्याएँ पैदा करने में समय ख़राब कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पंजाब में पिछली अकाली -भाजपा सरकार के विवादित और जन विरोधी फ़ैसलों पर किंतु न करने रास्ता चुन कर आप भी इनके साथ पूरी तरह लिप्त हो कर उल्टा राज्य के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।
मुख्यमंत्री ने दोनों पार्टियाँ को बीते 10 सालों में अपने-अपने राजनैतिक फंडों का ऐलान करने की चुनौती दी जिससे पंजाब के लोग इनके दावों और जवाबी-दावों के पीछे की सच्चाई को जान सकें। उन्होंने कहा, “सत्य सामने आने दो और इसका फ़ैसला लोग करें कि झूठे दोष और इल्जाम लगा कर उनको धोखा कौन दे रहा है।“

Friday, May 14, 2021

छप्पड़ में डूबने से मरे बच्चों के परिवारों को राहत

हर परिवार को 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया का किया ऐलान

चंडीगढ़: 14 मई 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

प्रतीकत्मक फोटो 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को लुधियाना के एक गाँव में हुयी दुखद घटना में छप्पड़ में पाँच बच्चों समेत छह व्यक्तियों की डूबने के कारण हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये हर परिवार को 50,000 रुपए एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया। इस दुखद घटना में छटा व्यक्ति इन बच्चों को बचाता हुआ अपनी जान गंवा बैठा।

यह घटना मानगढ़ गाँव में घटी जहाँ हुये दुखद हादसे में 7 से 10 साल की उम्र तक के पाँच प्रवासी बच्चों की छप्पड़ में डूबने के कारण मौत हो गई। 22 वर्षों के एक प्रवासी ने बच्चों को बचाने के लिए छप्पड़ में छलांग मारी परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण वह भी अपनी जान गंवा बैठा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के साथ गहरा दुख प्रकटाते हुये जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इस असह्य और अकथनीय दुख की घड़ी में इन परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाये।

लुधियाना के डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक चार मृतक शव बरामद कर लिये गये हैं और बाकी दोनों को हासिल करने के लिए काम जारी है।

Monday, December 30, 2019

पंजाब में CAA और NRC लागू न करने के एलान का स्वागत

Monday: 30th December 2019 at 4:51 PM
नायब शाही इमाम ने यूपी सरकार के खिलाफ कैप्टन को सौंपा ज्ञापन
महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब को ज्ञापन देते हुए नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी व अन्य
लुधियाना: 30 दिसम्बर 2019: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
पंजाब का मुस्लिम समाज सिटिज़न एमेंडमेंट एक्ट (CAA) और नैशनल रजिस्टर आफ सिटिज़न्ज़ (NRC) खिलाफ सरगर्मियां दिखा रहा है। शहर में CAA और NRC के खिलाफ रेकार्ड तोड़ प्रदर्शन, मार्च और बैठकों के बाद अब 3 जनवरी को पंजाब बंद का एलान  अब केंद्र सरकार के इस कानून  खिलाफ विरोध का बहुत बड़ा रूप  बन कर उभरने वाला है। इस बंद के लिए सियासी दलों और गैरमुस्लिम संगठनों सहयोग लेने के प्रयास ज़ोरों हैं। उम्मीद है CAA और NRC के सभी विरोधी इस बंद में शामल होंगें।  
आज यहां लुधियाना में मुख्यमंत्री पंजाब के आने पर मुसलमानों ने पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना की तरफ से नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने मुख्यमंत्री पंजाब श्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा। नायब शाही इमाम ने बताया कि प्रदेश के सभी अल्पसंख्यकों की ओर से महाराजा साहिब का सी.ए.ए और एन.आर.सी. पंजाब में लागू ना करने के ऐलान पर आभार जताया और भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी के नाम एक ज्ञापन देते हुए मांग की कि पंजाब के अल्पसंक्यकों की इन बातों को राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रपति जी को अवगत करवाया जाए। नायब शाही इमाम  मौलाना उस्मान लुधियानवी ने महाराजा अमरिंदर सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए अत्याचारों को बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज उठाई जाए। मौलाना उस्मान ने कहा कि पंजाब से इस काले कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री साहिब और सभी लोगों ने जो सच्चाई की आवाज उठाई है उसे सारे देश को लगाना होगा। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिक हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जाग चुके हैं क्योंकि यह बात सब को समझ आ गई है कि केंद्र सरकार एन.आर. सी. के नाम पर हर एक भारत के नागरिक को लाईन में लगाना चाहती है। एक सवाल का उत्तर देते हुए नायब शाही इमाम ने बताया कि मुख्मंत्री पंजाब श्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आश्वासन दिया है कि पंजाब सहित देश भर में ना सिर्फ अल्पसंख्यकों बल्कि हर एक भारतीय के आत्म सम्मान की रक्षा की जाएगी। 

Wednesday, August 17, 2016

कांग्रेस ने संत लौगोंवाल की पीठ में छुरा घोंपा

2016-08-17 17:56 GMT+05:30
मुख्यमंत्री की तरफ से खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन
चुनावों में अकाली-भाजपा गठजोड़ की एक तरफा जीत होगी-बादल
पंजाब विरोधी कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को लोग सबक सिखाएंगे
हरिओ (खन्ना): 17 अगस्त 2016:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
आगामी विधान सभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठजोड़ की बिना मुकाबला जीत होने का दावा करते पंजाब के मु यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इन चुनावों में राज्य के लोग कांग्रेस और नई पैदा हुई आम आदमी पार्टी को धूल चटा देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पंजाब  विरोधी पहुंच का लोगों को पहले ही अनुभव हो चुका है और अब दरियाई पानियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विरूद्ध भुगतने से इस पार्टी का वास्तविक चेहरा भी बेनकाब हो गया है।
आज खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शनों के दूसरे दिन पत्रकारों द्वारा आगामी चुनावों में शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के गठजोड़ का मुख्य मुकाबला किस पार्टी से होने संबंधी पूछे एक प्रश्र के उत्तर में स.बादल ने कहा कि  उनकी गठजोड़ का किसी भी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं है और इसे एक तरफा ही जीत हासिल होगी क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के हितों के साथ धोखा करके पहले ही सबके सामने आ चुके हैं और लोगों ने इनसे पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है।
आगामी चुनावों में नवयुवकों को टिकटें देने संबंधी पूछे गए प्रश्र के उत्तर में स.बादल ने कहा कि उनकी पार्टी ने अनेकों ही नवयुवकों को आगे  लाया है और आने वाले चुनावों में भी उ मीदवारों की जीत की संभावना के मद्देनज़र ही उ मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता में आने के बाद किसानों के कजऱ्े माफ करने संबंधी किए गए एलान बारे पूछे गए प्रश्र के संबंध में स.बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 50 वर्ष से अधिक के कार्यकाल दौरान तो किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया जिस कारण अब उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। कांग्रेस के वादों को झूठ का पुलंदा बताते हुए स. बादल ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली पिछली सरकार द्वारा किसानों को ट्यूबवैलों के लिए दी गई नि:शुल्क बिजली तो कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सत्ता में आते ही छीन ली थी और ट्यूबवैलों के बिल पुन: लगा दिए थे। किसानों के हितों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा इस समय किसानों के ट्यूबवैलों के लिए वार्षिक 5000 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। अब सरकार ने किसानेां के लिए बिना ब्याज से 50,000/- रूपए के कर्ज़ मुहैया करवाने के अलावा 50,000/रूपए तक के मुफत उपचार की व्यवस्था की गई है। परिवार के मुखिया की हादसे में मौत हो जाने या पूरी तरह नकारा हो जाने के लिए भी पांच लाख के बीमे की व्यवस्था की है।
इससे पूर्व विभिन्न गांवों में लोगों को स बोधन करते हुए स.बादल ने लोगों को सियासी फैसला सोच-समझ कर लेने की अपील की। मुश्किल समय में अज़माई हुई पार्टी का ही चुनावों दौरान साथ देने की अपील करते हुए स.बादल ने कहा कि सियासी तौर पर लिया गया गलत फैसला सब कुछ ही तहस-नहस कर देता है।
मु यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धार्मिक, सियासी व आर्थिक तौर पर राज्य की भारी नुकसान किया है। पहले इसने श्री हरिमंदिर साहिब पर फौजी हमला करके इसने सिखों की मानसिकता को झंझोड़ा व फिर दिल्ली में हज़ारों ही बेगुनाह सिखों के कत्ल करवाए। इसने तो अकाली दल के श्रेष्ठ नेता संत हरचंद सिंह की पीठ में छुरा मारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले राजीव-लोैगोंवाल समझौता करवाया और फिर इसकी एक भी मद को लागू नहीं किया। अब तक कांग्रेस चंडीगढ़ और पंजाबी बोलते क्षेत्र पंजाब को देने से टाल-मटोल करती आ रही है। आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले करते हुए स.बादल ने कहा कि इस द्वारा समाज में दरार डालने का लगातार प्रयत्न किया जा रहा है पर राज्य के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने अकाली-भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्राप्तियों को भी गिनवाया।
संगत दर्शन की महत्ता का जिक्र करते हुए स.बादल ने कहा कि उनका उद्धेश्य समय व ऊर्जा की बचत करने के अलावा विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी को यकीनी बनाना भी है। उन्होंने कहा कि देश में संगत दर्शन करने की प्रक्रिया केवल पंजाब में ही है और यह भी केवल तभी होते हैं जब राज्य के लोगों द्वारा उन्हें सेवा का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र देश में लोगों के विकास कार्यों में भागीदारी को यकीनी बनाने के लिए इससे बढिय़ा ओर कोई ढंग नहीं हो सकता क्योंकि संगत दर्शन दौरान लोगों की आवश्यकताओं अनुसार ही समस्याओं के निपटारे उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है और इसके अलावा अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने आज अलीपुर, रोह, हरिओ कालां, खटड़ा व माजरी में संगत दर्शन करके दो दर्जन से अधिक पंचायतों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें विकास कार्यों के लिए चैक दिए गए। इस अवसर पर अन्य के अलावा मु यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिच डा.एस करूणा राजू, क्षेत्र के सीनियर अकाली नेता स.रणजीत सिंह तलवंडी, डी आई जी श्री एस के कालीया, लुधियाना के उपायुक्त्त श्री रवि भगत, खन्ना के एस एस पी स. सतिन्द्र सिंह, सीनियर अकाली नेता स. इकबाल सिंह चन्नी, स.इन्द्रपाल सिंह उपस्थित थे।
---------

Wednesday, April 27, 2016

1984 सिक्ख कत्लेआम के लिए प्रत्येक कांग्रेसी नेता जिम्मेवार-CM बादल

Wed, Apr 27, 2016 at 7:17 PM
पानी की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियों के लिए तैयार रहने का आहवान
कांग्रेस की तरह आप भी पंजाब विरोधी--मुख्यमंत्री बादल 
पंजाब को मरूथल बनाने को कांग्रेस और आप की साज़िशों की निंदा
*कांग्रेस ने हरियाणा, राजस्थान तथा अन्य राज्यों को गैर कानूनी ढंग से दिया पंजाब का पानी
*केजरीवाल अपने पैतृक राज्य हरियाणा के हितों की कर रहा है पूर्ति
*शहीद भगत देश के सबसे अधिक सम्मानित स्वंतत्रता संग्रामी
*मुख्यमंत्री ने श्री मुक्तसर साहिब के विकास के लिए अस्सी करोड़ से अधिक के प्रोजैक्ट घोषित
श्री मुक्तसर साहिब, 27 अप्रैल 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
पंजाब के लोगों को राज्य के पानी की रक्षा के लिए तैयार रहने का आहवान करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर राज्य को मारूथल बनाने की साजिश रच रहे हैं।
आज यहां संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान श्री मुक्तसर साहिब शहर के विभिंन वार्डो में लोगों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों पार्टिया राज्य के विकास और लोगों की खुशहाली की दुश्मन हैं जिस कारण यह लगातार पंजाब से उसका पानी छीनने के लिए योजनाएं बना रही हैं। उन्होने लोगों को सचेत किया कि आने वाली पीढिय़ों के लिए पानी बचाने हेतू सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। ताकि कोई भी हमारे राज्य का पानी हम से छीन ना सके।
कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विभिंन समय पर पानी के समझौते कर पंजाब से उसका पानी छिनने के मनसूबे बनाये थे। उन्होने कहाकि हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्य जिनका पंजाब के पानी पर कोई भी अधिकार नही हैं को गैर कानूनी ढंग से पंजाब का पानी दिया गया। उन्होने लोगों को याद दिलाया कि राज्य कांग्रेस के मौजूदा प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उस समय के प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा एसवाईएल नहर का नींव पत्थर रखने के अवसर पर श्रीमती गांधी जोरदार ढंग से स्वागत किया था। उन्होने कहा कि कोई भी सच्चा पंजाबी कांग्रेस को पंजाब से चंडीगढ़, पंजाबी बोलते क्षेत्र, नदी जल और श्री दरबार साहिब पर करवाये गये हमले के लिए कभी माफ नही कर सकता ।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी भी कांगे्रस की तरह पंजाब विरोधी है। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा एसवाईएल मुददे पर सुप्रीम कोर्ट में दिया गया नया हल्फनामा महज एक राजनीतिक स्टंट है और केजरीवाल का पंजाब विरोधी नजरिया पहले हल्फनाम में उजागर हो गया था। उन्होने कहा कि इस हल्फनामे में पंजाब द्वारा एसवाईएल मुददे पर लिये गये स्टेैड को गैर संवैधानिक तथा देश विरोधी बताते हुये केजरीवाल सरकार ने कहा था कि पंजाब के इस स्टैड से देश के टुकड़े टुकड़े होने का खतरा हैं। साथ ही उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार ने पंजाब को इस स्टैड के परिणाम के तौर पर गंभीर निष्कर्ष भुगतने की धमकी भी दी थी।
मुख्यमंत्री ने ओर कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल क्योकि स्वयं हरियाणा से संबंध रखते है इस लिए उनका अपने पैतृक राज्य के प्रति मोह है और उनसे पंजाब के हितों की रक्षा कोई उम्मीद नही जा सकती। उन्होने कहा कि केजरीवाल को पंजाब या इसके लोगो से कोई लगाव नही है और उनकी एक ही मंशा राज्य की सत्ता हासिल करनी है। उन्होने कहा कि असल में एसवाईएल के मुददे पर केजरीवाल अपने पैतृक राज्य के हितों की पूर्ति कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ साथ आप और कांग्रेस दोनों का पंजाब विरोधी स्टैड साफ हो गया है और राज्य के लोगों को यह बात भली भांति समझ जानी चाहिए कि केवल शिअद ही पंजाब के लोगों की हमदर्द जमात है। उन्होने कहा कि यह दोनों पार्टिया राज्य को लूटना चाहती है पंरतु राज्य के असली पेहरेदार होने के नाते अकाली दल ऐसा कभी भी नही होने देगा।
इस पश्चात अकाली नेता मेहरबान सिंह के गृह में पत्रकारो से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 1984 के सिक्ख कत्लेआम से संबधित सभी जांच आयोगों , गवाहों तथा मीडिया रिपोर्टो ने इस कत्लेआम को कांग्रेस पार्टी की एक सोची समझी साजि़श बताया था। उन्होंने कहा कि कोई भी कांग्रेसी नेता इस घिनौने हत्याकांड से अपनी और अपनी पार्टी की नैतिक जिम्मेवारी से भाग नहीं सकता है।
कुछ किताबों में शहीद ए आज़म स.भगत सिंह केे बारे में गलत तथ्य छापे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय बताते  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ए आजम स. भगत सिंह पूरे देश के सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्होंने छोटी सी आयु में देश के लिए अपनी जान न्यौछावर की जिसकी मिसाल समकालीन विश्व इतिहाहस में बहुत कम मिलती है।
एक अन्य प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं की खरीद सही ढंग से चल रही है और राज्य सरकार द्वारा इस संबंधी योग निर्देश दिए जा चुके हैं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिएि गए हैं कि किसानों को अदायगी साथ-साथ की जाए। स.बादल ने कहा अकाली भाजपा गठजोड़ किसानों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनके हितों को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा।
इस अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब विधान सभा क्षेत्र के विकास को एक बड़ा प्रोत्साहन देते मुख्यमंत्री ने बिजली  वितरण के बुनियादी ढांचे को मज़बूत और नवीनीकरण के लिए 25 करोड़ रूपए, जल सप्लाई के लिए 38.42करोड़ रूपए तथा शहर के सीवरेज के लिए 10.46करोड़रूपए सहित 80 करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट मंजूर किए।
इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त यूथ अकाली दल के मालवा जोन  के प्रधान स.कंवरजीत सिंह रोज़ी बरकंदी, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियां वाली, लोग सभा सदस्य स.शेर सिंह घुबाया, सीनियर अकाली लीडर स.मित्त सिंह बराड़ औरे स. मनजीत सिंह बरकंदी, मार्किट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन स.मनजिंदर सिंह बिट्टू, नगर कौंसल के प्रधान श्री हरपाल सिंह बेदी, भाजपा  के जिला प्रधान श्री राजेश पठेला, मुख्य मंत्री के विशेष प्रमुख सचिव स.के जे एस चीमा, मुख्यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव श्री कुमार अमित, उपायुक्त्त श्री सुमित जारंगल,एस एस पी गुरप्रीत सिंह गिल, स.संतोख सिंह भंडारी, श्री सतपाल पठेला, रौबिन बराड़,जसबीर सिंह जम्मूआणा, जगतार सिंह पप्पी, काकू श़ीरवाली, लाली कालेवाला, पम्मा बराड़ संगराणा, सुभाष भठेजा, संदीप गिरधर, बिंदर गौणेआणा, मनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह महासा, शमिंदर सिंह टिल्लू, हरजिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
---------------------------------

Thursday, August 01, 2013

ई-ट्रिप और अवैध कालोनियों के मामले

सभी मामले दोनों पार्टियों के मंत्री करेंगे हल-मुख्यमंत्री
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग) पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतम्सतक होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों की ई-ट्रिप और अवैध कालोनियों के संबंध में जो आपत्तियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के मंत्रियों की कमेटियां बनाई गई हैं, जो जल्द ही इन समस्याओं का हल निकाल लेंगी। मुख्यमंत्री ने सरहिंद के निकट हुए बस हादसे पर अफसोस व्यक्त किया और कहा कि हादसे में मरने वालों को एक-एक लाख रुपये की सहायदा राशि देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि राज्य में बाढ़ आने जैसे कोई हालात नहीं है। क्योंकि भाखड़ा डैम ने गेट खोलने से फिलहाल इंकार कर दिया है। इसके अलावा काला कच्छा गिरोह और नाइजीरियन गिरोह की सक्रियता की अफवाहों के बारे में उन्होंने कहा, कि पूरे देश में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है, जहां क्राइम सबसे कम है। उन्होंने कहा, कि केंद्र सरकार देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा करने में पूरी तरह से असमर्थ रही है। जबकि पंजाब में परमात्मा की कृपा से ऐसी कोई स्थिति नहीं है। तेलांगना राज्य के गठन पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, कि यह एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा, कि चूंकि केंद्र राज्यों के अधिकारों का हनन कर रहा है, इसीलिए अन्य स्थानों पर भी अलग राज्य की मांग बढ़ती जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुजरात सरकार की ओर से कच्छ इलाके में बसे सिख परिवारों को वहां से निकाले जाने की घटना के संबंध में कहा, कि उन्होंने भी इस समाचार को अखबार में पढ़ा है और वह कल ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंदर मोदी से इस संबंध में बात करेंगे।