Showing posts with label Endoscopy. Show all posts
Showing posts with label Endoscopy. Show all posts

Friday, December 03, 2021

एजीआई-द गैस्ट्रोसिटी में हुई एडवांस एंडोस्कोपी वर्कशॉप

 Friday 3rd December 2021 at 03:53 PM

एंडोस्कोपी और टेकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम पर लाइव कार्यशाला

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रख्यात विशेषज्ञों ने भाग लिया


लुधियाना
: 3 दिसंबर 2021: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

बदलते हुए लाईफ स्टाईल में पेट की बीमारियां तेज़ी से बढ़ रही हैं। गैस ट्रबल आम बात हो गई। अपचन जैसी समस्याएं भी गंभीर होती जा रही हैं। बाज़ार में हाजमोला और ईनो जैसे पाऊच की बढ़ती हुई बिक्री बताती है की लोग किस तरह की परेशानियों से गुज़र रहे हैं। जाँच न करवाने की प्रवृति और सेल्फ मेडिकेशन से बात और बिगड़ती जा रही है। इसके साथ ही बढ़ रही इस दिशा के विशेषज्ञों की मांग। अच्छे और वाजिब रेट पर इलाज करने वाले अस्पतालों की ज़रूरत भी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन इस ज़रूरत का पूरा हो पाना आसान तो नहीं होता न! ऐसे में इसी विषय से सबंधित एक वर्कशाप आयोजन के मह्त्वपूर्ण घटनाक्रम बन कर सामने आया है। 

एडवांस गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संस्थान ए.जी.आई. द गैस्ट्रोसिटी, लुधियाना ने एडवांस जी. आई एंडोस्कोपी और टेकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम पर एक दिवसीय लाइव कार्यशाला का आयोजन किया। जो काफी खास और नई जानकारियां ले कर सामने आया। इसमें महत्वपुर्णत विशेषज्ञ वक्त के तौर पर भी शामिल हुए। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तरखंड इत्यादि से ऐ हुए ये विशेषज्ञ अपने अपने क्षेत्रों में काफी  लोकप्रिय हैं। 

इस कार्यशाला में पूरे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्टो (पेट के माहिर डॉक्टरों) ने भाग लिया इसका फायदा जहाँ इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को हुआ वहीं मरीज़ों को भी हुआ। इस कार्यशाला में इस समस्या के  पहलुओं पर चर्चा भी हुई। लाईव डेमोंस्ट्रेशन बहुत ही लाभप्रद रहा। 

ए.जी.आई. लाइव 2021 में एडवांस जी. आई एंडोस्कोपी की प्रक्रियाओं का जब लाइव प्रदर्शन किया गया तो यह बहुत ही दिलचस्प रहा। इस विषय पर पर वीडियो वार्ता और पैनल चर्चा का आयोजन भी किया गया। वर्कशॉप में अचलेशिया कार्डिया मरीज का POEM, पित्ते की नलकी में बड़ी पत्थरी के लिए स्पाईग्लास कोलेजियोस्कोपी और, पेंक्रएटिक स्यूडोसिस्ट के लिए (HOT AXIOS), गैस्ट्रिक वेरिसिस के लिए ई यू एस. गाइडिड कुआइल एंबोलाइजेशन और ई.यू.एस. गाइडिड लिम्फ नोड्स बायोप्सी की गई। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पंजाब में पहली बार पित्ते की नली के ट्यूमर के लिए एंडोबिलरी आर. एफ.ए (रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन) नामक एक नई तकनीक का प्रदर्शन किया गया। संक्षेप में, इस अनूठी कार्यशाला ने पूरे क्षेत्र की Gl fraternity के लिए एडवांस और नवीन एंडोस्कोपिक तकनीकों का व्यापक प्रदर्शन किया गया और सभी के द्वारा इसकी व्यापक रूप से सराहना की गई।