Showing posts with label BSF. Show all posts
Showing posts with label BSF. Show all posts

Friday, October 25, 2013

बीएसएफ ने कराया सैमीनार

Fri, Oct 25, 2013 at 9:10 PM
मकसद लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट करना
पंजाब सरकार भी कर रही है सख्त कार्रवाई-गुलजार सिंह रणिके
*सीमावर्ती गांवों में नशे की रोकथाम बना अब मुख्य निशाना 
*अगस्त महीने से शुरू हुआ  यह विशेष अभियान 
*विशेष अभियान से तस्करी पर लगा अंकुश
*लोगों के सहयोग से तस्करी का धंधा होगा नेस्तनाबूद 
*आईजी बीएसएफ ने खुद सम्भाली कमान 
अमृतसर: 25 अक्टूबर 2013:(गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): पंजाब में नशे की तस्करी और नशे के सौदागरों के खिलाफ बीएसएफ की ओर से जंग का ऐलान कर दिया गया है। अपनी इस योजना के तहत बीएसएफ की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। जिनमें से जहां  सीमा पर मुस्तैदी बढ़ाई गई है, वहीं सीमा के इस ओर तस्करों को काबू करने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के इरादे से सीमावर्ती गांवों को लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को सीमावर्ती कस्बा अटारी में एक सैमीनार का आयोजन किया गया है। जिसमें पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर और केबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने कहा, कि अगस्त महीने में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के सार्थक नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अगस्त महीने से लेकर आज तक पंजाब फ्रंटियर में करीब एक सौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हो चुकी है। उन्होंने कहा, कि इस मुहिम में आम लोगों को शामिल कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे नशे के कुप्रभावों के बारे में अपने आसपास के लोगों और खास तौर पर युवा पीढ़ी को भी बताएं और उन्हें नशे से दूर होने में उनकी मदद करें।
      बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने कहा, कि जम्मू-कश्मीर में हो रही गोलीबारी के बावजूद पंजाब सीमा पर इस तरह का कोई भी खतरा नहीं है। इसके अलावा आगामी सीजन में घने कोहरे के कारण भी सीमा पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए बीएसएफ की ओर से विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। जिस कारण इस सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भी खतरा खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
     इस मौके पर पहुंचे केबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने कहा, कि पंजाब सरकार नशे के सौदागरों और नशीले पदार्थों के खिलाफ एक अभियान छेड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की ओर से इस मुहिम में शामिल होने से यह अभियान जरूर सफल होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि पंजाब सरकार या शिरोमणि अकाली दल का कोई भी नेता नशे बेचने वालों की सिफारिश नहीं करते, बल्कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी मात्रा में केस दर्ज हो रहे हैं।
     उधर, इस मौके पर पहुंचे लोगों ने भी बीएसएफ की ओर से चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की। इनके मुताबिक बीएसएफ के प्रयासों के चलते ही लोग अब जागरूक हो रहे हैं और यही कारण है, कि पिछले कुछ दिनों के दौरान न सिर्फ भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है, बल्कि तस्करों के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं। नशे की गर्त में फंसे युवकों को सुधारने के लिए सभी ने गांवों में डी एडिक्शन सेंटर खोलने की मांग की है। उनके मुताबिक नशा करने वाले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज करने से नशे की इस लत से छुटकारा नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें सही उपचार देने से नशे जैसी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।

Wednesday, October 16, 2013

बकरीद के मौके पर पाक रेंजरों ने दी बीएसएफ को मिठाई

Wed, Oct 16, 2013 at 10:08 PM
ईद:आपस में गले मिले एक दुसरे की तरफ बंदूक तान कर खड़े रहने वाले
अमृतसर: 16 अक्टूबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब सक्रीन):बकरीद के मौके पर भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात पाक रेंजरों ने भी अटारी सड़क सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को मिठाई भेंट कर शांति का संदेश दिया।
    बकरीद के मौके पर जहां पूरी दुनिया में लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात पाक रेंजरों ने भी अटारी सड़क सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को मिठाई भेंट कर शांति का संदेश दिया। इस मौके पर पाक रेंजरों की ओर से विंग कमांडर असीम ने बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारुखी को मिठाई भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बीएसएफ और पाक रेंजर के जवान आपस में गले मिल कर एक-दूसरे को ईद की मुबारक कहा।

Monday, October 14, 2013

विजय दशमी पर बीएसएफ ने किया शस्त्र पूजन

शस्त्र पूजा कर लिया अच्छाई के रास्ते चलने का प्रण
अमृतसर13 अक्टूबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पर्व विजय दशमी के मौके पर आज भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की चौकसी के लिए तैनात बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने खासा स्थित मुख्यालय पर शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर सभी बीएसएफ के जवानों ने प्रण लिया कि वे बुराई के खिलाफ जंग को जारी रखते हुए अच्छाई के मार्ग पर चलेंगे। इस दौरान बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूखी ने बीएसएफ के जवानों के साथ-साथ समूह देश वासियों को विजय दशमी की बधाई भी दी।

नहीं रहे दिग्गज सियासतदान हरीश बेदी:चौथा मंगलवार को 

Tuesday, September 03, 2013

11 किलोग्राम हेरोइन की खेप को बरामद

Mon, Sep 2, 2013 at 11:21 PM
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित बीओपी अमर से पकड़ी 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित बीओपी अमर से बीएसएफ की भिखीविंड में तैनात फोर्स के जवानों ने 11 किलोग्राम हेरोइन की खेप को बरामद किया है। बताया जाता है, कि देर रात करीब 12 बजे जवानों ने सीमा पर लगी कंटीली तारों के पास कुछ हलचल देखी। इस पर जब जवानों ने ललकारा, तो वहां पर मौजूद भारतीय और पाकिस्तानी तस्कर मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। इसके बाद सुबह जब घटनास्थल की तलाशी ली गई, तो वहां पर एक कपड़े नुमा थैले में से उक्त नशीला पदार्थ बरामद किया गया। बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारुखी के मुताबिक हाल के दिनों में बीएसएफ की ओर से यह दूसरी बड़ी खेप बरामद की गई है। उनके मुताबिक डिफेंस लाइन के पीछे सेकेंड डिफेंस लाइन के रूप में उन्होंने लोगों को जागरूक करना शुरू किया है। जिसके चलते यह कामयाबी हासिल हुई है। इसके अलावा अफगानिस्तान में अफीम की रिकार्डतोड़ फसल के बाद हेरोइन की तस्करी की घटनाओं में होने वाली बढ़ोत्तरी के बारे में उन्होंने कहा, कि बीएसएफ के जवान सीमा पर पूरी तरह से मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं और तस्करों की किसी भी प्रकार की कोशिश को तुरंत नाकाम करने में सक्षम है।

Wednesday, August 14, 2013

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर बढ़ाई गई है चौकसी

Tue, Aug 13, 2013 at 8:18 PM
किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में हैं सक्षम -डीआईडी बीएसएफ 
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन) 15 अगस्त के दिन किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों के अंजाम देने के आतंकियों के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए पाकिस्तान के साथ लगती भारतीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। यह दावा किया है, बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारुखी ने। उन्होंने बताया, कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंटेलीजेंस की कुछ इनपुट आई हैं। जिन्हें देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 
        15 अगस्त के दिन किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों के अंजाम देने के आतंकियों के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए जहां पूरे देश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पाकिस्तान के साथ लगती भारतीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। यह दावा किया है, बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारुखी ने। उन्होंने बताया, कि देश की सुरक्षा सबसे अहम है। उन्होंने बताया, कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंटेलीजेंस की कुछ इनपुट आई हैं। जिन्हें देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा रीट्रीट सेरेमनी की भी सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए वहां बीएसएफ के जवानों की दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं। 

टेक्सटाइल-हौजरी मज़दूरों ने की मज़दूर पंचायत

आनंदमार्गिओं ने नकारा महासम्भूति  के अवतरण का दावा

नए साल के साथ ही हो जाएगी कयामत की शुरुआत

आनन्दमार्ग जागृति में हुई तन-मन के गहरे रहस्यों की चर्चा 

बीएसएफ ने चलाया अभियान

Monday, August 12, 2013

बीएसएफ ने चलाया अभियान

Mon, Aug 12, 2013 at 4:43 PM
मकसद सीमावर्ती लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना
                                                               फोटो:गजिंद्र सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन 
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): अफगानिस्तान में होने वाली अफीम की खेती और अफीम से तैयार की जाने वाली हेरोइन को वाया पाकिस्तान और भारत के जरिए यूरोप के देशों तक तस्करी करने के बारे में कौन नहीं जानता। इस तस्करी के लिए पंजाब को एक रूटीन रूट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और इसके लिए कई नामी तस्करों के साथ-साथ नाबालिग और नए युवकों को प्रलोभन देकर अपने नेक्सस में शामिल कर लिया जाता है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाके के युवकों को नशे का भी आदि बना दिया जाता है। सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों को कुछ हद तक सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, कस्टम और अन्य खुफिया एजेंसियां समय-समय पर बरामद भी करती है। लेकिन अब सीमा सुरक्षा बल ने न सिर्फ इस नेक्सस को पूरी तरह से ध्वस्त करने की योजना बनाई है, बल्कि लोगों को भी अपने इस अभियान में जोड़ने के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत आज सीमावर्ती गांव हरदो रत्न में पहला कैंप आयोजित किया गया। जिसमें करीब दो दर्जन गांवों के सरपंच, पंच और लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नशे के कुर्पभावों को दर्शाते एक नाटक का मंचन भी किया गया। इस मौके पर पहुंचे गांवों के सरपंचों और अन्य ने कहा कि इस तरह के अभियान से सीमावर्ती इलाकों को काफी फायदा मिलेगा। उनके मुताबिक अनपढ़ता और बेरोजगारी ही इस समस्या की असल जड़ है। जिसे समाप्त करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम करना बहुत जरूरी है।
         उधर, बीएसएफ  के डीआईजी एमएफ फारुखी ने बताया, कि बीएसएफ, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां अपना काम बाखूबी कर रहे हैं। लेकिन इसमें यदि आम लोगों की शमूलियत हो जाए, तो सोने पे सुहागे जैसी बात होगी। इसी आइडिया के तहत ही इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसके तहत न सिर्फ नौजवानों को नशे की लत से बचाने की कोशिश की जाएगी, बल्कि लोगों के सहयोग से सीमा पार से आने वाले नशे के रास्ते को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

टेक्सटाइल-हौजरी मज़दूरों ने की मज़दूर पंचायत

आनंदमार्गिओं ने नकारा महासम्भूति  के अवतरण का दावा

नए साल के साथ ही हो जाएगी कयामत की शुरुआत

आनन्दमार्ग जागृति में हुई तन-मन के गहरे रहस्यों की चर्चा 

बीएसएफ ने चलाया अभियान