राम राज्य पार्टी के गठन की प्रक्रिया अब अन्तिव पड़ाव में है. इस पर चर्चा करने के लिए एक आवश्यक बैठक दिल्ली में बुलाई गयी है. 11 और 12 जून को हो रही इस बैठक में पार्टी के संस्थापक स्वामी आत्म योगी भी विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं. गौरतलब है कि ग्लोबल राम राज्य के मुताबिक राम राज्य में न तो गरीबी होगी, न ही किसी से कोई अन्याय, न ही किसी का अपमान, न ही किसी का शोषण और न ही कोई अन्य दुःख रहेगा. राम राज्य पार्टी के गठन कि घोषणा हाल ही में कि गयी थी. इसकी चर्चा पहले भी होती रही है. उल्लेखनीय है कि स्वामी जी ने खुशहाली के राज़ भी लोगों को बताये और कई गहरी कवितायें भी लिखीं. जिन्हें आप यहां भी पढ़ सकते हैं बस यहां कलिक करके. आप इस संबंध में मोबाइल फोन नम्बर 09290778701 पर सम्पर्क कर के अधिक जानकारी भी ले सकते हैं और पार्टी में भाग लेने की प्रक्रिया भी जान सकते हैं और आवश्यक आज्ञा भी ले सकते . --रेक्टर कथूरिया

दुनिया में अशांति बढ़ रही है, जुर्म भी बढ़ रहा है और पाप भी. चारो तरफ निराशा ही निराशा है. अन्धेरा ही अन्धेरा है. पर इस नाज़ुक हालत में एक आशा की किरण जगाई है स्वामी आत्म योगी ने. आज राम नवमी के पावन अवसर पर उन्होंने अपना यह आशवासन दोहराया है कि अब राम राज्य निकट है. राम राज्य के जल्द आने की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने अयोध्या में बुधवार 24 मार्च 2010 को सुबह 9 बजे एक विशेष बैठक भी की. उन्होंने स्पष्ट किया की राम चेतना का विस्तार करके दुनिया में से राजनीतक प्रदूषण को पूरी तरह जड़ से समाप्त किया जा सकता है. गौरतलब है कि भगवान राम के अस्तित्व की चर्चा अंग्रेजी में अक्सर होती रही है. राम राज्य मुद्रा भी आ चुकी है. इस विशेष बैठक में स्वामी आत्म योगी के कई पैरोकार और सभी ग्रुपों के बहुत से सदस्य भी मौजूद थे. इस मौके पर दूर बैठे सदस्यों से भी कहा गया कि वे अपने अपने स्थानों पर रहते हुए भगवान राम की चरण पादुकाएं स्थापित करके कम से कम दस मिनट के लिए संकीर्तन के साथ उनकी पूजा करें. गौरतलब है की राम राज्य फाऊंडेशन को हॉल ही में हैदराबाद में पंजीकृत किया गया था पंजीकर्ण के बाद स्वामी आत्म योगी की देखरेख में ही तमिलनाडु, कर्णाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ चैपटरों की स्थापना भी की गयी. लम्बे समय से सरगरम इन संगठनों की चर्चा पहले भी होती रही है. --रैक्टर कथूरिया