Monday, July 10, 2023

ताजपोशी से पहले जाखड़ पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के पास

 Monday 10th July 2023 at 5:26 PM

आधिकारिक तौर पर पदभार संभालने से पहले जाखड़ का अहम एक्शन 

जमीनी स्तर पर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा 


*राज्य सरकार को कुछ इलाकों में स्थिति गंभीर होने पर सतर्क रहने की दी चेतावनी

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा

मोहाली: 10 जुलाई 2023 (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

लगातार जारी झमाझम बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी। हर गली  मोहल्ले में पानी भरा हुआ था। ऐसे में पता चला कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपनी ताजपोषी से एक दिन पहले ही चंडीगढ़ पहुँच रहे हैं लेकिन यह अचानक आना बाढ़ पीड़ितों  को जानने के लिए है। मकसद उन लोगों तक पहुंचना था जिन्हें नदी पर की ज़मीन पर रिहायशी एन्क्लेव बना कर  महंगे भाव मकान, कोठियां और फ़्लैट बेच दिए गए थे। यह लोग अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इनकी ज़िंदगी भर की कमाई से बने मकान बारिश की पहली ही मार से आई बढ़ में बह गए। नदी ने अपना वक्त आने पर अपनी ज़मीन कब्ज़ाने वालों को अप्पन विकराल रूप दिखलाया। बढ़ का शिकार लोग भी गुस्से और गम में थे। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभालने से पहले ही मैदान में उतरे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने सोमवार को खरड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। वह खर्डे के अंदर तक जा कर उन इलाकों तक भी पहुंचे जो पूरी तरह बाढ़ की मर में थे और खतरा लगातार बना हुआ था। उन्होंने पंजाब सरकार को सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है और कुछ इलाकों में स्थिति तेजी से गंभीर होती जा रही है।

सुनील जाखड़ ने राज्य सरकार से जरूरतमंदों के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में लगातार हो रही बारिश से हमारे लाखों लोग पीड़ित हैं और उनमें से कई लोगों की जान जाने का खतरा है। राज्य सरकार को चाहिए कि वह गंभीर रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहें और इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करें। जाखड़ ने लोगों के हर दुःख को बहुत ध्यान से सुना। उनकी तबाही को उनके साथ मिल कर बहुत ही नज़दीक से देखा। आसपास के लोग उनसे अपनी  को बहुत उतावले नज़र आए। शायद पहली बार उनके दुःख को किसी ने समझा हो। 

इस मौके पर जाखड़ ने प्रशासन से अनुरोध किया कि आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की स्थिति में पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निकासी योजना और राशन योजना को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर निकासी सुनिश्चित करना और लोगों के रहने की अग्रिम व्यवस्था किया जाना सबसे पहले जरूरी है। आम लोगों के रूटीन का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हुआ नज़र आ रहा था। उनकी उम्मीदों पर फायर पानी ने उनके हर रंग को बेरंग कर दिया था। 

गम और दुःख की इस घड़ी में उनके पास पहुंचे जाखड़ ने कहा कि खरड़ के लोगों ने अपने घर और कीमती सामान खोने का डर व्यक्त किया है, क्योंकि प्रशासन ने उन्हें निचले इलाकों में अपने घर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। स्थिति सामान्य होने तक उनके जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गलती ढूंढने का समय नहीं है और यह महत्वपूर्ण है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग एक साथ आएं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने सभी राजनीतिक दलों से इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने लोगों की रक्षा करने का आह्वान किया। अगर अभी इससे ठीक से नहीं निपटा गया तो इस त्रासदी से हमारे राज्य के लोगों को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

संकट का गंभीरता से जायज़ा लेते हुए जाखड़ ने कहा कि यह समय सतर्क रहने और पूरी तैयारी के साथ किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार रहने का समय है। इसमें कोई ढील नहीं रेहनी चाहिए। जाखड़ ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने का हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

जाखड़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, अरविंद खन्ना, प्रदेश सचिव परमिंदर बराड़, जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, कमल सैनी आदि भी मौजूद थे। उनके काफिले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन लुधियाना से विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। 

श्री जाखड़ का काफिला इन लोगों के दरम्यान करीब एक घंटा रुका और उसके बाद मीडिया से संक्षिप्त सी भेंट वार्ता करके दुसरे बाढ़ पीड़ित इलाकों को देखने के लिए रवाना हो गया। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने. हर त्यौहार पर, हर ख़ुशी गमी में या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

No comments: