Showing posts with label Satluj Club. Show all posts
Showing posts with label Satluj Club. Show all posts

Sunday, June 30, 2019

12 से 14 जुलाई तक लगेगी तीन दिवसीय स्टाइलिंग वर्कशॉप


Jun 30, 2019, 4:19 PM
लुधियाना के सतलुज क्लब में वर्कशॉप का भव्य आयोजन  
लुधियाना: 30 जून 2019: (विशाल//पंजाब स्क्रीन)::
स्टाइलिंग वर्कशॉप का आयोजन 12,13 और 14 जुलाई को लुधियाना शहर के सतलुज क्लब में किया जा रहा है। यह जानकारी स्टाइलिस्ट ट्रेनर नंदिनी जैन ने पापा व्हिस्की रेस्टोरेंट में एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस का आयोजन कर दी। वर्कशॉप में स्टाइलिंग स्किल्स के विभिन्न तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मॉडल पर लाइव स्टाइलिंग के साथ, प्रोजेक्टर शो, ट्रेंड,मेकअप हेयर और त्वचा की देखभाल के टिप्स, एसेसरीज गाला इवेंट के साथ समाप्त होने वाला तीसरा दिन यह किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद है, जिसे फैशन और स्टाइलिंग का शौक है। इसमें किसी भी उम्र के लड़के लड़कियां हिस्सा ले सकते हैं।  नंदिनी कई फेमस मैगजीन के साथ काम कर चुकी हैं। वह सबसे कम उम्र की ब्लॉगर हैं। नंदिनी में काम को लेकर एक जुनून और आग है।इस वर्कशॉप में रूप कला से शिखा कपिला,तान्या मलोहत्रा, अर्चना स्टूडियो से समीरा औलख, सेज स्टूडियो, कृष्णा स्टूडियो, बर्गर बै, मेकअप आर्टिस्ट नेहल और मुस्कान, ज्वेलरी ब्रैंड रेड पेबबल्स आदि सहयोग कर रहे है।