Showing posts with label Akali Dal. Show all posts
Showing posts with label Akali Dal. Show all posts

Saturday, November 06, 2021

चंडीगढ़ निगम चुनाव 35 सीटों पर लड़ेंगे बसपा और अकाली

चुनावों के लिए अर्ज़ियों की आखिरी तारीख 15 नवंबर 

मोहाली: 6  नवंबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव  बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर 35 सीटों पर लड़ रहे हैं । दोनों पार्टी मिलकर चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी । सभी वार्डों के उम्मीदवारों से अपनी दावेदारी साबित करने के लिए एप्लीकेशन आ रही हैं । एप्लीकेशन जमा करवाने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2021 रखी गई है जिस करके चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अभी से ही काफी  सरगरम हैं और अपने अपने वार्डों में मीटिंग कर रहे हैं । चंडीगढ़ निवासियों की तरफ से इस बार बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है कि लोग भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से काफी दुखी हैं । इस बार ऐसा लग रहा है कि बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ इस बार नगर निगम के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और अपनी जीत हासिल करेगी ।

बहुजन समाज पार्टी,चंडीगढ प्रदेश के अध्यक्ष गुरचरण सिंह कंबोज इस मकसद के लिए सक्रिय हैं। 




Monday, June 11, 2018

अयाली की ललकार: देखते हैं कौन करता है धक्केशाही

गांव बडुंदी में अकालीदल का जोशीला धरना
लुधियाना11 जून 2018 (पंजाब स्क्रीन टीम):: फेसबुक पर तस्वीरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 
किसकी हिम्मत है जो हमारे साथ धक्केशाही कर जाये। हम इस तरह की गुंडागर्दी से नहीं डरते। ललकार कर यह बात कही पूर्व अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने। वह पक्खोवाल के नज़दीक लुधियाना के ही गाँव बडुंदी में आए हुए थे। यहाँ अकाली दल के रोष धरने को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अकाली कार्यकर्ताओं में  एक नया जोश भर दिया। उन्होंने स्पष्ट एलान किया कि काम से कम कम दस लोग भी डांग पकड़ कर तैयार बैठे हों तो किसकी मजाल है जो अकाली शक्ति के सामने ठहर जाए। उन्होंने याद दिलाई की अकाली दल का इतिहास मोर्चों और संघर्षों का इतिहास है। जेल में रहें या बाहर--हमें कोई ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता। इस मौके पर वृद्ध और टकसाली अकाली कार्यकर्ता भी शामिल थे। 
गांव बडुंदी में यह धरना दिया गया था उस कथित धक्केशाही के खिलाफ जो सरपंची के चुनाव में गुरशरण सिंह बडुंदी के साथ की गयी। श्री अयाली ने याद दिलाया की अकाली दल की तो जीवन शैली ही संघर्षों से भरी है। हमने अनगिनत मोर्चे लगाए और जीत हासिल की। हम आज भी उसी तरह मज़बूत हैं। किसी ने हमें कमज़ोर समझ कर धक्केशाही की तो नतीजे अच्छे नहीं होंगें। गौरतलब है की इस धरने में बच्चों से ले कर बज़ुर्ग लोग भी जोशो खरोश के साथ शामिल हुए। दोपहर की कड़कती धुप में भी न तो किसी के चेहरे पर कोई घबराहट थी और न ही चिंता। सभी के चेहरों पर जोश की चमक थी। इस मौके पर सरपंची चुनाव में हुई धक्केशाही के साथ साथ 2019 और 2022  के चुनावों की जीत का भी संकल्प दोहराया गया।  
इस अवसर पानी और चाय का पूरा प्रबंध था। सब कुछ बहुत ही अनुशासित ढंग से चल रहा था। कोई भी अकाली नेता अपने निश्चित समय से ज़्यादा नहीं बोला। सभी ने अपने अपने ढंग से इस मुद्दे पर चर्चा की। तकरीबन सभी वक्ताओं इ भाषण इन चेतावनी की सुर स्पष्ट थी। कांग्रेस पार्टी के साथ साथ उन उच्च अधिकारीयों को भी याद दिलाया जा रहा था की अगर उन्होंने नियमों से हट कर कुछ किया तो अकाली सर्कार आने पर उन्हें इसका ख़मयाज़ा भुगतना पड़ेगा। 
लोकसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के कहने पर सभी कार्यकर्ता श्रद्धा और शांति से मूलमंत्र का जाप करते रहे। श्री अटवाल ने कहा की हम इसी तरह एक सप्ताह तक शांतिपूर्ण संघर्ष करेंगे। अगर प्रशासन को समझ नहीं आई तो फिर बड़ा एक्शन भी किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा की सरपंच गुरुशरण सिंह के साथ की गयी धक्केशाही कोई मामूली बात नहीं है। आज अगर इसे सहन कर लिया गया तो फिर कांग्रेस सरकार के हाथ और खुल जायेंगे। अन्य लोगों के साथ भी यही होगा। इस लिए हम इसे यहीं रोकेंगे। हम सरकार की इस धक्केशाही को बढ़ने नहीं देंगें। 
इस अवसर महिलाओं ने भी बढ़ चढ़  कर भाग लिया। इन महिलाओं में जहाँ अकाली कार्यकर्ताओं और सरपंचों के परिवारों की संभ्रांत महिलाएं थीं वहीँ गाँव की वृद्ध औरतें भी बढ़चढ़ कर शामिल हुईं। इन महिलाओं ने इस धक्केशाही के खिलाफ ज़ोरदार स्यापा भी किया। पुतलों को जूते मारे और आग लगाई। 
इस धरने में लोकसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, वरिष्ठ अकाली नेता दर्शन सिंह शिवालिक, रंजीत सिंह तलवंडी और पीड़ित सरपंच गुरुशरण सिंह सहित बहुत से अकाली नेता शामिल थे।   फेसबुक पर तस्वीरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Friday, November 25, 2016

Bathinda: अपने मोबाईल को ही अपना बैंक बना लो-प्रधानमंत्री मोदी


PM मोदी ने रखी AIIMS की आधारशिला 
भटिंडा:: 25 नवम्बर 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भटिंडा में आल इंडिया इंसिच्यूट आफ साइंसिज की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्हें सुस्वागतम कहते हुए मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वहां मौजूद श्रोतायों से दो बार फतेह के जैकारे लगवाये। पहली बार आवाज़ कम आई तो श्री बादल ने कहा अरे भई मोदी साहिब आए हैं ज़रा ज़ोर से आवाज़ आनी चाहिए। 
अपने भावुक भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की तरफ भ कर जाते पानी का विशेष उल्लेख किया और कहा कि यदि यही पानी यहाँ हमारे पंजाब के किसान को मिले तो वह मिटटी से सोना पैदा कर सकता है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की जनता के दुःख दर्द की भी चर्चा की। उन्होंने कहा मैं पाकिस्तान के आवाम से कहना चाहता हूं कि यह हिंदूस्तान है। जब आपका एक सैनिक मरता है तो करोड़ों भारत वासियों का आंसू निकलता है। लड़ना हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ो, आतंक के खिलाफ लड़ो। पाकिस्तान की जनता को हुकुमरानों से हिसाब मांगना चाहिए। श्री मोदी बहुत ही फ्लो में बोले। 
भारतीय सेना की चर्चा करते हुए उन्हने याद दिलाया कि सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था। हमने अपनी सेना की ताकत का उन्हें एहसास करवा दिया। मोदी ने कहा कि मैं किसानों के खेतों को पानी से लबालब करने का इरादा लेकर चल रहा हूं। पानी के साथ पराली जलाने की समस्या की भी चर्चा हुई। गौरतलब है की आजकल यह बहुत गम्भीर समस्या बनी हुई है। 
पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पानी चला जाए और दिल्ली में सरकारें सोती रहीं। किसान रोता रहा। अगर पानी मिल जाए तो मिट्टी सोना पैदा करे। इसके लिए दिल्ली में बैठी सरकार बादल के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने को तैयार है। भारत के हक का पानी किसी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाने देंगे। सिंधु नदी का पानी हिन्दुस्तान का है। पानी पर उन्होंने काफी चर्चा की लेकिन एस वाई एल का मुद्दा नहीं उठा। 
अपनी नीतियों की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि मुझे चुनाव के रिजल्ट से लेना देना नहीं है, ब​ल्कि किसान भाइयों के भले से मतलब है। जिस खेत में जो फसल होती है उसका अवशेष अगर उसी जमीन में गाड़ दें तो वह जमीन के लिए खुराक बनेगी। जैसे धरती को पानी की प्यास लगती है, वैसे ही भूख भी लगती है। इसके लिए पराली उसके पेट में ही डाल दो। इसे जलाओ मत, ये आपकी संपत्ति है। अरबों खरबों की संपत्ति है। अब देखना है कि पानी जैसे मुद्दे पर केंद्र सरकार क्या रुख लेती है। 
नोटबन्दी से पैदा हुई समस्या पर उन्हने सुझाव देते हुए कहा  अपने मोबाईल को ही अपना बैंक बना लो। यही आपका बटुआ भी होगा। 

Wednesday, August 17, 2016

कांग्रेस ने संत लौगोंवाल की पीठ में छुरा घोंपा

2016-08-17 17:56 GMT+05:30
मुख्यमंत्री की तरफ से खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन
चुनावों में अकाली-भाजपा गठजोड़ की एक तरफा जीत होगी-बादल
पंजाब विरोधी कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को लोग सबक सिखाएंगे
हरिओ (खन्ना): 17 अगस्त 2016:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
आगामी विधान सभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठजोड़ की बिना मुकाबला जीत होने का दावा करते पंजाब के मु यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इन चुनावों में राज्य के लोग कांग्रेस और नई पैदा हुई आम आदमी पार्टी को धूल चटा देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पंजाब  विरोधी पहुंच का लोगों को पहले ही अनुभव हो चुका है और अब दरियाई पानियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विरूद्ध भुगतने से इस पार्टी का वास्तविक चेहरा भी बेनकाब हो गया है।
आज खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शनों के दूसरे दिन पत्रकारों द्वारा आगामी चुनावों में शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के गठजोड़ का मुख्य मुकाबला किस पार्टी से होने संबंधी पूछे एक प्रश्र के उत्तर में स.बादल ने कहा कि  उनकी गठजोड़ का किसी भी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं है और इसे एक तरफा ही जीत हासिल होगी क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के हितों के साथ धोखा करके पहले ही सबके सामने आ चुके हैं और लोगों ने इनसे पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है।
आगामी चुनावों में नवयुवकों को टिकटें देने संबंधी पूछे गए प्रश्र के उत्तर में स.बादल ने कहा कि उनकी पार्टी ने अनेकों ही नवयुवकों को आगे  लाया है और आने वाले चुनावों में भी उ मीदवारों की जीत की संभावना के मद्देनज़र ही उ मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता में आने के बाद किसानों के कजऱ्े माफ करने संबंधी किए गए एलान बारे पूछे गए प्रश्र के संबंध में स.बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 50 वर्ष से अधिक के कार्यकाल दौरान तो किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया जिस कारण अब उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। कांग्रेस के वादों को झूठ का पुलंदा बताते हुए स. बादल ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली पिछली सरकार द्वारा किसानों को ट्यूबवैलों के लिए दी गई नि:शुल्क बिजली तो कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सत्ता में आते ही छीन ली थी और ट्यूबवैलों के बिल पुन: लगा दिए थे। किसानों के हितों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा इस समय किसानों के ट्यूबवैलों के लिए वार्षिक 5000 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। अब सरकार ने किसानेां के लिए बिना ब्याज से 50,000/- रूपए के कर्ज़ मुहैया करवाने के अलावा 50,000/रूपए तक के मुफत उपचार की व्यवस्था की गई है। परिवार के मुखिया की हादसे में मौत हो जाने या पूरी तरह नकारा हो जाने के लिए भी पांच लाख के बीमे की व्यवस्था की है।
इससे पूर्व विभिन्न गांवों में लोगों को स बोधन करते हुए स.बादल ने लोगों को सियासी फैसला सोच-समझ कर लेने की अपील की। मुश्किल समय में अज़माई हुई पार्टी का ही चुनावों दौरान साथ देने की अपील करते हुए स.बादल ने कहा कि सियासी तौर पर लिया गया गलत फैसला सब कुछ ही तहस-नहस कर देता है।
मु यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धार्मिक, सियासी व आर्थिक तौर पर राज्य की भारी नुकसान किया है। पहले इसने श्री हरिमंदिर साहिब पर फौजी हमला करके इसने सिखों की मानसिकता को झंझोड़ा व फिर दिल्ली में हज़ारों ही बेगुनाह सिखों के कत्ल करवाए। इसने तो अकाली दल के श्रेष्ठ नेता संत हरचंद सिंह की पीठ में छुरा मारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले राजीव-लोैगोंवाल समझौता करवाया और फिर इसकी एक भी मद को लागू नहीं किया। अब तक कांग्रेस चंडीगढ़ और पंजाबी बोलते क्षेत्र पंजाब को देने से टाल-मटोल करती आ रही है। आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले करते हुए स.बादल ने कहा कि इस द्वारा समाज में दरार डालने का लगातार प्रयत्न किया जा रहा है पर राज्य के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने अकाली-भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्राप्तियों को भी गिनवाया।
संगत दर्शन की महत्ता का जिक्र करते हुए स.बादल ने कहा कि उनका उद्धेश्य समय व ऊर्जा की बचत करने के अलावा विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी को यकीनी बनाना भी है। उन्होंने कहा कि देश में संगत दर्शन करने की प्रक्रिया केवल पंजाब में ही है और यह भी केवल तभी होते हैं जब राज्य के लोगों द्वारा उन्हें सेवा का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र देश में लोगों के विकास कार्यों में भागीदारी को यकीनी बनाने के लिए इससे बढिय़ा ओर कोई ढंग नहीं हो सकता क्योंकि संगत दर्शन दौरान लोगों की आवश्यकताओं अनुसार ही समस्याओं के निपटारे उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है और इसके अलावा अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने आज अलीपुर, रोह, हरिओ कालां, खटड़ा व माजरी में संगत दर्शन करके दो दर्जन से अधिक पंचायतों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें विकास कार्यों के लिए चैक दिए गए। इस अवसर पर अन्य के अलावा मु यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिच डा.एस करूणा राजू, क्षेत्र के सीनियर अकाली नेता स.रणजीत सिंह तलवंडी, डी आई जी श्री एस के कालीया, लुधियाना के उपायुक्त्त श्री रवि भगत, खन्ना के एस एस पी स. सतिन्द्र सिंह, सीनियर अकाली नेता स. इकबाल सिंह चन्नी, स.इन्द्रपाल सिंह उपस्थित थे।
---------

Thursday, June 02, 2016

विरोधियों को धमकी देने की सियासत अब नही चलेगी

Shiromani Akali Dal  Thu, Jun 2, 2016 at 6:28 PM
कोलियांवाली करेंगे कैप्टन के विरूद्ध अपराधिक मान-हानि का मामला
"कांग्रेस प्रधान आधारहीन आरोपों की बिना शर्त माफी मांगे"
कहा--कैप्टन और उसका संपूर्ण परिवार विभिन्न घपलों में शामिल 
श्री मुक्तसर साहिब: 2 जून 2016:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली ने आज कहा है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लगाये गये सभी झूठे आरोपों को कैप्टन 10 दिनों में वापिस ले या कोई सबूत पेश करे नहीं तो वह कैप्टन विरूद्ध अपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवायेंगे। कोलियांवाली ने कहा कि कैप्टन ने अपने डराने धमकाने एवं सियासी विरोधियों को बदनाम करने की पुरानी नीति तहत उनके विरूद्ध आधारहीन आरोप लगाये हैं। 
यहां जारी एक बयान में जत्थेदार कोलियांवाली जोकि मुक्तसर देहाती जिले के प्रधान भी हैं, ने कहा कि कैप्टन को सियासी विरोधियों को धमकाने की अपनी पुरानी गलतियों से सबक सीखना चाहिए जिनका खमियाजा उसको 2012 के विधानसभा चुनावों में हार का मुंह देखकर भुगतना पड़ा था। उन्होंने कहा कि 2012 में सियासी विरोधियों के  लिए ‘खुंडा ते डांग’ जैसे शब्दों का प्रयोग करने वाले कैप्टन को साधारण अकाली कार्यकत्र्ताओं ने ही धूल चटा दी थी और वह तो फिर भी जिला प्रधान हैं। 
जत्थेदार ने कैप्टन को चुनौती देते हुये कहा कि अमरिंदर उनके खिलाफ एक भी सबूत पेश करके दिखाये और अपने परिवार के घपलों पर पर्दा डालने के लिए शिरोमणि अकाली दल के बहादुर वर्करों पर आरोप ना लगाये। उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कैप्टन अमृतसर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट और लुधियाना सिटी सैंटर घोटाले में स्वयं की श्मूलियत संबंधी बताने का साहस करे और यह भी बताये कि उसके पुत्र की इंटरानेट घपले में क्या श्मूलियत है। साथ ही अमरिंदर लोगों को यह भी बताये कि उसकी पत्नी के स्विस बैंक में ब्लैक मनी वाले खाते की क्या सच्चाई है। 
उन्होंने आगे कहा कि अमरिंदर सिंह द्वारा ‘धरने ’ लगाने का एलान महज ड्रामा है और वह अपनी डूबती नैय्या को बचाने के लिए ऐसा कर रहा है। कोलियांवाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंतिम सांसों पर है और शीघ्र ही देश के मानचित्र में से इसका खात्मा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्वयं विभिन्न घपलों के आरोपों का अलग-अलग अदालतों में सामना कर रहा है और यही कारण है कि वह लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसे घटिया हथक ंडे अपना रहा है ताकि 2017 के चुनावों में पार्टी को मुक्कमल सफाये से बचाया जा सके। 
------

Tuesday, October 28, 2014

गुरूद्धारा विवाद: अवैध संबंधों को लेकर भड़का प्रधानगी का विवाद

अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने की समझाने की कोशिश
लुधियाना: 27 अक्टूबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):

बढ़ा करने लिए तस्वीर पर क्लिक करें 
सिख धर्म के संस्थापक साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आने वाला है।  सभी गुरूद्धारा साहिबान में इस प्रकाश पर्व को मनाने के लिए ज़ोरशोर से तैयारियां चल रही हैं लेकिन लुधियाना के सलेम तबरी इलाके के एक गुरूद्धारा में एक नया विवाद पैदा हो गया है। इस विवाद को लेकर एक गुट के समर्थकों ने गुरूद्धारा साहिब के सामने धरना भी दिया। इस मौके पर पहुंचे युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने संगत को समझाने का प्रयास भी किया। श्री गोशा ज़ोर दे रहे थे कि धरना सड़क से उठा कर गुरुद्धारा साहिब के अंदर बरामदे में ले जाया जाये तांकि वहां से आने जाने वाली आम जनता को कोई तकलीफ न हो पर धरना प्रदर्शन कर रहे लोग इस बात के लिए नहीं माने। अब देखना है कि मामला क्या रुख लेता है? गौरतलब है कि यह मामला इस धर्म स्थल के एक पदाधिकारी के किसी महिला के साथ अवैध संबंधों को लेकर भड़का और कमेटी के इस्तीफे की मांग तक जा पहुंचा। पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों ने मौजूदा कमेटी के पदाधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाये। इनमें गुंडागर्दी से लेकर फ्राड  हैं। दूसरी तरफ आरोपी पदाधिकारी ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि उस पर दबाव बना कर क्षमापत्र लिखवाया गया।  उसने दलील दी की वह पिछले चार वर्षों से यहाँ कार्य कर रहा है किसी को भी उनसे शिकायत नहीं हुई। अब कमेटी का एक गुट दुसरे गुट को  दिखाने के लिए उन्हें बलि का बकरा बना रहा है।  उधर दुसरे गुट के नेता ने कई बार प्रयास करने के बाद फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Wednesday, April 09, 2014

अब पहरावों पर भी चढ़ा चुनावी रंग

गोशा की देखरेख में बंटीं अयाली और मोदी की तस्वीर छपी टीशर्टें
लुधियाना:: 9 अप्रैल 2014: (रिपोर्ट- रेकटर कथूरिया//हरदीप हरजस और कैमरा-मोहन लाल):
गर्मी के सीज़न में लुधियाना की रैडीमेड होलसेल मार्कीट अकालगढ़ मार्कीट में एक होलसेल टी-शर्ट विक्रेता ने तैयार करवा मुफ्त बांटी और बिकने के लिए भी रखीं। एक पर पार्टी चुनाव चिन्न तकड़ी और कमल  के साथ मनप्रीत अयाली की तस्वीर है जबकि दूसरी पर मनप्रीत अयाली के साथ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। अकाली और भाजपा समर्थक परिवारों के युवक इन टीशर्ट पर टूट पड़े। देखते ही देखते पहला लाट समाप्त हो गया।  कीमत 100/-रूपये प्रति शर्ट थी। इस अवसर पर सियासी नारे भी लगे। लोगों ने मनप्रीत अयाली के साथ साथ नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे भी लगाये और ये भी कि गोशे तेरी सोच ते पैहरा दियांगे ठोक के। इस पर श्री गोशा ने उन्हें नारेबाज़ी से रोका और पंथ व जनता की जय जयकार करने को कहा। पूरी मार्किट के माहौल में एक नया उत्साह और जोश था। यूं लग रहा था जैसे यहां टीशर्टों का लंगर लगा हो। 
टी-शर्ट के सीज़न और चुनावी मौसम के चलते लुधियाना के एक होलसेल टी-शर्ट विक्रेता ने गर्मी के मौसम और लोक सभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए अच्छा खासा नाम भी कमाया और कारोबार भी। इस व्यापारी ने राजनीतिक पार्टियो के चुनाव चिन्न और उनके नेताओं के फोटो वाली टी-शर्ट त्यार की हैं। टी-शर्ट पर अकाली-भाजपा के राजनेताओं की फोटो को आकर्षिक रंगों में बनाया गया है। एक टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सहित लुधिआना लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल और भारतीये जनता पार्टी के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के किसी रैली में हँसते हुई मुद्रा में फोटो लगे हुए हैं तथा दूसरी 
एक अन्य रंग-बिरंगी टी-शर्ट पर दोनों पार्टिओं के चुनाव चिन्न और मनप्रीत सिंह अयाली का फोटो है जिसपर लिखा है के मनप्रीत सिंह अयाली हम तुम्हारे साथ हैं। होलसेल टी-शर्ट विक्रेता गुरदीप सिंह गोशा ने बताया के गर्मी के सीज़न और चुनावी दिनों के चलते उन्होंने और अकालगढ़ मार्कीट प्रधान मनप्रीत सिंह बंटी ने मिलकर यह टी-शर्ट तयार करवाई हैं। उन्होंने अकाली-भाजपा उम्मीदवार और नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोक-प्रियता के चलते यह टी-शर्ट की बहोत डिमांड है। उन्होंने बताया के पहले भी वह कुछ शर्ट कर समर्थको को बाँट चुके हैं जिसके बाद अब डिमांड को देखते हुए उन्होंने आज 1000 के करीब टी-शर्ट मुफ्त बांटी है। मुफ्त टी-शर्ट छोड़ कुछ युवा अपने पसंदीदा नेता की फोटो वाली टी-शर्ट खरीदते भी नज़र आये।उन्होंने बताया को दिल को सम्भालने वाले सीने पर इस टीशर्ट का अर्थ ही यही है कि वह किसे अपना नेता मानते हैं और किस से प्रेम करते हैं।  राजननीतिक पार्टियो के चुनाव चिन्ह और राजनेताओं के फोटो वाली इन टी-शर्ट को पहनने वाले समर्थको का भी मानना है के आज परधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही देश की सबसे पहली पसंद है और नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए वेह अपने लोकसभा क्षेत्र से अकाली-भाजपा के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली को जिताकर लोकसभा में भेजेंगे तांकि वह नरेंद्र मोदी को वोट कर देश का अगला प्रधानमंत्री चुनने में अपना योगदान दे सकें। 

Wednesday, April 02, 2014

अकाली नेता अदालतीवाल साथिओं सहित “आप” में शामिल

 Wed, Apr 2, 2014 at 6:38 PM
अकाली नीतियों से दुखी और केजरीवाल से प्रभावित
लुधियाना, 02  अप्रेल 2014: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
अकाली दल बादल को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब अकाली दल के अग्रणी नेता हरजीत सिंह अदालतीवाल अपने सैकड़ों साथिओं सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। श्री अदालतीवाल आम आदमी पार्टी के अग्रणी नेताओं एडवोकेट हरविंदर सिंह फूल्का व डॉ. धर्मवीर गाँधी  की उपस्तिथि में आम आदमी पार्टी का दामन सम्भाला। इस अवसर पर श्री अदालतीवाल ने कहा कि मैं अरविन्द केजरीवाल जी की नीतिओं से प्रभावित और अकाली दल की नीतियों से दुखी होकर, आम आदमी पार्टी का सहयोग करना चाहता हूँ और अगर मेरी सेवाएँ देश के काम आ सकी तो अपने आप को भाग्यशाली समझूंगा।

वर्णन करने योग्य है की श्री
अदालतीवाल पिछले 36 वर्षों से अकाली दल से सम्बन्धित हैं और वर्तमान समय में पार्टी के संगठन सचिव का पदभार संभाले हुए थे। इससे पूर्व श्री अदालतीवाल पंजाब प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के वाइस चेयरमेन भी रह चुके हैं श्री अदालतिवाल कम्बोज समुदाय के सबसे बड़े संगठन “ कम्बोज आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया ” के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं

अन्त में पत्रकारों को सम्बोधि करते हुए श्री अदालतिवाल ने कहा, पंजाब सरकार की पंजाब विरोधी नीतियों ने पंजाब और पंजाबियों का सर्वनाश कर दिया है
अब मौका आ गया है सारे पंजाबियों को देश हित में और  प्रदेश हित में आम आदमी पार्टी का समर्थन कर दिल्ली में आम आदमी की सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए

Wednesday, March 12, 2014

मनप्रीत सिंह बादल और कांग्रेस मुद्दावीहिन-हरसिमरत कौर बादल

Tue, Mar 11, 2014 at 7:47 PM
बठिंडा सीट का फैसला जनता ने करना है न कि मनप्रीत बादल ने-हरसिमरत बादल
अमृतसर: 11 मार्च 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
बठिडा संसदीय हल्के की सांसद हरसिमरत कौर बादल आज गुरु नगरी अमृतसर पहुंची और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा,कि मनप्रीत सिंह बादल और कांग्रेस इस समय मुद्दावीहिन हो चुके हैं और इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा,कि बठिडा संसदीय हल्के में कौन सा उम्मीदवार विजयी होगा, इसका फैसला वहां की जनता ने करना है न कि मनप्रीत सिंह बादल या किसी और ने। 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के बारे में उन्होंने कहा,कि यह एक ऐसा मामला है, जो हरेक सिख के दिल में बसता है और जब भी इसकी याद आती है, तो उनके दिल में टीस उठती है। उन्होंने कहा,कि बतौर सांसद उन्होंने न सिर्फ अपने हल्के की, बल्कि पूरे पंजाब के लोगों की आवाज को लोकसभा में उठाया है और यदि फिर से उन्हें वाहेगुरू की मेहर से मौका मिला, तो वह आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेंगी।

Tuesday, February 04, 2014

ढोलेवाल में पूर्वांचल समाज द्वारा हुई माँ सरस्वती की पूजा

पार्षद सरबजीत काका बने मुख्य अतिथि                Tue, Feb 4, 2014 at 6:36 PM 
लुधियाना: 4 फरवरी 2014: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): 
विधा,ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती की पूजा के उपलक्ष में कार्यक्रम ढोलेवाल में भुलाई गुप्त की अगुवाई में हुआ इस अवसर पर पंडित अवधेश पांडे ने पूजा अर्चना की इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद सरबजीत सिंह काका और अकाली दल लेबर विंग के महासचिव राजेश मिश्रा शामिल हुए माँ के दरबार में हाजिरी भरने उपरांत शामिल श्रधालुयो को संबोधित करते पार्षद काका ने कहा की माँ सरस्वती विद्या की आराध्य देवी है इस लिए इस पूजा को सिर्फ़ मज़दूर ही नही बल्कि हर वर्ग के लोग इनकी पूजा करते है इस दौरान राजेश मिश्रा ने कहा की माँ सरस्वती ज्ञान ,विद्या और कला की देवी है पूर्वांचल के लोग माँ सरस्वती पर अपार श्रधा रखते है इस अवसर पर आए हुए मेहमानों को कार्यक्रम प्रबंधकों ने सन्मनित किया इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया कार्यक्रम में जिया लाल वर्मा , हरिंदेर गुप्ता ,भुलाई गुप्ता, रमेश पांडे , कमलेश पांडे , मनोज कुमार , बालेश्वर कुमार , भीखी यादव , अर्जुन कुमार , राम प्रकाश आदि शामिल रहे।

Saturday, February 01, 2014

अकाली दल ने किया राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला भी फूंका

दंगों के ज़िम्मेदार कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज हों 
अमृतसर: 31 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
आज अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल की ओर से कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की ओर से 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के बारे में दिए गये बयान के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया, इस दौरान अकालियों ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।
    कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की ओर  से 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के बारे में दिए गये बयान के विरोध में आज अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल की  ओर से रोष प्रदर्शन किया गया, इस दौरान अकालियों ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। इस  मौके पर अकाली दल के ज़िला प्रधान उपकार सिंह संधु और विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया ने कहा, कि अब जब कि राहुल गांधी ने खुद स्वीकार कर लिया है, कि सिख विरोधी दंगों में कांग्रेसियों  का हाथ है, तो इनके खिलाफ केस  चाहिए। उन्होंने कहा, कि इस मामले में कोई भी सिख राजनीती नहीं कर रहा, क्योंकि यह मामला सिखों की भावनाओ से जुड़ा हुआ है

Friday, January 10, 2014

कांग्रेस के पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का पुतला फूंका गया

बाजवा लगा रहे हैं मजीठिया पर झूठा आरोप-उपकार संधू
आरोपों की सियासत अपने विरोध से ध्यान भटकाने की चाल
अमृतसर: 9 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
अंतरराष्ट्रीय ड्रग पैडलर जगदीश भोला की ओर से बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगाए जा रहे आरोपों और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों के बाद आज शिरोमणि अकाली दल की ओर से कांग्रेस के पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का पुतला फूंका गया। इस दौरान शिअद के जिला प्रधान उपकार संधू ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा का प्रदेश में काफी विरोध हो रहा है। जिससे ध्यान हटाने के लिए ही जगदीश भोला के कंधों पर बंदूक रख कर बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे साफ अक्स के नेता को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा ही नशे के खिलाफ मुहिम चलाती आई है और चलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आधार पंजाब में समाप्त हो गया है और वह ऐसी ओछी राजनीति करके शिरोमणि अकाली दल को बदनाम करना चाहती है।

Thursday, November 07, 2013

छठ पूजा पर हर तरफ उत्साह और रौनक

लुधियाना का शेरपुर लग रहा था मिनी बिहार का एक नज़ारा 
Rajesh Mishraलुधियाना: 7 नवंबर 2013: (पंजाब स्क्रीन): छठ पूजा के अवसर पर आज कल लुधियाना का शेरपुर इलाका एक तरह से बिहार का ही दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। हर तरफ छठ के त्यौहार की रौनक---हर तरफ खरीदो फरोख्त और छठ का उत्साह। लुधियाना के शेरपुर का इलाका एक तरह से मिनी बिहार ही बना हुआ है। इन बाज़ारों में भी  दुनिया कि सबसे बड़ी हकीकत पूरी तरह से नज़र आ रही थी कि दुनिया में बार दो ही गुट हैं---एक अमीरों का--दूसरा गरीबों का। छठ के इस अवसर पर भी बाज़ारों में अगर भरी पूरी टोकरियाँ और झोले उठाये लोग नज़र आ रहे थे वहीँ कुछ ऐसे बेबस और मजबूर भी थे जिनके पास पूजा तो दूर खाने तक को कुछ न था। वे पूजा का सामान जुटाने के लिए भीख मांग रहे थे लेकिन बहुत ही अदब और सलीके के साथ। मीडिया के लोग भी इस रौनक को अपने कैमरों में कैद करने में जुटे थे।
बाज़ारों में हर तरह का फल-फ्रूट हर तरह का बरतन, हर तरह के कपड़े और बहुत से दुसरे सामान बहुत ही करीने से सजा कर रखे गए थे। पान के पत्ते पांच रूपये में सात और उसके साथ सुपारी के दाने पांच रूपये के चार।  कई लोग महंगे भाव पर भी बेच रहे थे। बरतन की दुकानों पर काफी भीड़ थी। बरतनों पर बरतन खरीदने वालों का नाम मुफ्त में उकरने की सुविधा भी दुकानदार प्रदान कर रहे थे। बरतनों में गोल सूप सबसे अधिक बिका रहा था। अदरक और हल्दी भी उत्साह से खरीदी जा रही थी।  पान के पत्ते और सुपारी भी खूब बिक रही थी। लोग श्रद्धा से सब खरीद रहे थे--सूर्य भगवान की कृपा का पात्र बनने के लिए। यह सारा सामान उन्होंने पूजा अर्चना में ही इस्तेमाल करना था। पूरी पूरी रात पूजा अर्चना के लिए ठंडे ठंडे पानी में हाथ जोड़ कर खड़े रहना और वह भी तीन दिन के लम्बे उपवास के चलते--यह सब आसान नहीं होता।  अगर यह कहा जाये कि आस्था और आत्मिक बल के बिना यह सम्भव ही नहीं  तो यह गलत नहीं होगा। सूर्य भगवान की पूजा करते करते ये लोग एक तरह से वनस्पति का भी धन्यवाद करते हैं---कम से कम एक रात के लिए वनस्पति की तरह ही खुले आकाश के नीचे पानी के अंदर एक तरह से वनस्पति बन कर ही खड़े रहना। यह धन्यवाद शायद होता है---उन्हें जीवन भर ऊर्जा देने के लिए---फल-और अनाज व्यक्ति को जीवन भर ऊर्जा देते हैं लेकिन खुद अपने जीवन का बहुत सा हिस्सा खुले आकाश में पानी के अंदर रह कर गुज़रते हैं---हर मौसम की मार सहते हुए  हुए--- और सर्दी गर्मी कि मार सह कर भी  मुस्कराते हुए---महक बांटते हुए----मिलजुल कर रहते हुए---और दूसरों कि भलाई के लिए अपने जीवन और सुक्ख आराम की क़ुरबानी देते हुए। यह त्यौहार हमें पेड़ पौदों से बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा भी देता है। गुरबाणी भी कहती है :
''ਫ਼ਰੀਦਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕਰਿ ਚਾਕਰੀ ਦਿਲ ਦੀ ਲਾਹਿ ਭਠਾਂਦਿ॥ 
ਦਰਵੇਸਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਏ ਰੁੱਖਾਂ ਦੀ ਜੀਰਾਂਦ॥'' 
फरीदा साहिब दी कर चाकरी दिल दी लाहि भठांदि  
दरवेसां नूं लोड़ीऐ रुखां दी जीरांद 
इस त्यौहार को मनाने और मतदातायों को लुभाने के लिए राजनीतिक लोगों ने भी बहुत से प्रबंध व्यापक स्तर पर किये हुए थे। भक्ति मार्ग में भगवान कहते हैं--जे तू मेरा हो रहें तां सब जग तेरा होए! बस उसी बात को सत्य साबित करता हाय यह त्यौहार! जैसे छठपूजा करने वाले प्रकृतिके बनाये पेड़ पौदों के होकर रहते हैं केवल एक रात के लिए ही सही उसका फल भी उन्हें तुरंत मिलता है। सत्ता पर बैठे लोग भी इन आम मेहनतकश लोगों से आ कर घुलमिल जाते हैं।  इनका दुःख सुख सुनते हैं। चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के सामने  ग्लाडा ग्राऊंड पर बहुत बड़ा टेंट लगाया जा रहा था। पूछने पर पता चला कि वहाँ पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हो रहीं थीं। इसी तरह ग्यासपुरा इलाके के भी कई क्षेत्रों मै इस शुभ अवसर पर छठ पूजा के प्रबंध व्यापक स्तर पर किये गए थे। शिरोमणि अकाली दल (लेबर विंग) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मिश्रा देर रात तक अपने वार्ड में छठ पूजा का प्रबंध करने में जुटे रहे। इसी तरह कई अन्य इलाकों में भी यही उत्साह देखा गया।  कुल मिला कर कहा जा सकता है कि अब पंजाब के त्योहारों में एक और त्योहार छठ पूजा भी पूरी तरह से शामिल हो गया है। अब देखना है कि पंजाब के लोग इसके रंग में कितनी जल्दी रंगते हैं। --रेकटर कथूरिया (पंजाब स्क्रीन)

नीचे दिए गए लिंक्स भी देखें:

छठ पूजा:शारदा सिन्हा का भजन


Sunday, October 06, 2013

झूठे वादे कर लोगों को धोखा दिया अकाली-भाजपा ने: दीवान, पप्पी

Sun, Oct 6, 2013 at 3:40  PM
लोगों को पहले से ही मिल रही सुविधाओं पर भी जड़ दिया ताला 
लुधियाना, 6 अक्तूबर 2013:: (पंजाब सक्रीन ब्यूरो)जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान व विधानसभा हलका दक्षिणी के इंचार्ज अशोक पराशर पप्पी ने सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन पर झूठे वादों के जरिए पंजाब के लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। जिसने सत्ता हासिल करने के बाद जनहित में कार्य करने के उलट पहले से लोगों को मिल रही सुविधाओं पर भी ताला जड़ दिया और भारी टैक्सों के बोझ तले आम आदमी को दबा दिया गया है।
साऊथ ब्लाक-1 के प्रधान राकेश शर्मा द्वारा वार्ड नं. 16, शेरपुर खुर्द में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए दीवान व पप्पी ने कहा कि 2012 विधानसभा चुनावों से पहले राशन डिपुओं में मिट्टी का तेल मिला करता था, अकाली-भाजपा गठबंधन ने दोबारा सत्ता में आते ही केन्द्र से इस सुविधा बंद करने को लिख दिया और कहा कि यहां पर सभी के पास गैस कनैक्शन है। जबकि सरकार के इस फैसले ने दूसरे राज्यों से यहां आकर रहने वाले प्रवासियों को खुले बाजार से करीब 54 रुपए प्रति मिट्टी का तेल खरीदने पर मजबूर कर दिया है। पंजाब में पैट्रोल व डीजल पर पड़ौसी राज्यों से 8 प्रतिशत ज्यादा वैट वसूला जाता है। जिससे अकाली-भाजपा सरकार का गरीब विरोधी चेहरा सामने आता है।
विकास कार्यों को लेकर गठबंधन के दावों की पोल खोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस सरकार के पास अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने को पैसे नहीं है और रोजमर्रा का खर्चा भी केन्द्र से आनी ग्रांटों व उधारी के पैसे से चलता, उसके लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की बात करना बेमानी है। उप मुख्यमंत्री सुखबीर ङ्क्षसह बादल द्वारा विधानसभा चुनावों से पहले लुधियाना में मैट्रो चलाने संबंधी किया दावा, अब हवा हो चुका है। इसी तरह, प्रापर्टी टैक्स व अनाधिकृत कालोनियों के निवासियों से वसूले जा रहे भारी रेटों ने लोगों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है, मगर शहरियों की हमदर्द होने का दावा करने वाली भाजपा इसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है।
इस अवसर पर उन्होंने पार्टी वर्करों को यूपीए सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाया और उन्हें इन उपलब्धियों का लोगों में प्रचार करने को कहा। ब्लाक प्रधान शर्मा ने भरोसा दिया कि पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को अवगत करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग यूपीए सरकार की जनहितैषी नीतियों से बहुत खुश हैं। बैठक में अन्यों के अलावा वार्ड प्रधान मोहम्मद असगर गोरा, केदार नाथ, तारिक, सर्बजीत सरहाली, रोहित पाहवा, गुरसिमरन ङ्क्षसह मंड, मोहम्मद सगीर कालिया, परमजीत गुज्जर, राजेश दत्ता, एम.एस. रंधावा, गुरप्रीत ङ्क्षसह, अख्तर, सुरजीत ङ्क्षसह, जसङ्क्षवदर मान, बचित्तर ङ्क्षसह, रवि भूषण, बाबू राम, मोहम्मद अब्बास, राम आसरा, हरि ङ्क्षसह भी मौजूद रहे।
फोटो: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान व विधानसभा हलका दक्षिणी के इंचार्ज अशोक पराशर पप्पी और उपस्थिति का दृश्य।

Tuesday, September 03, 2013

सुखबीर बादल दूसरी बार बने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान

जीत के बाद दिए नई मंजिलों और नए निशानों के इशारे 
*कहा-हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल लड़ेगी विधानसभा चुनाव
*केंद्र सरकार पर लगाया पंजाब के साथ मतभेद करने और खाद्य आपूर्ति बिल पर नकल करने का आरोप
*कांग्रेस के पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बड़ा गप्पी
सभी तस्वीरें गजिन्द्र सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन 
अमृतसर: 3 सितम्बर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): पंजाब के उप -मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को आज एसजीपीसी परिसर स्थित तेजा सिंह समुद्री हाल में हुए डेलीगेट इजलास में पार्टी का दूसरी बार प्रधान चुना लिया गया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल के अलावा कई केबिनेट मंत्री और सीनियर लीडरशिप भी मौजूद थी। पार्टी का प्रधान चुने जाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सुखबीर सिंह बादल ने कहा, कि पार्टी हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ मतभेद करने और खाद्य आपूर्ति बिल पर पंजाब की नकल करने का आरोप लगाया। दूसरी बार पार्टी की कमान संभालने के बाद कांग्रेस के पंजाब प्रधान पर हमला बोलते हुए सुखबीर बादल ने उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बड़ा गप्पी करार दिया।
          पंजाब के उप -मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को आज एसजीपीसी परिसर स्थित तेजा सिंह समुद्री हाल में सर्वसम्मति से दूसरी बार पार्टी का प्रधान चुन लिया गया। इस मौके पर जहां पंजाब के कई केबिनेट मंत्री और पार्टी की सीनियर लीडरशिप मौजूद थी, वहीं पार्टी के सरपरस्त और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी इसमें शामिल हुए। पार्टी प्रधान का ओदहा संभालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, कि पार्टी जल्द ही हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया, कि हरियाणा में शिअद इनेलो के साथ, तो दिल्ली में भाजपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी। जबकि उत्तर प्रदेश में किस पार्टी के साथ उनका गठबंधन होगा, इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया।  
            उप मुख्यमंत्री ने शिअद के प्रधान का दूसरी बार ताज पहनने के बाद केंद्र सरकार पर सीधा निशाना लगाया और कहा, कि केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ मतभेद करते हुए पंजाब को दिए जाने वाले फंड में कटौती कर दी है। उन्होंने कहा, कि इसके अलावा केंद्र सरकार जो खाद्य आपूर्ति बिल ला रही है, वह शिअद की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फाइनेनशियल इमरजेंसी की बातें की जा रही है। जबकि यह इमरजेंसी तो केंद्र में है और उन्हें डर है, कि केंद्र सरकार इसके अपने साथ पूरे देश को न ले डूबे। पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, कि जब प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी ने पंजाब प्रधान का ओहदा दिया था, तो उन्होंने सोचा था, कि शायद बाजवा कुछ अच्छी राजनीति करेंगे। लेकिन वह गप मारने में कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी आगे निकल गए।
              इस मौके पर पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने बताया, कि आगामी कुछ समय के अंदर-अदर हर जिले में शिरोमणि अकाली दल का अपना कार्यालय होगा और वहां हर महीने पार्टी कार्यकर्ताओं की वर्कशाप लगाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि पंजाब सरकार आगामी दो महीनों के अंदर अमृतसर में करीब चार सौ करोड़  अगले डेढ़ वर्षों में करीब 15 सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाएगी।

Thursday, August 22, 2013

रक्खड़ पुणिया पर बाबा बकाला में चले सियासी तीर

Wed, Aug 21, 2013 at 7:44 PM
अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने जड़े एक-दूसरे पर कई आरोप
                                                                                                                      तस्वीर:गजिंद्र सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन 
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): रक्खड़ पुणिया के मौके पर बाबा बकाला में कांग्रेस पार्टी और अकाली-भाजपा की ओर से सियासी कांफ्रेंस आयोजित की गई। इन कांफ्रेंसों के दौरान सरकार और विपक्ष ने जम कर एक दूसरे पर शब्दी बाण छोड़ें। इस मौके पर कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की ओर से भेजे जाने वाले फंडों का दुरुपयोग कर रही है। इसका खुलासा कैग की रिपोर्ट में हुआ है। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया, कि राज्य में रेत की काला बाजारी के पीछे उप    मुख्यमंत्री और माल मंत्री का सीधा हाथ है। जिसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, कि यदि पंजाब सरकार सीबीआई की जांच नहीं कराती है, तो अदालतों को इस संबंध में आगे आकर सीबीआई की जांच के आदेश देने चाहिए।
         उधर, कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कि पंजाब में रेत की काला बाजारी के लिए केंद्र सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, कि केंद्र सरकार ही माइनिंग के लिए इजाजत देती है। इस इजाजत को देने में केंद्र सरकार ने काफी देरी कर दी, जिस कारण यह सब कुछ हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के हाथ बांध रखे हैं। एक ओर मंडियों में ज्यादा फसल पहुंचने पर यह आरोप लगाए जाते हैं कि राज्य सरकार मंडियों से फसल नहीं उठा रही है। दूसरी ओर भंडारण के लिए गोदाम बनाने की इजाजत नहीं दी जाती। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि उप मुख्यमंत्री और माल मंत्री पर शराब के ठेके की मलकियत के लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, कि बाजवा कहें तो वह आज ही इस मामले में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में जाकर कसम खाने को भी तैयार हैं।

Thursday, August 01, 2013

ई-ट्रिप और अवैध कालोनियों के मामले

सभी मामले दोनों पार्टियों के मंत्री करेंगे हल-मुख्यमंत्री
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग) पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतम्सतक होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों की ई-ट्रिप और अवैध कालोनियों के संबंध में जो आपत्तियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के मंत्रियों की कमेटियां बनाई गई हैं, जो जल्द ही इन समस्याओं का हल निकाल लेंगी। मुख्यमंत्री ने सरहिंद के निकट हुए बस हादसे पर अफसोस व्यक्त किया और कहा कि हादसे में मरने वालों को एक-एक लाख रुपये की सहायदा राशि देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि राज्य में बाढ़ आने जैसे कोई हालात नहीं है। क्योंकि भाखड़ा डैम ने गेट खोलने से फिलहाल इंकार कर दिया है। इसके अलावा काला कच्छा गिरोह और नाइजीरियन गिरोह की सक्रियता की अफवाहों के बारे में उन्होंने कहा, कि पूरे देश में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है, जहां क्राइम सबसे कम है। उन्होंने कहा, कि केंद्र सरकार देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा करने में पूरी तरह से असमर्थ रही है। जबकि पंजाब में परमात्मा की कृपा से ऐसी कोई स्थिति नहीं है। तेलांगना राज्य के गठन पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, कि यह एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा, कि चूंकि केंद्र राज्यों के अधिकारों का हनन कर रहा है, इसीलिए अन्य स्थानों पर भी अलग राज्य की मांग बढ़ती जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुजरात सरकार की ओर से कच्छ इलाके में बसे सिख परिवारों को वहां से निकाले जाने की घटना के संबंध में कहा, कि उन्होंने भी इस समाचार को अखबार में पढ़ा है और वह कल ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंदर मोदी से इस संबंध में बात करेंगे।

Sunday, July 28, 2013

मामला अमृतसर में ई-ट्रिप के खिलाफ आन्दोलन का

Sun, Jul 28, 2013 at 5:03 PM
 कांग्रेस लोगों को कर रही है गुमराह-बुलारिया
अमृतसर:28 जुलाई 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन) ई ट्रिप के खिलाफ चल रहे राज्य व्यापी आन्दोलन का सामना करने के लिए अब अकाली नेतायों ने राजनीतिक मोर्चे पर भी लोहा लेना शुरू कर दिया है। अकाली नेतायों ने अमृतसर में इस आन्दोलन को लेकर कांग्रेस को निशाना बनाया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है अकाली दल के मुख्य संसदीय सचिव इंद्रबीर सिंह बुलारिया ने दावा किया है, कि ई-ट्रिप के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी लोगों को और व्यापारियों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा, कि इस सिस्टम के तहत सिर्फ छह वस्तुओं को शामिल किया गया है। जिसमें व्यापारियों को सिर्फ अपने कारोबार की जानकारी विभाग को देनी है। वह आज अमृतसर में व्यापारियों के साथ एक बैठक करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। बुलारिया ने कहा, कि आज की बैठक में व्यापारियों की कई मुश्किलें उनके सामने आई हैं। उन्होंने कहा, कि इन परेशानियों  से व्यापारियों को रोजाना दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, कि वह जल्द ही उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल से मिल कर इन मुश्किलों के हल के लिए बात करेंगे।