Showing posts with label Celebrations. Show all posts
Showing posts with label Celebrations. Show all posts

Friday, November 19, 2021

कड़ाह प्रसाद वितरण और जश्न में पहुंचे हरकेश मित्तल

कृषि कानूनों की वापिसी घोषणा को बताया ऐतिहासिक कदम


लुधियाना
: 19 नवंबर 2021: (प्रदीप शर्मा इप्टा//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा को बीजेपी से जुड़े नेता एक ऐतिहासिक फैसला  बता रहे हैं। इस अवसर पर लुधियाना के घंटाघर स्थित बीजेपी कार्यालय के सामने खुशियां मनाई गईं। लड्डू बांटे गए और कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया। कड़ाह प्रसाद वितरण और जश्न में पहुंचे हरकेश मित्तल ने इस मौके पर मीडिया से भी बात की। उन्होंने पंजब स्क्रीन से एक भेंट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानून वापिस की घोषणा ऐतिहासिक फैसला है। श्री मोदी ने बहुत बड़े दिल का सबूत दिया है। इसी बड़प्पन के चलते उन्होंने न केवल कृषि कानूनों को वापिस लेने की बात कही बल्कि किसानों से माफ़ी भी मांगी। 

गुरू नानक देव जयंती के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा से पूरे पंजाब में खुशी की लहर है। भाजपा शुरू से किसानो की हितेषी रही है। उक्त शब्द जिला ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मितल ने कृषि कानूनों के रद्द होने की घोषणा के उपरांत भारत नगर चौक में आपनी टीम के साथ लड्डू बांटते हुए कहे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि आज गुरुपर्व के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री  द्वारा लिया गया ये  ऐतिहासिक फैसला पंजाब में बीजेपी की जड़े मजबूत करेगा और 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पंजाब में सत्ता हासिल कर  एक नया अध्याय शुरू करेगी और पंजाब को तरक्की की राह पर ले जायेगी इस अवसर पर नीरू मित्तल,मनोज तायल,आशीष गुप्ता,ऋषि बंसल,.अवनि शर्मा,.मुकेश गौतम,राकेश जैन,रामिंदर सिंह खुराना,राकेश गुप्ता,दीपक भाटिया,राजीव जैन, मोती नारंग हियँ मित्तल विमल हरजाई। आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के चलते बीजेपी नेताओं का बाहर निकलना भी आसान नहीं रहा था। इस घोषणा से बीजेपी फिर से पंजाब में अपना वर्चस्व कायम करने के प्रयास तेज़ कर सकेगी। 


Monday, October 31, 2016

PM मोदी के अंदाज़ से दिवाली पर देखा गया नया जोश

देशभर में रहा आतिशबाज़ी और पटाखों का ज़ोर 
नयी दिल्ली: 30 अक्तूबर 2016:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
दीपावली का उत्साह ज़ोरों पर रहा। हर जगह इसका इज़हार भी देखा गया। हर बाजार में चहल पहल देखी गयी।  बजट सजे हुए थे और कीमतें आम रेट से तीन चार गुना ज़्यादा थीं। इस बार मध्यवर्गीय इलाकों के बाज़ारों में सामान किलो की बजाये दो सो ढाई सो ग्राम के लिफाफों में पैक करके बेचा जा रहा था। 
प्रदूषण विरोधी संगठनों, आँख और ह्रदय डॉक्टरों के संगठनों और अन्य लोगों की अपीलों को ताक पर रखते हुएपटाखा प्रेमियों ने दिवाली पर जोर शोर से पटाखे चलाये। आँख का ऑपरेशन कराये लोगों और दिल के मरीजों को पूरी तरह नज़र अंदाज़ करते हुए बड़े बड़े बम फोड़े गए। युवा वर्ग से सबंधित लोग बाईक पर गलियों के चक्कर लगाते हुए हुल्लड़बाजी करते रहे। पीसीआर के दो चार चक्करों का उन पर कोई असर नहीं हुआ। रौशनी और खुशियों का त्यौहार बहुत से लोगों के लिए सज़ा साबित हुआ। 
रिपोर्टों के मुताबिक देश भर में आज प्रकाश का पर्व पूरे हर्षोउल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया। मकान और इमारतें रोशनी में नहा उठी और आसमान में आतिशबाजी की गूंज बार बार सुनाई देती रही। लोगों ने मिठाइयों और दूसरे उपहारों के साथ एक दूसरे को शुभकमानाएं दीं। चीन की लड़ियों के खिलाफ चले अभियान का फायदा ज़रूर कुछ गरीब लोगों को हुआ क्योंकि उनके माटी के दिए इसी बहाने से बिक गए। कुछ लोगों ने इस अभियान के बावजूद चीन की लड़ियों से ही रौशनी की। 
दिवाली के मौके पर लोगों ने पारम्परिक चलन के मुताबिक जोरशोर से पटाखे चलाये और इसको लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर दिवाली की बधाई दी तथा बहुत सारे लोगों ने व्हाटसएप्प और ट्विटर सहित सोशल मीडिया के मंचों का उपयोग करके दिवाली की शुभकामनाएं दीं। बहुत से लोगों ने गिफ्ट का खर्च बचाते हुए मिठाईयां और अन्य गिफ्टस भी सोशल मीडिया पर खुले दिल से प्रेषित किये। 
रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में दिवाली मनाई जाती है। इस मुद्दे पर बहुजन समाज ने रावण का गुणगान करते हुए भगवान राम और सीता माता के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें भी कही। साथ ही इस बात पर दुःख भी व्यक्त किया कि विचारधारा को जल कर राख करते हुए बहुजन समाज के लोगों ने भी जम क्र दिवाली मनाई। 
इसी बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकमाना दी और आशा जताई कि यह प्रकाश का यह पर्व ‘उपेक्षा के अंधेरे को दूर करेगा तथा लोगों के जीवन में उम्मीद और समृद्धि लाएगा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दीपावली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली ।’’ 
दिवाली के मौके पर मोदी ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन :ओआरओपी: के क्रियान्वयन के लिए 5,500 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व सैन्यकर्मियों से किये गये उस वादे को पूरा कर दिया है जो बीते 40 बरसों से लटका पड़ा था। उन्होंने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच जवानों के साहस और बलिदान की प्रशंसा भी की।
प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 2014 में अपनी पहली दिवाली सियाचिन में थलसेना के जवानों के साथ मनाई थी । उन्होंने पिछले साल की दिवाली पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके में जवानों के साथ मनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में थलसेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस :आईटीबीपी: के जवानों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री मोदी के इस अंदाज़ से देश के आम लोगों में एक नया जोश मिला। मन की बात में भी श्री मोदी ने कई मुद्दे उठाये। 

Thursday, September 01, 2016

LIC: राष्ट्र की सेवा में, गौरवपूर्ण 60 वर्ष पूरे कर लिए

Date: 2016-09-01 15:14 GMT+05:30
बहुत से स्थानों पर हुए हर्षोउल्लास पूर्वक विशेष आयोजन 
चंडीगढ़//मोहाली//लुधियाना: (पुष्पिंदर कौर//पंजाब स्क्रीन):

भारतीय जीवन बीमा निगम ने 01.09.2016 को राष्ट्र की सेवा में, गौरवपूर्ण 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने जीवन बीमा का संदेश देश के हर कोने में पहुचाने तथा लोगों का पैसा लोगों के भलाई में लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पिछले 16 वर्षो से जीवन बीमा के क्षेत्र मे प्राईवेट कंपनियों के आने के बावजूद भी भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट शेयर पहले स्थान पर है। आज भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 41 करोड़ से ज्यादा पॉलिसी धारक होने के साथ साथ 20,57,628.38 करोड़ का लाइफ फ़ंड हैं जब कि  भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 22 लाख करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है। वित वर्ष 2015-16  में 205.71 लाख पॉलिसियाँ बेच कर भारतीय जीवन बीमा निगम ने नई पॉलिसियाँ में 76.84% मार्केट शेयर अपने नाम किया जब के कुल प्रीमियम  आमदन 97,674.32 करोड़ दर्ज़ कर 70.44% मार्केट शेयर अपने नाम कर के बीमा क्षेत्र मे पहले स्थान कायम रखा । पेंशन तथा समूह बीमा योजना मे क्न्वेंशनल व्यवसाय के अंतर्गत 400.16 लाख नई पॉलिसियाँ जारी की गई।

वित्तीय वर्ष 2015-16 में भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1,01,041-65 करोड़ रुपये के 215.71 लाख दावों का भुगतान कर के एक इतिहास बनाया है। जब के 99.75% मृत्यु दावों का भुगतान सूचना मिलने के 15 दिनों के अंदर किया गया है।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु सूचना प्रोधौयोगिकी का अधिकतम उपयोग किया है। भारत में सब से बड़ा बीमा उधयोग  होने के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम ने हमेशा उच्च तकनीक को अपनाया है ताकि  वह अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान कर सके।

भारतीय जीवन बीमा निगम हमेशा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेवारी को निभाने में तत्पर रहा है । भारतीय जीवन बीमा निगम ने 20.06.2006 को एलआईसी गोल्डन जुबली ट्रस्ट की स्थापना की है । जिसे एलआईसी अपनी सामाजिक जिम्मेवारी का हिस्सा मानते हुए, इसे बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट अधिनियम 1950 के अंतर्गत चैरिटेबल  कमिश्नर के पास रजिस्टर कराया गया है। इस का मुख्य उद्देश्य आम जनता  को गरीबी से राहत दिलाना और शिक्षा को बढ़ावा देने तथा मेडिकल सुविधा दिलाना है ।

एलआईसी गोल्डन जुबली फ़ाउंडेशन ने हमेशा सामाजिक सुविधा से जुड़े प्रोजेक्ट, जैसे हॉस्पिटल, विधालय भवन तथा कक्षा के कमरे, पुस्तकालय, कम्प्युटर सेंटर, वृद्ध आश्रम, पिछड़े इलाकों में बच्चों के लिए होस्टल बनाना, विकलांग बच्चों के लिए वोकेशनल परिशिक्षण केंद्र बनवाने में वित्तीय सहयोग दिया है ताकि देश के विभिन्न भागों में रह रहे जरूरत मंद लोगों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। एलआईसी गोल्डन जुबली फ़ाउंडेशन की स्थापना से लेकर अब तक एलआईसी फ़ाउंडेशन ने एन. जी. ओ. द्वारा चलाये विभिन्न 296 प्रोजेक्टों में वित्तीय सहायता दी जा रही है ।

अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान करते हुए 31.03.2016 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 43 पुरस्कारों से सनमानित किया गया है जैसे कि notable ones being Readers Digest Trusted Brand, ET Best Brands 2014, Outlook Money Award, Annual Greentech CSR Awards,   Money Today awards-2014 LIC has also been ranked Second In The Most Valuable Indian Brands of 2014 by Brand Finance LIC was also among the Top Three Meaningful Brands of 2013, in a study done by Havas Media Group’ LIC has also been selected as “Brand of the Year 2015-16”by World Branding Forum.

प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लुधियाना मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री डी.सी. ठाकुर ने बताया कि लुधियाना मण्डल ने 31.03.2016 के समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 1,05,649 नई पॉलिसियाँ जारी करके 136.64 करोड़ रुपये की प्रथम प्रीमियम आय अर्जित करके नव-व्यवसाय में नया कीर्तिमान स्थापित किया है । लुधियाना मण्डल के दावा भुगतान के संबंध मे बोलते हुए श्री डी. सी. ठाकुर ने बताया कि 31.03.2016 तक कुल 1,05,433 परिपक्वता एवं विधमानता हित लाभ  के साथ हुए 428.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह से कुल 3049 मृत्यु दावों का भुगतान करते हुए कुल 49.70 करोड़ रुपये का भुगतान करते हुए अपने पॉलिसी धारकों को वेहतर सेवा की मिसाल लुधियाना मण्डल द्वारा की जा चुकी है।

लुधियाना मण्डल ने चालू वित्तीय (01.04.2016 to as on date) वर्ष में, अब तक कुल 26417 परिपक्वता एवं विधिमानता हित लाभ  के साथ हुए 138.96 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह से कुल 1087 मृत्यु दावों का भुगतान करते हुए कुल 17.65 करोड़ रुपये का भुगतान करके अपनी बेहतर सेवा का प्रदर्शन कर चुका है।

इस अवसर पर श्री डी. सी. ठाकुर ने बताया पूरे देश में अपने पॉलिसी धारकों को सेवा प्रदान करने के लिए एलआईसी के 8 क्षेत्रीय कार्यालय, 113 मण्डल कार्यालय, 2048 शाखा कार्यालय, 1401 सेटेलाईट कार्यालय, 1240, मिनी कार्यालय, 73 कस्टमर ज़ोन कार्यालय का प्रावधान किया गया है जो कि अपने बहुमूल्य पॉलिसी धारकों को उन के घर तक सेवा प्रदान कर रहा है। कस्टमर ज़ोन कार्यालय के बारे में श्री डी. सी. ठाकुर ने बताया के कोई भी पॉलिसी धारक आई. वी. आर. एस। सेंटर के 1251 नंबर पर अपनी पॉलिसी के बारे में  कोई भी जानकारी ले सकता है । 73 कस्टमर ज़ोन कार्यालय पूरे देश में अपने पॉलिसी धारकों को 24x7 पॉलिसी संबंधी सेवा उपलब्ध करा रहा है। एलआईसी ने अपने पॉलिसी धारकों के लिए एक पोर्टल का विकास कर रखा है जिस से कोई भी पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी को रजिस्टर करने के बाद, पॉलिसी से संबन्धित जानकारी किसी भी शाखा से ले सकता है ।


(डी. सी. ठाकुर)
वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक,
भारतीय जीवन बीमा निगम,
लुधियाना।

Saturday, August 13, 2016

देश भक्ति के गीतों पर स्कूली छात्रों संग झूमें राज्य मंत्री मदन लाल बग्गा

Sat, Aug 13, 2016 at 4:21 PM
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य आयोजित हुई फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता
लुधियाना: 13 अगस्त 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):  
एवरशाइन पब्लिक हाई स्कूल अशोक नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश भक्ति पर आधारित गीतों की धुनों पर राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगे विद्यार्थीयों ने महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, झांसी की रानी, जवाहर लाल नेहरु, सुभाष चंद्र बोस, अब्दुल कलाम, लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर स्वंतत्रता संग्राम पर आधारित घटनाओं का मंचन कर तिंरगे को सलाम किया। राष्ट्रगान के साथ आरम्भ हुआ कार्यक्रम जैसे जैसे आगे बढ़ता गया वैसे वैसे बच्चों की तरफ से तिंरगे हाथों में लेकर प्रस्तुत गीतों मेरे देश की धरती उगले-उगले हीरे मोती..., वतन कर चले तुम्हारे हवाले साथियो..., मेरा रंग दे बंसती चोला माए मेरा रंग दे चोला... के स्वरों पर मस्त हुए समारोह के मुख्य मेहमान अकाली दल अध्यक्ष व राज्य मंत्री मदन लाल बगगा भी दर्शक दीर्घा में अध्यक्षीय भाषण में बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि मंच पर बच्चों को देश भक्ति के रंग में सरोकार देख उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। जब वह स्कूल में तिंरगे के साथ झूमते हुए इसी तरह कार्यक्रम में भाग लेते थे। इस दौरान बगगा ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थीयों को पुरस्कार भेंट कर प्रोस्ताहित कर बच्चों में देश भक्ति के जज्बें की भावना उजागर करने के लिए स्कूल प्रिंसीपल भरत दुआ सहित समूह स्टाफ की प्रंशसा करते हुए कहा कि बचपन में ही अगर बच्चों में देश भक्ति का जज्बा कायम हो जाए तो वह जिंदगी भर बरकरार रहता है। स्कूल प्रिंसीपल भरत दुआ और एवरशाइन ग्रुप आफ स्कूल के महासचिव मीनाक्षी आहुजा ने स्कूल के मेधावी छात्रों से मुख्यतिथि मदन लाल बगगा का परिचय करवा कर स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। एवरशाइन ग्रुप के आफ स्कूल के अध्यक्ष जे.पी.आहुजा, महासचिव मीनाक्षी आहुजा प्रिंंसीपल भरत दुआ, बिजली बोर्ड एक्सियन राम पाल, मोहित भूटानी, विवेक मनोचा, ललित, अशोक भूटानी, पंकज कौशल, रमेश लाल, स्कूल की प्रौजैक्ट डायरैक्टर सुखपाल कौर, सुरेश कुमारी, गीता, अचला शर्मा ने विद्यार्थीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Thursday, November 12, 2015

देशभर में उत्साह से मनायी गयी दीपावली

शहरी क्षेत्रों में नहीं दिखा काली दिवाली का असर 
नयी दिल्ली: 11 नवंबर 2015:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
प्रकाश पर्व दीपावली का त्यौहार आज पूरे देश में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हषरेल्लास के साथ जोरशोर से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और दीये जलाए तथा आतिशबाजी भी बढ़े पैमाने पर की।गर्म ख्याली सिख संगठनों की ओर से आयोजित सरबत्त खालसा की तरफ से जारी काली दिवाली के आदेश को पंजाब के अधिकतर शहरी क्षेत्रों में नकार दिया गया। दिवाली मनाने के मामले में सिख परिवार अधिक बढ़चढ़ कर आगे आये। गुरुद्वारों में पहले की तरह दीपमाला नहीं की गयी।  

दीपावली पर हमेशा की तरह बच्चों और नौजवानों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने आतिशबाजी की। लोग अपने मित्रों एवं संबंधियों के घर गए और एक दूसरे को दीपावली की शुभकमानाएं दी। लोगों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। लोगों ने एसएमएस,सोशल मीडिया और वेबसाइट के जरिए दीपों के पर्व की बधाइयां देने का सिलसिला पूरी रात भर भी जारी रहा।



दीपावली का उत्साह नीचे से लेकर उच्च वर्ग तक बरकरार रहा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कई अन्य प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। मुखर्जी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से आज अपील की कि वे रोशनी के इस त्योहार को प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाएं।



श्री मुखर्जी ने ट्वीट भी किया, ‘‘ यह त्योहार हमारे देश के सभी वर्गों के लोगों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी भारतीयों से दीपावली का त्योहार प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाने की अपील करता हूं।’’ प्रधानमंन्त्री मोदी ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपावली की खुशियां सैनिकों के साथ मनाई। इससे सैनिकों के मनोबल को मज़बूत बनाने का संदेश गया।  



आधुनिक तकनीक इस बार त्यौहार पर भी हावी रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि कि यह दीपावली उनके लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आए। कुछ अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो संदेश बना कर भेजे। 

Saturday, February 15, 2014

श्रद्धा से मनाया श्री गुरु रविदास जी का 637वां प्रकाश दिवस

बांसल, गोशा,शर्मा ने दी संगत को बधाई                 Sat, Feb 15, 2014 at 3:15 PM

लुधियाना: 14 फरवरी 2014 (रवि नंदा//पंजाब स्क्रीन):
श्री गुरु रविदास जी के 637वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में भोरा कालोनी स्थित श्री गुरु रविदास मन्दिर एवम् धर्मशाला में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण बांसल और डिप्टी मेयर आर डी शर्मा ने समारोह में विशेष तौर पर शामिल होकर सतगुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव की संगत को बधाई दी। उन्होने रविदास नामलेवा संगत को आगमन पर्व की बधाई देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हुए कहा कि गुरु रविदास जी की तरफ से सामाजिक बराबरता का अधिकार दिलाने का संदेश देकर जात-पात का अंत करने का प्रयास किया। मगर अफसोस की बात है कि हम आज भी उनके बताए मार्ग पर चलकर उनकी शिक्षाओ को अनुसरण करने की बजाए अपने निजी स्वार्थो की खातिर समाज को विभिन्न वर्गो में बांटने में व्यस्त हैं। इससे पूर्व ज्ञानी गुरनाम सिंह ने श्री गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित घटनाओ की विस्तार पूर्वक व्याख्या कर संगत को निहाल किया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण धीर, उपाध्यक्ष मनजीत शंभू, वरिष्ठ अकाली नेता गुरनाम सिंह,बलदेव सिंह भल्ला,सुरिन्द्र राणा, चरण दास,संजय कुमार,राज कुमार हैप्पी व अन्य भी मौजूद थे।


Tuesday, January 14, 2014

लुधियाना में भी ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में जुलूसे मुहम्मदी

Tue, Jan 14, 2014 at 7:11 PM
आयोजन हुआ साबरी जामा मस्जिद फामड़ा की तरफ से
लुधियाना: 14 जनवरी 2014: (सतपाल सोनी//पंजाब स्क्रीन):
लुधियाना। साबरी जामा मस्जिद फामड़ा से पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा सला: के जन्म दिवस पर मंगलवार जुलूसे मुहम्मदी का आयोजन किया गया। साबरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जाहिद हुसैन और मो. जाकिर उर्फ मुन्ना की अध्यक्षता में आयोजित जुलूसे मुहम्मदी फामड़ा स्थित मस्जिद से आरम्भ होकर नूरवाला रोड,शिवपुरी चौंक, दरेसी मैदान, बाजवा नगर के रास्ते देर शाम बस्ती जोधेवाल में संपन हुआ। ज़ाकिर मुन्ना कि तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा, डिंपल राणा, चौधरी यशपाल और डी एस पटवा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जुलूसे मुहम्मदी में शामिल होकर मुस्लिम समाज को पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा सला: के जन्म दिवस और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी सला: की बधाई दी। हजारों मुस्लमानों ने जुलूस में नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु-अकबर, नारा-ए-रिसालत या रसूल्लाह व नाते नबी पढ़ते हुए भाग लिया। जुलूसे मुहम्मदी के समापन पर मो. जकिर मुन्ना ने जुलूस में सहयोग करने वाले सहयोगियों व गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रगट किया। इस दौरान समाज ने  मस्जिदों, मदरसों और खानकाहो अथवा घरों में रोशनी करके खुले लंगर लगाए। इस अवसर पर के रहमान,मो. बशीर,मो. साकिर, मो. इमामुद्दीन, अब्दुल रज्जाक,मो. युसूफ, मो. मुजिबुल, ललित कोछड़,मनदीप सिंह,अमन पटवा, बलराज जगोता,जसबीर सिंह हैप्पी , आस मोहम्मद,अब्दुल गनी, जसबीर सिंह दुआ, अतावुल रहमान, तजिन्द्र चहल, थावर सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।

Also See Punjab Screen Punjabi
ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਈਦ ਮਿਲਾਦੁੰਨਬੀ  ਦੇ ਸੰਬਧ ਵਿੱਚ ਜੁਲੂਸੇ ਮੁਹੰਮਦੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 

Sunday, January 12, 2014

हेल्पिंग हेंड्स क्लब (रजि: ) ने मनाई “धीयां दी लोहड़ी”

मुख्य उद्देश्य समाज को एक नयी सोच देना   Sun, Jan 12, 2014 at 2:25 PM
लुधियाना: 12 जनवरी 2014: (सतपाल सोनी/पंजाब स्क्रीन):
समाज सेवा में अग्रणी संस्था हेल्पिंग हेंड्स क्लब (रजि: ) के फ्री कम्प्यूटर शिक्षा केंद्र में लड़कियों के लिए “धीयां दी लोहड़ी” मनाई गई, हेल्पिंग हेंड्स क्लब के राष्ट्रीय प्रधान रमण गोयल और राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अवनीश मित्तल ने बताया कि इस लोहड़ी को  मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज को एक नयी सोच देना है , लड़कों के पैदा होने पर हर कोई ख़ुशी मनाता है , और लड़कियों के लिए इस त्योहार पर ख़ुशी के कोई मायने नहीं रखते, आगे बताते हुए दीपक जैन, निरंजन मित्तल  पूजा कक्कड़ और ज्योति डंग ने बताया कि आज के समाज में अगर लड़कियां सब क्षेत्रों में लड़कों से आगे है तो उन्हें समाज की ऐसी धारणाओं से निकल कर ख़ुशी मानाने का पूरा हक़ है , संस्था की तरफ से राकेश सिंगला, रशिम कालड़ा ,वरुण जैन ने बताया की कार्यक्रम के दौरान बच्चों की तरफ से साहितिक और समाजिक कार्यक्रम किया गया  ,  जिससे लोगों को त्योहार के साथ जुड़ने की प्रेरणा मिली , इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ नाच कर लोहड़ी जलने की पवित्र रसम मनाई गयी , इसमें विजेता बच्चों को तथा “सिंगल गर्ल चाइल्ड “ बच्चों की माताओ को नीरज वर्मा और प्रवीन मल्होत्रा के द्वारा  पुरस्कृत किया गया , इस मोके पर कम्प्यूटर शिक्षा केंद्र के बैच के विधार्थी कीर्ति , शिवानी , पूजा , अनिकेत , याशिका, ज्योति,वंदना ,कोमल, ऋतू, सेजल, अमरजीत, श्रुति की पूरी टीम ने सारे समाज को लोहड़ी  की बधाई देते हुए , समाज में  लड़कियों के लिए लोहड़ी मनाये जाने की अपील की |

Wednesday, November 13, 2013

बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी याद किया चाचा नेहरू को

बाल दिवस के अवसर पर फेंसी ड्रेस मुकाबला         Wed, Nov 13, 2013 at 4:16 PM
लुधियाना: 13 नवंबर 2013: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): समाजिक और राजनीतिक तब्दीलियों के बावजूद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के चाचा नेहरू नाम का रूप अभी भी लोगों में लोकप्रिय है। चाचा नेहरू को समर्पित बाल दिवस का अवसर आते ही  जोश और उत्साह हर और नज़र आने लगता है।  हर तरफ पूरे उत्साह और जोशो खरोश से कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में पंडित नेहरू के राजनीतिक विरोधी भी शामिल होने में कभी गुरेज़ नहीं करते। इस लोकप्रिय बाल दिवस के शुभ अवसर पर होम एंड हेवन नरसरी स्कूल मॉडल टाऊन लुधियाना की तरफ से भी एक विशेष कार्यक्रम स्कूल के परिसर में ही आयोजित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल इंद्रजीत पाल कौर ने बताया कि इस मौके बाल दिवस को लेकर शानदार कर्यक्रम हुए। इन छोटे छोटे बच्चों में फेंसी ड्रेस मुकाबिले भी करवाये गए।बच्चों ने भावपूर्ण कवितायेँ भी सुनायीं और गीत संगीत भी हुआ। चाचा नेहरू का जन्म दिन मनाने के लिए बच्चों को मिठाई और चाकलेट भी बांटे गए। फेंसी ड्रेस मुकाबिले में साहिबप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान, परमजीत सिंह ने दूसरा स्थान और शुभनीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक अन्य बच्ची नवकिरण कौर को उत्साह वर्धक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बहुत से बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर मौजूद बड़ों ने भी बच्चों की प्रशंसा की। 


ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਵੱਡਿਆਂ ਨੇ ਵੀ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਚਾਚਾ ਨਹਿਰੂ ਨੂੰ 

ईचक दाना बीचक दाना दाने ऊपर दाना ईचक दाना

नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुठ्ठी में क्या है क्या है

बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी याद किया चाचा नेहरू को 


नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुठ्ठी में क्या है क्या है



Monday, November 04, 2013

आनंदमार्ग ने अपने मिशन और मकसद मीडिया को भी बताये

हर सवाल का जवाब दिया पूरी तरह स्प्ष्ट तरीके से 
लुधियाना: 4 नवंबर 2013: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): इस बार दीपावली के पावन अवसर पर आनंदमार्ग ने को भी जहां अपने स्कूल के बच्चों को ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश दिया वहीँ समाज को भी इन त्योहारों पर सादगी और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने का संदेश दिया।  इसके साथ ही आनंदमार्ग ने मीडिया के सवालों के भी जवाब दिया। आम तौर पर मीडिया से दूर रहने वाले इस संस्थान ने इस दीपावली पर मीडिया को पूरी तरह नज़दीक आने की छूट दी। मीडिया ने भी अपने दिल और दिमाग में छुपे सभी सवालों को मार्ग के सामने रखा। स्थानीय आनंदमार्ग स्कूल के प्रिंसिपल और आनंदमार्ग आश्रम के इंचार्ज दादा गोविंदानंद ने पूरे विस्तार से हर सवाल का जवाब देते हुए सभी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने मार्ग के मकसद, मिशन और सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण भी दिया जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। इस मौके पर कृपा टीवी और ओ एम सी भी मार्ग ने के बारे में कई सवल पूछी। यह तस्वीर उन्हीं पलों की है। 

Friday, October 18, 2013

भगवान वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर समारोह आयोजित

लुधियाना में भी हुए कई कार्यक्रम 
भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर को माथा टेकते व लंगर का उदघाटन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान
लुधियाना: 18 अक्तूबर 2013: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): भगवान वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर डा. अंबेदकर ऐकता मिशन के प्रधान दीपक हंस के नेतृत्व में ए-जोन नगर निगम मुख्यालय, नजदीक माता रानी चौक स्थित समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान विशेष तौर पर शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए दीवान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का भारतीय संस्कृति की नींव रखने में अहम योगदान है। उन्होंने श्री रामायण के रूप में दुनिया को महान ग्रंथ दिया, जो न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को हजारों सालों से सत्य की राह पर चलने व बड़ों की आज्ञा का पालन करने की शिक्षा दे रहा है। दीपक हंस ने इस दिन की सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान दीवान ने किया। समारोह में सत्यजीत मूंग, किशोर घई, बोबी बैंस, किशन लाल भट्टी, अजय नाहर, चेयरमैन राज कुमार हंस, सन्नी हंस, प्रशांत मूंग, बिन्नी मूंग, राकेश, विक्की खान, राङ्क्षजदर सहोता, राजेश सिद्धू इत्यादि भी मौजूद रहे।

Saturday, September 14, 2013

नरिंदर मोदी के नाम की घोषणा के बाद हर्षोल्लास

Fri, Sep 13, 2013 at 9:03 PM
अमृतसर में आतिशबाजी भी और लड्डू भी बंटे  पार्टी प्रत्याशी के हक में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव
अमृतसर: 13 सितम्बर 2013 (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): भाजपा की ओर से नरिंदर मोदी को एनडीए के प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी चुने जाने पर पूरे देश में भाजपा की ओर से खुशी मनाई जा रही है। यहाँ तक कि अमृतसर में भी पंजाब भाजपा के महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में भांगड़ा डाला, लड्डू बांटे और आतिशबाजी चलाई। यूं लगता था जैसे नरिंदर मोदी सचमुच प्रधानमन्त्री बन गए हों।  इस मौके पर तरुण चुघ ने कहा, कि नरिंदर मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ही भाजपा लोकसभा 2014 के चुनाव जीत सकती है। उन्होंने कहा, कि इससे पहले ही शिव सेना की ओर से भाजपा को अपना समर्थन दिया जा चुका है और आज नरिंदर मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा और एनडीए की जीत यकीनी बन गई है। भाजपा के स्टार प्रचारक और अमृतसर से सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा, कि नरिंदर मोदी के प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनने के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। उन्होंने कहा, कि नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के वरिष्ठ नेता है और वह भी नरिंदर मोदी के उम्मीदवार बनने पर खुश है। उन्होंने कहा, कि यदि नवजोत सिंह सिद्धू फिर से अमृतसर से भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हें जरूर विजयी बनाएंगे।  
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में भी इस घोषणा के तुरंत बाद जश्न रहा जहां पंजाब के सहायक मीडिया सलाहकार विनीत जोशी की देखरेख और दिशा निर्देशों में आतिशबाजी चलाई गई और भांगड़ा डाला गया। इन खुशियों में महिला वर्ग भी बढ़ चढ़ कर शामिल हुआ। 

ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਨਾਮ ਐਲਾਨੇ ਜਾਣ ਤੇ ਖੁਸ਼ੀਆਂ 

Tuesday, September 03, 2013

18 सितम्बर को होगा गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन

चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर 
युवा जागृति मंच की ओर से दरेसी मैदान गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से
                                                                              Courtesy Photo
लुधियाना, 3 सितम्बर 2013: (विशाल//पंजाब स्क्रीन): युवा जागृति मंच की ओर से आयोजित होने वाले चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में एक विशेष बैठक शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के चेयरमैन चरणजीत भार्गव और अध्यक्ष सुनील मेहरा  की अध्यक्षता में हुई।
मंदिर गऊघाट में आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में विभिन्न एसोसिएशनों और समाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सोमवार 9 से 17 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा और संदीप थापर गोरा ने बताया कि 9 सितम्बर को इस कार्यक्रम के तहत दरेसी मैदान में संत त्रिलोचन दास जी महाराज की अध्यक्षता में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद आगामी 10 दिन तक विभिन्न भजन पार्टियां गणपति बप्पा का गुणगान करेंगी। 18 सितम्बर को गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो प्रात: 10 बजे दरेसी मैदान से शुरू होगी और विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सतलुज दरिया तक विसर्जन के साथ समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के संबंध में निमंत्रण पत्र देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि इस समारोह के संबंध में उनकी तरफ से पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भावना की मिसाल पैदा करते हैं। श्री थापर ने बताया कि मंच की आगामी बैठक रविवार को सुनील मेहरा के आवास पर सिविल लाईन्ज में आयोजित की जायेगी और इस अवसर पर आम लोगों के लिए एक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस बैठक में अन्यों के अलावा चेयरमैन सतीश नागर, डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, पंकज भनोट, नवीन भनोट, ईशू भनोट, हिमांशू वालिया, गिरीश चोपड़ा, लक्की कपूर, हरीश शर्मा, अश्विनी महाजन, अश्विनी खरबंदा, नवीन अवस्थी, लोकेश जैन, मनोज भाटिया, संगीत सागर, प्रीति शर्मा, गौरव शर्मा, शैली शर्मा, कमल सिक्का और मुकेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

नोट: यदि आप भी ऐसा ही कोई आयोजन कर रहे हैं तो उसका विवरण और तस्वीरें अवश्य भेजें तक उसे भी यहाँ उचित स्थान दिया जा सके। अगर समय पर सूचना मिलती है तो उसकी कवरेज के लिए पर्याप्त प्रबंध भी किये जायेंगे।   --रेक्टर कथूरिया 

यह खबर पंजाब स्क्रीन पंजाबी में भी देखें                      लुधियाना: गणपति उत्सव 9 सितम्बर से