Showing posts with label Campaign. Show all posts
Showing posts with label Campaign. Show all posts

Thursday, August 10, 2023

कल दिल्ली में सांसदों की 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली का आयोजन

 प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2023 5:34 PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय करेगा इस भव्य और यादगारी मार्च का आयोजन 

उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़, रैली को हरी झंडी दिखाएंगे


नई दिल्ली
: 10 अगस्त 2023: (पी आई बी//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

तिरंगे से इश्क करने वाले के बार फिर खुश हैं। उनके मन की मुरादें पूरी होने जा रही हैं। इस बार फिर लहराना है देश का प्यारा ध्वज तिरंगे। साम्प्रदायिक और सियासी विवादों से ऊंचे उठते हुए है--झंडा ऊंचा रहे हमारा-- विजयी तिरंगा प्यारा! इसे गाते हुए स्वयं भी लहराना है और दूसरों को भी इसकी प्रेरणा देनी है। इस बार हर गली, हर मोहल्ले में होगा तिरंगे का जलवा, तिरंगे जोश। तिरंगे की शान से बनेगी एक अलगी सी छवि। जो साम्प्रदायिक हमलों से लोगों को आपस में लड़ने लगे हैं उनके मुँह पर होगा तिरंगे के चाहने वालों का ज़ोरदार तमाचा। 

आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तत्वावधान में 13 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक पूरे देश में "हर घर तिरंगा" अभियान चलाकर, लोगों को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान से पहुंचेगा हर घर तक, हर दिल तक तिरंगा। 

हर घर तिरंगा अभियान की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, 11 अगस्त 2023 को सुबह 08.00 बजे प्रगति मैदान, नई दिल्ली में सांसदों और मंत्रियों के साथ एक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। बाइक रैली को उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, श्री जी किशन रेड्डी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद, बाइक रैली इंडिया गेट सर्कल पहुंचेगी। रैली इंडिया गेट के एक चक्कर को पूरा कर, कर्तव्य पथ को पार करेगी और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त होगी।

'आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम)' प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों का स्मरण करने वाला एक सतत उत्सव है। भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रकाश में लाना है। 'आजादी का अमृत महोत्सवभारत के लोगों को समर्पित है जिन्होंने देश के विकास और इसकी विकासवादी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नागरिकों को अपने घरों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 13 से 15 अगस्त 2022 तक 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है। पिछले वर्ष, यह अभियान बेहद सफल रहा था जिसमें करोड़ों परिवारों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगा फहराते हुए सेल्फी अपलोड की।

 इस अवसर पर आप इस वेबसाइट - https://harghartiranga.com पर देख सकते हैं तिरंगे का प्रेम और लोगों द्वारा डाली गई सेल्फियां। इसी तरह एक और वेबसाईट https://amritmahotsav.nic.in पर भी नज़र आएगा तिरंगे का रंग। इस तरह इन सभी मंचों को शायद पहली बार इतने ज़ोरदार ढंग से तिरंगे का प्रचार करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। 

*********

एमजी/एमएस/पीएस/डीवी//(रिलीज़ आईडी: 1947597) 

Friday, June 18, 2021

थैलेसीमिया मुक्त भारत के लिए विशेष अभियान

आप भी सुनिए थैलेसीमिक बच्चों की पुकार और कुछ कीजिए 


लुधियाना
: 18 जून 2021: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

विज्ञान से आंखें मूंद कर जीवन जीने के जो भयानक परिणाम इस दुनिया को भुगतने पड़े उनमें थैलेसीमिया भी एक है। ज्योतिषी के पास जा कर लोग जन्मकुंडली बह बनवाते रहे और विवान की कुंडली भी मिलवाते रहे लेकिन बहुसंख्यक लोगों ने डाक्टर के पास जा कर कभी  पूछा कि विवाह कर के घर बसाने जा रहे युवक युवती को आपस में विवाह करना भी चाहिए या नहीं? ऐसे विवाह होते रहे और थैलासीमिया बढ़ता रहा। लोग अपने बच्चों को खून न मिलने के कारण तड़पता भी देखते रहे और दम तोड़ता भी देखते रहे। स्थिति विकराल बनती गई। अनगिनत घरों के चिराग बुझ गए। सरकारें भी कोई ज़्यादा काम न कर सकीं। रेड क्रास से ब्लड मिल जाना ही बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। डाक्टर किनकी बोपाराए, डाक्टर मंगला और कुछ अन्य लोगों ने देवदूतों की तरह लोगों की सहायता की। 

उस खून को निश्चित समय के अंदर अंदर अस्पताल ले जाकर पीड़ित बच्चे  नहीं होता था। गरीब और मध्यवर्गीय परिवार इसी चक्र में टूट जाते थे। फिर पीड़ितों में से ही कुछ लोग उठे। उनके परिवार भी उठे। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में थैलेसीमिक बच्चों के लिए एक संगठन बना जिसका केंद्र बिंदु था चंडीगढ़ का पीजीआई। इससे थैलेसीमिक परिवारों को बहुत ही राहत मिली। हर रजिस्टर्ड बच्चे को निश्चित तारीख पर ब्लड लगाया जाता था। खर्चा भी मुनासिब सा था। बहुत से लोग बाजार की बेरहम लूट से बच गए थे। चंडीगढ़ में  डाक्टर आर के मरवाहा और उनके साथियों ने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया। 

चंडीगढ़ में ही लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के बच्चे भी आने लगे।  फिर लुधियाना में  भी इसी तरह के संगठन बने। सीएमसी अस्पताल की डाक्टर शीला दास ने तो बहुत ही जज़्बाती हो कर कार्य किया। सीएमसी में एक विशेष सेक्शन इन्हीं बच्चों के लिए बनाये जाने के लिया डाक्टर शीला दास ने बहुत ही उल्लेखनीय काम किया। 

इसी तरह  लुधियाना के डीएमसी अस्पताल  में  सोबती ने तो इन  बछ्कों को बचने के लिया एक ा भियाँ ही चला दिया था। वह परिवारिक सदस्यों की तरह इन बच्चों से भी मिलते और इन बच्चों के परिवारों से भी। इन्हें इलाज भी देते और हौंसला भी। इस तरह इन लोगों  किया। लुधियाना के ही कपूर अस्पताल में ही डाक्टर प्रदीप हांडा और डाक्टर पलविंदर कौर सैनी ने भी बहुत अच्छा काम किया। 

गौरतलब है कि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को खून ना मिलने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।  उन्हें हर सप्ताह, दो सप्ताह बाद या तीन सप्ताह बाद खून चढ़वाना ज़रूरी होता है। न तो यह खून आसानी से मिलता है और न ही इसे चढ़वाना आसान होता है।  बस खून का लगातार निश्चित अंतराल के बाद दिया जाना ही इन बच्चों को ज़िंदगी देता है। 

फिर इसके बाद भी कई काफिले सरगर्म हुए।   सक्रिय हैं। अब नई  लुधियाना से आई  सुकृत बस्सी की तरफ से तरफ से। आज अर्थात शुक्रवार 18 जून 2021 को ही सुकृत बस्सी और उनके साथियों ने मिलजुल कर  अभियान चलाया। खून, खुराक अन्य सुविधाओं के साथ साथ सबसे बड़ी आवश्यकता है।  विवाह से पहले डाक्टर के पास जा कर इस मकसद की कुंडली बनवानी होगी बनवानी होगी।   वही होगी आज के युग की असली जन्मकुंडली जिसे विवाह पर आवश्यक मन जाना चाहिए। 

सुकृत बस्सी बताते हैं हम सब स्टूडेंट्स और थैलेसीमिया पेशेंट्स ने भारत नगर चौक, लुधियाना में लोगों को  जागरूक किया जिससे लोग फिर से रक्तदान करेंगे और थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को जीवनदान दे पाएंगे। इसके साथ ही हम सब स्टूडेंट्स नै लोगों को  थैलेसीमिया के बारे में समझाया कि थैलेसीमिया क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है क्योंकि हम सब स्टूडेंट्स और थैलेसीमिया पेशेंट्स का एक ही मकसद है थैलेसीमिया फ्री इंडिया।  थैलेसीमिक मुक्त भारत। इस अभियान के दौरान सुकृत बस्सी के साथ थे विशाल अरोड़ा काकू, सुकृत बस्सी,रितविन,अमनदीप, आदि स्टूडेंट्स मौजूद थे

यहां याद दिलाना ज़रूरी है कि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को हर 15 दिन बाद खून की आवश्यकता पड़ती है अगर उन्हें टाइम से खून ना चढ़ाया जाए तो उनको काफी समस्याएं आ सकती हैं थैलेसीमिया नामक बीमारी बचपन से लेकर बच्चे की अंतिम जिंदगी तक रहती है। इसका  लेकिन बहुत ही उलझन भरा और महंगा भी। इस इलाज का नाम है बोनमैरो ट्रांसप्लांट। इस पर शायद फ़िल्में भी बन चुकी हैं। 

आप अगर मानवता के लिए कुछ करना चाहते हैं तो इस अभियान को सफल बनाइए। समाज को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दीजिए। थैलेसीमिक बच्चों  के लिए कुछ कीजिए।   

Saturday, July 04, 2020

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने में लगी भाजपा

4th July 2020 at 2:26 PM
 लुधियाना के शिवपुरी मंडल के हर बूथ तक हो रही है पहुंच-जनोत्रा,शर्मा  
लुधियाना: 4 जुलाई 2020:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ जब से सत्ता में आई है इस पार्टी के कार्यकर्ता कभी भी निश्चिन्त हो कर नहीं बैठे। बहुत से लोगों ने सत्ता सुख भी भोगा होगा लेकिन इस में सब कुछ भूलकर कभी भी मस्त नहीं हुए। भाजपा की हाई कमान के साथ साथ कार्यकर्ता भी आने वाले चुनाव और नए निशाने याद रखते हैं। आजकल भी भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय स्तर के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों को अपने अपने इलाकों में घर घर तक पहुंचाने में व्यस्त हैं। 
इस मकसद के लिए भाजपा शिवपुरी मंडल के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा की अध्य्क्षता में "जन संपर्क अभियान" शुरू किया गया है इसमें विशेष रूप तौर से "जन संपर्क अभियान" के हल्का प्रभारी जिला सचिव यशपाल जनोत्रा और जिला मीडिया सचिव डा. सतीश कुमार भी पहुंचे। 
एक मिशन की तरह चलाये जा रहे इस "जन संपर्क अभियान" के तहत मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जन को मिलकर प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के 6 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने जन संपर्क अभियान शुरू किया है। 
"जन संपर्क अभियान"के हल्का प्रभारी  जिला सचिव यशपाल जनोत्रा, जिला मीडिया सचिव डॉ सतीश कुमार ने बताया कि प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व वाले कार्यकाल दौरान धारा-370 हटाई गई, नागरिकता संशोधन एक्ट, राम मंदिर, तीन तलाक बिल, करतारपुर साहिब रास्ता, देश की सरहदों पर डट कर चौकीदारी करना और गरीबों के लिए जो योजनाएं बनाईं हैं उस संबन्धित लोगों को जानकार करवाया गया।                
मंडल अध्यक्ष राजिंदर शर्मा ने बताया कि हमारी टीम शिवपुरी मंडल के हर बूथ तक जा रही है और प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के 6 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुचायेंगे। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक इस अभियान के जरिए पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मंडल के महासचिव जीवन मेहरा,युवा मोर्चा से संदीप शर्मा ,सुमित अरोड़ा, कुलविंदर सिंह मन्नी, अरुण कुमार, सतबीर दर्जी, राहुल आदि शामिल हुए।

Wednesday, October 12, 2016

हम नहीं तो कौन रोकेगा भ्रष्टाचार को--एडवोकेट श्रीपाल शर्मा

Wed, Oct 12, 2016 at 12:44 PM
सूचनाधिकार लागू हुए हो गए 11 वर्ष रिश्वत व कमीशन आज भी जारी 
लुधियाना: 12 अक्टूबर 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
भारत में 12 अक्तूबर को  सूचनाधिकार को लागू हुए 11 वर्ष हो गए है लेकिन आज भी आम जनता  इस अधिकार का प्रयोग बखूबी नही कर पा रही  है जिस कारण सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा और  खत्म होने का नाम नही ले रहा है। 
आर टी आई एंड ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट संस्था के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा एडवोकेट ने एक ब्यान में बताया कि जब तक जन साधारण लोग आर टी आई कानून को नही अपनाएंगे तब तक समाज में सुधार संभव नही होगा। सरकारी हस्पतालों में, सरकारी स्कूलों में सरकारी दफ्तरों में जनता के टैक्स का रुपया बिना सही  योजना  व रोक टोक के अफसरशाही की जेबों में जा रहा है उन्हें कोई पूछने वाला नही है। 
नगर निगम शहर में सीवरेज, सडक़े, पार्क, पीने का पानी, लाइट आदि का कार्य करता है। जनता से हाउस, पानी, सीवरेज आदि टैक्स लेता है लेकिन शहर की बुरी हालत किसी से छुपी नही है और सभी विभागों में नगर निगम पहले नंबर पर भ्रष्टाचार व बेईमानी वाला विभाग है। यहां पर  हर अफसर रिश्वत व कमीशन लेकर काम करता है दूसरी तरफ  सिविल सर्जन विभाग भी किसी से कम  नही है यहां के अफसर भी लोगों की जिंदगी से सरेआम खिलवाड़ करते है ये खाने पीने की वस्तुओं के सैंपल तो हर साल लेते है लेकिन किस हलवाई पर क्या कारवाई हुई इसका ब्यौरा बाद में जनता को कभी नही मिलता। दूध व मिठाइयों में, हल्दी मिर्च मसालों में मिलावट, नकली दवाइयां शहर में आम बिक रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी रिश्वत व कमीशन लेकर आराम कर रहा है।
एडवोकेट श्रीपाल शर्मा ने कहा कि जब तक हर गली मुहल्ले गांव के लोग कलम पकड़ कर इन बेईमान अफसरों से उनके कार्य का लेखा जोखा आर टी आई के तहत नही पूछते तब तक लोगो के टैक्स का रुपया यू ही इन अफसरों की जेबो में जाता रहेगा। आज देश में कुछ लोग ही आर टी आई कानून का सहारा लेकर अफसरों को उनके कार्यों का एहसास करा रहे है। आज 11 वर्ष हो गए है सूचनाधिकार लागू हुए लेकिन कोई भी व्यक्ति समाज हित के लिए आर टी आई लगा कर अफसरों से उनके कार्यो का हिसाब किताब नही पूछ रहा। यही कारण है कि अफसरशाही आज भी बिना रोक टोक रिश्वत व कमीशन खा रही है और हम लोग चुपचाप अपने टैक्स का रुपया लूटते देख रहे हैं।