Thursday, August 10, 2023

कल दिल्ली में सांसदों की 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली का आयोजन

 प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2023 5:34 PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय करेगा इस भव्य और यादगारी मार्च का आयोजन 

उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़, रैली को हरी झंडी दिखाएंगे


नई दिल्ली
: 10 अगस्त 2023: (पी आई बी//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

तिरंगे से इश्क करने वाले के बार फिर खुश हैं। उनके मन की मुरादें पूरी होने जा रही हैं। इस बार फिर लहराना है देश का प्यारा ध्वज तिरंगे। साम्प्रदायिक और सियासी विवादों से ऊंचे उठते हुए है--झंडा ऊंचा रहे हमारा-- विजयी तिरंगा प्यारा! इसे गाते हुए स्वयं भी लहराना है और दूसरों को भी इसकी प्रेरणा देनी है। इस बार हर गली, हर मोहल्ले में होगा तिरंगे का जलवा, तिरंगे जोश। तिरंगे की शान से बनेगी एक अलगी सी छवि। जो साम्प्रदायिक हमलों से लोगों को आपस में लड़ने लगे हैं उनके मुँह पर होगा तिरंगे के चाहने वालों का ज़ोरदार तमाचा। 

आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तत्वावधान में 13 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक पूरे देश में "हर घर तिरंगा" अभियान चलाकर, लोगों को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान से पहुंचेगा हर घर तक, हर दिल तक तिरंगा। 

हर घर तिरंगा अभियान की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, 11 अगस्त 2023 को सुबह 08.00 बजे प्रगति मैदान, नई दिल्ली में सांसदों और मंत्रियों के साथ एक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। बाइक रैली को उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, श्री जी किशन रेड्डी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद, बाइक रैली इंडिया गेट सर्कल पहुंचेगी। रैली इंडिया गेट के एक चक्कर को पूरा कर, कर्तव्य पथ को पार करेगी और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त होगी।

'आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम)' प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों का स्मरण करने वाला एक सतत उत्सव है। भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रकाश में लाना है। 'आजादी का अमृत महोत्सवभारत के लोगों को समर्पित है जिन्होंने देश के विकास और इसकी विकासवादी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नागरिकों को अपने घरों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 13 से 15 अगस्त 2022 तक 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है। पिछले वर्ष, यह अभियान बेहद सफल रहा था जिसमें करोड़ों परिवारों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगा फहराते हुए सेल्फी अपलोड की।

 इस अवसर पर आप इस वेबसाइट - https://harghartiranga.com पर देख सकते हैं तिरंगे का प्रेम और लोगों द्वारा डाली गई सेल्फियां। इसी तरह एक और वेबसाईट https://amritmahotsav.nic.in पर भी नज़र आएगा तिरंगे का रंग। इस तरह इन सभी मंचों को शायद पहली बार इतने ज़ोरदार ढंग से तिरंगे का प्रचार करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। 

*********

एमजी/एमएस/पीएस/डीवी//(रिलीज़ आईडी: 1947597) 

No comments: