Showing posts with label Weather. Show all posts
Showing posts with label Weather. Show all posts

Thursday, June 20, 2019

मौसम ने फिर अचानक बदला अपना रंग

अब 23 जून तक इसी तरह का रहेगा--नहीं बढ़ेगा तापमान 
Photos by Sanjit Kaur, Amanpreet Kaur, Akriti Mangar, Mansi Arora
लुधियाना: 20 जून 2019: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::  
आज फिर मौसम ने अचानक रंग बदला। तीखी धुप से सख्त हुई गर्मी और फिर अचानक ही मौसम सुहावना हो गया। हवाएं चलने लगीं और बादल छा गए। बाद दोपहर दो-सवा  बजे से शाम चार-सवा चार बजे तक बारिश होती रही। इतना पानी बरसा की बहुत से इलाकों में तो घरों में भी घुस गया। आईएमडी(इंडियन मेट्रोलाेजिकल डिपार्टमेंट) के मुताबिक जिले में सबसे ज्यादा 63 एमएम बारिश हुई। ऐसे में 1 जून से लेकर 20 जून शाम तक 80.1 एएम बारिश हो चुकी है। उधर, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम महकमे की विशेषज्ञ ढकते के के गिल ने कहा कि अनुमान ऐसे ही थे। अब 23 जून तक यही कुछ रहने वाला है। मतलब टैम्प्रेचर नहीं बढ़ेगा।  इसके बाद मौसम फिर नई करवट लेगा।उनके मुताबिक आज शहर में 19 एमएम पानी गिरा है। इसी बीच दोपहर के समय करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी  बहुत से पेड़ों पर देखने को मिला जो यहाँ वहां झुके पड़े थे। इन हवाओं के साथ ही बारिश शुरू हो गई थी। लगा था  बूंदाबांदी ही होगी लेकिन यह तो पूरी बरसात बन कर बरसी। इस दौरान दिन में अधिकतम पारा 37 डिग्री तक रिकाॅर्ड हुआ, लेकिन बारिश के बाद इसमें सीधे पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई थी। बारिश के बाद बाद तापमान कुछ गिरा जिसे लोगों ने बहुत ही राहत महसूस की। 
घंटाघर चौंक का इलाका, डमोरिया पल, चाँद सिनेमा की पुलि, शेरपुर, ट्रांसपोर्ट नगर-बहुत से इलाके पानी से भर गए। लोग हैरान थे कि अगर प्री मॉनसून  शहर की यह हालत है तो लगातार आने वाली बरसातों में क्या हाल होगा। इसके साथ ही कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी जो कि आम बात हो चुकी है। शहर में प्री-मॉनसून की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर की एक भी सड़क ऐसी नहीं बची, जहां पानी न भरा हो। हर तरफ पानी की वजह वहीं, दोपहर के समय चली तेज हवाओं और बारिश के कारण फिर से बिजली की जाम। लाइनों में तकनीकी खराबियां आ गईं। फोकल पाॅइंट से लेकर कई इलाकों में बिजली गुल रही। इसके अलावा बारिश के कारण कई इलाकों में मीटर तक भी जले हैं। लोग कई जगहों पर फंसे रहे। शेरपुर चौंक में भी जाम लगा रहा। डमोरिया पल से निकलना ही मुश्किल था। चाँद सिनेमा वाली पुलि पर तो कईओं के वाहन बंद हो गए। विकास की वास्तविक तस्वीर दिखा दी इस बारिश ने। यही है विकास के दावों की हकीकत। 

Tuesday, October 14, 2014

इस बार फिर नासा हैरान है

हुदहुद की तबाही को मौसम विभाग ने हैरानीजनक हद तक कम किया
हुदहुद की तबाही को हमारे मौसम विभाग ने हैरानीजनक हद तक कम कर दिया। इस बार फिर नासा हैरान है और साथ ही पूरा विश्व भी। इस करिश्मे को कर दिखाया हमारे वैज्ञानिकों और अन्य सबंधित कर्मचारियों ने लेकिन इस चमत्कार का श्रेय 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी जाता है जिन्होंने समय रहते इस मुद्दे पर विशेष बैठक बुलाई और विभाग की पीठ थपथपाने के साथ साथ उन्हें उत्साह भी दिया और कार्य की खुली छूट भी। जब हुदहुद की सुनामी आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 14 अक्टूबर 2014 को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकले। पीआईबी के कैमरामैनों ने इन पलों को झट से अपने कैमरे में संजो लिया।  (फोटो पसूका-हिंदी इकाई)

Tuesday, December 17, 2013

लुधियाना में छाया रहा घना कोहरा

सुबह से शाम रहा धुंध का ही राज
लुधियाना: 17 दिसंबर 2013: (रवि नंदा//पंजाब स्क्रीन):
मंगलवार 17 दिसंबर का दिन लुधियाना में सर्दी की ज़ोरदार दस्तक लेकर आया। जो लोग कह रहे थे अभी तो गर्मी लगती है उन्होंने भी सर्दी  के सामने हार मान ली। सुबह होने के बावजूद भी कोहरा छटने का नाम नहीं ले रहा था। लोग सूर्य  भगवान के दर्शनों को तरस गए। अगर धुप निकली भी तो बहुत ही मद्धम सी और वह भी बस कुछ कुछ पलों के लिए। मौसम में आई इस तबदीली को अलग अलह वक़त और अलग अलग स्थानों पर अपने कैमरे में कैद किया रवि नंदा ने। आपको यह तस्वीरें कैसी लगीं अवश्य बताएं।
इस कोहरे ने अपना कहर कहाँ कहाँ ढाया होगा, कहाँ कहाँ सड़क हादसे हुए होंगें--कहाँ कहां लोग शीत लहर का शिकार हुए होंगें इसका विवरण आपको पंजाब स्क्रीन की अलग अलग पोस्टों में दिया जाता रहेगा।
यदि आपके आसपास कोहरे के कारण कुछ बुरा घटित हुआ हो तो उसका विवरण भेजने में देर न करें।  आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे। सम्भव हो तो उसकी तस्वीर भी भेजें।