Showing posts with label Kharar. Show all posts
Showing posts with label Kharar. Show all posts

Sunday, December 15, 2024

फिर लौटना होगा योग साधना और मैडिटेशन की शरण में!

 From Dr. Meena Sharma on Saturday 14th December 2024 at 12:38 Regarding Meditation

डा. मीना शर्मा की देखरेख में एक दिवसीय ध्यान शिविर 22 दिसम्बर को

 स्वस्थ और शांतिपूर्ण लाईफस्टाईल के विशेष गुर सिखाए जाएंगे 


मोहाली
:14 दिसंबर 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::  
दुनिया के साथ साथ हमारा जन जीवन भी बदल चुका है। हम में से ज़्यादातर लोग हमारे देश के लोगों ने भी आधुनिक फैशन के साथ साथ खानपान के तौर तरीके अपना लिए। नतीजा  है। शूगर और बीपी जैसी जो जो बिमारियां बड़ी उम्र के लोगों को भी बहुत कम सुनी जाय करती थी अब वे बिमारियां छोटे छोटे बच्चों में भी पाई जा रही हैं। तन के साथ साथ मन भी गड़बड़ा गया है। खुदकुशी का रुझान भी बढ़ रहा है। स्कूल के बच्चे आत्म हत्या तक करने लगे हैं। इसी के साथ हिंसक प्रवृतियां  रही हैं। बच्चे अब हत्यायों तक उतारू  चुके हैं। बलात्कार की घटनाएं भी आम हो।  यह सब अपनी संस्कृति और धर्म की तरफ पीठ करने का ही परिणाम है। इससे बचना है तो फिर होगा धर्म, कर्म, योग साधना और मैडिटेशन की ओर। 

इस बात को गहरे से समझ लिया जाना चाहिए कि तंत्र मंत्र और ज्योतिष को लेकर जो जो बातें और कहानियां हमें सुनने में मिलती रहती हैं वे आधारहीन भी नहीं होती हैं। उनके गहरे मकसद भी हैं और उनमें गहरे संदेश भी छिपे होते हैं। तन मन और जीवन को सारी उम्र स्वस्थ रखने की एक प्रक्रिया है उनमें। उनके जीवन के गहरे अर्थ भी होते हैं। समझ आ जाएं तो कदम कदम पर सफलता पांव चूमती है। 

जो लोग इस तरफ पीठ कर चुके हैं उनकी दिक्क्तें भी बहुत ज़्यादा बढ़ चुकी हैं। हमारी ज़िन्दगी के कष्ट हमारी गलतियों के कारण भी आते हैं। किसी भगवान का कोई कसूर नहीं होता।  गलतियों को दोहराते रहना हमारे ग्रहों को भी हमरे विपरीत खड़ा कर देता है। इस पर सोचना भी होगा और अतीत से शिक्षा लेते हुए हमें अपनी हो धरोहर के पास लौटना भी होगा। यह सब एक निश्चित विधि  लेकिन हम अपना पहला पोआव किस  उठाएं इसकी स्वतंत्रता भी हमें होती है। 

दुनिया में एक ऐसा वर्ग तकदीर को नहीं तदबीर को ही अंतिम सत्य  मानता है वह भी कई बार निराश हो जाता है। बहुत बार ऐसा भी साबित हुआ है कि तदबीर, कोशिश और स्ट्रगल भी कई बार तकदीर की लकीरों का ही हिस्सा होते हैं। इस दुविधापूर्ण माहौल के बावजूद कुछ ऐसे विशेषज्ञ सामने आए हैं जो इस दिशा में मिल रही चुनौतियों को स्वीकार करते हुए इसका पूरा मर्म सामने रखते हैं। वे ज्योतिष  ज्ञान के आधार पर ही जीवन की एक एक बात को खोल कर सामने रख देते हैं कि देख सुन कर हैरानी भी होती है। लेकिन यह हकीकत है कि ऐसा कुछ बहुत बार सामने आ चुका है जो हैरान कर देता है।  

अब तो ज्योतिष विद्या की शिक्षा बाकयदा कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिल हो चुकी है। इस विषय पर बाकायदा सेमिनार होते हैं। बहुत से आयोजन भी होते हैं। जानेमाने मीडिया मंचों पर बाकायदा चर्चा भी होती है। इस तरह के आयोजन तकरीबन हर शहर में बढ़ रहे हैं। 

ज्योतिष के साथ साथ ध्यान की विधियां और इनकी ट्रेनिंग भी बढ़ रही है। जिन लोगों पर अब नींद की गोलियां भी बेअसर हो रही हैं  वे अब ध्यान की शरण में ही आ रहे हैं। जो लोग तरह तरह के नशे करके थक चुके हैं वे भी अब धर्म और मेडिटेशन में ही शांति की तलाश कर रहे हैं और उनकी तलाश खाली भी नहीं जाती। ओशो के कैंप, आर्ट ऑफ़ लिविंग, विपस्सना या  विपश्यना के शिविर और आनंदमार्ग जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन इस दिशा में बहुत कुछ कर रहे हैं। 

इस संबंध में इस क्षेत्र की विशेषज्ञ डाक्टर मीना शर्मा ने कहा की वह मानवता को बचने के लिए इस संबंध में पहले ही बहुत से प्रयास कर चुकी हैं। उन्होंने ने कहा कि इसी सिलसिले में इसी तरह का एक और विशेष शिविर मोहाली में भी लग रहा है रविवार 22 दिसंबर 2024 को। आज के तनावपूर्ण हालात में यही लाईफ स्टाईल बचा है जो लोगों को शांतिपूर्ण जीवन जीने का सुरक्षित रास्ता बता रहा है। 

जीवन को संतुलित और शांति से परिपूर्ण बनाने का अब यही एक सशक्त माध्यम है। आज के तनावपूर्ण जीवन में, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, यह एक दिवसीय ध्यान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस शिविर का स्थान होगा-श्री वेंकटेश मन्दिर, बांके बिहारी धाम, TDI , सेक्टर 74A, मोहाली। इस शिविर की तारीख रहेगी-22 दिसंबर 2024 और समय होगा सुबह 10 से बाद दोपहर 2 बजे तक। 

इस शिविर में प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार रहेंगी:

* ध्यान सत्र (Meditation Session) में मैडिटेशन के गुर सिखाए जाएंगे। यह सेशन इस मकसद के लिए आपका आधार तैयार करेगा। आपकी मज़बूत नींव बनाएगा। 

* श्वसन तकनीक (Breathing Techniques) बहुत महत्वपूर्ण जानकारी देगी। तन मन के बहुत से रोग तो इस श्वसन तकनीक से दूर होने लगते हैं। सांस लेने का सही तरीका आ जाए तो समझो ज़िन्दगी में क्रांति की शुरुआत शुरू हो जाती है। 

* माइंडफुलनेस अभ्यास (Mindfulness Practice) भी बहुते गहरे तक असर दिखाता है। ज़िन्दगी को माइंड नियंत्रित करता है लेकिन माइंड को कैसे नियंत्रित किया जाना है इस की सिखलाई डा. मीना शर्मा देती हैं अपने कैंपों में। 

शिविर में जाने के इच्छुक रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं डाक्टर मीना शर्मा से उनके मोबाईल नंबर  +91 96460-05543

अभी भी वक़्त है लौट आइए मैडिटेशन की शरण में, योगसाधना की शरण में। आरंभ करते ही मिलेगी राहत। महंगी दवाओं से भी छुटकारा मिलेगा और तन मन के दर्द  से भी। 

कैंप के आयोजक हैं: Acupoint Wellness Centre, Gobind Enclave Greens Sector 117, Mohali

इसमें कुछ इनपुट हमारे सहयोगी प्रकाशन आराधना टाईम्ज़ में से लिया गया है। 

Monday, July 10, 2023

ताजपोशी से पहले जाखड़ पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के पास

 Monday 10th July 2023 at 5:26 PM

आधिकारिक तौर पर पदभार संभालने से पहले जाखड़ का अहम एक्शन 

जमीनी स्तर पर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा 


*राज्य सरकार को कुछ इलाकों में स्थिति गंभीर होने पर सतर्क रहने की दी चेतावनी

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा

मोहाली: 10 जुलाई 2023 (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

लगातार जारी झमाझम बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी। हर गली  मोहल्ले में पानी भरा हुआ था। ऐसे में पता चला कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपनी ताजपोषी से एक दिन पहले ही चंडीगढ़ पहुँच रहे हैं लेकिन यह अचानक आना बाढ़ पीड़ितों  को जानने के लिए है। मकसद उन लोगों तक पहुंचना था जिन्हें नदी पर की ज़मीन पर रिहायशी एन्क्लेव बना कर  महंगे भाव मकान, कोठियां और फ़्लैट बेच दिए गए थे। यह लोग अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इनकी ज़िंदगी भर की कमाई से बने मकान बारिश की पहली ही मार से आई बढ़ में बह गए। नदी ने अपना वक्त आने पर अपनी ज़मीन कब्ज़ाने वालों को अप्पन विकराल रूप दिखलाया। बढ़ का शिकार लोग भी गुस्से और गम में थे। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभालने से पहले ही मैदान में उतरे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने सोमवार को खरड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। वह खर्डे के अंदर तक जा कर उन इलाकों तक भी पहुंचे जो पूरी तरह बाढ़ की मर में थे और खतरा लगातार बना हुआ था। उन्होंने पंजाब सरकार को सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है और कुछ इलाकों में स्थिति तेजी से गंभीर होती जा रही है।

सुनील जाखड़ ने राज्य सरकार से जरूरतमंदों के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में लगातार हो रही बारिश से हमारे लाखों लोग पीड़ित हैं और उनमें से कई लोगों की जान जाने का खतरा है। राज्य सरकार को चाहिए कि वह गंभीर रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहें और इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करें। जाखड़ ने लोगों के हर दुःख को बहुत ध्यान से सुना। उनकी तबाही को उनके साथ मिल कर बहुत ही नज़दीक से देखा। आसपास के लोग उनसे अपनी  को बहुत उतावले नज़र आए। शायद पहली बार उनके दुःख को किसी ने समझा हो। 

इस मौके पर जाखड़ ने प्रशासन से अनुरोध किया कि आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की स्थिति में पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निकासी योजना और राशन योजना को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर निकासी सुनिश्चित करना और लोगों के रहने की अग्रिम व्यवस्था किया जाना सबसे पहले जरूरी है। आम लोगों के रूटीन का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हुआ नज़र आ रहा था। उनकी उम्मीदों पर फायर पानी ने उनके हर रंग को बेरंग कर दिया था। 

गम और दुःख की इस घड़ी में उनके पास पहुंचे जाखड़ ने कहा कि खरड़ के लोगों ने अपने घर और कीमती सामान खोने का डर व्यक्त किया है, क्योंकि प्रशासन ने उन्हें निचले इलाकों में अपने घर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। स्थिति सामान्य होने तक उनके जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गलती ढूंढने का समय नहीं है और यह महत्वपूर्ण है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग एक साथ आएं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने सभी राजनीतिक दलों से इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने लोगों की रक्षा करने का आह्वान किया। अगर अभी इससे ठीक से नहीं निपटा गया तो इस त्रासदी से हमारे राज्य के लोगों को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

संकट का गंभीरता से जायज़ा लेते हुए जाखड़ ने कहा कि यह समय सतर्क रहने और पूरी तैयारी के साथ किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार रहने का समय है। इसमें कोई ढील नहीं रेहनी चाहिए। जाखड़ ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने का हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

जाखड़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, अरविंद खन्ना, प्रदेश सचिव परमिंदर बराड़, जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, कमल सैनी आदि भी मौजूद थे। उनके काफिले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन लुधियाना से विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। 

श्री जाखड़ का काफिला इन लोगों के दरम्यान करीब एक घंटा रुका और उसके बाद मीडिया से संक्षिप्त सी भेंट वार्ता करके दुसरे बाढ़ पीड़ित इलाकों को देखने के लिए रवाना हो गया। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने. हर त्यौहार पर, हर ख़ुशी गमी में या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Thursday, January 05, 2023

शिव सेना हिन्द निकालेगी एंटी खालिस्तान तिरंगा यात्रा

Thursday 5th January 2023 at 02:45 PM

एक इंच धरती पर नही बनने देंगे खालिस्तान: निशांत शर्मा


हिन्दू नव वर्ष से होगी दिल्ली से कश्मीर तक एंटी खालिस्तान तिरंगा यात्रा

मोहाली: 5 जनवरी 2022: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

आज शीत लहर और सघन कोहरे के दरम्यान शिव सेना हिन्द ने खालिस्तान के खिलाफ तिरंगा यात्रा की घोषणा की। सन्नी एन्क्लेव में स्थित अपने कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने तीखे शब्दों में सिख फार जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को भी अपनी आलोचना का निशाना  बनाया। 

शिव सेना हिन्द के प्रमुख निशांत शर्मा ने कहा कि शिव सेना हिन्द देश विरोधी कट्टरपंथी ताकतों को मुँह तोड़ जवाब देने के लिए मार्च महीने में हिन्दू नव वर्ष व चैत्र मास के प्रथम नवरात्रि 22 मार्च को एंटी खालिस्तान तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 

यह यात्रा भारत की राजधानी दिल्ली से लेकर हरियाणा पंजाब से होते हुए अमर शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की शाहदत वाली वीर भूमि जम्मू/कश्मीर तक की निकाली जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब की एकता और अखंडता को तोड़ने के लिए एवं हिन्दू सिख भाईचारे के आपसी भाईचारे में नफरत का जहर घोलने के लिए गुरपतवन्त सिंह पन्नू , आईएसआई, खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स, भिंडरावाला टाइगर फ़ोर्स, हिजबुल मुजाहिदीन, सिख फ़ॉर जस्टिस जैसे देश विरोधी संगठन लागातार प्रयासरत है।

ऐसे में यह एंटी खालिस्तान तिरंगा यात्रा कट्टरपंथी ताकतों को यह एहसास करवा देगी कि देश व पंजाब की एकता अखंडता व भाईचारे के लिए और देशवासियों की आन बान शान हर भारतीय की पहचान तिरंगा के लिए मरने मिटने वालो की कोई कमी नही है। देश भक्तों के होते हुए देश विरोधी ताकतों की एक भी साजिश सफल नही हो सकती।

उन्होंने कहा कि एंटी खालिस्तान तिरंगा यात्रा का संकल्प है कि पंजाब में शिव सेना हिन्द के होते हुए पंजाब की एक इंच धरती पर भी खालिस्तान नही बनने दिया जाएगा। आंतकवाद के दौरान जिन पुलिस अधिकारियों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आंतकवाद का सफाया किया ऐसे अफसरों पर किये मुकदमे वापिस कर उन्हें तुरंत रिहाई की जाये और शहीद हुए पुलिस अधिकारियों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा आंतकवाद के  दौरान मारे गए हज़ारों हिन्दू परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। टारगेट किलिंग में मारे गए हिन्दू नेताओ को शहीद का दर्जा देने व उनके परिवारों को गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप दिए जाएं

शर्मा ने कहा कि गैंग्स्टरो बदमाशों आतंकियों के खिलाफ अदालतों में चल रहे केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और इनकी सुनवाई अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये की जाए।

साथ ही लोगों से लूटपाट व डरा धमका कर वसूले गए करोड़ो रूपये से बनाई गई गैंगस्टरों की अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला ध्वस्त किया जाए।

शिवसेना हिन्द की एक विशेष बैठक शिव सेना हिन्द स्टूडेंट विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा विशेष रूप से पहुंचे।

इस मौके उन के साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर भट्टी, गुरप्रीत सिंह लाडी पंजाब प्रधान, लीगल सेल के पंजाब प्रधान एडवोकेट केतन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कीरत सिंह मोहाली, मीडिया एडवाइजर राजिन्दर धारीवाल, पंजाब उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, एससी विंग पंजाब प्रधान राजकुमार भट्टी भी मौजूद रहे।

पत्रकार सम्मेलन के इस मौके पर निशांत शर्मा की तरफ़ से मंडी गोबिंद गढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति गौरव अग्रवाल को शिव सेना इंडस्ट्री सेल का पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर निशान्त शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि गौरव अग्रवाल जहां एक और बड़े उद्योगपति है वही साथ साथ वह एक समाज सेवक भी है। उन के नेतृत्व में शिव सेना हिन्द जल्द ही मंडी गोबिंदगढ़ में उद्योगपतियों की एक विशाल मीटिंग का आयोजन करेगी। इस मीटिंग में उद्योगपतियों की समस्याओं को सुन कर उन्हें हल करवाने में शिव सेना हिन्द कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योगपति के साथ किसी भी तरह का अन्याय हम बर्दाश्त नही करेंगे।

वही इस अवसर पर उन्होंने व्यापार और उद्योग पर भी अपनी पकड़ और मज़बूत बनाने का एक नया एलान किया। उन्होंने प्रसिद्ध उद्योगपति गौरव अग्रवाल शिव सेना हिन्द में शामिल करने की जानकारी मीडिया को देते हुए उन्हें बनाया इंडस्ट्री सेल का पंजाब प्रधान भी बनाया। इसके साथ ही करण अरोड़ा को पंजाब व्यापार मंडल का प्रधान बनाया गया। 

पत्रकार सम्मेलन में घोषणा की गई कि मंडी गोबिंदगढ़ में शिव सेना हिन्द इंडस्ट्री सेल की होगी विशाल बैठक होगी जो एक नया इतिहास रचेगी। सैंकड़ों उद्योगपति मंडी गोबिंदगढ़ में होने वाले इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर मौजूद गौरव अग्रवाल ने भी कहा कि उद्योगपतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देंगे साथ। 

इस मौके पर निशांत शर्मा एक बार फिर खुल कर आंतकवाद का सफाया करने वाले पुलिस अफसरों के हक़ में बुलंद आवाज़ से सामने आए। उन्होंने कहा कि आतंक का सफाया करने वाले ऐसे अफसरों पर किये मुकदमे वापिस कर के उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

यही खबर पंजाब स्क्रीन हिंदी में भी देखें बस यहाँ क्लिक करके 

ਇਹੀ ਖਬਰ ਪੰਜਾਬ ਸਕਰੀਨ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦੇਖੋ ਇਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰਕੇ 

Same News in Punjab Screen English also

Wednesday, November 02, 2022

शिव सेना हिन्द करेगी अमृतपाल सिंह के कार्यक्रम का विरोध

2nd November 2022 at 8:19 PM

अमृतपाल सिंह के खरड़ आयोजन के ऐलान से सियासत में गरमाहट  

मोहाली: 2 नवंबर 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो डेस्क)::

हर वर्ष जब भी जून या नवंबर का  तो उससे सिख समुदाय में 1984 में घटित हुई घटनाओं की याद ताज़ा हो जाती है। इसके साथ ही लगने लगते हैं अलग सिख राज्य के नारे और साथ ही शुरू हो जाता है गर्म भाषणों और गर्म काव्य रस का सिलसिला। इस बार नवंबर में नवंबर-1984 की चर्चा ज़्यादा नहीं हो रही लेकिन अमृतपाल सिंह के उभर कर सामने आने से माहौल पूरी तरह राजनीतिक बना हुआ है। ज़्यादातर सियासी  अन्य संगठन इस संबंध में उदासीनता का रवैया धारण किए हुए हैं लेकिन शिव सेना हिन्द अब खुल कर अमृतपाल सिंह के विरोध में आ खड़ी हुई है। इस संगठन के प्रमुख निशांत शर्मा ने खरड़ आयोजन को अत्यंत गंभीरता से  लिया है।  

निशांत शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में आशंका व्यक्त  की कि खरड़ के शांतमय माहौल और हिन्दू सिख भाईचारे को नफरत की आग में धकेलने आ रहा है अमृतपाल सिंह और हम इस आयोजन का सख्त विरोध करेंगे। इस तरह शिव सेना
हिन्द नामक हिन्दू संगठन वारिस पंजाब जत्थेबंदी कार्यक्रम के खिलाफ खड़े होने का ऐलान कर चुका है।

इसी तरह की आशंकाओं में निशांत शर्मा ने कहा कि खरड़ में दंगे फैलाने की साजिश रच रहा है अमृतपाल सिंह। इसके साथ ही मांग की कि कार्यक्रम करवाने वाले आयोजको के खिलाफ पुलिस प्रशासन बाकायदा एफ आई आर  करे। निशांत शर्मा ने अपने प्रेस वक्तव्य में यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह जैसे कट्टरपंथी खालिस्तानी पंजाब दे वारिस नही बल्कि पंजाब की अमन शांति व आपसी प्रेम भाईचारा कायम रखने वाले हिन्दू सिख ही पंजाब के वास्तविक वारिस हैं। 

इस आयोजन को लेकर शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक पार्टी के मुख्य कार्यालय में भी आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। वही इस मौके पार्टी के  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर भट्टी , एडवोकेट केतन शर्मा लीगल सेल प्रधान, कीरत सिंह यूथ प्रवक्ता, राजकुमार भट्टी एससी विंग पंजाब प्रधान, मनोज शर्मा उपाध्यक्ष, बाबू, प्रदीप गुप्ता चंडीगढ़ प्रधान, कुलविंदर सिंह गोली जिलाध्यक्ष आदि मौजूद थे

इस मौके पर शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा और परविंदर भट्टी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिस विवादित शख़्स की वजह से पंजाब के 35000 हिंदुओं का कत्लेआम हुआ था उस शख़्स के नक्शेकदम पर चलते हुए वारिस पंजाब जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतलाल सिंह द्वारा भारत की एकता व अखंडता को तोड़ने वाली बातें करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह की तरफ से खरड़ में एक कार्यक्रम किया जा रहा है इस कार्यक्रम की आड़ में अमृतपाल सिंह की तरफ से पंजाब की जनता खासकर युवाओं को भड़काऊ बयानबाजी के द्वारा भड़काने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करवा रहे गुरिंदर सिंह मोहाली, हरमनजोत सिंह,करणवीर सिंह, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमुख सिंह आदि आयोजको की जांच होनी चाहिए। आखिर इन के पीछे कौन कौन कौन फंडिंग कर रहा है किस किस का इन कार्यक्रम के आयोजन में हाथ है। 

इस आयोजन को रोकने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द अमृतपाल सिंह के इस कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करती है और किसी भी कीमत पर ऐसे भड़काऊ कार्यक्रम को खरड़ में होने नही दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है जिस में पुलिस को निर्देश दिए गए है कि देश भर में जो भी धर्म के नाम पर कट्टरता फैलाता है जहर उगलता है नफरत फैलाता है ऐसे लोगो के खिलाफ बिना शिकायत के ही एफआईआर दर्ज की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम मोहाली के एसएसपी से मांग करते है कि अमृतपाल सिंह और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएं।

उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द खालिस्तान सोच रखने वाले अमृतलाल सिंह एवं वारिस पंजाब दे संगठन का पुरजोर विरोध करती है।  

उन्होंने कहा कि खरड़ का माहौल बेहद शांतमय है यहां पर सभी धर्मों के लोग एकजुटता से मिलकर रह रहे है लेकिन अमृतपाल सिंह खरड़ में आकर भड़काऊ बयानबाजी कर मोहाली ही नही बल्कि पंजाब का माहौल खराब करेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले दुबई में केश कटवाकर रहने वाला अमृतपाल सिंह पंजाब आकर खुद को भिंडरावाले की तरह पेश कर भड़काऊ बयानबाजी करके पंजाब के युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है। 

आई एस आई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमे आशंका है कि अमृतलाल सिंह आईएसआई के इशारों पर पंजाब की धरती पर हिंसा अशांति नफरत की आग फैलाने के लिए भेजा गया है। 

अपने प्रेस  ब्यान में उन्होंने कहा कि भड़काऊ बयानबाजी कर पंजाब में दंगे फैलाने की आईएसआई , खालिस्तानी आतंकियों और अमृतपाल सिंह ने मिलकर दुबई में साजिश रची है। 

निशांत शर्मा ने यहां तक कहा कि यह पंजाब के युवाओं को गुमराह कर हिंसा के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि आने वाले समय मे पंजाब में 1980-90 वाले दशक वाला काला दौर लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि भारत कि अखंडता को तोड़ने व खालिस्तान सोच रखने वाले खालिस्तानी समर्थक पंजाब के वारिस नही बल्कि भारत की एकता अखंडता के लिए जान कुर्बान करने की चाह रखने वाले लोग ही पंजाब के असली वारिस है। 

अपने इस ब्यान में उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह के पीछे आईएसआई व विदेशी ताकते है जो कि अमृतपाल के जरिये पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में है उन्होंने कहा आधी रात को शराब के नशे में धुत होकर स्त्री के साथ घूमने वाले वारिश पंजाब दे संगठन के मुखिया रहे दीप सिद्धू की मौत के पीछे भी हो सकता है अमृतपाल का ही हाथ हो । इस कि जांच होनी चाहिए।

अतीत में डीप सिद्धू इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू और अमृतपाल के कोई ऐसे सबंध नही रहे कि अमृतपाल सिंह को वारिस पंजाब दे संगठन का अध्यक्ष बनाया जाता। दीप सिद्धू ने तो अपने पर्सनल फ़ोन से अमृतपाल सिंह को ब्लॉक किया हुआ था, ये फ़ोन आज भी दीप सिद्धू के परिवार के पास है जिस में अमृतपाल आज भी ब्लॉक है।

उन्होंने कहा कि न ही दीप सिद्धू ने कभी अमृतपाल के हक में कोई बयानबाजी की है। दीप सिद्धू की मौत पर लाखों की तादाद में लोग पहुंचे लेकिन अमृतपाल न तो दीप सिंद्धु के संस्कार पर आया न ही भोग पर ही नजर आया। इतना ही नही अमृतपाल सिंह ने दीप सिंद्धु की मौत के कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर वारिस पंजाब दे नाम का एक नकली पेज बना कर उस पेज को प्रमोट करना शुरू कर दिया था जैसे अमृतपाल सिंह को यह भनक पहली से ही लग गई थी कि दीप सिंद्धु का जल्दी ही कत्ल हो जाएगा उस के बाद मुझ को ही संगठन का स्वयम्भू प्रधान बनना है।

उन्होंने कहा कुछ वर्ष केस काट कर रहने वाले अमृतपाल में अचानक खालिस्तान कट्टर सोच कैसे जाग गई। पंजाब भर में जो भी कार्यक्रम किये जा रहे है उस के पीछे आखिर कौन है। दुबई में अमृतपाल सिंह किस किस के सम्पर्क में रहा। इस को फंडिंग कौन कर रहा है । इस के कहने पर भड़काऊ बयान दिए जा रहे है इन सब की केंद्र व राज्य सरकार को तुरंत जांच करनी चाहिए। 

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि तुरंत वारिस पंजाब दे संगठन को बैन कर के भड़काऊ बयानबाजी करने वाले अमृतपाल सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

इस मुद्दे पर उन्होंने यह भी कहा कि आईएसआई व विदेशी ताकतों के इशारों पर अमृतपाल सिंह भड़काऊ बयानबाजी कर पंजाब के युवाओं को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार करें वारिस पंजाब दे संगठन को देश विरोधी संगठन घोषित कर प्रतिबंध लगाए और उस संगठन के बैनर तले कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने की परमिशन न दें।

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को जारी रखने में निरंतर सहयोगी बनते रहिए। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप सहजता से ही ऐसा कर सकते हैं। 

Wednesday, September 15, 2021

तख्त श्री केशगढ़ साहिब में बेअदबी:आप ने लिया गंभीर नोटिस

 15th September 2021 at  6:03 PM

हाईकोर्ट की निगरानी में रिटायर जजों की कमेटी बनाई जाए 


चंडीगढ़
: 15 सितंबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने हाल ही में तख्त श्री केशगढ़ साहिब में हुई  बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य के शांतिपूर्ण माहौल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाला बताया है। आप ने आरोप लगाया कि इस तरह के जघन्य कृत्यों को अंजाम देकर असामाजिक तत्व आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक संयुक्त बयान में आप विधायक कुलतार सिंह संधवां, प्रो बलजिंदर कौर,अमरजीत सिंह संदोआ और जय सिंह रोढ़ी ने कांग्रेस सरकार से पूर्व जजों की एक विशेष कमेटी बनाकर,हाईकोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने की मांग की है। आप नेताओं ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस तथा बादल नियंत्रित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि “चुनाव से ठीक पहले ही ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाएं क्यों होती हैं? सरकार की विफलता के अलावा, ऐसी घटनाएं किसी  खास योजना के तहत घटित होने का संकेत देती हैं, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है बल्कि सामाजिक भाईचारे को कमजोर करना भी है। पंजाब की जनता को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को सांप्रदायिक और धार्मिक आधार पर बांटकर लोगों में संदेह की भावना पैदा करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं और बेअदबी की यह घटना भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

आप नेताओं ने आगे कहा कि सरकार ने बेअदबी की पिछली घटनाओं में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, इसलिए बेअदबी के दोषियों में डर खत्म हो गया है। “यदि पिछले बेअदबी मामलों में शमिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की हुई होती तो आज किसी की भी दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं होती।" आप नेताओं ने कहा कि यह घटना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की व्यवस्था और योजनाओं पर भी संदेह पैदा करती है।