Showing posts with label Green Haat. Show all posts
Showing posts with label Green Haat. Show all posts

Thursday, January 24, 2013

ग्रीन हाट-2013 ‘’जीवन से प्रकृति का संबंध’’

23-जनवरी-2013 18:28 IST
जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना जरूरी 
कहा पर्यावरण और वन मंत्री श्रीमती जयंती नटराजन
पर्यावरण और वन मंत्री श्रीमती जयंती नटराजन ने कहा है कि देश की जैव-‍विविधता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना बहुत जरूरी है। आज यहां ‘’ग्रीन हाट’’ पर विभिन्‍न स्‍टालों का दौरा करने के बाद उन्‍होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्‍य है और अत्‍यंत आवश्यक है कि देश की जैव विविधता की रक्षा की जाए और उसे बढ़ावा दिया जाए। श्रीमती जयंती नटराजन ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना बहुत जरूरी है और ग्रीन हाट आयोजित करना इसका एक तरीका हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के हाट हमारी जैव विविधता को आकर्षित करने का प्रयास है। उन्‍होंने इस कार्यक्रम से जुड़े ग्रामीण कलाकारों, सामुदायिक स्‍व– सहायता समूहों और एनजीओ को आश्‍वासन दिया कि उनका मंत्रालय इस तरह की पहल को प्रोत्‍साहित करना जारी रखेगा। 

श्रीमती नटराजन ने हाट में विभिन्‍न स्टालों का दौरा किया और कार्यक्रम से जुड़े लोगों के साथ बातचीत की। ग्रीन हाट एक पखवाड़े तक चलने वाला कार्यक्रम है। पर्यावरण और वन मंत्रालय की पहल पर यह कार्यक्रम शहरों की ऐसी आबादी के बीच जैव विविध धरोहर के बारे जागरूकता पैदा करने के उद्देश्‍य से शुरू किया गया है जो देश के घने जंगलों से दूर रहती है। 

इस वर्ष ग्रीन हाट में अनेक हर्बल उत्‍पाद, बांस से बने सामान, धान की सौ से अधिक स्‍थानीय किस्‍मों और खाने के अनेक व्‍यंजनों को शामिल किया गया है। ग्रीन हाट की जैव विविध उत्‍पादों के लिए बाजार सम्‍पर्क प्रदान करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका है। यह सुदूरवर्ती इलाकों में समुदायों के जीवीकोपार्जन का जरिया है। 

दिल्‍ली हाट में 16-31 जनवरी तक चलने वाले ग्रीन हाट में दस राज्‍य और 55 संगठन भाग ले रहे हैं। (PIB)                              
ग्रीन हाट-2013 ‘’जीवन से प्रकृति का संबंध’’       
वि कासोटिया/कविता/निर्मल-295