Showing posts with label Gurmeet Singh Kular. Show all posts
Showing posts with label Gurmeet Singh Kular. Show all posts

Monday, January 09, 2017

तेज़ी से जारी है गुरमीत सिंह कुलार का चुनावी अभियान

होटल द मैरीलैंड में गिनाये विकास के दावे
लुधियाना: 8 जनवरी 2017: (वी के बत्तरा//पंजाब स्क्रीन):
अकाली प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुलार  की तरफ से अपना तूफानी चुनावी अभियान जोर शोर से जारी है। रविवार को दुगरी रोड पर स्थित जानेमाने होटल द  मैरीलैंड में उद्दोगपतियों का एक विशेष आयोजन किया गया जिसमें श्री कुलार अपने दल बल सहित पहुंचे। उनका स्वागत वहां पूरी गर्मजोशी से हुआ। अकाली कार्यकर्ता वहां दूर दूर से आकर जुटे थे। 
इंडस्ट्रियलिस्टों की इस सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोई सियासी व्यक्ति नहीं हूँ।  मैं आप जैसा हूँ, आपका ही हूँ। आप में से ही हूँ।  आपने मुझे नहीं बल्कि खुद अपने आपको जिताना है। इसके साथ ही उन्होंने अकाली भाजपा सरकार के दौरान बहुत से विकास होने का भी दावा किया। 
मंच पर उन्होंने रेलवे से लेकर सस्ती बिजली और अन्य क्षेत्रों में भी विकास के दावे किये। गुरमीत सिंह कुलार ने मंच पर बोलते हुए कहा कि  वह 30 करोड़ रूपये दीप्ती सीएम सुखबीर बादल से लाये थे जिन्हें सभी पार्षदों में बराबर बराबर बाँट दिया गया। 
अब देखना है कि श्री कुलार के दावे उन्हें जीत के तरफ लेजाने में कामयाब होते हैं या नहीं। लुधियाना के चुनावी दंगल में उनका चुनावी युद्ध अभी और ज़ोर पकड़ेगा।