Showing posts with label Love. Show all posts
Showing posts with label Love. Show all posts

Saturday, February 18, 2017

फोर्टिस हॉस्पिटल ने सामने लाई असली वेलेन्टाइन

45 वर्षीय अजय पारीक को उसकी पत्नी ने दी अपनी किडनी
सफलतापूर्वक हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट
लुधियाना: 17 फरवरी 2017:(पंजाब स्क्रीन टीम)::
वेलेन्टाईन डे  को लेकर किसी के विचार कुछ भी क्यों न हों पर एक भारतीय महिला ने साबित कर दिखाया कि उसके लिए हर दिन वेलेन्टाईन डे  है और वह आई लव यू कहे या न कहे लेकिन इसे निभाना जानती है और ज़रूरत पड़े तो अपनी जान भी दांव  पर लगा सकती है। उसकी इस क़ुरबानी और प्रेमपूर्ण भावना को देख कर उसके पति को भी अहिसस हुआ कि उसने दिल का सौदा गलत जगह नहीं किया। दिल उसे दो जो जान दे दे---जान उसे दो जो दिल दे दे---। गीत फ़िल्मी था लेकिन फोर्टिस ने ढून्ढ निकाला कि भारत में ऐसा वास्तविक ज़िन्दगी में भी होता है।


बात ज़िन्दगी की थी क्योंकि किडनी ने जवाब दे दिया था। स्वार्थ के इस युग में कोई और होती तो शायद छोड़ कर भाग जाती और दूसरी यदि कर लेती पर रीतू ने साबित किया कि  प्यार भी एक बार ही होता है और हम शादी भी एक बार ही करते हैं। उसकी इस भावना ने डॉक्टरों को भी नई  प्रेरणा दी और फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना में 45 साल के मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक किया गया। इस तरह रीतू ने अपने पति अजय पारीक को किडनी देकर उसकी जान बचाई।
इस संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हॉस्पिटल के डायरेक्टर विवान सिंह गिल ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फोर्टिस क्लब पंजाब में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एलाइट क्लब से जुड़ गया है। हमारे यहां पहला मरीज (December, 2016) को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आया। उसकी पत्नी ने अपने पति को किडनी दी, जिसे लैप्रोस्कोपी तकनीक से निकाला गया। नेफ्रोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. नवदीप सिंह खैरा ने कहा कि जिन मरीजों की किडनी फेल हो जाती है, उन्हें ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को डायलसिस या किडनी ट्रांसप्लांट करानी होती है। भारत में हर साल डेढ़ लाख लोग किडनी फेलियर का शिकार होते हैं मगर केवल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दान करने वालों की संख्या साढ़े तीन हजार तक ही पहुंच पाती है।
यूरोलॉजी, लेप्रोस्कोपी व किडनी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. आशीष जिंदल ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक हो गया है और अब मरीज रिकवरी कर रहा है। उसे नेफ्रोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट सर्जन, एनास्थिसिट और क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में रखा गया था। उन्होंने कहा कि किडनी फेलियर का शिकार हो चुके मरीजों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट ही बढिय़ा विकल्प है। जिससे वे लंबे समय तक सामान्य जीवन जीने के साथ ही डायलसिस से मुक्ति पा सकते हैं।
विवान सिंह गिल ने सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली टीम में शामिल डॉ. नवदीप सिंह खैरा, डॉ. आशीष जिंदल, यूरोलॉजिस्ट डॉ. योगेश कालड़ा व ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर डॉ. गौरव बिंदल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास बढिय़ा ऑपरेशन थिएटर व किडनी ट्रांसपप्लांट आईसीयू उपलब्ध है।
किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले अजय पारीक ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे रितू जैसी प्यार करने वाली पत्नी मिली, जिसने मुझे नई जिंदगी दी है। उसने अपने परिवार, फोर्टिस हॉस्पिटल की टीम, अपने भाई संजय पारीक और अपनी भाभी ज्योति पारीक का भी धन्यवाद किया है।

Thursday, January 16, 2014

लव जेहाद नामक वेबसाइट के विरोध में रोष की लहर

Thu, Jan 16, 2014 at 10:24 AM
जत्थेदार अकाल तख्त साहिब को सौंपा हिंदू जनजागृति मंच ने ज्ञापन
अमृतसर: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा की ओर से चलाई जा रही वेबसाइट लव जेहाद डाट काम के खिलाफ हिंदू जनजागृति मंच और ह्यूमन राइट्स आफ ग्लोबल माइनारिटीज का एक शिष्टमंडल आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से मिला और इस वेबसाइट के माध्यम से हिंदुओं और सिखों की लड़कियों से शादी कर उन्हें मुसलमान बनाने जैसे मुद्दे पर आगे आकर इसे रोकने की अपील की। ज्ञापन को हासिल करने के बाद जत्थेदार अकाल तख्त ने कहा है, कि वह इस मामले के संबंध में एसजीपीसी प्रधान से बात कर उचित कदम जरूर उठाएंगे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने बताया, कि आज उन्हें यह ज्ञापन हासिल हुआ है और वह इस पर एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ से संपर्क कर उचित कदम जरूर उठाएंगे
    आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा की ओर से चलाई जा रही वेबसाइट लवजेहाद डाट काम पर मुसलमान लड़कों को हिंदुओं और सिखों की लड़कियों के साथ शादी कर उन्हें मुसलमान बनाए जाने का आह्वान किए जाने के मुद्दे को लेकर आज हिंदु जनजागृति मंच और ह्यूमन राइट्स ग्लोबल माइनारिटीज के सदस्य श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने बताया, कि आज उन्हें यह ज्ञापन हासिल हुआ है और वह इस पर एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ से संपर्क कर उचित कदम जरूर उठाएंगे, उधर हिंदू जनजागृति मंच के नेता सुरेश मुंजाल और ह्यूमन राइट्स के इंद्रजीत सिंह ने बताया, कि लव जेहाद के माध्यम से कई हिंदुओं और सिखों की लड़कियों को मुसलमान बनाया जा चुका है और यह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया, कि इस प्रक्रिया को रोकने के लिए वे हर धर्म के उच्च पदस्थ गुरुओं और जत्थेदारों से मिल कर उन्हें इस कार्य के खिलाफ लामबंद होने और लोगों को जागरूक करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया, कि इंग्लैंड में भी ऐसी ही घटनाओं पर वहां की पुलिस ने उचित कदम उठाते हुए हिंदुओं और सिखों को अपनी बेटियों को इस तरह की धोखाधड़ी से सचेत रहने के लिए कहा है।  

Thursday, December 26, 2013

इश्क़ में 50,000 की FD एक सराहनीय शर्त

Thu, Dec 26, 2013 at 12:08 AM
यूपी हाई कोर्ट का सरकार को निर्देश:पुरुषों को करनी होगी FD  बोधिसत्व कस्तूरिया 
आगरा: उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट इलाहबाद ने सरकार को निर्देश दिया है कि लव-मैरिज करने वाले जोडो मे पुरुष को रु० 50,000/- (प्चास हज़ार मात्र) स्त्री के नाम 3 वर्ष की एफ़०डी० करनी पडेगी ताकि उसका जीवन सुरछित रहे!  यदि 3 वर्ष तक स्त्री की सही तरीके से देख भाल करता है तो रक्म वापिस कर दी जायेगी, अन्यथा उत्पीड़न  अथवा तलाक के बाद स्त्री उसका उपयोग कर सकेगी ! 
यह एक सराहनीय कदम एवम चिरस्थाई समाधान है दहेज लोलुपता  और तलाक की बढती हुई प्रवॄत्ति पर अंकुश लगाने के लिये एवम उन मनचले लड्कों पर अंकुश लगाने का भी काम करेगा जो दो दिन मोबाइल या इन्टर्नैट पर चैटिग के बाद ,वासना के वशीभूत लड्कियों को बहला-फ़ुसला कर घर वालो की रज़ामन्दी के बगैर शादी कर लेते है ! जब 1-2  साल मे भूत उतर जाता है और परिवार और समाज के सहयोग की आवश्यकता होती है तोउत्पीड़न शुरू कर देते है!
किसी का हस्तछेप और मध्यस्था ना होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि तलाक ही एक मात्र समाधान रह जाता है और शादी जैसे पवित्र बन्धन का असतित्व ही समाप्त हो जाता है! आज आगरा जैसे छोटे शहरों मे भी प्रतिदिन तलाक के 5 नये मुकदमे दायर होते है मैट्रोज़ मे स्थिति अत्यन्त भयावह रूप ले चुकी है जिसकी परिणति कभी-कभी आत्म हत्या के रूप मे होती है! अतः मेरे विचार से केन्द्र सरकार को इस पर गम्भीरता से चिन्तन कर शीघ्रातिशीघ्र कानून लाना चाहिये !

बोधिसत्व कस्तूरिया  पेशे से वकील हैं  उनका पता है-202 नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा-282007