Showing posts with label Eid. Show all posts
Showing posts with label Eid. Show all posts

Thursday, April 11, 2024

ईद पर बुलंद हुई फिलिस्तीन के साथ एकजुटता की आवाज़

Thursday 1th April 2024 at 10:56 AM

इसराइल पर खुल कर लगाया गया जघन्य नरसंहार का आरोप 


लुधियाना
: 11 अप्रैल 2024: (मीडिया लिंक रविंद्र//पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 

पवित्र रमजान शरीफ के तीस रोजे रखने के बाद आज लुधियाना शहर में लाखों मुसलमानों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की, वहीं ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सादगी के साथ ईद मनाई। इस मौके पर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ईद के दिन फिलीस्तीन के मजलूम मुसलमानों को नहीं भुलाया जा सकता,  जिनका इजराइली आतंकियों ने नरसंहार किया है। 

शाही इमाम ने कहा कि फिलीस्तीन में इजराइल की गुंडागर्दी को कभी भी सहन नहीं किया जा सकता। इजराइल का हर एक कदम गैर इंसानी और गैर कानूनी है, लेकिन जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज को उठाना हमारी जिम्मेदारी है हम सब को मिल कर राजनीतिक और सामाजिक तौर पर आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि जुल्म के खिलाफ खामोश रहने वाली कौमें अपना वजूद खो दिया करती है इस लिए अगर आप जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना भी जरूरी है। 

इस अवसर पर फिलीस्तीन के लोगों के साथ सहानभूति दिखाते हुए जामा मस्जिद पर फिलिस्तीनी धवज लगाए गए थे, नमाज अदा करने आए अधिकतर लोग भी फिलीस्तीन धवज लेकर आए थे और सडक़ों पर मुसलमान हाथों में बड़े-बड़े बैनर लेकर इजराइल का विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि फिलीस्तीन में लगातार इजलाइल की ओर से किए जाए रहे नसंहार की वजह से लाखों फिलीस्तीनी मुसलमान बेघर हो गए, बड़ी संख्या में बच्चें अस्पतालों में जख्मी पड़े है,  फिलीस्तीन में इस समय खाद् सामग्री की बड़ी कमी है की फौरी तौर पर मदद की जाए और फिलीस्तीन-इजराइल मामले में दखल देकर इस जंग को जल्द से जल्द खत्म करवाया जाए। 

ईद के इस पावन अवसर पर इस अवसर पर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने फिलीस्तीन में अमन और शांति के लिए दुआ भी करवाई।

इस मौके पर मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देते हुए लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बगगा और लुधियाना सैंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि ईद का दिन सिर्फ  मुसलमान भाईयों के लिए ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि हम सब दुआ करते है कि यह खुशियों भरी रीत हमेशा ऐसे ही चलती रहे। 

उन्होनें कहा कि इस पूरे महीने में मुसलमान रोजा रखता है और अपने खुदा की इबादत करता है, जिसके बदले में अल्लाह तआला अपने बंदों को ईद का पवित्र त्योहार तोहफे के तौर पर देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हर मुसलमान अपने सारे गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाता है। 

उन्होनें कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बड़ी खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि लुधियाना शहर सभी धर्मों के लोगों का एक गुलदस्ता है। इसके सभी फूल अपनी खुशबू के साथ माहौल को खुशगवार बना कर रखते हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना की यह ऐतिहासिक जामा मस्जिद जहां मुसलमानों का मुख्य धार्मिक केन्द्र है, वहीं यह अन्य धर्मों के लोगों के लिए अमन और मुहब्बत की निशानी है।

इस मौके पर जामा मस्जिद लुधियाना में अपने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स. हीरा सिंह गाबडिय़ा, पूर्व पार्षद राकेश पराशर, गुलाम हसन कैसर, अशोक गुप्ता, शिंगारा सिंह दाद, जरनैल सिंह तूर, सीनियर अकाली नेता बलजीत सिंह बिंद्रा, गुरप्रीत सिंह विंकल, मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद लुधियाना में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवीं को ईद की मुबारकबाद देते हुए विधायक चौधरी मदन लाल बगगा, अशोक पराशर पप्पी, मुहम्मद मुस्तकीम व अन्य। गौरतलब है की हर बार सियासत और धर्म क्षेत्र के जानेमाने लोग जामा मस्जिद में अपनी हाज़िरी लगवाने पहुँचते हैं। 

आज जब सुबह सुबह सभी अकीदतमंद जामा मस्जिद पहुंचे तो ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर हाथों में फिलीस्तीनी झंडे व बैनर लेकर इजराइल के खिलाफ विरोध करते हुए मुसलमान भाईचारे के लोग।

इस मौके पर जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों की संख्या में नमाज अदा करते हुए मुस्लिम भाईचारे के लोग।

Friday, May 14, 2021

ईद उल फितर की शुरूआत हुई थी जंग-ए-बद्र के बाद

14th May 2021 at 7:05 PM

युद्ध जीतने की खुशी में लोगों ने ईद का पर्व मनाया था

चंडीगढ़: 14 मई 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष सुखदेव सिंह द्वारा  देश वासियों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी गई । इसके बाद आज  बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ यूनिट अध्यक्ष सुखदेव सिंह और  उपाध्यक्ष जी एस कंबोज द्वारा पार्टी के महासचिव एस ए खान को  उनके घर पर ईद उल फितर की मुबारकबाद देने पहुंचे। पार्टी महासचिव एस ए खान ने बताया कि  इस्लामिक मान्यताओं अनुसार ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। दरअसल इस जंग में पैगंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में मुसलमानों को जीत हासिल हुई थी। युद्ध जीतने की खुशी जाहिर करने के लिए लोगों ने ईद का पर्व मनाया था।  

ईद उल-फितर का सबसे अहम मक्सद ग़रीबों को फितरा देना भी होता है। जिससे गरीब और मजबूर लोग भी ईद मना सकें । ईद-उल-फितर इस्लाम का पावन त्योहार है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।  ईद मनाने की तारीख चांद को देखकर निश्चित होती है। इस साल 14 मई 2021 को ईद मनाई गई । ईद-उल-फितर पर खासतौर पर सेंवई बनती हैं। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। पार्टी उपाध्यक्ष जी एस कंबोज द्वारा कहा गया कि इस दिन मुस्लिम लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए सुख- चैन की दुआ मांगते हैं। इस मौके पर खुदा का शुक्रिया किया जाता है क्योंकि उन्होंने रमजाने के पूरे महीने रोजा रखने की ताकत दी। ईद पर जकात यानी अपनी कमाई की एक खास रकम गरीबों या जरूरतमंदों के लिए निकाली जाती है।