Showing posts with label Schools. Show all posts
Showing posts with label Schools. Show all posts

Tuesday, April 16, 2019

संस्कार भारती ने किया लुधियाना के मल्टीपर्पज़ स्कूल में विशेष आयोजन

जलियांवाला बाग़ के शहीदों की याद में खेला गया विशेष नाटक 
लुधियाना: 16  अप्रैल 2019: (प्रदीप शर्मा//मीडिया लिंक रविंद्र//पंजाब स्क्रीन)::
जलियांवाला बाग के 100 वर्ष पूरे होने पर शहीदों को याद करने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी सिलसिले में एक विशेष आयोजन आज लुधियाना के सबसे पुराने शिक्षण संस्थान गौरमिंट मल्टीपरपज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्कार भारती नामक संगठन ने स्कूल के सहयोग से कराया गया। इस आयोजन में जानीमानी पंजाबी लेखिका डाक्टर गुरचरण कौर कौचर मुख्या अतिथि के रूप में शामिल हुई। प्रमुख ग़ज़ल गायक सुनील शर्मा, डाक्टर मनोज प्रीत, मैडम संगीता भंडारी, अश्विनी जैन, राकेश जैन इत्यादि बहुत से लोग उपस्थित थे। बीहाइव थियेटर ग्रुप की तरफ से सिकंदर के निर्देशन में एक विशेष नुक्क्ड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। यह नाटक जलियांवाला बाग़ के शहीदों को समर्पित था। इसके प्रस्तुतिकरण में नाटय मंचन नामक संगठन ने विशेष भूमिका अदा की। इन्हीं कार्यक्रमों के सिलसिले में स्कूल के बच्चों द्धारा गीत संगीत भी प्रस्तुत किया गया। वाइस प्रिंसिपल संजय द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। बिहाईव थिएटर के कलाकारों को नगद सहायता राशि दे कर उत्साहित भी किया गया। 
इस सारे आयोजन के पीछे सक्रिय रहने के बावजूद खामोश रह कर प्रयास करने वाली शख्सियत हैं डाक्टर बबीता जैन।  संस्कार भारती की लुधियाना की अध्यक्षा और पंजाब की साहित्य व मातृ शक्ति की राज्य प्रमुख डाक्टर बबीता जैन ने इस अवसर पर इस कार्यक्रम के ज़रिये आज की युवा पढ़ी को देश भक्ति के संस्कार देना ही हमारा लक्ष्य है। मंच संचालन डाक्टर मनोज प्रीत ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के बहुत से सहयोगी संगठन और व्यक्ति भी मौजूद थे। स्कूल के प्रिंसिपल जगदेव सिंह सेखों ने भी बच्चों के प्रोग्राम की सराहना की और उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर सुश्री सरिता जैन, नीलम भागीरथ, आराधना, जगदीप, अर्शदीप, राजविंदर कौर, प्रभजोत, रचना, जस्मीन कौर, जसप्रीत कौर, वनिता, हरबंस कौर, पवन गिल, बबीता पठानिया, जगदीश कुमार, दवेंद्र, मोनिका और अन्य स्टाफ सदस्यों ने बहुत जोशो खरोश के साथ भाग लिया। 

Wednesday, March 29, 2017

जागृति सेना ने किया स्कूली मनमानियों पर लगाम कसने का दावा

क्या इससे साकार हो पायेगा सभी को शिक्षा का सपना 
लुधियाना: 29 मार्च 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
जबसे देश में पूंजीवाद को उत्साहित करने के प्रयास बढ़े  में हर चीज़ व्यापार बनती चली गयी। मुनाफा सर्वप्रथम बना और मानवीयता के साथ साथ बाकि सब कुछ भी लुप्त होता चला गया। शिक्षा को कारोबारी बनाने बनाने वालों ने देश के भविष्य को ही दांव पर लगा दिया। शिक्षा स्कूलों की मनमानियों के खिलाफ करीब 9 वर्षों से संघर्ष का दावा करने वाले संगठन जाग्रति सेना के प्रमुख परवीन ढंग आज बहुत उत्साहित नज़र आये। उनका कहना है कि निजी स्कूलों की मनमानी अब नहीं चल सकेगी। इस सम्बन्ध में उन्हों अपनी उपलब्धियों का विवरण देते हुए बताया कि अब उन्होंने क़ानूनी संरक्षण की व्यवस्था सभी के सामने ला दी है।  
आज एक पत्रकार सम्मेलन में जागृति सेना ने पंजाब सरकार द्वारा हाईकोर्ट के आदेशों पर पंजाब रेगुलेशन ऑफ फी ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन एक्ट-2016 बनाए जाने का स्वागत किया है। इस विषय पर संगठन के प्रधान प्रवीण डंग की अध्यक्षता में गाधी नगर स्थित मुख्य कार्यालय में बहुत सा विवरण मीडिया को दिया गया। 
पत्रकारों से भेंट के दौरान प्रवीण डंग ने कहा कि पिछले लंबे समय से जागृति सेना प्राइवेट स्कूलों की ज्यादतियों के खिलाफ संघर्ष करती आ रही है। इस एक्ट में मुख्यत: रेगुलेटरी बॉडी में डिवीजन कमिश्नर के अलावा जिला स्तर पर छ: अन्य सदस्य भी होंगे। एक्ट के अनुसार कोई भी स्कूल आठ प्रतिशत से ज्यादा स्कूल की फीस नही बढ़ा सकता और स्कूल को फीस बढ़ाने का कारण भी बताना होगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सभी स्कूल अभी इस दायरे में नहीं आ सके। अल्प संख्यक स्कूल अभी भी इस दायरे  से बाहर हैं। उनको इस दायरे में लाने के प्रयास जारी हैं। 
परवीन डंग ने कहा कि स्कूल द्वारा ज्यादा फीस लेने की स्थिति में अभिभावक जिला स्तर पर कमेटी में शिकायत दे सकेंगे जिसे 15 दिन में कमेटी द्वारा चेक करना जरूरी होगा व दो महीने में शिकायत निपटानी होगी। दोषी पाए जाने की सूरत में पहली बार प्राइमरी स्कूल के लिए 30,000 मिडिल लेवल स्कूलों के लिए 50,000 व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 1 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान होगा। दूसरी बार दोषी पाए जाने पर जुर्माना बढ़कर 60,000 रुपये, एक लाख व दो लाख होगा। तीसरी बार दोषी पाए जाने पर उन स्कूलों की मान्यता रद भी हो सकती है। इस अवसर पर भूपिंदर बंगा, योगेश धीमान, हैप्पी कालडा, सोनू कालडा, सुमित जयसवाल, हेमन्त बत्रा,संजीव कुमार,हरजीत सिंह,विकास कुमार व दीपक कुमार उपस्थित हुए। सभी एकमत भी नज़र आये लेकिन बहुत से सवाल फिर भी अभी तक सवाल हैं। क्या इस महंगी शिक्षा के लिए केवल स्कूल संचालक ज़िम्मेदार हैं? क्या महंगी  गाइडों का प्रकाशन बिना किसी सरकारी आज्ञा के है? क्या सरकारी स्कूलों के प्रबन्धको को इस सिस्टम में कोई परेशानी नहीं होती? इन सब की चर्चा हम किसी अलग पोस्ट में करेंगे। फिलहाल कामना करते हैं कि सभी को शिक्षा दिलाने का सपना साकार करने में जाग्रति सेना के प्रयास सफल हों। 

Saturday, August 13, 2016

देश भक्ति के गीतों पर स्कूली छात्रों संग झूमें राज्य मंत्री मदन लाल बग्गा

Sat, Aug 13, 2016 at 4:21 PM
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य आयोजित हुई फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता
लुधियाना: 13 अगस्त 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):  
एवरशाइन पब्लिक हाई स्कूल अशोक नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश भक्ति पर आधारित गीतों की धुनों पर राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगे विद्यार्थीयों ने महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, झांसी की रानी, जवाहर लाल नेहरु, सुभाष चंद्र बोस, अब्दुल कलाम, लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर स्वंतत्रता संग्राम पर आधारित घटनाओं का मंचन कर तिंरगे को सलाम किया। राष्ट्रगान के साथ आरम्भ हुआ कार्यक्रम जैसे जैसे आगे बढ़ता गया वैसे वैसे बच्चों की तरफ से तिंरगे हाथों में लेकर प्रस्तुत गीतों मेरे देश की धरती उगले-उगले हीरे मोती..., वतन कर चले तुम्हारे हवाले साथियो..., मेरा रंग दे बंसती चोला माए मेरा रंग दे चोला... के स्वरों पर मस्त हुए समारोह के मुख्य मेहमान अकाली दल अध्यक्ष व राज्य मंत्री मदन लाल बगगा भी दर्शक दीर्घा में अध्यक्षीय भाषण में बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि मंच पर बच्चों को देश भक्ति के रंग में सरोकार देख उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। जब वह स्कूल में तिंरगे के साथ झूमते हुए इसी तरह कार्यक्रम में भाग लेते थे। इस दौरान बगगा ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थीयों को पुरस्कार भेंट कर प्रोस्ताहित कर बच्चों में देश भक्ति के जज्बें की भावना उजागर करने के लिए स्कूल प्रिंसीपल भरत दुआ सहित समूह स्टाफ की प्रंशसा करते हुए कहा कि बचपन में ही अगर बच्चों में देश भक्ति का जज्बा कायम हो जाए तो वह जिंदगी भर बरकरार रहता है। स्कूल प्रिंसीपल भरत दुआ और एवरशाइन ग्रुप आफ स्कूल के महासचिव मीनाक्षी आहुजा ने स्कूल के मेधावी छात्रों से मुख्यतिथि मदन लाल बगगा का परिचय करवा कर स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। एवरशाइन ग्रुप के आफ स्कूल के अध्यक्ष जे.पी.आहुजा, महासचिव मीनाक्षी आहुजा प्रिंंसीपल भरत दुआ, बिजली बोर्ड एक्सियन राम पाल, मोहित भूटानी, विवेक मनोचा, ललित, अशोक भूटानी, पंकज कौशल, रमेश लाल, स्कूल की प्रौजैक्ट डायरैक्टर सुखपाल कौर, सुरेश कुमारी, गीता, अचला शर्मा ने विद्यार्थीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Sunday, March 01, 2015

आनंद मार्ग स्कूल में बहुत ही उत्साह से हुआ वार्षिक उत्सव

 बाबा का ही चमत्कार था भविष्वाणी के बावजूद नहीं हुयी बारिश 
लुधियाना: 28 फ़रवरी 2015: (कार्तिका सिंह//दिलजोत कौर//पंजाब स्क्रीन):
आनंद मार्ग स्कूल न्यू कुंदनपुरी स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम घोषित हो चुका था। शाम को सारा आयोजन होना था। स्कूल के बच्चे और प्रबंधक सभी समय पर पहुँच रहे थे पर साथ ही एक चिंता सी सभी के चेहरे पर थी। मौसम की भविष्यवाणी थी कि आज अर्थात 28 फ़रवरी शनिवार की शाम को सात बजे ज़ोरदार बरसात होगी। शाम होते होते सचमुच मौसम खराब होने लगा। आंधी चलने लगी पर इसके बावजूद न तो स्कूल के आचार्य घबरा रहे थे न ही टीचर और न ही बच्चे।  विश्वास के साथ अपनी अपनी आइटम तैयार करने में लगे थे। प्रबंधकों में चिंता बढ़ रही थी की आखिर इस तरह कार्यक्रम कैसे होगा?
सात बजते ही अंधी थम गयी। मौसम सुहावना हो गया। आधी रात के बाद कहीं जाकर बरसात हुयी। यह शायद बाबा का ही एक चमत्कार था। कार्यक्रम शुरू हुआ। रंगबरंगी पोशाकों में बने ठने बच्चे सा माहौल बना रहे थे। शुरुआत हुयी वेलकम  गीत के साथ।  उसके बाद राजस्थान के घूमर और पंजाब के भांगड़े ने सभी को एक तक देखने पर मजबूर कर दिया। घूमर प्रस्तुत करने वाली लड़की ने तो कमाल ही कर दिया। बड़ी सी थाली पर डांस कर सकना किसी आम कलाकार के बस का नहीं होता।
आप भी देखिये ज़रा एक झलक।
 इसी तरह लब पे आती है  दुया बन के …… गीत पर आधारित कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हुआ।
इसी स्कूल में सक्रिय और इन बच्चों को कोरियोग्राफी सीखा रहे इनके आर्यन सर ने भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कला और मार्ग में  को किसी ऊंचे जीवन की  रहे बच्चे एक से बढ़ कर  प्रस्तुत कर रहे थे। इसी स्कूल में सक्रिय  बच्ची नेरंगीला ग कर तो सभी रंग एक साथ प्रस्तुत कर दिए। श्रोता लोग मग्न हो चुके थे।
बच्चों को पुरस्कार देने की औपचारिकता स्थानीय भुक्ति कमेटी के प्रधान अशोक चावला और बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा और शोभा वशिष्ठ ने निभायी। मास्टर सुरेन्द्र, बिन्देश्वरी दादा, मुकेश दादा, रुपेश दादा और अन्य लोगों ने आचार्य न्यायमित्र  निर्देशन में अपना अपना कर्तव्य निभाया।

Thursday, February 19, 2015

हैरी बवेजा, इक़बाल माहल और कई अन्य 26 को लुधियाना में

Thu, Feb 19, 2015 at 3:58 PM
गुरप्रीत सिंह खुराना की देखरेख में स्वागत की तैयारियां शुरू
लुधियाना: 19 फ़रवरी 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
सभ्याचारक लोक मंच पंजाब की तरफ से एक मीटिंग का आयोजन डा.ए वी एम स्कूल में चेयरमैन गुरप्रीत सिंह खुराना की अध्यक्ष्ता में की गई। मीटिंग की अध्यक्षता के संबंध में मातृ  भाषा दिवस के कार्यक्रमों के इंचार्ज हरप्रीत सिंह मान ने बताया कि दिनांक 26 फ़रवरी 2015 दिन गुरूवार को राष्ट्रीय मातृ  भाषा दिवस  को समर्पित परिवारिक सभ्याचारक स्तर  ते इस स्कूल की तरफ से ईसा नगरी पुली नजदीक मिनी रोज गार्डन में सवेरे 10 से शाम 3 बजे तक विशेष आयोजन करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शौकत अली, प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरभजन मान ,रविंदर गरेवाल ,एमी विरक ,कुलबीर झिझंर ,हरजीत हरमन ,इंद्रजीत निकू मंजीत रूपोवालीआ , सुखविंदर सुखी ,फ़िरोज खान ,सीरा जसवीर से इलावा अनेका कलाकार ,लेखक बुद्धिजीवी और पंजाब की महान शख़्शियते इस समागम की रोनक बढ़ाएगी। चेयरमैन गुरप्रीत सिंह खुराना ने कहा की इस समागम में इकबाल माहल रेडियो किंग ,टीवी कैनेडा ,सतिंदरपाल सिंह सिधवा पंजाबी लहिरा रेडियो टोरांटो ,मुख्य तौर पर विदेश से पहुंच रहे है। स्कूल के प्रधान राजीव कुमार लवली ने समागम की जानकारी देते हुए बताया कि  फिल्म निर्देशक हैरी बवेजा ,पंजाब जागृती मंच के सचिव दीपक बाली , स्वर्गीय सरदार जगदेव सिंह जस्सोवाल जी की धर्म पत्नी बीबी सुरजीत कौर जी ,प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरभजन मान और प्रसिद्ध पंजाबी गायक पाली देतवालिया का विशेष तौर पर सम्मान किया जाएगा। इस मींटिग में गुरदीप सिंह सैनी , तलविंदर सिंह नोनू ,अरविंदर सिंह लक्की  ,रोबिन कोहली ,दीपक सचदेवा ,रविंदर सिंह गुलाटी ,रविंदरपाल सिंह  राजा ,अमनदीप सिंह अमन ,रजिंदर सिंह सिबल ,डॉ विपन ,परमवीर सिंह नूरवाला ,हरविंदर सिंह कलेर ,गुरदीप सिंह बोबी ,अवतार सिंह मदान हरसिमरन जीत मिठू मजूद रहे। 



Friday, May 30, 2014

विश्व तंंबाकू निषेध दिवस: 200 स्कूली छात्रों की रैली

रवाना किया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 
The Union Minister for Health and Family Welfare, Dr. Harsh Vardhan flagging off the rally of 200 school students to commemorate World No Tobacco Day, in New Delhi on May 30, 2014. 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 30 मई, 2014 को नई दिल्ली में विश्व तंंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 200 स्कूली छात्रों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।
30-मई-2014 20:21 IST
तंबाकू मानवता का सबसे बड़ा दुश्मनः डॉ. हर्षवर्धन 
नई दिल्ली: 30 मई 2014:(PIB): 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज तंबाकू और उससे बने उत्पादों के इस्तेमाल के विरूद्ध आयोजित एक रैली को निर्माण भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में तकरीबन 300 बच्चों ने भाग लिया। यह रैली 31 मई शनिवार को मनाए जाने वाले “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। 

देश में तंबाकू निषेध के ब्रैंड-अम्बेसडर बने श्री राहुल द्रविड़ का हवाला देते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने सभी देशवासियों से तंबाकू के खिलाफ युद्ध में देश का ब्रैंड-अम्बेसडर बनने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि तंबाकू के खिलाफ युद्ध को एक सामाजिक आंदोलन बनाना चाहिए जहां देश के आम महिला और पुरूष ही इस आंदोलन के अगुवा बने । 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तंबाकू न सिर्फ देश बल्कि समूची मानवता के लिए एक खतरनाक शत्रु है। उन्होंने तंबाकू का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों से तंबाकू का इस्तेमाल छोड़ने की शपथ लेने की अपील भी की। उन्होंने देश के नागरिकों से तंबाकू का इस्तेमाल करने वालों को तंबाकू के सेवन होने वाले बुरे परिणामों के बारे में सचेत और शिक्षित करने का आग्रह किया। तंबाकू के इस्तेमाल को घातक बताते हुए उन्होंने कहा कि कई परिवारों में बड़ों द्वारा तंबाकू के इस्तेमाल की वजह से उन्होंने उन परिवारों को तबाह होते और बच्चों को अनाथ होते देखा है। उन्होंने कहा कि देश से तंबाकू के इस्तेमाल का सफाया करना किसी एक व्यक्ति की नहीं, सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि जब भी वे किसी को तंबाकू का इस्तेमाल करते अथवा धूम्रपान करते देखे तो दो मिनट का वक्त निकालकर उसे तंबाकू के इस्तेमाल के हानिकारक नतीजों के बारे में अवश्य समझाएं। 

निर्माण भवन के बाहर एक बोर्ड लगाया गया था जिस पर लोग तंबाकू के इस्तेमाल के विरूद्ध अपने संदेश लिख रहे थे। डॉ. हर्षवर्धन ने सबसे पहले अपना संदेश लिखा- तंबाकू का इस्तेमाल = मृत्यु। उन्होंने कहा कि तंबाकू का इस्तेमाल सिर्फ मौत की ओर ही धकेलता है। 

इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने बच्चों द्वारा तंबाकू के विरूद्ध आंदोलन की शुरूआत किये जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि दरअसल, बच्चे ही इस आंदोलन के सच्चे अंबेसडर है। इस मौके पर उन्होंने पोलियो के विरूद्ध चलाए गए अभियान में भी स्कूली बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाई। 

रैली को हरी झंडी दिखाते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने आशा जताई के अगले वर्ष जब देश में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा होगा, उस वक्त तक देश के लाखों लोग तंबाकू का इस्तेमाल छोड़ चुके होंगे। 

कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अलावा, नागरिक संगठनों, डबल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधियों और पब्लिक हैल्थ फाऊंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) ने भी भाग लिया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। (PIB)
वि‍.कासोटि‍या/एऩटी/एलएन-1735

Monday, March 31, 2014

लुधियाना के जैन गर्ल्स स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत

 प्रबंधन कमेटी ने दोहराया कमज़ोर बच्चों को हर मदद का आश्वासन
लुधियाना : 31 मार्च 2014: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): शिक्षा के मामले में आज  परीक्षा परिणामों का दिन था। हालाँकि बहुत से स्कूलों के परिणाम कल पहली अप्रैल को भी सुनाए जायेंगे लेकिन अधिकतर स्कूलों में यह औपचारिकता 31 मार्च को ही पूरी कर दी गयी। इन्हीं स्कूलों में एक स्कूल है यहाँ की रूपा मिस्त्री गली में स्थित जैन गर्ल्ज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल। इस स्कूल का रिज़ल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की दोंनो शाखायों में परिणाम घोषित किये गए। ये परिणाम पहली क्लास से लेकर नौवीं, 10+1-कामर्स, 10+1 -आर्टस की छात्राओं ने भी अपनी मेहनत और लगन का परिणाम सुना। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम मीना गुप्ता ने फस्ट, सेकंड और थर्ड क्लास में आयीं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  स्कूल की प्रबंधक कमेटी के प्रधान केदारनाथ जैन ने होशियार बच्चों को शाबाशी दी और कमज़ोर बच्चों को और अधिक मेहनत करने को कहा। मैनेजर शिवदेश बंधु गुप्ता ने भी आश्वासन दिया कि यह संस्थान पहले की तरह भविष्य में भी इन बच्चों के भविष्य को  तांकि को देश और समाज का भविष्य भी अच्छा हो सके।  

Wednesday, November 13, 2013

बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी याद किया चाचा नेहरू को

बाल दिवस के अवसर पर फेंसी ड्रेस मुकाबला         Wed, Nov 13, 2013 at 4:16 PM
लुधियाना: 13 नवंबर 2013: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): समाजिक और राजनीतिक तब्दीलियों के बावजूद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के चाचा नेहरू नाम का रूप अभी भी लोगों में लोकप्रिय है। चाचा नेहरू को समर्पित बाल दिवस का अवसर आते ही  जोश और उत्साह हर और नज़र आने लगता है।  हर तरफ पूरे उत्साह और जोशो खरोश से कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में पंडित नेहरू के राजनीतिक विरोधी भी शामिल होने में कभी गुरेज़ नहीं करते। इस लोकप्रिय बाल दिवस के शुभ अवसर पर होम एंड हेवन नरसरी स्कूल मॉडल टाऊन लुधियाना की तरफ से भी एक विशेष कार्यक्रम स्कूल के परिसर में ही आयोजित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल इंद्रजीत पाल कौर ने बताया कि इस मौके बाल दिवस को लेकर शानदार कर्यक्रम हुए। इन छोटे छोटे बच्चों में फेंसी ड्रेस मुकाबिले भी करवाये गए।बच्चों ने भावपूर्ण कवितायेँ भी सुनायीं और गीत संगीत भी हुआ। चाचा नेहरू का जन्म दिन मनाने के लिए बच्चों को मिठाई और चाकलेट भी बांटे गए। फेंसी ड्रेस मुकाबिले में साहिबप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान, परमजीत सिंह ने दूसरा स्थान और शुभनीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक अन्य बच्ची नवकिरण कौर को उत्साह वर्धक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बहुत से बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर मौजूद बड़ों ने भी बच्चों की प्रशंसा की। 


ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਵੱਡਿਆਂ ਨੇ ਵੀ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਚਾਚਾ ਨਹਿਰੂ ਨੂੰ 

ईचक दाना बीचक दाना दाने ऊपर दाना ईचक दाना

नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुठ्ठी में क्या है क्या है

बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी याद किया चाचा नेहरू को 


नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुठ्ठी में क्या है क्या है