Showing posts with label Haibowal. Show all posts
Showing posts with label Haibowal. Show all posts

Tuesday, December 16, 2014

अचानक सड़क में धंसा चलता हुआ ट्रक

हैबोवाल लुधियाना के दुर्गापुरी क्षेत्र में हुआ हादसा 
लुधियाना: 15 दिसंबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
बाईट: जग्गी (ट्रक ड्राईवर)
कहने को आधुनिक और विकसित युग लेकिन हकीकत में घोटालों से भरा खस्ताहाल समाज। इसका अहसास एक बार फिर हुआ उस समय जब अचानक रास्ते पर जाते ट्रक के पिछले पहिये सड़क में इस तरह धंस गए जैसे नीचे कोई कूयां हो। इलाके के लोगों में इस घटना के बाद शं सा छाया हुआ है क्यूंकि सभी लोग इन्हीं सड़कों से आते जाते हैं। यह इलाका हैबोवाल के दुर्गापुरी क्षेत्र में आता है। 
आप देख रहे हैं ईंटों से भरा एक भारी भरकम ट्रक जिसके पिछले पहिये अचानक सड़क में धंस गए हैं। धंसे भी इतना कि जैसे नीचे कोई कूए जैसा कोई खडडा हो। प्लेन सड़क पर अचानक हुए इस हादसे ने  सड़क लगे मैटीरियल की पोल ज़रूर खोल दी है। अगर इस तरह सड़क अचानक बैठ जाती है तो ज़ाहिर है कि सामग्री घटिया थी या कम थी। हकीकत का पता किसी निष्पक्ष जाँच से ही लग सकता है। 
हादसा हुआ तो ज़ोरदार आवाज़ भी आई देखते ही देखते इलाके के सभी लोग बाहर आ गए। ट्रक में भी कई जगह टूटन दिखाई दी। ट्रक के ड्राईवर जग्गी ने बताया कि वह पहले भी यहाँ आता जाता रहा है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है। आज वह मुल्लांपुर से लुधियाना आया था। 
अब देखना है कि सड़क में पड़े मैटिरयल की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं और अगर होती है तो उसमें क्या सामने आता है?


Thursday, January 09, 2014

जैन शक्ति युवक मंडल ने गूंगे-बहरे बच्चों के लिए की भोजन व्यवस्था

Thu, Jan 9, 2014 at 7:23 PM
कहा:ऐसे बच्चों संग बिताए पलों से मिला अनोखा ज्ञान
लुधियाना: 8 जनवरी 2014: (सतपाल सोनी//पंजाब स्क्रीन):
जैन शक्ति युवक मंडल सुन्दर नगर के सदस्यों ने हैबोवाल स्थित डीफ एंड डंब स्कूल के सैंकड़ों बच्चो को दोपहर का भोजन,टोफियां बिस्कुट व अन्य खाने पीने का सामान उपलब्ध करवा कर खुशियां बांटी। जैन शक्ति युवक मंडल के अध्यक्ष अंकुश जैन, कुलदीप जैन, दविन्द्र गुप्ता और रजत सूद ने गूंगे-बहरे बच्चों संग बिताए पलों को जीवन के सबसे आनन्दमयी पल बताते हुए कहा कि यहां आकर बच्चों संग भोजन करने से मन को शांति के साथ साथ नए अनुभव का ज्ञान हासिल हुआ कि शारिरक तौर पर अधूरे बच्चे कैसे अपने जीवन को आम व्यक्ति से बेहतर जीवन के तौर पर बिताते हैं। और कुदरत की तरफ से भले ही उन्हें सुन्दर दुनिया के नजारे आंको से देखने की शक्ति प्रदान न कि गई हो फिर भी अपनी अंदर स्थापित आलौकिक शक्ति का प्रयोग करते हुए सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत कर हमें संदेश देते हैं कि हमें उस परम पिता परमात्मा का हर हाल में शक्रिया अदा करते हुए उसकी राज में राजी रहना चाहिए। इस अवसर पर अंकुश जैन, कुलदीप जैन, दविन्द्र गुप्ता,रजत सूद, हर्ष शर्मा,गौरव जैन,रितेश जैन, साहिल पनसौत्रा, बंटी जैन,नरिन्द्र बांथ, समाइल जैन,हिमांशू जैन, बहुवन जैन, रोहित जैन, मधुर जैन, जौनी जैन, साहिल जैन, पुनीत जैन, दीपक गुप्ता, कपिल अरोड़ा सहित अन्य भी मौजूद ते।