Showing posts with label Anna Hazare. Show all posts
Showing posts with label Anna Hazare. Show all posts

Thursday, December 12, 2013

अमृतसर में निकाला कैंडल मार्च

 Wed, Dec 11, 2013 at 10:02 PM
अन्ना हजारे के समर्थन में उतरे गुरु की नगरी निवासी
अमृतसर 11 दिसंबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
अमृतसर में अन्ना हजारे के समर्थको ने जन लोकपाल बिल की मांग को लेकर फिर से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला। सभी ने एकसुर में अन्ना हजारे की मुहिम के साथ जुड़ने और इस मुहिम को आगे ले जाने का प्रण लिया। जन लोकपाल बिल की मांग को लेकर फिर से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के समर्थन में अमृतसर में अन्ना हजारे के समर्थको ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने एकसुर में अन्ना हजारे की मुहिम के साथ जुड़ने और इस मुहिम को आगे ले जाने का प्रण लिया। इस मौके पर पहुंचे अन्ना हजारे के समर्थको ने कहा, कि पिछले जनांदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने अन्ना हजारे को कई तरह के सपने दिखा कर समाप्त करा दिया था। लेकिन इस बार देश की जनता और अन्ना हजारे केंद्र सरकार के बहकावे में नहीं आएगी।

Friday, July 06, 2012

पटियाला में भी अन्ना की आंधी

भर्ष्टाचार ही है महंगाई का प्रमुख कारण:केजरीवाल
लुधियाना के पत्रकारों ने भी रखा अन्ना टीम के सामने दिल का दर्द
पटियाला: देश की खस्ता हाल आर्थिकता के कारणों को परत दर परत कुरेदते हुए अन्ना टीम ने पटियाला वासियों को भी एक बार फिर अन्ना के रंग में रंग दिया।. तकरीबन सभी वक्ता समय की पाबंदी का ध्यान रख रहे थे।अन्ना हजारे टीम की कोर कमेटी के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने यूपीए  सरकार को आड़े हाथों लेते हुए साफ साफ कहा कि देश में बढ़ती महंगाई का मुख्य कारण मंत्रियों का भ्रष्टाचार है। इन भ्रष्ट मंत्रियों के कारण ही देश के सभी वर्गों में भ्रष्टाचार फ़ैल चूका है। पटियाला की राजपुरा रोड पर स्थित कोहिनूर पैलेस में बहुत ही सादगी और सहजता से हुए कार्यक्रम में शायर श्नाज़ हिन्दुस्तानी ने एक ऐसा रंग बाँध रखा था की मर्मिक्षब्दों में देश की व्यथा सुन कर कभी तो लोग रो देते और कभी ताल से ताल मिलाते हुए पूरी लय से ताली बजाने  लगते।.लगता था कि ये लोग संगीत की सुरों के विशेषज्ञ हों। लोग कम थे पर अनुशासित और ध्यान मगन थे। शायद इस लिए कि इन्हें कहीं से भी भाड़े पर ढो कर नहीं लाया गया था। देश का दर्द और अन्ना का प्यार इन्हें तेज़ धुप और सख्त गर्मी में भी यहाँ खींच लाया था।.इन लोगों को केजरीवाल बहुत ही सादे से शब्दों में देश के बिगड़ चुके अर्थ तन्त्र की बारीकियां समझा रहे थे। उन्होंने कहा::अगर भ्रष्टाचार रुक जाए तो देश का विकास हो सकता है। शूगर की बीमारी होने के कारण अपनी जान को खतरे में दाल कर भी अन्ना के विचारों की अंधी को हर गली मोहल्ले तक पहुँचाने में लगे श्री अरविंद केजरीवाल को जब पगड़ी बाँधी गयी तो शायर शहनाज़  हिन्दुस्तानी बोले मुझे ते मंच पर बैठे सभी लोग भगत सिंह लग रहे हैं। इस अवसर पर श्री कह्रिवाल की धर्म पत्नी भी उनके साथ थी। गुरुवार को जनलोकपाल बिल के लिए लोगों का समर्थन जुटाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन पटियाला में इंडिया अगेन्स्ट करप्शन संस्था द्वारा लिया गया था। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का वार्षिक बजट 14 लाख करोड़ व राज्य सरकारों का 10 लाख करोड़ है जिनको मिलाकर 24 लाख करोड़ रुपये बनता है। आंकड़ों को और विस्तार में बताते हुए 24 लाख करोड़ में से अगर 5 प्रतिशत राशि भ्रष्टाचार में खर्च हो रही मानी जाए तो वो सरकार द्वारा पेट्रोल पर वसूले जा रहे टैक्स से कहीं अधिक है। ऐसे में पेट्रोल पर लगा 33 रुपये प्रति लीटर टैक्स कम हो सकता है। कार्यक्रम में मौजूद कुमार विश्वास ने कहा कि वह अन्ना हजारे की टीम के साथ अपने लिए व अपने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाने के लिए जुड़े हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि देश वासियों को देश की बागडोर विदेशी महिला के पुत्र के हाथों में नहीं सौंपना चाहिए। कमेटी के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अन्ना हजारे का संघर्ष देश की आजादी की दूसरी लड़ाई है। लिहाजा युवा शहरों व गांवों में जाकर संघर्ष के साथ दूसरों को जोड़ें। इससे अभियान को जन जन तक पहुंचाया जा सकेगा ताकि सरकार जन लोकपाल बिल को लाने में मजबूर हो जाए। समारोह को सफल बनाने में  डा. धर्मवीर गांधी, कुंदन गोगिया, जरनैल सिंह मनु, हरिंदर सिंह, ललित दीदी पवित्र सिंह  राजवीर बठिंडा, जसवीर गांधी, कैप्टन बलजीत सिंह और विनोद जैन (लुधियाना) का सरगर्म सहयोग रहा। 
इस अवसर पर लुधियाना से गए पत्रकारों ने हिन्दू य्त्थान परिषद के नेता विनोद जैन के नेतुर्त्व में अन्ना टीम के सामने  अपने दिल का दर्द भी रखा।. इन पत्रकारों का कहना है ली वे भर्ष्टाचार के खिलाफ रहते हैं इसलिए लुधियाना के एक अधिकारी ने उन्हें सरेआम ब्लैकलिस्ट करके वह सूची मीडीया को भी जारी कर दी।. पत्रकारों का कहना है की अगर सबंधित अधिकारी ने इस मामले में क्षमा नहीं मांगी तो पत्रकार भी अपना जवाबी अभियान तेज़ करने पर मजबूर होंगें।. गौरतलब है कि  ब्लैकमेलिंग का आरोप लगने के पत्रकार संगठनों ने एक जवाबी अभियान शुरू किया है जिसमें अधिकारी वर्ग की और से किये जा रहे घोटालों को बेनकाब करने में तेज़ी लायी जा रही है।. अन्ना टीम ने कहा है इस मामले की जांच के बाद ही वह इस पर कुछ ख सकेंगे।.--रेक्टर कथूरिया 

सबंधित रचनायें।..अवश्य देखें  
क्रांति आकर रहेगी

 नींव के पत्थर/देश को बचाने की अल्ख जगाता अन्ना आन्दोलन