Showing posts with label Minority Commission. Show all posts
Showing posts with label Minority Commission. Show all posts

Saturday, August 24, 2013

राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन का सम्मान

 Fri, Aug 23, 2013 at 12:45 AM                                                        Update: Sat, Aug 24, 2013 at 9:37 AM
एसजीपीसी अध्यक्ष ने उठाये कई प्रमुख मुद्दे 
दस्तार, धार्मिक चिन्हों, पंजाबी भाषा, होंद चिल्लड़ कांड जैसे मामलों से भी अवगत कराया  
हरियाणा और गुजरात में  सिखों के साथ हो रहे अन्याय और भुल्लर की फांसी पर भी चर्चा हुई 
          
अमृतसर 23 अगस्त 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): सिख जगत से सबंधित धार्मिक मामलों को देखने वाले सर्व-स्वीकृत धार्मिक संगठन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी सिख जगत को दरपेश आर्थिक और सियासी मामलों पर भी लगातार आगे बढ़कर संघर्ष करती आ रही है। आज भी जब एअश्त्रि अल्प सांख्यिक आयोग के चेयरमैन श्री हरिमंदिर साहिब में आये तो एसजीपीसी प्रमुख जत्थेदार अवतार सिंह ने सिखों के प्रमुख मुद्दों को उठाने का अवसर हाथ से नहीं जाने दिया।

सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन वजाहत हबीब उल्ला और पश्चिम अफ्रीका देश कीनिया के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार दीपक वोहरा को एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर, धार्मिक पुस्तक और सिरोपा देकर सन्मानित भी किया। एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने  इन दोनों प्रमुख लोगों को बताया कि किस तरह  फ्रांस, इटली व अन्य कई देशों के हवाई अड्डों पर सिखों के ककारों व उनकी दस्तार को उतार कर सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।  साथ उन्होंने देश में हो रहे अन्याय की बात भी उठाई और बताया कि पंजाबी भाषा को कई देशों में सम्मान हासिल है पर अपने ही देश में दिल्ली विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों ने पंजाबी भाषा की अनदेखी का सिलसिला तेज़ कर दिया है। इसी तरह गुजरात के सिखों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है और हरियाणा के सिखों को भी उजड़ा जा रहा है। नवम्बर-1984 में हरियाणा के होंद चिल्लड़ गाँवों में भी सिखों को चुन चुन कर  सम्पति लूट ली गई लेकिन इस कांड के पीड़ितों को भी अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। 
             जत्थेदार मक्कड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 150 सिख परिवारों की फसल पर कब्जा कर के फिरकापरस्ती का एक और गया है। इस संदर्भ में एसजीपीसी ने एक उच्च स्तरीय कमेटी भी हरियाणा भेजी है। यह कमेटी प्रभावित सिख परिवारों को राशन, पानी व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाएगी। जत्थेदार मक्कड़ ने वजाहत हबीब उल्ला व दीपक वोहरा को होंद चिल्लड़ कांड के 15 पीड़ित परिवारों से भी भेंट करवाई। 
इसी तरह सिख भावनायों के साथ बहुत ही गहराई के साथ जुड़े प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की फांसी के मुद्दे पर भी जत्थेदार मक्कड़ ने विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा, कि सिख व मुस्लिम अल्प संख्यक हैं इसलिए दोनों की आपसी सांझ और भी मजबूत होनी चाहिए। 
            राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन हबीब उल्ला ने कहा कि जत्थेदार मक्कड़ ने जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी है। वह उन पर गंभीर चर्चा करेंगे तांकि इन्हें हल करने की दिशा में उचित कदम उठाने का मार्ग जल्द से जल्द प्रशस्त हो सके।