Showing posts with label Rajewal. Show all posts
Showing posts with label Rajewal. Show all posts

Wednesday, January 12, 2022

बलबीर सिंह राजेवाल चुनाव लड़ेंगे समराला से

संयुक्त समाज मोर्चा ने घोषित की दस प्रत्याशियों की पहली सूची 


लुधियाना: 12 जनवरी 2022: (पंजाब स्क्रीन बयूरो)::

किसान आंदोलन के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहे बलबीर सिंह राजेवाल एक बार फिर मैदान मैं हैं। इस बार की जंग का मैदान है चुनाव का। संयुक्त समाज मोर्चा हर रोज़ तेज़ी से अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। बहुत से अनुमानों और बहुत सी बातों के दरम्यान खुल कर मैदान में आए इस संगठन ने अपने दस प्रत्याशियों की घोषणा भी दी है। किसान आंदोलन की जीत के बाद मोर्चा का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।  

संयुक्त समाज मोर्चा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मोर्चा के प्रमुख नेता बलबीर सिंह राजेवाल समराला के नाम का एलान भी शामिल है। श्री राजेवाल अपने आज़माए हुए क्षेत्र समराला से चुनाव लड़ रहे हैं। बहुत लम्बे समय से उनका इस इलाके में काफी प्रभाव है। 

उनके साथ ही आज महत्वपूर्ण क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं-प्रेम सिंह भंगू घनौर, हरजिंदर  सिंह टांडा खडूर साहिब, रवनीत सिंह  बराड़ मोहाली,  डा. सुखमनदीप सिंह ढिल्लों तरनतारन, राजेश कूुमार  करतारपूर (रिजर्व), रमनदीप सिंह जैतो (रिजर्व), अजय कुमार फिल्लौर (रिजर्व), बलराज सिंह कादियां और नवदीप संघा मोगा। 

गौरतलब है कि टिकटों की घोषणा संयुक्त समाज मोर्चा के रुलदू सिंह मानसा, भोग सिंह मानसा, किरपा सिंह, मुकेश चन्द्र शर्मा ने की। इस दौरान मोर्चे के रुलदू सिंह, तरुण जैन बावा, डॉ रमन सिंह, कुलवंत सिंह संधू, कृपा सिंह, लखविंदर सिंह, मनजीत सिंह राय, हरमिंदर सिंह सिद्धू, पाल सिंह फ्रांस वाले, कुलदीप सिंह वजीरपुर, जगबीर सिंह, मुकेश चंद्र शर्मा, दौलत राम, हरकीरत सिंह राणा, बलविंदर सिंह, रुपिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, रछपाल सिंह राजू और अन्य भी मौजूद थे।

अग्निपरीक्षा जैसी इस चुनावी जंग में संयुक्त समाज मोर्चा कितनी अच्छी कारगुज़ारी दिखा पता है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन चुनावी परिणामों पर किसानों की सक्रिय शमूलियत अपना रंग ज़रूर दिखाएगी। मौजूदा माहौल में किसानी वोट को एकजुट रख पाना भी बहुत बड़ी चुनौती रहेगी संयुक्त समाज मोर्चा के सामने। इस बार वाम की वोटें श्री राजेवाल के साथ लगती हैं। ग़ैरकिसानी ट्रेड यूनियनों में भी श्री राजेवाल का अच्छा  प्रभाव है।