Showing posts with label Europe. Show all posts
Showing posts with label Europe. Show all posts

Saturday, February 23, 2013

यूरोप में बेरोज़गारी का क़हरः यूरोपीय आयोग


23.02.2013, 01:36
बेरोज़गारी का स्तर बढ़कर 12 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा
                                                                   फोटो: EPA
हमें लगता होगा कि शायद बेरोज़गारी का संकट केवल हमारे यहाँ ही है पर वास्तव में यह संकट पूरी दुनिया में गहराता जा रहा है। रेडियो रूस ने यूरोपीय आयोग के हवाले से खबर दी है कि वहन भी भी बेरोज़गारी का संकट घर रहा है। यूरोप में बेरोज़गारी का कहर शीर्षक से दी गई इस खबर में रेडियो रूस ने बताया है कि वर्ष 2013 में यूरो क्षेत्र में बेरोज़गारी का स्तर बढ़कर 12 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा। यह बात शुक्रवार को यूरोपीय आयोग द्वारा प्रकाशित आर्थिक पूर्वानुमान संबंधी एक रिपोर्ट में कही गई है। वर्ष 2012 में यूरो क्षेत्र में बेरोज़गारी का स्तर 11.4 प्रतिशत था। विशेषज्ञों के मुताबिक, योरोप में बेरोज़गारी की उच्चतम, 27 प्रतिशत दर यूनान में होगी।

यूरोपीय आयोग की रिपोर्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि यूरोप में लंबे समय तक बेरोज़गारी बढ़ते रहने से कई लोग अपना पेशेवाराना कौशल भी भूल सकते हैं।