Showing posts with label Reactions. Show all posts
Showing posts with label Reactions. Show all posts

Saturday, June 25, 2016

मालेरकोटला में पवित्र कुरआन की बेअदबी निंदनीय, अमन की अपील

बेअदबी की हर तरफ से निंदा-हिंसा के कारण माहौल में चिंता 
लुधियाना: 25 जून 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
लुधियाना-संगरूर मार्ग पर स्थित मलेरकोटला में शुक्रवार देर रात को पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर शहर का मुस्लिम समुदाय बुरी तरह भड़क उठा। गुस्से में आये लोगों ने लुधियाना-संगरूर हाईवे जाम कर टायर फूंके। शनिवार की दोपहर तक यह खबर हर तरफ आग की तरह फ़ैल गयी। 
घटना के बाद उत्तेजित भीड़ ने अकाली विधायक बेगम फरजाना आलम और उनके पति पूर्व डीजीपी इजहार आलम के घर पर पथराव कर सात गाड़ियां तोड़ दीं और कोठी के बाहर पुलिस चौकी को आग लगा दी। सुरक्षा कर्मियों ने भी बचाव करते हुए हवाई फायरिंग की। बात यहीं खत्म नहीं हुयी। इसके बाद गुस्साई भीड़ बस स्टैंड पहुंची और दो बसों को आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा माहौल सुलग उठा। 

शुक्रवार देर रात को हुई इस निंदनीय और साज़िशी घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पंजाब के डीजीपी (कानून और व्यवस्था) हरदीप सिंह ढिल्लों ने पूरी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। डीजीपी ने बताया कि मालेरकोटला की स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बेअदबी, आगजनी और पुलिस पर हमले की तीन एफआईआर दर्ज की हैं। कुल मिला कर हालात नाज़ुक बने हुए हैं। 
इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व डीजीपी इजहार आलम के तीन सुरक्षाकर्मी सुरिंदर सिंह, बलविंदर राय, दर्शन सिंह, मोहम्मद याकूब व शफीक चौहान सहित आठ लोग जख्मी भी हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मालेरकोटला में जगह-जगह पुलिस भी तैनात कर दी गई है। 

इसी बीच लुधियाना में इस घटना का सख्त नोटिस लिया गया।  शाही इमाम ने इस पर विशेष बयान भी जारी किया। बीती रात मालेरकोटला शहर में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों की तरफ से पवित्र कुरआन शरीफ के साथ की गई बेअदबी और फिर वहां हुई हिंसक घटना की आज यहां लुधियाना जामा मस्जिद में सख्त निंदा की गई, मजलिस अहरार इस्लाम हिंद द्वारा अमन व आपसी भाईचारे की अपील करते हुए शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि पवित्र कुरआन शरीफ की बेअदबी हरगिज सहन नहीं की जाएगी। उन्होनें कहा कि अगर जल्दी दोषी गिरफ्तार नहीं किए गए तो रमजान शरीफ का आखिरी जुम्मा पंजाब भर के मुस्लमान काला दिवस (ब्लैक-डे) के तौर पर मनाएगेें। उन्होनें कहा कि इस नापाक हरकत की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। शाही इमाम ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अमन और भाईचारे को टूटने न दें। शांति बनाए रखने में ही ऐकता है। उन्होनें कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा दें। शाही इमाम ने कहा कि मालेरकोटला में बीते पांच वर्षो से लगातार साजिश के तहत हालात को खराब करने की कोशिशे चल रही है और प्रशासन आंख मूंदे हुए बैठा है। हर 5-6 महीने में धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने वाली घटना होती है और फिर अमन की अपीले करके प्रशासन पल्ला झाड़ लेता है। किसी भी साजिश का आज तक पर्दाफाश नहीं किया गया। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि पंजाब अमन और आपसी भाईचारे में देश के लिए एक मिसाल रहा है। जिसे अब सियासतदानों ने अपनी चालों से तोडऩा शुरू कर दिया है। उन्होनें कहा कि प्रशासन का सियासी दबाब के तहत चलना बदकिस्मती की बात है। इस मौके पर अब्दुल सुभान, शाहजेब खान, शाह नवाज खान, कारी मुहम्मद इब्राहिम, मुहम्मद नवाब, अजाद अली अहरारी व शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम भी मौजूद थे।
बस्सी पठाना में पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मालेरकोटला में पावन ग्रंथ की बेअदबी की सख्त निंदा की। कैप्टन ने कहा कि जब लोग ग्रंथ की बेअदबी की सूचना एमएलए को देने उनके घर गए तो वहां उन लोगों पर 90 गोलियां दागीं गई। कुछ लोगों ने गोलियों की संख्या १०० से भी अधिक बताई है।कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने मोबाइल से उन जख्मी लोगों की फोटो भी दिखाई जो कथित रूप से इस गोलीबारी में घायल हुए। कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी और बहिबल कलां गोलीकांड भी बादलों की देन हैं। पंजाब का माहौल खराब करने में गहरी साजिश की जा रही है। राज्य सरकार को मामले की बारीकी से जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करनी चाहिए। 
इसी बीच आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने इस घटना को ेहद दुर्भागयपूर्ण बताया और इसे लेकर पंजाब सरकार की निंदा की। 

Friday, February 27, 2015

यदि सर्वहारा बज़ट नही बनेगा तो दिल्ली जैसे परिणाम भुगतने होंगें

Fri, Feb 27, 2015 at 8:20 PM
जो केजरीवाल की तरह ज़मीन से जुडेगा ,वही शासन करेगा !
आज भी भारत वर्ष मे रेल गरीब की सवारी है और कम किराये के कारण अन्य अवागमन के साधनो से अधिक प्राथमिकता के कारण सर्व ग्राह्य है! स्वतंत्रता के 67 वर्ष बाद भी प्रजातांत्रिक देश का नागरिक भेड़ बकरी की तरह यात्रा करने के लिये मज़बूर है, कारण यहाँ की बढती हुई आबादी, जो प्रतिवर्ष एक नया आस्ट्रेलिया जोड देती है। फ़िर भी नये रेल बज़ट मे किसी नई ट्रेन का संचालन न करके पुरानी ट्रेनो की हालत सुधारना, 400 वाई-फ़ाई स्टेशन बनाना एस्क्लेटर लगाना,लन्च आन मोबाईल आदि हास्यास्पद है या फ़िर पूँजी-पति वर्ग जो हवाई यात्रा करने के लिये सक्षम है, उसी को सहूलियतें पहुँचाने का प्रयास है! आखिर कब तक हम इस मानसिकता से ग्रसित रहेगे कि ए०सी मे बैठने और लेटने वाले नेता और सेक्रेटरीज़ अपनी सुविधाओं को ही ध्यान मे रखकर बज़ट
बनाते रहें? यदि सर्व हारा वर्ग ,जो वास्तव मे वोटर है,को ध्यान मे रखकर बज़ट नही बनेगा तो दिल्ली जैसे परिणाम भुगतने के लिये भा०ज०पा० को तैयार रहना होगा ! अब समय आ गया है कि जो केजरीवाल की तरह ज़मीन से जुडेगा ,वही शासन करेगा ! 
बोधिसत्व क्स्तूरिया, 202-नीरव निकुन्ज सिकन्दरा, आगरा- 282007

Friday, September 13, 2013

मामला दिल्ली सामूहिक बलात्कार का आरोपियों का

Fri, Sep 13, 2013 at 9:09 PM 
फांसी की सजा मिलने पर जताई महिलाओं और एनजीओ ने खुशी
अमृतसर: 13 सितम्बर2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को कोर्ट की ओर से फांसी की सजा सुनाए जाने का पूरे देश में स्वागत किया जा रहा है। इस सजा को बलात्कारियों के लिए खतरे की घंटी और महिलाओं और युवतियों के लिए उनके हथियार के रूप में देखा जा रहा है। आज इस फैसले के बाद अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स आग्रेनाइजेशन (अभरो) की ओर से लड्डू बांट और ढोल बजा कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर अभरो की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा, कि इस फैसले ने यह साबित कर दिया है कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार और अदालतें किस हद कर फिक्रमंद हैं। उन्होंने कहा, कि इस फैसले ने बलात्कार करने की सोचने वालों के लिए भी एक माइल स्टोन तय कर दिया है, कि यदि उन्होंने ऐसा कुछ किया, तो उनका हाल भी इन आरोपियों जैसा ही होगा।