Showing posts with label BJP Camps. Show all posts
Showing posts with label BJP Camps. Show all posts

Sunday, February 22, 2026

2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी--नायब सिंह सैनी

आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरने का काम किया 

पंजाब को विकास की दौड़ में AAP ने पीछे धकेल दिया

पंजाब में आप ने महिलाओं को 1100-1100 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया

जबकि हरियाणा में महिलाओं को 2100 प्रति महीना दिया जा रहा है

लुधियाना में चली हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आंधी 


लुधियाना
: 22 फरवरी 2026: (प्रदीप शर्मा इप्टा//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

लुधियाना दक्षिणी हलके के ग्यासपुरा मंडल में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में  आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली में  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से रैली में शामिल हुए।रैली को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरने का काम किया और पंजाब को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप सरकार झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रही है, यहां तक कि पंजाब में महिलाओं को 1100-1100 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया जबकि हरियाणा में महिलाओं को 2100 प्रति महीना दिया जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए नायब सिंह सैनी ने हरियाणा माडल का हवाला दिया। मुख़्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती है और यदि सब्जियों या अन्य फसलों के बाजार भाव कम मिलते हैं, तो सरकार उसकी भरपाई करती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही पंजाब को नंबर एक राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विदेशों में देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव जो 2027 में होने वाले है उसमें भाजपा सरकार बनाएगीं। 

इस मौके पर भाजपा के जिला पदाधिकारीयों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया।इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन,प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य जीवन गुप्ता,प्रवासी मोर्चा के प्रधान राजेश मिश्रा,राज कुमार भरद्वाज,जिला महामंत्री सरदार नरेंदर सिंह मल्ली,डाक्टर कनिका जिंदल,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डाक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,नवल जैन,लक्की शर्मा,जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,अंकित बत्रा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,दफतर सचिव परवीन शर्मा,प्रवक्ता सुरिंदर कौशल,साबिर हुसैन,,रोहित सिक्का,पार्षद,राजेश मिश्रा,सुनील मौदगिल,विपन विनायक,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग,सरदार निर्मल एस.एस,रवि चौरसिया,भाजपा के मंडलों के अध्यक्ष,मंडलों के प्रभारी आदि भाजपा के हजारों कार्यकर्त्ता इस रैली में शामिल हुए।

Sunday, August 24, 2025

भाजपा कैंप पर पुलिस का हमला–डॉ. सुभाष शर्मा भी गिरफ्तार

Received from Hardev Singh on Sunday 24th August 2025 at 20:20 Regarding Police Action on BJP Workers

और गरमा सकता है टकराव का यह आंदोलन 


चण्डीगढ़
: 24 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

खरड़ विधानसभा के मुल्लापुर बाज़ार, न्यू चंडीगढ़ स्थित खेड़ा मंदिर के नज़दीक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगाए गए भाजपा कैंप को पंजाब सरकार ने पुलिस बल के सहारे कुचलने की कोशिश की। इस दौरान पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और इसे आप सरकार की तानाशाही व गुंडागर्दी करार दिया।

डॉ. शर्मा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह बौखला चुकी है। राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को गांवों में जाने से रोका जा रहा है, रास्तों पर पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा, “एक तरफ पंजाब गैंगस्टरों का अड्डा बनता जा रहा है, नशा खुलेआम बिक रहा है, लेकिन मान सरकार इन गंभीर मुद्दों पर आंखें मूंदे हुए है। उल्टा, उसे भाजपा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण कैंप से डर लग रहा है।”

डॉ. शर्मा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मान सरकार उनके बताए “साम, दाम, दंड, भेद” के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता न तो रुकने वाले हैं, न ही दबाव में झुकने वाले। पुलिस की लाठीचार्जनुमा कार्रवाई से कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि आप सरकार खुद जगह-जगह कैंप लगाती है तो उसे लोकतंत्र कहते हैं, लेकिन भाजपा जनता को योजनाओं की जानकारी दे तो उसे ‘डाटा चोरी’ का नाम देकर रोक दिया जाता है।

“यह सरकार की हताशा और भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का सबूत है। साफ़ है कि मान सरकार की जमीन खिसक चुकी है और वह भाजपा की बढ़ती ताक़त से डरी हुई है।”