Showing posts with label Amar Sweets. Show all posts
Showing posts with label Amar Sweets. Show all posts

Sunday, March 26, 2017

लुधियाना में अमर स्वीटस पर आयकर विभाग का छापा

देर रात तक जारी रही रेकार्ड चेक करने की कार्रवाई 
लुधियाना:25 मार्च 2017: (प्रदीप शर्मा//पंजाब स्क्रीन):: 
लुधियाना के कारोबारी संस्थानों में अमर स्वीटस एक जाना पहचाना नाम है। शहर में कई जगहों पर इनकी दुकाने और शोरूम है। मिठाई की दुनिया में तेज़ी से किंग की तरह उभर रहा है अमर स्वीटस। पुलिस और अफसरशाही में भी इनका काफी दबदबा कहा जाता है। इस लिए जब शिवपुरी में स्थित अमर स्वीटस पर आयकर विभाग के छापे की खबर आयी तो एक सनसनी सी फ़ैल गयी। आसपास के लोगों का कहना है कि इनकम टेक्स विभाग की यह करवाई बाद दोपहर को ही शुरू हो गयी थी। जब मीडिया की नज़र इस मामले पर पड़ी तो शटर गिरा दिए गए। करवाई देर रात तक जारी रही। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान अतिरिक्त बंद हुई करंसी बैंक में जमा करवाने को लेकर अमर स्वीटस के संचालक शक के दायरे में आए थे। जिसके तहत आयकर विभाग रिकॉर्ड चैक कर रहे है। इस मामले में और विवरण हम जल्द ही आपके सामने लाने का प्रयास करेंगे।