Showing posts with label Civil Surgeon. Show all posts
Showing posts with label Civil Surgeon. Show all posts

Thursday, May 28, 2020

कोरोना +ve मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच तेज़

होशियारपुर में लिए गए 49 नए सैंपल: सिविल सर्जन
होशियारपुर: 27 मई 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 49 नए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2097 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1822 सैंपल नैगेटिव आए हैं व 135 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 29 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं व जिले में 111 कोरोना पाजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 89 मरीज ठीक हो चुके हैं व पांच की मौत हो चुकी है।  
सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक घर से जरुरी काम के लिए बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मुंह पर मास्क लगाना जरुरी है व यदि कोई इसका पालन नहीं करता तो उसे 200 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले व्यक्तियों को 100 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सरकार की हिदायतों का पालन करना यकीनी बनाएं।