Showing posts with label Gosha. Show all posts
Showing posts with label Gosha. Show all posts

Tuesday, October 28, 2014

गुरूद्धारा विवाद: अवैध संबंधों को लेकर भड़का प्रधानगी का विवाद

अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने की समझाने की कोशिश
लुधियाना: 27 अक्टूबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):

बढ़ा करने लिए तस्वीर पर क्लिक करें 
सिख धर्म के संस्थापक साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आने वाला है।  सभी गुरूद्धारा साहिबान में इस प्रकाश पर्व को मनाने के लिए ज़ोरशोर से तैयारियां चल रही हैं लेकिन लुधियाना के सलेम तबरी इलाके के एक गुरूद्धारा में एक नया विवाद पैदा हो गया है। इस विवाद को लेकर एक गुट के समर्थकों ने गुरूद्धारा साहिब के सामने धरना भी दिया। इस मौके पर पहुंचे युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने संगत को समझाने का प्रयास भी किया। श्री गोशा ज़ोर दे रहे थे कि धरना सड़क से उठा कर गुरुद्धारा साहिब के अंदर बरामदे में ले जाया जाये तांकि वहां से आने जाने वाली आम जनता को कोई तकलीफ न हो पर धरना प्रदर्शन कर रहे लोग इस बात के लिए नहीं माने। अब देखना है कि मामला क्या रुख लेता है? गौरतलब है कि यह मामला इस धर्म स्थल के एक पदाधिकारी के किसी महिला के साथ अवैध संबंधों को लेकर भड़का और कमेटी के इस्तीफे की मांग तक जा पहुंचा। पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों ने मौजूदा कमेटी के पदाधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाये। इनमें गुंडागर्दी से लेकर फ्राड  हैं। दूसरी तरफ आरोपी पदाधिकारी ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि उस पर दबाव बना कर क्षमापत्र लिखवाया गया।  उसने दलील दी की वह पिछले चार वर्षों से यहाँ कार्य कर रहा है किसी को भी उनसे शिकायत नहीं हुई। अब कमेटी का एक गुट दुसरे गुट को  दिखाने के लिए उन्हें बलि का बकरा बना रहा है।  उधर दुसरे गुट के नेता ने कई बार प्रयास करने के बाद फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Wednesday, April 09, 2014

अब पहरावों पर भी चढ़ा चुनावी रंग

गोशा की देखरेख में बंटीं अयाली और मोदी की तस्वीर छपी टीशर्टें
लुधियाना:: 9 अप्रैल 2014: (रिपोर्ट- रेकटर कथूरिया//हरदीप हरजस और कैमरा-मोहन लाल):
गर्मी के सीज़न में लुधियाना की रैडीमेड होलसेल मार्कीट अकालगढ़ मार्कीट में एक होलसेल टी-शर्ट विक्रेता ने तैयार करवा मुफ्त बांटी और बिकने के लिए भी रखीं। एक पर पार्टी चुनाव चिन्न तकड़ी और कमल  के साथ मनप्रीत अयाली की तस्वीर है जबकि दूसरी पर मनप्रीत अयाली के साथ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। अकाली और भाजपा समर्थक परिवारों के युवक इन टीशर्ट पर टूट पड़े। देखते ही देखते पहला लाट समाप्त हो गया।  कीमत 100/-रूपये प्रति शर्ट थी। इस अवसर पर सियासी नारे भी लगे। लोगों ने मनप्रीत अयाली के साथ साथ नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे भी लगाये और ये भी कि गोशे तेरी सोच ते पैहरा दियांगे ठोक के। इस पर श्री गोशा ने उन्हें नारेबाज़ी से रोका और पंथ व जनता की जय जयकार करने को कहा। पूरी मार्किट के माहौल में एक नया उत्साह और जोश था। यूं लग रहा था जैसे यहां टीशर्टों का लंगर लगा हो। 
टी-शर्ट के सीज़न और चुनावी मौसम के चलते लुधियाना के एक होलसेल टी-शर्ट विक्रेता ने गर्मी के मौसम और लोक सभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए अच्छा खासा नाम भी कमाया और कारोबार भी। इस व्यापारी ने राजनीतिक पार्टियो के चुनाव चिन्न और उनके नेताओं के फोटो वाली टी-शर्ट त्यार की हैं। टी-शर्ट पर अकाली-भाजपा के राजनेताओं की फोटो को आकर्षिक रंगों में बनाया गया है। एक टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सहित लुधिआना लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल और भारतीये जनता पार्टी के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के किसी रैली में हँसते हुई मुद्रा में फोटो लगे हुए हैं तथा दूसरी 
एक अन्य रंग-बिरंगी टी-शर्ट पर दोनों पार्टिओं के चुनाव चिन्न और मनप्रीत सिंह अयाली का फोटो है जिसपर लिखा है के मनप्रीत सिंह अयाली हम तुम्हारे साथ हैं। होलसेल टी-शर्ट विक्रेता गुरदीप सिंह गोशा ने बताया के गर्मी के सीज़न और चुनावी दिनों के चलते उन्होंने और अकालगढ़ मार्कीट प्रधान मनप्रीत सिंह बंटी ने मिलकर यह टी-शर्ट तयार करवाई हैं। उन्होंने अकाली-भाजपा उम्मीदवार और नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोक-प्रियता के चलते यह टी-शर्ट की बहोत डिमांड है। उन्होंने बताया के पहले भी वह कुछ शर्ट कर समर्थको को बाँट चुके हैं जिसके बाद अब डिमांड को देखते हुए उन्होंने आज 1000 के करीब टी-शर्ट मुफ्त बांटी है। मुफ्त टी-शर्ट छोड़ कुछ युवा अपने पसंदीदा नेता की फोटो वाली टी-शर्ट खरीदते भी नज़र आये।उन्होंने बताया को दिल को सम्भालने वाले सीने पर इस टीशर्ट का अर्थ ही यही है कि वह किसे अपना नेता मानते हैं और किस से प्रेम करते हैं।  राजननीतिक पार्टियो के चुनाव चिन्ह और राजनेताओं के फोटो वाली इन टी-शर्ट को पहनने वाले समर्थको का भी मानना है के आज परधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही देश की सबसे पहली पसंद है और नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए वेह अपने लोकसभा क्षेत्र से अकाली-भाजपा के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली को जिताकर लोकसभा में भेजेंगे तांकि वह नरेंद्र मोदी को वोट कर देश का अगला प्रधानमंत्री चुनने में अपना योगदान दे सकें। 

Saturday, February 15, 2014

श्रद्धा से मनाया श्री गुरु रविदास जी का 637वां प्रकाश दिवस

बांसल, गोशा,शर्मा ने दी संगत को बधाई                 Sat, Feb 15, 2014 at 3:15 PM

लुधियाना: 14 फरवरी 2014 (रवि नंदा//पंजाब स्क्रीन):
श्री गुरु रविदास जी के 637वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में भोरा कालोनी स्थित श्री गुरु रविदास मन्दिर एवम् धर्मशाला में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण बांसल और डिप्टी मेयर आर डी शर्मा ने समारोह में विशेष तौर पर शामिल होकर सतगुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव की संगत को बधाई दी। उन्होने रविदास नामलेवा संगत को आगमन पर्व की बधाई देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हुए कहा कि गुरु रविदास जी की तरफ से सामाजिक बराबरता का अधिकार दिलाने का संदेश देकर जात-पात का अंत करने का प्रयास किया। मगर अफसोस की बात है कि हम आज भी उनके बताए मार्ग पर चलकर उनकी शिक्षाओ को अनुसरण करने की बजाए अपने निजी स्वार्थो की खातिर समाज को विभिन्न वर्गो में बांटने में व्यस्त हैं। इससे पूर्व ज्ञानी गुरनाम सिंह ने श्री गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित घटनाओ की विस्तार पूर्वक व्याख्या कर संगत को निहाल किया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण धीर, उपाध्यक्ष मनजीत शंभू, वरिष्ठ अकाली नेता गुरनाम सिंह,बलदेव सिंह भल्ला,सुरिन्द्र राणा, चरण दास,संजय कुमार,राज कुमार हैप्पी व अन्य भी मौजूद थे।