Showing posts with label BSNL. Show all posts
Showing posts with label BSNL. Show all posts

Thursday, September 12, 2013

BSNL:बोगस बिलिंग के खिलाफ 19 सितंबर से संघर्ष

मामूली से कामों के लिए बनते हैं लाखों के बिल
लुधियाना:11 सितम्बर 2013: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): सरकारी विभागों के कर्मचारी घोटालों को दबाने के प्रयास करते तो सुने हैं लेकिन इस बार नया मामला सामने आया है। बीएसएनएल इम्पलाईज़ यूनियन ने विभाग में हो रहे विभाग में हो रहे कुछ कथित घोटालों का विवरण सामने लाकर सनसनी सी पैदा करदी है। गौरतलब है कि बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन इस विभाग के दो लाख कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है। कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के पास उठाना व इनका समाधान करवाना यूनियन की जिम्मेवारी है। मगर अब बीएसएनएल की कार्यप्रणाली ठेकेदारों के हाथ की कठपुतली बनी हुई है, जोकि गलत है। यह बात उपरोक्त यूनियन के जिला सचिव बलविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में कही है।

बुधवार ११ सितम्बर  को बुलाये गए एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार जाली बिल बनाकर विभाग को लूट रहे हैं। ठेकेदार पौधों को पानी देने, कुर्सियां, मेज, अलमारी, झाड़ू लगाने आदि का बिल बनाते समय मनमर्जी करते हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की इस धांधली के बारे में यूनियन विभाग को सूचित कर चुकी है, परंतु अभी तक कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यूनियन से घबराकर ठेकेदारों ने यूनियन के नेताओं के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवानी शुरू कर दी हैं, जोकि गलत हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह आंकड़े केवल लुधियाना जिले से सबंधित एक्सचेंजों के हैं। 
इसके साथ ही उन्होंने बीएसएनएल लुधियाना प्रबंधन से मांग की है कि ठेकेदारों के प्रबंधन, धमकियों व ब्लैकमेलिंग को तुरंत बंद करवाया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जाली बिलों की जांच करवाई जाए। इसकी पड़ताल विभागीय विजलेंस से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन ने ठेकेदारों के खिलाफ जल्द कारवाई न की, तो यूनियन 19 सितंबर से संघर्ष शुरू करेगी।  

इस मौके पर बलविंदर सिंह, ओमप्रकाश, शिव कुमार, गुरजोत, गुरदीप, जसंवत, अतुल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Thursday, August 22, 2013

बीएसएनएल मुलाजिम फिर संघर्ष की राह पर

बुधवार से बजाया हडताल का बिगुल
लुधियाना:21 अगस्त 2013:(रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): अपनी मांगों पर जोर देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी एक बार फिर संघर्ष की राह पर हैं। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन एंड नेशनल फेडरेशन के सदस्यों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बड़े हो जोशो खरोश से तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की। इस दौरान इन मुलाज़िमों ने अपनी मांगों को लेकर मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और इस मुद्दे पर अपनी एकजुटता का सबूत दिया।
 इस बार भी इन संघर्षशील मुलाज़िमों को न तो कड़कती धुप की कोई चिंता थी और न ही बार बार घिर  कर बरसात करते बादलों की। ये मुलाजिम अपनी ही धुन में मग्न थे और याद दिल रहे थे अपने इरादों की-जैसे कह रहे हों-हर जोर-ज़ुल्म की टक्कर में हडताल हमारा नारा है !  यूनियन के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री बलविंदर सिंह ने कहा कि मैनेजमेंट द्वारा उन्हें दी जाने वाली एटीसी व मेडिकल सुविधा में उनकी मांग के अनुसार मसौदा तैयार नहीं किया गया इस लिए वे मजबूर होकर हडताल की राह पर उतरे हैं। 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बंद किया पांचवा मेडिकल शुरू हो, पीएलआइ बोनस दिया जाए, 1-1-2007 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों की वेतन बढ़ाया जाए, कर्मचारियों को ईएसआइ और आइकार्ड की सुविधा दी जाए, कर्मचारियों में किसी तरह की कोई छंटनी न की जाए, आदि उनकी मांगें हैं। मुलाजिम नेता बलविंदर सिंह ने कहा कि जबतक मैनेजमेंट उनकी मांगे नहीं मानेगी, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। हम अपनी मांगें मनवाए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। 
इस मौके पर बुध सिंह, परमीत सिंह, अवतार सिंह जंडे, अमरजीत चंदर, जसवंत सिंह, गुरचरण सिंह, सुरिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, तजिंदर सिंह, प्रेम सिंह, सुदेश जोशी, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, भगवंत सिंह, आरपी जाहू, विजय वर्मा, मोहिंदर सिंह, मलकीत चंद व यूनियन के बहुत से अन्य नेता व सक्रिय सदस्य भी मौजूद थे। अब देखते हैं कि सरकार के दरबार में इनकी सुनवाई कब होती है और कब होता है इनकी जीत का जश्न ?
--------------------