Showing posts with label DPR Punjab. Show all posts
Showing posts with label DPR Punjab. Show all posts

Saturday, August 26, 2023

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ दिया राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब

मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब   Saturday 26th August 2023 at 4:33 PM

हमारी सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है

*हमने अब तक 23518 नशा तस्कर गिरफ़्तार किए, 17623 एफ.आई.आर दर्ज कीं और 1627 किलो हेरोइन बरामद की-मुख्यमंत्री  

*रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर कानून-व्यवस्था वाले राज्यों में पंजाब दूसरे नंबर पर  

*हमारी सरकार में अब तक हुआ 50871 करोड़ रुपए का निवेश अच्छे माहौल का नतीजा  

*केंद्रीय मंत्री ने राज्य सभा में माना कि एम.एस.एम.ई. रजिस्ट्रेशन में पंजाब उत्तरी भारत में अग्रणी

*हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं और गवर्नर अपने आकाओं के लिए-मुख्यमंत्री  

चंडीगढ़: 26 अगस्त 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा गया पत्र लगातार चर्चा में है। इस में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी एक बेहद गंभीर पहलू है। इस पत्र का जवाब  मुख्यमंत्री मान जिस बेबाकी से सामने आए हैं उससे आमने सामने की यह राजनीतिक जंग और गंभीर हो गई है। दोनों पक्ष एक्शन और रिएक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। याद आ रही हैं शाह मोहम्मद रचित जंगनामा की पंक्तियां:

जंग हिन्द पंजाब दा होण  लग्गा; दोवें पातशाही फौजां भारियां ने!  इस जंग में कौन कमा पाता है अपना नाम और आने वाला इतिहास किसकी बहादुरी के गुण गाएगा। 

राज्यपाल द्वारा अपनी चिट्ठी में उठाए गए राज्य के अलग-अलग मुद्दों का आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं।  

राज्य की कानून-व्यवस्था संबंधी मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अमन-कानून की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं। राज्य के सुखद माहौल की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2022 से राज्य में 50871 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और 3420 प्रोजैक्टों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील द्वारा देश का दूसरा स्टील प्लांट लुधियाना में स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह सनाथन, नैस्ले, नाभा पावर प्लांट द्वारा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, छोटे और दर्मियाने उद्योगों की रिकॉर्ड 2.70 लाख रजिस्ट्रेशन हुई है और उत्तरी भारत में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है और यह आंकड़े भी भारत सरकार ने राज्य सभा में पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि देश की एक अग्रणी मैगज़ीन ने अपनी अमन- कानून की बेहतर व्यवस्था के बारे में जारी की गई रिपोर्ट में पंजाब को दूसरा स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उनकी सरकार राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है, जबकि राज्यपाल ऐसी चिट्ठियों के द्वारा अपने आकाओं को खुश कर रहे हैं।  

राज्य में नशों की समस्या के बारे में राज्यपाल द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में आंकड़े पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों के खि़लाफ़ जंग शुरु की हुई है। अब तक 23518 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, 17623 एफ.आई.आरज़ दर्ज कीं, 1627 किलो हेरोइन पकड़ी, तस्करों से 13.29 करोड़ रुपए बरामद किए और 66 नशा-तस्करों की सम्पत्ति ज़ब्त की जा चुकी है और बाकियों की ज़ब्त करने के लिए कार्यवाही चल रही है। राज्य में गैंगस्टरवाद के खि़लाफ़ की जा रही कार्यवाही का जि़क्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया और अब तक 753 ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ़्तार किया और बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन पकड़े गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों को जड़ से खत्म करने के लिए और अधिक सख़्त कदम उठा रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को 600 यूनिट मुफ़्त बिजली की सुविधा दी जा रही है और 90 प्रतिशत लोगों का ज़ीरो बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 31,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं और 12000 से अधिक कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया, जिससे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सहकारी चीनी मिल ने गन्ना उत्पादकों का सारा बकाया अदा कर दिया है। 

अब देखना है कि इस जंग में पंजाब का साथ कौन कौन देगा और कौन कौन इस जंग का तमाशा देखने तन सीमित रहेगा। इस जंग का असर पूइरे देश की जंग पर पड़ेगा ही। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Thursday, April 06, 2023

पंजाब: 250 पुलिस टीमों ने 866 कॉलोनियों की घेराबन्दी की

Thursday 6th April 2023 at 7:49 PM

 5869 घरों की एक साथ ली गई जहां तलाशी 


*समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई जारी 

*पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब भर के शहरों/कस्बों के बाहरी इलाकों में विशेष अभियान 

*अभियान के अंतर्गत सख्त घेराबंदी और गहन तलाशी पर रहा फोकस 

*मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने कपो साकार करने की कोशिश 

*पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

*पुलिस टीमों द्वारा किराये की रिहायशों पर दिया गया विशेष ध्यान 

*किरायेदारों की शिनाख़्त सम्बन्धी भी की गई सतर्क पूछताछ

*इन ऑपरेशनों का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर पैदा करना 

लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना  हमारा मकसद स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला


चंडीगढ़: 6 अप्रैल 2023: (पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 
पंजाब को पुर्ण सुरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से सक्रिय है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य के साथ एक और कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने गुरूवार को राज्य भर के शहरों और कस्बों के बाहरवार स्थापित कॉलोनियों में घेराबन्दी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर अमल में लाई गई। इसमें एक साथ किए गए एक्शन ने आम जनता में विश्वास बहाल किया है। 

उल्लेखनीय है कि यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में प्रातः काल 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही समय चलाया गया और सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को पुलिस फोर्स की भारी तैनाती के बीच इस कार्यवाही को उचित ढंग के साथ योजना बनाकर पूरा करने के लिए कहा गया था। आदेशों के मुताबिक यह सारी करवाई अमल में लाई  गई। 

इस सम्बन्ध में जानकारी सांझा करते हुए विशेष पुलिस डायरैक्टर जनरल (विशेष डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाना था जिससे समाज में से असामाजिक तत्वों के ख़ौफ़ को घटाया जा सके।

उन्होंने बताया कि एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों का नेतृत्व में 2500 पुलिस मुलाजिमों की 250 से अधिक पुलिस टीमों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस टीमों ने शक्की व्यक्तियों की तलाशी लेने के इलावा किराये की रिहायश पर रह रहे किरायेदारों की जाँच (वैरीफिकेशन) संबंधी भी पूछताछ की।

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने ऑपरेशन के दौरान 5869 घरों की चैकिंग करने के लिए 866 से अधिक कॉलोनियों को घेरा डाला और 322 शक्की व्यक्तियों को काबू किया और जिनसे और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चार ऐफआईआरज़ दर्ज की हैं और 2.25 लाख रुपए की ड्रग मनी, 66.5 ग्राम हेरोइन और 11 मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि ऐसे ऑपरेशन फील्ड में पुलिस की मौजूदगी को दिखाने और आम लोगों में पुलिस का भरोसा बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
----

Monday, January 23, 2023

ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग

Monday 23rd January 2023 at 4:02 PM

एक हफ्ते में 241 ड्रग तस्कर  गिरफ्तार// 5 किलो हेरोइन भी बरामद 

 4.90 किलो अफीम भी पकड़ी और  7.89 लाख रुपए ड्रग मनी भी 

*मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर  ज़ोरदार एक्शन  शुरू 

*पंजाब पुलिस राज्य से नशों की समस्या का सफाया करने के लिए हुई फिर से वचनबद्ध

*एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में पीओज़/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए भी विशेष अभियान 

*पीओज़/भगोड़ों की गिरफ्तारियों की कुल संख्या 636 तक पहुंची

*चीनी डोर के खिलाफ कार्रवाई हुई तेज़ 

*पंजाब पुलिस ने चीनी डोर के 11,364 बंडल बरामद किए

*डोर के मामले में ही एक महीने में 255 लोगों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: 23 जनवरी 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन):: 

नशे के असर में जहां जुर्म तेज़ी से बढ़ता है वहीं युवा पीढ़ी का कई तरह से पत्तन होना शुरू हो जाता है। नशे के जाल में फंसे युवक जहँ जुर्मी की दुनिया में पहुँच जाते हैं वहीं उनका फायदा राष्ट्रविरोधी तत्व भी उठाने लगते हैं। पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियान पर एक नज़र डाली जाए तो बहुत सी भयावह तसीरें सामने आती हैं। इस सारे माहौल को बदलने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ज़ोरदार पहल कदमी की है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शुरू की गई नशों के विरुद्ध जारी निर्णायक जंग के बीच पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) के तहत 18 वाणिज्यिक समेत 173 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करके पिछले सप्ताह में राज्य भर में सक्रिय 241 नशा तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को यहां अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन, 4.90 किलोग्राम अफीम, 5.92 क्विंटल चूरा पोस्त और 1.95 लाख गोलियाँ भी बरामद की हैं। फार्मा ओपिओइड के कैप्सूल/इंजेक्शन/शीशियों के अलावा उनके उन्होंने कहा कि एनडीपीएस मामलों में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए 13 और घोषित अपराधियों (पीओ)/भगोड़ों के साथ गिरफ्तारियों की कुल संख्या 636 तक पहुंच गई है, क्योंकि 5 जुलाई, 2022 से पीओ/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था।

चीनी पतंग की डोर का व्यापार करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मासिक विवरण साझा करते हुए, आईजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने 234 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के बाद 11,364 चीनी डोर के बंडल बरामद किए हैं, और 255 लोगों को इस घातक पतंगबाज़ी की डोर को बेचने में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस चीनी पतंगबाज़ी की डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सी.पीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से जुड़े मामलों की बारीकी से पड़ताल करें, भले ही उनसे मामूली मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई हो।  

इस बीच, पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती राज्य से नशों के खतरे से निपटने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम शुरू की गई है। डीजीपी ने सभी सीपी/एसएसपी को सख़्ती से आदेश दिया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में सभी हॉटस्पॉट्स की पहचान करें जहां ड्रग्स का प्रचलन है, और सभी शीर्ष ड्रग तस्करों पर नकेल कसें। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को गिरफ्तार किए गए सभी नशा तस्करों की संपत्ति को प्रभावी ढंग से जब्त करने के भी निर्देश दिए, ताकि उनकी अवैध कमाई की वसूली की जा सके।

--------------

Tuesday, November 29, 2022

नए हथियार लाइसेंस जारी करने पर कोई पाबंदी नहीं

 29th November 2022 at 7:33 PM

आई.जी.पी. सुखचैन गिल ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया पहलू 

*आत्म-रक्षा लिए लाइसैंसशुदा हथियार अपने पास रखने पर कोई रोक नहीं 

*नफऱत फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की चेतावनी

चंडीगढ़: 29 नवंबर 2022: (मीडिया लिंक रविंद्र//पंजाब स्क्रीन)::

पंजाब सरकार की नीतियों को लेकर आम जनता में भी कुछ गलफहमियां पैदा हो गईं थी और विपक्ष से जुड़े सियासतदान भी इस स्थिति को अपनी सियासत के लिए इस्तेमाल करने लगे थे। सरकार की आलोचना भी ज़ोर पकड़ रही थी। ऐसे में आई जी पी का प्रेस ब्यान पूरी तरह से धुंध को दूर कर देता है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.पी.) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने आज स्पष्ट किया है कि राज्य में नए हथियार लाइसेंस जारी करने और आत्म-रक्षा लिए इनको अपने पास रखने पर कोई पाबंदी नहीं है।  

लाइसेंसों की ज़रूरत और सुविधा लम्बे समय से रही है और अभी और लम्बे समय तक बनी भी रहेगी। जब तक समाज स्वतः अहिंसक नहीं हो जाता तब तक हथियारों की ज़रूरत भी बनी रहेगी। शस्त्र कौन रखे और कौन नहीं इस पर सरकार की निगरानी आवश्यक है। सरकार अपना यह फ़र्ज़ निभा भी रही है। इसके बावजूद न तो अवैध हथियारों की बिक्री रुकी है और न ही इनका इस्तेमाल। इसके साथ ही शुरू हुआ गन कल्चर। बहुत से गीत और बहुत सी फ़िल्में आईं जिन्होंने इसे बढ़ावा दिया। सोशल मीडिया पर 

जब तक अन्याय और अत्याचार को रोकने में समाज और सत्ता नाकाम रहेंगे तब तक लोग इस तरफ आकर्षित होते रहेंगे। बब्बू सिंह के गए गीत-चक लो रिवाल्वर रफलां बदला लेना ए जैसे गीत भी बनते रहेंगे।वास्तव में हथियार उठाने से न कोई योद्धा बन जाता है और न ही देश का सिपाही लेकिन  आम जनता पर दबदबा बनाने और शॉर्टकट से बहुत सा पैसा कमा कर लग्ज़री भरी ज़िंदगी जीने की कामना बहुत से युवकों के हाथों में अवैध हथियार पकड़ा देती है। आई जी पी सुखचैन सिंह गिला के ऐलान उसकी रोकथाम में ही सहायक साबित होगा। 

हथियारों के प्रदर्शन के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम संबंधी भ्रामक अफवाहों को दूर करते हुए उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपना लाइसैंसशुदा हथियार अपने पास रख सकता है, परन्तु केवल दिखावे या किसी को डराने- धमकाने के लिए इसका प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह नए हथियार लाइसेंस अच्छी तरह सत्यापित करने के उपरांत किसी व्यक्ति को खतरे सम्बन्धी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मेरिट के आधार पर जारी किए जा रहे हैं।  

गौरतलब है कि हथियारों के प्रदर्शन और इसको प्रोत्साहित करने सम्बन्धी रुझान पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर यह मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के अंतर्गत लाइसैंसधारकों के पते को सत्यापित करने के साथ-साथ लाइसैंसशुदा हथियारों की पड़ताल भी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि लोगों को हथियारों के प्रदर्शन करने से रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें हटाने के लिए 72 घंटों का समय दिया गया था।  

आई.जी.पी. ने कहा कि इसके साथ ही नफऱती अपराधों सम्बन्धी मामलों में सख़्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने सभी सी.पीज/एस.एस.पीज. को नफऱत फैलाने वालों, जो सामाजिक और आपसी-भाईचारे के ताने-बाने को तोडऩे की कोशिशें करते हैं, के खि़लाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए भी कहा।


Sunday, February 20, 2022

CEO की तरफ से पंजाब के लोगों का आभार

 20th February 2022 at 9:04 PM

अमन-शांति से वोटें डालने के लिए लोगों से धन्यवाद कहा 

राज्य में शाम 5 बजे तक दर्ज की गई 63.44 फीसद वोटिंग

चंडीगढ़: 20 फरवरी 2022: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::
इस बार चुनावों में
उत्सव सा माहौल था। लोग अबकी बार बहुत ही खुश नज़र आए। युवा वोटर भी खुश थे और वृद्ध भी। कोई भी मतदान से वंचित नहीं रहना चाहता था फिर भी बहुत से लोग किसी न किसी वजह से रह गए। 

पंजाब में आज 117 विधान सभा हलकों के लिए नुमायंदों  के चुनाव के लिए शांतमयी ढंग के साथ एक ही पड़ाव में मतदान हुआ। शाम 5बजे तक पंजाब में 63.44 वोट फीसद दर्ज की गई।

 लुधियाना सेंट्रल हल्का मैं शाही इमाम पंजाब
मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने मतदान किया
 
अपने लोकतांत्रिक हक का प्रयोग करने के लिए
बड़ी संख्या में आगे आने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते डा.ऐस.करुना राजू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने कहा कि वोटों में बढ़ -चढ़कर हिस्सा डाल कर राज्य के लोगों ने एक बढ़िया मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का ध्यान शांतिपूर्ण मतदान को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग के साथ यकीनी बनाना था। 

उन्होंने इस बात पर तसल्ली ज़ाहिर की कि सभी 196 महिला पोलिंग स्टेशनों पर भी वोटरों की बड़ी संख्या देखने को मिली। श्री राजू ने बताया कि इस चुनाव की मुख्य विशेषता चुनाव कमिशन के 65 जनरल अबज़रवर, 29 पुलिस अबज़रवर और 50 खर्चा अबज़रबर के इलावा 8784 माईक्रो -अबज़रवरों की तैनाती थी।

उन्होंने बताया कि प्रातःकाल मोक पोल के दौरान 146 बैलट यूनिट, 152 कंट्रोल यूनिट और 433 वीवीपीएटी मशीनों को बदला गया जबकि असली मतदान दौरान 72 बैलट यूनिट, 64 कंट्रोल यूनिट और 649 वीवीपीएटी की बदली की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि दिन के समय पर चुनाव में विघ्न डालने और वोटरों को भ्रमित करने का एक भी मामला कमिशन के ध्यान में नहीं लाया गया।

श्री राजू ने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को यकीनी बनाने के लिए दिन -रात काम करने के लिए पोलिंग मुलाज़ीम, सुरक्षा अमले और पंजाब पुलिस के मुलाजिमों का धन्यवाद किया।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में योगदान डालने के लिए 25 हज़ार बूथ स्तर अफ़सर, दिव्यांग कोऑर्डिनेटकोऑर्डिनेटरों, एनसीसी/ एनएसएस के वालंटियर, आशा वर्करों आंगनवाड़ी वर्कर, मिड -डे -मील वर्कर्स और गाँवों के चौकीदारों का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया।  

कानून व्यवस्था के बारे जानकारी देते हुए डा. राजू ने बताया कि मतदान दौरान कुछ स्थानों छोटी -मोटी घटनाएँ सामने आईं और मतदान के दौरान असुखद घटानाओं को रोकने के लिए 18 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई।

Monday, January 31, 2022

राज्य में 305 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त

 31st  January 2022 at 5:48 PM                                   कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने किया खुलासा 

चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत सख्ती तेज़ 


चंडीगढ़
: 31 जनवरी 2022: (पंजाब स्क्रीन डेस्क):
:

एक तो लोग महंगाई के कारण दुखी हैं दूसरा उनकी आमदनी कम है ऐसी हालत में भृष्टाचार में लाइट लोग उनसे वोट खरीदने के प्रयासों में जुटे रहते हैं। जो  उन्हें धमकाने से भी यह लोग पीछे नहीं हटते।  ऐसी हालत में चुनाव आयोग हर सम्भव प्रयास करता है की चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष हों। मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दाल सके। पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और आम लोग पूरी तरह से निडर हो कर अपने मत का उपयोग कर सकें।  डराने, धमकाने और उन्हें खरीदने की कुत्सित हरकतों को रोकने के लिए सभी सम्भव उपाय किये जाते हैं। लालच और गुंडागर्दी के नापाक साये जनता से दूर हटाए जाते हैं। इसी अभियान के अंतर्गत इस बार बहुत से सफल एक्शन भी किए गए हैं। 

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा राज्य में 30 जनवरी, 2022 तक आचार संहिता का उल्लंघन करने के सम्बन्ध में 305 करोड़ रुपए की कीमत की संपत्ति ज़ब्त की गई है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि निगरान टीमों ने 12.11 करोड़ रुपए की 26.64 लाख लीटर शराब ज़ब्त की है। इसी तरह प्रवर्तन विंग द्वारा 273.13 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद करने के अलावा 18.48 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी भी ज़ब्त की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1,197 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। इसके अलावा गड़बड़ी करने की संभावना वाले 2,860 व्यक्तियों की पहचान भी की गई है, जिनमें से 1,835 व्यक्तियों के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई शुरु की जा चुकी है, जबकि शेष पर भी जल्द ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के नज़रिए से सी.आर.पी.सी. अधिनियम की निवारक धाराओं के अंतर्गत 696 व्यक्तियों को काबू किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग़ैर-ज़मानती वॉरंटों के 2,630 मामलों पर कार्यवाही की जा चुकी है, जबकि 58 मामलों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में 14,997 नाके लगाए गए हैं।

डॉ. राजू ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार राज्य में कुल 3,90,275 लाइसेंसी हथियारों में से अब तक 3,76,451 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं जबकि, राज्य में 65 बिना लाइसेंस वाले हथियार ज़ब्त किए गए हैं।

यही खबर अंग्रेजी में भी पढ़ सकते हैं यहां क्लिक कर के 

यही खबर पंजाबी में भी पढ़ सकते हैं यहां क्लिक कर के 


Thursday, October 21, 2021

विजीलैंस ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों दबोचा

 21st October 2021 at 7:33 PM

बीस हज़ार रुपए में सौदा तय हुआ पांच हज़ार एडवांस ले लिए थे 

चंडीगढ़: 21 अक्तूबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस चौकी शंकर, थाना सदर नकोदर ज़िला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. संता सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता कुलजीत सिंह की शिकायत पर पकड़ा है जोकि नकोदर में गैस एजेंसी में काम करता है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसे शामिल न करने के बदले उक्त ए.एस.आई. द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि वह मुलजिम ए.एस.आई. को पहले ही 5,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर दे चुका है। 

विजीलैंस ने शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में दूसरी किश्त के 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्रवाई कर आरंभ दी गई है।

 

Wednesday, September 15, 2021

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में हाई अलर्ट के आदेश

 15th September 2021 at  7:23 PM

तेल टैंकर को आई.ई.डी. टिफिन बम से उड़ाने की कोशिश के मामले में 4 और गिरफ़्तार

गिरफ़्तारी होने से ही मिला खतरे की गंभीरता का संकेत 

पिछले 40 दिनों के दौरान बेनकाब किए गए पाक समर्थित आतंकी गिरोह का चौथा मामला

भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई जा रही है सुरक्षा

चंडीगढ़: 15 सितम्बर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पिछले महीने आई.ई.डी. टिफिन बम से तेल टैंकर को उड़ाने की कोशिश में शामिल आईएसआई समर्थित आतंकी गिरोह के चार और सदस्यों की गिरफ़्तारी के बाद राज्य में हाई अलर्ट के आदेश दिए हैं। बताने योग्य है कि पिछले 40 दिनों के दौरान पुलिस द्वारा राज्य में बेनकाब किए गए पाकिस्तानी आतंकी गिरोह का यह चौथा मामला है।

 डीजीपी दिनकर गुप्ता ने आज यहाँ बताया कि इस मामले (एफआईआर नं. 260 तारीख़ 11.8.2021, पुलिस थाना अजनाला) में एक पाकिस्तानी खुफिय़ा अधिकारी समेत दो पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों की पहचान और नामज़द किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ़्तार किया गया था।

आतंकवादी समूहों द्वारा राज्य की शांति भंग करने की बढ़ रही कोशिशों का गंभीर नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विशेष तौर पर स्कूल और शैक्षिक संस्थाओं के फिर खुलने के साथ-साथ आगामी त्योहारों के सीज़न और विधान सभा चुनावों को देखते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को ख़ासकर भीड़ वाले स्थानों जैसे कि बाज़ारों आदि के साथ-साथ राज्य भर में संवेदनशील स्थानों पर ठोस सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है।

गिरफ़्तारियों संबंधी विवरण देते हुए डीजीपी ने बताया पाकिस्तान आधारित आई.एस.वाई.एफ. के प्रमुख लखबीर सिंह और पाकिस्तान के रहने वाले कासिम, मोगा जि़ले के पुलिस थाना समालसर के अधीन आने वाले गाँव रोडे के निवासी लखबीर सिंह रोडे उर्फ बाबा जो इस समय पाकिस्तान में रहता है, की पहचान की गई है जो इस आतंकवादी गिरोह से सम्बन्धित हैं। कल गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रूबल सिंह निवासी गाँव भाखा तारा सिंह, विक्की भुट्टी निवासी बल्ल्हरवाल, मलकीत सिंह निवासी निवासी उगर औलख और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी उगर औलख के तौर पर हुई है। जि़क्रयोग्य है कि 1 सितम्बर, 2021 के एक कत्ल केस में वांछित रूबल को कल शाम 5 बजे के करीब अम्बाला से काबू किया गया था, बाकी तीनों को अजनाला, अमृतसर के अधीन आने वाले गाँवों से गिरफ़्तार किया गया था। उनके पाँचवे साथी गुरमुख बराड़ को इससे पहले कपूरथला पुलिस ने 20 अगस्त, 2021 को गिरफ़्तार किया था।

डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान के खुफिय़ा अधिकारी कासिम और इंटरनैशनल सिख यूथ फैडरेशन (आईएसवाईएफ) के प्रमुख रोडे ने धमाके को अंजाम देने के लिए आतंकवादी गिरोह को तकरीबन 2 लाख रुपए भेजने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की वित्तीय पहलुओं से भी जाँच की जा रही है। रूबल और विक्की भुट्टी, कासिम के संपर्क में थे, जो रोडे के साथ नज़दीकी तालमेल रख रहा था। रोडे और कासिम ने कथित तौर पर लोगों और संपत्ति को अधिक से अधिक नुकसान पहुँचाने के लिए आतंकवादी गिरोह के चार सदस्यों को एक ऑयल टैंकर उडाने की जि़म्मेदारी सौंपी थी।

दहशत फैलाने की यह कोशिश 8 अगस्त, 2021 को की गई थी। बताने योग्य है कि रात 11:30 बजे अजनाला पुलिस को सूचना मिली कि गाँव भाखा तारा सिंह के पास अमृतसर -अजनाला रोड़ पर स्थित शर्मा फीलिंग स्टेशन अजनाला में खड़े एक तेल के टैंकर (पीबी -02 सीआर 5926) को आग लग गई है। आग को फायर ब्रिगेड के द्वारा काबू किया गया और अश्वनी कुमार शर्मा, अजनाला के बयानों पर पुलिस थाना अजनाला में एफआईआर नं. 260 दर्ज की गई।

फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से पता लगा कि चार अज्ञात व्यक्ति रात 11 बजे के करीब पेट्रोल पंप के पास आए और अमृतसर की तरफ जाने से पहले कुछ मिनटों के लिए वहां रुके। रात करीब 11:19 बजे संदिग्ध व्यक्ति वापस आए और भागने से पहले उन्होंने शक्की सामग्री को तेल टैंकर के ईंधन वाले टैंक पर रख दी। इसके उपरांत लगभग 11:29 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति दोबारा वापिस आए और एक मिनट के अंदर ही एक धमाका हुआ और आग लग गई।

प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गुरमुख ने जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हम्बोवाल में टिफिऩ आईईडी रखा था, जहाँ से 6 अगस्त, 2021 को विक्की, मलकीत और गुरप्रीत सिंह ने रोडे और कासिम के निर्देशों पर इसको उठाया था। इन तीनों व्यक्तियों ने बम को राजासांसी क्षेत्र में एक नहर के नज़दीक छिपा दिया। इस टिफिऩ बॉक्स के साथ एक पैन-ड्राइव लगी हुई थी, जिसमें एक वीडियो था। इस वीडियो में टिफिन बम आईईडी को चलाने सम्बन्धी जानकारी दी गई थी। टिफिन बम आई.ई.डी. को फिर प्राप्त करने के बाद, विक्की और रूबल को रोडे ने एक बड़ा धमाका करने और अधिक से अधिक नुकसान पहुँचाने के लिए तेल के टैंकर पर टिफिन बम रखने का काम सौंपा था।

8 अगस्त, 2021 को इन आतंकवादी कारकुनों ने दिन के समय शर्मा फीलिंग स्टेशन की रेकी की और रात लगभग 11:00 बजे 8 मिनट का टाइमर सैट करके टिफिन बम आई.ई.डी. लगा दिया। यह धमाका रात करीब 11:30 बजे हुआ, जिस कारण तेल टैंकर के टैंक में आग लग गई।

रोडे और कासिम के साथ गिरफ़्तार किये गए सभी पाँच कारकुनों के खि़लाफ़ एफआईआर नं. 260 तारीख़ 11 अगस्त, 2021 को आई.पी.सी की धारा 436,427, ग़ैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट 1967 की धारा 13, 16, 18, 18 बी, 20 और विस्फोटक पदार्थ (संशोधन) एक्ट 2001 की धारा 3, 4, 5 के अधीन केस दर्ज किया गया।

जि़क्र योग्य है कि अगस्त महीने से पंजाब पुलिस द्वारा काबू किया गया यह चौथा बड़ा पाक की शह प्राप्त आतंकवादी गिरोह है।

अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस द्वारा 8 अगस्त, 2021 को गाँव डल्लेके थाना लोपोके से एक आधुनिक टिफिन बम आईईडी बरामद किया था। टिफिन बम आईईडी में लगभग 2-3 किलोग्राम आरडीएक्स था और इसमें 3 अलग-अलग ट्रिगर प्रणालियां थी जिनमें कार्यशीलता के लिए स्विच, चुंबकीय और सप्रिंग शामिल था।

 15 अगस्त के आसपास पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया जिसके उपरांत हथियारों, हैंड ग्रेनेड आदि की बड़ी खेप बरामद हुई।

 कपूरथला पुलिस द्वारा 20 अगस्त, 2021 को गुरमुख सिंह रोडे और गगनदीप सिंह के पास से एक टिफिन बम आईईडी के इलावा 5 हैंड ग्रेनेड, डीटोनेटरों का 1 डिब्बा, 2 ट्यूबें जिनमें आरडीएक्स होने का शक था, एक .30 बोर का पिस्तौल, 4 गलोक पिस्तौल मैगज़ीन और 1 उच्च विस्फोटक तार बरामद करके एक और आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

हाल ही में 07 सितम्बर, 2021 को फिरोज़पुर पुलिस ने दरवेश सिंह निवासी फिऱोज़पुर को गिरफ़्तार किया जिसने खुलासा किया कि वह लखबीर सिंह रोडे के साथ लगातार संपर्क में था। उसने फिऱोज़पुर जिले में सरहद पार से ड्रोन के द्वारा लाई हथियारों, टिफिन बम आईईडीज़, आरडीएक्स और हेरोइन की खेप प्राप्त की। दरवेश सिंह को थाना ममदोट में एनडीपीऐस एक्ट, विस्फोटक पदार्थ एक्ट और यूए (पी) एक्ट के अंतर्गत दर्ज किये गए आपराधिक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

Wednesday, September 08, 2021

केंद्र द्वारा गेहूँ की एमएसपी में वृद्धि को शर्मनाक-कैप्टन

8th September 2021 at 9:40 PM

इसे आंदोलनकारी किसानों के जख़़्मों पर नमक छिडक़ने जैसा बताया

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया
कहा-भारत के कृषि क्षेत्र को तबाही के किनारे ले आई है भाजपा 
चंडीगढ़: 8 सितम्बर 2021: (जीएसबी//पंजाब स्क्रीन)::
केंद्र की कैबिनेट द्वारा गेहूँ की एमएसपी में की गई वृद्धि को शर्मनाक करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को केंद्र सरकार को मुसीबत में घिरे किसानों, जो कि पिछले 10 महीनों से कृषि कानूनों के खि़लाफ़ आंदोलन करने के लिए सडक़ों पर उतरे हुए हैं, के जख़़्मों पर नमक छिडक़ने के लिए आड़े हाथों लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारत का कृषि क्षेत्र कठिन समय में से गुजऱ रहा है और किसान उचित एमएसपी के लिए आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे समय भाजपा के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने अन्नदाताओं के साथ भद्दा मज़ाक किया है।
गेहूँ की एमएसपी को प्रति क्विंटल 2830 रुपए निर्धारित किये जाने (केंद्र द्वारा आज ऐलानी 2015 रुपए प्रति क्विंटल की नाममात्र सी कीमत की जगह) की माँग करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि किसानों को उपभोक्ताओं को आर्थिक छूट देने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह राहत तो वह पिछले काफ़ी समय से देते आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार किसानों की मुश्किलों की तरफ ध्यान दे और उनको बनते हक दे।’’ उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से किसानों को लगातार अनदेखा किये जाने के कारण खेती क्षेत्र, जो कि देश की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है, तबाही के किनारे पर आ गया है। उन्होंने आगे पूछा, ‘‘ केंद्र सरकार क्यूं हमारे किसानों के साथ इस तरह का बुरा सलूक कर रही है।’’ 
गेहूँ की एमएसपी को प्रति क्विंटल 2015 रुपए निर्धारित किये जाने को पंजाब के किसानों की उम्मीद से कहीं नीचे बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में गेहूँ की उपज की लागत को मुख्य रखते हुये प्रति क्विंटल 2830 रुपए एमएसपी का सुझाव दिया था। उन्होंने आगे कहा कि सीएसीपी के अनुमानों के मुताबिक बीते साल सिर्फ़ विस्तृत उत्पादन लागत ही 3.5 फीसदी बढ़ गई थी और इससे तो लागत खर्चों के बीच की मुद्रा स्फीति भी पूरी नहीं पड़ती।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गेहूँ की एमएसपी रबी सीजन (2021-22) में 1975 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ती हुई रबी(2022-23) के लिए 2015 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुँच गई है जोकि बीते साल के मुकाबले सिर्फ़ 2 फीसदी विस्तार है। परन्तु, लागत खर्च काफ़ी बढ़ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल मजदूरी में 7 फीसदी का विस्तार हुआ है और इसके साथ ही डीज़ल की कीमतें 4प्रतिशत और मशनीरी की कीमत इस समय के दौरान तकरीबन 20 प्रतिशत बढ़ गई है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा क्योंकि गेहूँ की काश्त की लागत में उपरोक्त पक्ष काफ़ी अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए एमएसपी में 2 फीसद का मामूली सा विस्तार किये जाने से पंजाब के किसानों का घाटा पूरा नहीं होगा और उनके मुनाफों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

Tuesday, September 07, 2021

विजीलैंस द्वारा महिला पटवारी और सहायक रिश्वत लेते काबू

 7th September 2021 at 8:11 PM

6,000/-रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया 
चंडीगढ़: 7 सितम्बर 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::
भर्ष्टाचार के खिलाफ चलाए जाते अभियानों, सामजिक उपदेशों और क़ानूनी सख्तियों के बावजूद रिश्वतखोरी जैसी बुराईयां रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं। अब नया मामला सामने आया है एक महिला पटवारी का। 

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज राजस्व हलका बाजेवाला, ज़िला मानसा में तैनात महिला पटवारी अमनदीप कौर और उसके सहायक और ड्राइवर के तौर पर काम करते एक प्राईवेट व्यक्ति हरजीत सिंह को 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त महिला पटवारी को गाँव बाजेवाला के शिकायतकर्ता राजा सिंह की शिकायत पर 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से ज़मीन के तबादले का इंतकाल दर्ज करने बदले 12,000 रुपए की माँग की गई थी परन्तु सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है। उन्होंने बताया कि वह दोषी महिला पटवारी को पहली किश्त के 4,000 रुपए पहले ही अदा कर चुका है।

विजीलैंस की टीम की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त मुलजिम पटवारी और उसके सहायक प्राईवेट व्यक्ति को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में दूसरी किश्त के 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बठिंडा स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।