Showing posts with label Manish Tewari. Show all posts
Showing posts with label Manish Tewari. Show all posts

Sunday, January 19, 2014

सांप्रदायिक व अलगाववादी ताकतों का एकजुटता से मुकाबला करें-तिवारी

Sun, Jan 19, 2014 at 5:34 PM
लोग अकालियों से इसका हिसाब मांगें कि उन्होंने क्या-क्या दावे किए थे 
लुधियाना: 19 जनवरी 2014: (सतपाल सोनी/पंजाब स्क्रीन):
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सांप्रदायिक व अलगाववादी ताकतों का एकजुटता से मुकाबला करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में राजनीतिक वातावरण कांग्रेस के हक में है, क्योंकि अकाली-भाजपा गठबंधन के 7 सालों के शासन में लोग तंग हो चुके हैं।
लुधियाना लोकसभा क्षेत्र के दौरे दौरान एक समारोह को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन ने झूठे वादे किए हैं और वास्तव में कुछ भी नहीं किया। उन्होंने लोगों को कहा कि वह अकालियों से इसका हिसाब मांगें कि उन्होंने क्या-क्या दावे किए थे और वास्तव में उन्होंने क्या किया है?
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन ने एक ही मील पत्थर कायम किया है और पंजाब अब कंगाली की ओर बढ़ रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि लोग यू.पी.ए सरकार की 10 सालों में महान उपलब्धियों से अच्छी तरह अवगत हैं और केन्द्र सरकार ने राष्ट्र को एक नया रूप दिया है।
श्री तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव उनको सरकार के विरूद्ध अपनी नाराजगी जाहिर करने का अवसर देंगे और अकाली यह न समझें कि यह वोटें उनके लिए पक्की हें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत राज्य सरकार के लिए चेतावनी होगी और उनको जनकल्याण की तरफ ध्यान देना ही होगा।
श्री तिवारी ने लोगों को देश में सिर उठा रही अलगाववादी ताकतों के खिलाफ आगाह किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि वह लोगों को इन तत्वों के खिलाफ जागरूक करें कि ऐसे तत्वों का सत्ता में आना देश के हित में नहीं होगा।

Friday, January 10, 2014

लुधियाना में होगा 12 से 16 जनवरी तक राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव-2014

10-जनवरी-2014 13:54 IST
महोत्‍सव में 5000 से ज्‍यादा युवा शामिल होंगे
लुधियाना: 10 जनवरी 2014: (पीआईबी):
18वां राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव 12 से 16 जनवरी, 2014 तक लुधियाना में आयोजित किया जा रहा है। यह स्‍वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। हर वर्ष 12 जनवरी को यह महोत्‍सव स्‍वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे भारत सरकार के युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय और पंजाब सरकार मिलकर आयोजित करेंगे। 

इस महोत्‍सव में 5000 से ज्‍यादा युवा शामिल होंगे। उम्‍मीद की जा रही है कि इस महोत्‍सव में प्रत्‍येक राज्‍य/संघशासित प्रदेश 100 युवा प्रतिभागियों की टुकड़ी भेजेगा, जो प्रतिस्‍पर्धात्‍मक और गैर-प्रतिस्‍पर्धात्‍मक गतिविधियों में शामिल होंगी। इन गतिविधियों में शास्‍त्रीय एकल गायन, शास्‍त्रीय नृत्‍य, लोक नृत्य, एकांकी नाटक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। 

12 जनवरी, 2014 को लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। श्री जितेन्‍द्र सिंह, भारत सरकार के युवा मामलों एवं खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) समारोह का शुभारंभ करेंगे। वे मुख्‍य अतिथि भी होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी विशिष्‍ट अतिथि होंगे, पंजाब के उप-मुख्‍यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समापन समारोह 16 जनवरी, 2014 को आयोजित किया जाएगा जिसमें अन्‍य बातों के अलावा पुरस्‍कार वितरण भी किया जाएगा। इस वर्ष का विषय रखा गया है ''नशा मुक्त विश्‍व के लिए युवा’’ युवा मामलों एवं खेल-कूद मंत्रालय विभिन्‍न हित धारकों को नशाखोरी रोकने के लिए सभी सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। 

समारोह के दौरान एक सामाजिक विकास मेला युवाकृति भी आयोजित किया जाएगा जिसमें युवा कारीगर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। एक युवा सम्‍मेलन होगा जिसमें लगभग 800 युवा भाग लेंगे। सुविचार का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें युवा वर्ग जाने-माने व्‍यक्तियों से संपर्क कर सकेंगे। 
***
वि‍.कासोटि‍या/एएम/आरएसएस/एमपी-123

Thursday, November 21, 2013

44वें आईएफएफआई में भारतीय पेनोरमा खंड का उद्घाटन

21-नवंबर-2013 17:16 IST
उद्धघाटन किया वयोवृद्ध फ़िल्म अभिनेता  मनोज कुमार ने 
30  नवंबर तक जारी रहने वाले इस यादगारी अवसर पर फ़िल्मी दूँ इया कि जानी मानी हस्ती मनोज कुमार, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र कार्यभार) मनीष तिवाड़ी, जाने माने निर्माता निर्देशक सुभाष घई और प्रसिद्ध अदाकार मनोज बाजपेयी एक साथ 
पणजी (गोवा):  21 नवंबर 2013 :(पीआईबी): वयोवृद्ध फि‍ल्‍म अभि‍नेता और नि‍र्देशक मनोज कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्री श्री मनीष ति‍वारी, सूचना प्रसारण मंत्रालय में सचि‍व श्री बि‍मल जुल्‍का और श्री प्रेम चोपड़ा, श्री सुभाष घई और श्री मनोज बाजपेयी जैसी फि‍ल्‍मी हस्‍ति‍यों की मौजूदगी में आज 44वें भारत के अंतर्राष्‍ट्रीय फि‍ल्‍म समारोह(आईएफएफआई) के भारतीय पेनोरमा खंड का उद्घाटन कि‍या। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मनोज कुमार ने बीते दि‍नों की फि‍ल्‍मों और फि‍ल्‍म-नि‍र्माण को याद कि‍या। उन्‍होंने सुझाव दि‍या कि‍ मंत्रालय को एक ऐसे पुरस्‍कार की स्‍थापना करनी चाहि‍ए जि‍ससे हॉलीवुड तक बराबरी करना चाहे। 

उपस्‍थि‍त गणमान्‍य व्‍यक्‍ति‍यों को संबोधि‍त करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री श्री मनीष ति‍वारी ने कहा कि‍उनका मंत्रालय अगले वर्ष से राजनीति‍क सि‍नेमा पर एक वि‍शेष खंड शुरू करना चाहता है। श्री ति‍वारी ने कहा कि‍ भारत में फि‍ल्‍म उद्योग ने स्‍वयं को फायदेमंद स्‍थि‍ति‍तक पहुंचा दि‍या है। उन्‍होंने कहा कि‍आज सि‍र्फ भारतीय सि‍नेमा की यात्रा के ऐति‍हासि‍क दस्‍तावेज की ही जरूरत नहीं है बल्‍कि‍ऐसी गाथा की जरूरत है जो राजस्‍व कमाने का अपने कि‍स्‍म का ही मॉडल हो। भारतीय सि‍नेमा ने सि‍ने प्रेमि‍यों के दि‍लोदि‍माग पर बहुत महत्‍वपूर्ण छाप छोड़ी है। 

इस खंड में 26फीचर फि‍ल्‍में और 16 गैर-फीचर फि‍ल्‍में हैं। प्रख्‍यात फि‍ल्‍म-नि‍र्माता और संपादक बी लेनि‍न की अध्‍यक्षता वाली फीचर फि‍ल्‍मों की ज्‍यूरी ने के आर मनोज की 'कन्‍याका टॉकीज़' को पेनोरमा की आरंभि‍क फि‍ल्‍म के रूप में चुना हैं। अन्‍य फि‍ल्‍मों में सि‍द्धार्थ शि‍वा की '101 चोडीएंगल', अंजन दास की 'अजाना बतास' और नागराज मंजुल की 'फैनड्राई' शामि‍ल हैं। गैर-फीचर फि‍ल्‍मों की ज्‍यूरी की अध्‍यक्षता प्रति‍ष्‍ठि‍त नि‍र्देशक राजा सेन ने की। इस श्रेणी में प्रांति‍क नारायण बासु की 'मकारा', बाबू कामब्राथ की 'बि‍हाइंड द मि‍स्‍ट' और राजा शबीर खान की 'शेफर्डस ऑफ पैराडाइज' शामि‍ल हैं। इस खंड की आरंभि‍क फि‍ल्‍म कमल स्‍वरूप की 'रंगभूमि‍' होगी। 
वि‍.कासोटि‍या/एएम/आरके/एम–7077