Showing posts with label चंडीगढ़. Show all posts
Showing posts with label चंडीगढ़. Show all posts

Tuesday, February 28, 2012

प्रेम के मायाजाल में, कई बार कसम खाई

पंजाब स्क्रीन:कविता सप्ताह:अलका सैनी की पांचवीं रचना:मायाजाल
"मायाजाल"
मेरे भीतर भी शब्दों के 
कई महासागर उफन रहे ,
आत्म- मंथन के वास्ते 
सुबक रहे ,
शिकायतों , नाराजगी के 
द्वंद्व पनप रहे ,
दिल के भरे बादल 
कोने में दुबक रहे ,
तुम्हारे शब्द बाण, सीने 
के लहुलुहान घाव रिसने लगे ,
कभी सोचूं , कैसे छूटूं ? 
इस जी के जंजाल से,

बुरी फंस गई 
प्रेम के मायाजाल में,
कई बार कसम खाई 
मन ही मन रुकने की ,
मोबाइल बंद करने की ,
फेसबुक डी. एक्टीवेट करने  की ,
प्रोफाइल फोटो उड़ाने  की ,
आई. डी.  ब्लोक करने की ,
खुद  को ही पोक करने की ,
अगले ही पल 
सांस रुकने लगी ,

कैसा अनोखा ये मायाजाल  !

हर पीड़ा , दुःख को भांप ,
शब्दों के पुलिंदों को ढांप ,
प्यार हर शब्द पर हावी ,
हर आत्म -मंथन में भारी ,
प्यार का सागर और गहरा जाता है ,
विष पीकर भी अमृत नजर आता  है 
ये मायाजाल !!!

Saturday, December 24, 2011

भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा अलका सैनी सम्मानित

दिल्ली के पंचशील आश्रम ,झड़ोदा (बुराड़ी) में आयोजित 27वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन के पहले सम्मान दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ की जानी-मानी लेखिका,पत्रकार तथा समाज-सेवी अलका सैनी को उनके दलित साहित्य क्षेत्र में ब्लॉग तथा कहानियों के माध्यम से उत्कृष्ट सेवा हेतु भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ सोहनपाल सुमनाक्षर के कर कमलों द्वारा पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर “वीरांगना सावित्री बाई फुले सम्मान”  से सम्मानित किया गया । ज्ञात हो,अलका सैनी मुंबई से प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘‘माली –दर्शन” में कई सालों से लगातार छपती आ रही है तथा लंबे समय से दलितोत्थान ,दलित साहित्य एवं दलित पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है ।  
इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । नेपाल ,अमेरिका ,ब्रिटेन,मारिशस,श्रीलंका आदि विदेशों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की ।
लोकसभा के उपाध्यक्ष श्री करिया मुंडा,शेरे –जम्मू-काश्मीर एवं केंद्रीय मंत्री डॉ॰ फारुख अब्दुला एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे । इस सम्मेलन को सुशोभित करने वाले अन्य मुख्य अतिथियों में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ माता प्रसाद ,दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमति शीला दीक्षित ,राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी॰ एल॰ पुनीया,केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ॰ सत्य नारायण जटिया ,पूरवा केन्द्रीय मंत्री-राज्य सभा सांसद श्री रामविलास पासवान ,दिल्ली विधान सभा उपाध्यक्ष श्री अमरीश सिंह गौतम ,त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री श्री अनिल सरकार ,महाराष्ट्र के पूर्व समाज कल्याण मंत्री विधायक श्री बबनराव घोलप, आर॰ पी॰ आई॰ के अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री रामदास अठावले ,गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर श्री शंभुभाऊ बांडेकर ,गुरु जम्भेश्वर तकनीकी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ॰ एम॰ एल॰ रंगा ,झांसी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो॰ रमेश चन्द्र ,दिल्ली महापौर प्रो॰ रजवी अब्बी तथा लखनऊ के पूर्व महापौर डॉ दाऊजी गुप्ता उपस्थित थे ।
इस सम्मेलन में आसाम ,मणिपुर ,ओड़ीशा ,महाराष्ट्र ,झारखंड ,हिमाचल प्रदेश ,तमिलनाडू ,केरल तथा आंध्र-प्रदेश के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्र्म की शानदार प्रस्तुति की ।
साहित्यकारों ,मित्रों ,परिजनो ,सगे संबंधियों तथा समस्त भारतीय माली –सैनी समाज की ओर से लेखिका अलका सैनी की इस विशिष्ट उपलब्धि पर ढेर सारी बधाइयाँ प्रेषित की गई है । 

Friday, November 18, 2011

चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ धरना

चंडीगढ़//18 नवम्बर//मनु धालीवाल और नरिंदर सिंह
अनुसूचित जातीं और पछडी श्रेणिया कर्मचारी वेलफेअर फेडरेशन (पंजाब राज बिजली बोर्ड) अब पी.एस.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर 25 रेली मैदान में इस वर्ग के कर्मचारीयो/अधिकारीयो की मांगो को पंजाब सरकार की तरफ से लगातार नजर अंदाज़  करने के विरोध में एक विशाल धरना दिया गिया. इस धरने में पुरे पंजाब से इस वर्ग से सबंधित कर्मचारीयो /अधिकारीयो ने भारी संख्या में बढ़ चढ़ कर हाजरी लगवाई.धरने में पंजाब सरकार को रेखे शब्दों में चेतावनी भी दी गयी कि अगर इस वर्ग की लम्बे समय से लटक रही समस्यायों को तुरंत बिना किसी देरी के हल न किया गिया तो यह संघर्ष पुरे पंजाब में फ़ैल जाएगा जिसकी सारी जिमेवारी पंजाब सरकार की होगी. गौर तलब है कि फेडरेशन ने लगातार कई वर मुख्य मंत्री पंजाब को निजी तोर पर और लिखती रूप में निवेदन किया कि उनकी मांगें पूरी कि जायें परन्तु इतना अरसा बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई हल नही निकला. फेडरेशन को मुलाकात के लिए मिलने का समय  तक भी नहीं दिया गया. इस सन्गठन कि मुख्य मांगे हैं: 85वां सविधनिक संशोधन वास्तविक रूप में तुरंत लागु किया जाए. ग्रुप बी की 20 प्रतिशत रिजर्वेशन चालू की जाए. अनुसूचित जाती वर्ग की आबादी के आधार पर रिजर्वेशन की जाए. पछडी श्रेणियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन लागु की जाए और वर्कचार्ज कर्मचारियों को पक्का किया जाए. इस धरने को फेडरेशन के प्रदेश प्रधान अवतार सिंह कंठ और प्रदेशक  महासचिव हरबंस सिंह गुरु की तरफ से पंजाब सरकार को अपील की गई की जल्द से जल्द इस वर्ग की लटकती मांगो को पूरा करे नही तो इस वर्ग के कर्मचारी / अधिकारी आने वाले समें में पंजाब सरकार का डट क्र विरोध करेंगे और भ्रात्री जथेबन्दियो के साथ मिल कर इस संघर्ष को और तेज करेंगे. धरने में और भी नेताओं ने भाषण दिए. बाद में पंजाब मुख्य मंत्री के ओ .एस.डी . सुखजीत पाल सिंह आए और उन्हों ने मांग पत्र मुख्य मंत्री के नाम से लिया और आश्वाशन दिया की एक दो दिन में आपकी मुखिया मंत्री से भेंट करवाएँगे. 
                                                                                                                                                                                                    

Saturday, July 30, 2011

गुरुद्वारा चुनावों के लिए जारी किये गए 40 चुनावी चिन्ह

चंडीगढ़ :गुरुद्वारा चुनावों का ऐलान होते ही सिख धार्मिक संगठनों की सरगर्मियां तेज़ होने लड़ी हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस और पंजाब पीपल्ज़ पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी इन चुनावों में कोई दिलचस्पी नहीं है. सहिजधारी सिख फेडरेशन ने सिख परिभाषा में मामले को फिर से उठाते हुए कहा है कि सिख परिवार में पैदा होने वाले को सिख माना जाये. इसी बीच गुरुद्वारा चुनाव आयोग ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनावी जंग लड़ने के लिए विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों                   के लिए अलग अलग तरह के 40 चुनाव चिन्हों की सूची जारी कर दी है. गौरतलब है कि एस जी पी सी चुनाव के लिए विभिन्न चरणों की घोषणा चार अगस्त को की जाएगी. केंद्र सरकार द्वारा चुनाव करवाए जाने के लिए पहले ही 18 सितंबर 2011 की तारीख घोषित की गई है. गुरुद्वारा चुनाव आयोग के सचिव अवतार सिंह नरूला ने यहां बताया कि आयोग द्वारा आरक्षित रखे गए 40 चुनाव चिन्हों की सूची में ट्रैक्टर, घोड़ा, मोर, रेलगाड़ी,धोबी, लोटा, रेहड़ा, घडि़याल, ट्रक, टोका मशीन, ढाल, सूरजमुखी का फूल, स्याही दवात, बॉक्स, बैंड बाजा, भैंस, बेलचा, ऊंट, हिरण, फ्रिज, पैडेस्टल फैन, हथौड़ा, झोपड़ी, ताला, लाउड स्पीकर, थाली एवं कटोरी, बैल, पैडेस्टल लैंप, डाकिया, रिक्शा, स्कूटर, टब, टैंपो, थ्रैशिंग मशीन, आम का पेड़, टैंकर, ट्राली, ट्यूबवेल, टार्च और दीवार घड़ी,  शामिल हैं. आयोग ने विभिन्न दलों की मांग पर चुनाव चिन्हों की इस सूची में से 
शिरोमणि अकाली दल (पंच प्रधानी) के लिए रेलगाड़ी, 
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के लिए घोड़ा, 
शिरोमणि अकाली दल के लिए ट्रैक्टर, 
शिरोमणि अकाली दल (संत लोंगोवाल) के लिए डाकिया, 
शिरोमणि रंगरेटा दल पंजाब के लिए टार्च, 
शिरोमणि अकाली दल (1920) के लिए ट्रक, 
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए सूरजमुखी का फूल, 
शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के लिए थाली एवं कटोरी, 
शिरोमणि गुरमत प्रचार संस्था के लिए टैंकर, 
खालसा एक्शन कमेटी के लिए ढाल, 
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के लिए हिरण........और   
ऑल इंडिया शिरोमणि अकाली दल के लिए झोपड़ी चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं. इसके अलावा यदि कोई अन्य पार्टी या आजाद उम्मीदवार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ना चाहता है तो वह शेष चुनाव चिन्हों में से एक का चयन कर सकता है. इस संबंधी अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है. अब देखना है कि किस दल को किस निशान से कितने मत मिलते हैं ?  

Thursday, July 28, 2011

4 एस एस पी, 13 एस पी और 16 डी एस पीज़ का तबादला

चंडीगढ़: 28 जुलाई; पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक कुछ और तबादले किये गए हैं जो तुरंत प्रभाव से लागू होंगें.  पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक बलकार सिंह सिद्धू पी पी एस और राजिन्द्र कुमार शारदा पी पी एस को नए बने जिले पठानकोट और फाजिल्का का एस एस पी नियुक्त किया गया है.
इसी तरह मनमिंदर सिंह पी पी एस और सुरिंदर कुमार कालिया को तरनतारन और गुरुदास पुर का एस एस पी नियुक्त किया गया है.
गुरमीत सिंह पी पी एस को फीरोजपुर का एस पी (हैड क्वाटर)  नियुक्त किया गया है. गुरप्रीत सिंह पी पी एस को फतिहगढ़  साहिब का एस पी (डी) लगाया गया है.गगन अजीत सिंह पी पी एस को जालंधर का डी सी पी=२ नियुक्त किया गया है.  मनमोहन सिंह पी पी एस को तरनतारन का एस पी (हैड क्वाटर) लगाया गया है. रणबीर सिंह पी पी एस को तरन न्तारण में ही एस पी (ट्रैफिक) लगाया  गया है. नरेश कुमार पी पी एस को अमृतसर का अतिरिक्त डी सी पी-२ नियुक्त किया गया है. गुरशरण सिंह बेदी पी पी एस को भटिंडा में जोनल एस पी/ क्राइम,  जाया पाल सिंह पी पी एस को पटियाला में जोनल एस पी/ क्राइम, हर मोहा निस्घ पी पी एस को शहीद भगत सिंह नगर में जोनल एस पी क्राईम,  सतिन्द्र सिंह पी पी एस को एस पी/ इंटेलिजेंस, मंजीत सिंह पी पी एस को लुधियाना में अतिरिक्त डी सी पी-१. रविन्द्र कुमार बख्शी को लद्धा कोठी संगरूर में सेकंड  आइ आर बी का असिस्टैंट कमांडेंट और भूपिंदर जीत सिंह पी पी एस को  पटियाला में फस्ट आइ आर बी का असिस्टैंट कमांडर नियुक्त किया गया है.
इसी तरह गुरमीत कौर पी पी एस को डी एस पी जैतों, बिक्रमजीत सिंह पी पी एस को डी एस पी सीई बठिंडा, केसर सिंह पी पी एस को डी एस पी/ सिटी-1 पटियाला, सुरिन्दर पाल सिंह पी पी एस को डी एस पी.एस डी/ सरदूलगढ़ जिनके पास डी एस पी बुध्लाधा का अतिरिक्त चार्ज भी होगा, हरजीत सिंह पी पी एस को डी एस पी/ एसडी/ फतिह्गढ़ चूड़ियाँ, बलविंदर सिंह पी पी एस को डी एस पी /विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, नरिंदर सिंह पीपीएस को लुधियाना में ऐ सी पी/फोकल पवाइंट, जसवंत सिंह को ऐ सी पी. ट्रैफिक अमृतसर, चेता सिंह पी पी एस को  डी एस पी हैड क्वाटर पटियाला और गुरप्रीत सिंह पी पी एस को डी एस पी (डी) तरनतारन, नियुक्त किया गया है.
इनके इलावा परमजीत सिंह पीपीएस, तिलक राज पीपीएस, नाहर सिंह पीपीएस, रणजीत सिंह पीपीएस, महिंदर सिंह पीपीएस और  गुरदर्शन सिंह पीपीएस को मुख्य मन्त्री की सुरक्षा में डी एस पी नियुक्त किया गया
है