Showing posts with label Meeting. Show all posts
Showing posts with label Meeting. Show all posts

Friday, March 04, 2022

यूक्रेन में मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और डिग्री अधूरी ना रहे--चन्नी

4th March 2022 at 5:36 PM

भारत सरकार और आई एम ए से पंजाब सरकार की बातचीत जारी 


अमृतसर
//चंडीगढ़: 4 मार्च 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

हमारे देश में डाक्टरी की पढ़ाई बेहद महंगी है।  इतनी महंगी कि माध्यम परिवारों के बस की बात नहीं है इतने खर्चे उठा पाना। इस लिए किसी न किसी तरह बहुत से परिवारों ने अपने बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन भेज दिए। इन्होने इस पढ़ाई के बाद दुनिया के साथ साथ देश की सेवा भी करनी थी। इनका रूस या अमेरिका से कुछ भी लेना देना नहीं था। लेकिन जंग की आग तो सभी को अपनी चपेट में लिए जा रही है। गोलियों, मिज़ाइलों और बमों की बरसात में रह रहे छात्र हर पल मौत का सामना कर रहे हैं। उन्हें वापिस लाने के लिए हमारी एयर इंडिया भी कई कई गुना ज़्यादा पैसे मांग रही है। उनके लिए इन छात्रों की जान बचना भी व्यपारा का एक सुनहरी मौका हो गया है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पूरी होने का सपना कैसे पूरा होगा? इस बात पर गहन चिंता व्यक्त की मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने।  इस संबंध में एक विशेष मीटिंग भी की गई जिसमें श्री चन्नी के साथी और सहयोगी शामिल हुए। 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। जिसमें पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, कैबिनेट मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक बरिंदरमित सिंह पाहडा, विधायक हरमिंदर सिंह गिल तथा विधायक कुलबीर सिंह जीरा मौजूद रहे ।

कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका ने बताया कि बैठक में यूक्रेन में फंसे पंजाब के विद्यार्थियों को लेकर पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में बनी हुई है। डॉ वेरका ने बताया कि यूक्रेन में एक हज़ार से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए थे जिसमें से 75 प्रतिशत विद्यार्थियों को पंजाब वापिस लाया जा चूका है और अब करीब 300 के आसपास छात्र वहां हैं जो एक दो दिन में वापिस भारत आ जायेंगे। डॉ वेरका ने बताया कि यूक्रेन में पंजाब के बच्चे का देहांत हो गया था,  उसकी बॉडी वापिस लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखी गयी है और पंजाब सरकार को उम्मीद है कि भारत सरकार इसपर गंभीरता से गौर करेगी और उसके शव को जल्दी से जल्दी भारत पे लाया जायेगा। 

डॉ वेरका ने बताया कि मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री ने उनकी ड्यूटी लगाई है कि यूक्रेन में पंजाब से सम्बंधित मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और डिग्री अधूरी ना रहे इसके लिए जरूरी कदम उठाये जाएं। इसके चलते वह केंद्र सरकार के मंत्रियों के समपर्क में हैं  पंजाब सरकार द्वारा इन पीड़ित छात्रों के लिए विशेष प्रावधान बनाये जाने के लिए भारत सरकार और आई एम ए से वह बात कर रहे हैं। 

डॉ वेरका ने बताया कि इस बैठक में उन ख़बरों की भी निंदा की गयी जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन में पंजाब के विद्यार्थियों के मामले में पंजाब सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर पूरी कैबिनेट इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। 

डॉ वेरका ने बताया कि इस बैठक में भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब एवं हरियाणा की स्थायी सदस्यता केंद्र द्वारा कथित तौर पर समाप्त करने पर कड़ी आपत्ति जताई गयी। बीबीएमबी में हरियाणा और पंजाब का प्रतिनिधित्व समाप्त कर नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार ने फिर से हरियाणा और पंजाब के अधिकारों को कुचला है। लेकिन पंजाब सरकार इसका कड़ा विरोध करती है और पंजाब को बचाने के लिए हर कदम उठाएगी। 

Tuesday, June 18, 2019

आइसक्रीम-स्टूडियो में हुई ब्लॉगर्स मीट

Jun 18, 2019, 7:26 PM
आयोजन किया ट्रेंडी फ़ूडटॉक मनमीत कौर और ईशदीप सिंह ने

लुधियाना: 18 जून 2019: (विशाल//पंजाब स्क्रीन):: 

लुधियाना ब्लॉगर्स की एक मीटिंग आइसक्रीम-स्टूडियो (मल्हार रोड) लुधियाना में हुई। इस इवेंट का आयोजन ट्रेंडी फ़ूडटॉक मनमीत कौर और ईशदीप सिंह ने किया। यह आइसक्रीम स्टूडियो में लुधियाना के ब्लॉगर की पहली मीटिंग थी। इवेंट के दौरान, उन्होंने आइसक्रीम के कुछ नए स्वादों को पेश किया और लुफ़्त उठाया। इसके साथ ही सभी लुधियाना ब्लॉगर्स के साथ मुलाकात की। वहां उपस्थित हर किसी ने इस क्षण को संजोया और नए स्वादिष्ट स्वादों का मजा लिया। लेकिन आयोजन में ब्लॉगिंग पर कोई चर्चा नहीं हुई हालांकि लुधियाना में ब्लॉगर्ज़ भी हैं और अन्य लेखक भी। अब देखना होगा कि ब्लॉग, ब्लॉगर और ब्लॉगिंग पर चर्चा होने वाला आयोजन कब होता है। 

Monday, April 22, 2019

अमित थापर को नियुक्त किया गया आल मीडिया प्रेस क्लब का प्रधान

WhatsApp:22nd April 2019: 07:02 PM
अस्वस्थ होने के कारण क्लब को टाईम नही दे पा रहे थे एस पी सिंह 

लुधियाना: 22 अप्रैल 2019: (मैडम संदीप शर्मा)::

आल मीडिया प्रेस क्लब की एक विशेष बैठक आत्म पार्क के सामने स्थित संगठन के सब आफिस में हुई जिसमें संगठन की गतिविधियों के तेज़ करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में उपस्थित मेम्बर्स और क्लब के प्रधान श्री एस०पी० सिंह मौजूद रहे। उनकी अगवाई में क्लब ने अहम फैसले लिए।  श्री एस०पी० सिंह ने कहा कि मैं अस्वस्थ होने के कारण क्लब को टाइम नही दे पा रहा हूँ इसलिए सभी मेम्बर्स की सर्वसम्मति से श्री अमित थापर को आलमीडिया प्रेस क्लब के  कार्यकारिणी समित का प्रधान नियुक्त किया जाता है। आज से हमारे सभी कार्य अमित थापर जी देखेंगे। जिसमें किसी भी मेम्बर्स को कोई ऐतराज़ नही होना चाहिए तथा अमित थापर ने मेम्बर्स को विस्वास दिलाया कि कमेटी तथा एस० पी० सिंह जी जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे मैं अपने कर्तव्य समझकर तन, मन, धन, से पालन करूँगा।

इस मौके पर उपस्थित मेम्बर्स में, जनरल सेक्रेटरी अशोक दिलावर, उप प्रधान गूंनवीरसिंह, उप प्रधान मैडम संदीप शर्मा, कमल अग्रवाल, हरि सिंह, परम जीत सिंह वाईस प्रधान, बलविंदर श्याल, अमरजीत सिंह, PRO रिंकुकुमार, कैशियर राजेन्द्र वर्मा, धर्मपाल जी, सतनाम सिंह, सुरिन्दर सिंह, देविंदर राजपूत, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

Monday, January 29, 2018

धरना-प्रदर्शनों पर जारी पक्की रोक के खिलाफ़ विशाल रोष प्रदर्शन कल

Mon, Jan 29, 2018 at 5:00 PM
ज़िला प्रशासन की जनविरोधी रोक के खिलाफ हुई विशेष बैठक 
लुधियाना: 29 जनवरी 2018: (पंजाब स्क्रीन टीम):: 
कभी किसी शायर ने बहुत पहले कहा था। शायद शाद लखनवी साहिब ने कि
न तड़पने की इजाज़त है न फ़रियाद की है 
घुट के मर जाऊँ ये मर्ज़ी मिरे सय्याद की है

कुछ इसी तरह के हालात बनाये जा रहे हैं आज के इस आधुनिक दौर में उन लोगों के लिए जो अपना दर्द सरकार के दरबार तक पहुंचाना चाहते हैं। इसका बरसों पुराना ढंग तरीका यही है कि  शांतमयी ढंग से अपना रोष व्यक्त किया जाये। रोष व्यक्त करने वाले लोग जिले में सरकार के प्रमुख प्रतिनिधि अर्थात डिप्टी कमिश्नर को देते हैं या जिला पुलिस प्रमुख। लुधियाना में इन दोनों के कार्यालय लघु सचिवालय अर्थात में साथी हैं।  इस कम्प्लेक्स को नयी कचहरी के तौर पर भी जाना जाता है। शायद ही कोई दिन हो जब यहाँ कोई  कोई संगठन अपना रोष व्यक्त करने न आता हो। लुधियाना जिला प्रशासन इसको लेकर नाराज़ लग रहा है। 
लुधियाना प्रशासन द्धारा अनिश्चितकालीन तौर पर धारा 144 लगाकर धरना-प्रदर्शनों-हड़तालों पर लगाई पक्की रोक और सरकार के काले कानूनों के खिलाफ़ 70 से अधिक जनवादी जनसंगठनों द्धारा डीसी कार्यालय पर होने वाले विशाल रोष प्रदर्शन की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। 
इस सम्बन्धी आज तालमेल कमेटी की मीटिंग बीबी अमर कौर मैमोरियल लाईब्रेरी हाल में हुई। मीटिंग के बाद जारी ब्यान के जरिए संगठनों ने लोगों को जनआवाज़ कुचलने के लिए लुधियाना प्रशासन/सरकार द्धारा लागू तानाशाह फरमान/काले कानूनों के खिलाफ बड़ी से बड़ी संख्या में रोष प्रदर्शन में पहुँचने की अपील की है। डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन से पहले शहीद करतार सिंह सराभा पार्क (भाई बाला चौंक) में रैली की जाएगी। वहाँ से पैदल मार्च करके डीसी कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन करके मांग पत्र दिया जाएगा।
इन संगठनों ने कासगंज में हिन्दुत्वी कट्टरपंथिओँ की तरफ से मुस्लिम भाईचारे पर किए गए कातिलाना हमले, अगजनी, हिंसा, उल्टा मुस्लमानों को ही दोषी ठहराए जाने के साम्प्रदायिक प्रचार, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हिन्दुत्वी कट्टरपंथियों के खिलाफ़ कोई कार्रवाई न करने की सख्त शब्दों में निन्दा की है। 

इस अभियान से जुड़ने के लिए आप अरुण कुमार से भी सम्पर्क कर सकते हैं 9646150249 पर 

Thursday, March 02, 2017

सी ऐफ आई बी ने किया सतर्क और सावधान रहने का आह्वान

देश और समाज की सुरक्षा के लिए हुई खन्ना में भी विशेष बैठक  
खन्ना:  (लुधियाना)1 मार्च 2017 (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो) :: 
जब तकरीबन तकरीबन सब लोग सियासत में व्यस्त हैं। अपने अपने दल और अपने अपने उम्मीदवार के चुनावी नतीजों की चिंता कर रहे हैं और अन्य लोग अपने अपने कारोबार में मसरूफ हैं उस माहौल में डॉक्टर भारत की सी ऐफ आई बी (क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो) टीम देश को दरपेश खतरों की चिंता में लगी है। देश के आंतरिक और बाहरी दुश्मनों की पहचान में जुटी है। इसी सिलसिले में इस संगठन के कार्यक्षेत्र को लगातार बढ़ाया जा रहा है।  हाल ही में एक विशेष बैठक खन्ना पुलिस ज़िला में भी हुई जहाँ इस अभियान से जुड़े जोशीले और अनुभवी लोग एकत्र हुए।  
इस मौके पर बताया गया कि किस किस वक़्त पर सी ऐफ आई बी ऐन सही समय पर एक्शन लेते हुए देश को बहुत बड़े बड़े हादसों से बचाया। समाज की रक्षा की और आतंकियों के नापाक मनसूबे असफल बनाये। इस बात पर भी दुःख व्यक्त किया गया कि जब जब उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया तब तब देश की मासूम जनता को नुक्सान उठाना पड़ा। इस बात पर ज़ोर दिया गया कि  सावधानी और सतर्कता ही देश और समाज को बकसह सकती है। वक्ताओं ने दावा किया कि इस संगठन को बाकायदा मान्यता मिली हुयी है और देश की बड़ी प्रतिष्ठित एजेंसियों में इसका नाम आता है। 
यहाँ इस बैठक में सी ऐफ आई बी की तरफ से डॉक्टर भारत और ओंकार सिंह पुरी ने जहाँ देश को दरपेश चुनौतियों की चर्चा की  वहीँ टीम के सदस्यों को इस ऐंजेंसी की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में भी बताया। देश और समाज के दुश्मनों की चाल को पहचान कर उन्हें नाकाम करने के गुर भी सिखाये। वेरिफिकेशन के बाद शामिल किये गए नए सदस्यों को बाकायदा आई कार्ड जारी किये गए और नए प्रशिक्षण के लिए तैयार रहने को भी कहा गया। 

Thursday, May 05, 2016

चुनावी सरगर्मियां तेज़ होते ही इंटक ने बांटे ने पद

2016-05-05 17:06 GMT+05:30
डा. प्रदीप को लुधियाना शहरी, राजन को लुधियाना देहाती अध्यक्ष और हरीश को पंजाब इकाई महासचिव की कमान 
लुधियाना:5 मई 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
आल इंडिया ट्रेड युनियन कांग्रेस (इंटक) की विशेष बैठक स्थानीय सर्कट हाउस में पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव भार्गव रौकी की अध्यक्षता में आयोजित की। जिसमें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा बतौर मुख्यतिथि और महासचिव ऋषिकेश शर्मा व पंजाब इंटक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा और रौकी भार्गव ने डा. प्रदीप अग्रवाल को लुधियाना शहरी , राजन गुप्ता को लुधियाना देहाती इकाई का अध्यक्ष और हरीश शर्मा को पंजाब इकाई का महासचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपकर निष्काम भाव से कांग्रेस पार्टी व इंटक की सेवा करने की शपथ दिलाई। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा और रौकी भार्गव ने केंद्र में सतासीन मोदी सरकार व पंजाब में सतासीन गठबंधन सरकार की मजदूर विरोधी नितियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र व पंजाब में सतासीन सरकारें बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पंहुचाने के लिए मजदूर वर्ग को हितों का तिलाजंलि देकर भूखे मरने को मजबूर कर रही है। जिससे दुखी होकर सरकारी कर्मचारी व मजदूर वर्ग का झुकाव इंटक के माध्यम से कांग्रेस की तरफ हो रहा है। जिसके परिणाम पंजाब में होने वाले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर पार्षद हेमराज अग्रवाल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस इक्नामिक्स सैल के चेयरमैन ईश्वरजोत चीमा, पूर्व पार्षद आशा गर्ग, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा मल्हौत्रा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव पम्मी घवद्दी और सुनील कपूर सहित उमेश शर्मा, ब्लाक कांग्रेस साहनेवाल के अध्यक्ष राम नाथ, अरुण नैय्यर, तरसेम लाल वर्मा, राजेश ठाकुर, अशोक गुप्ता, सरपंच मिंटू कालड़ा, नरिन्द्र सिंह, मनजीत सिंह ढंडे, लाली सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Wednesday, March 30, 2016

निगम कर्मचारियों ने की पंजाब सरकार के बजट की आलोचना

संयुक्त बैठक में की बजट की निंदा 
लुधियाना:  29 मार्च 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
नगर निगम कर्मचारियों ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जन विरोधी बताया। म्युन्सिपल वर्कर्ज़ यूनियन के कार्यालय में कर्मचारियों की संयुक्त समिति ने  एक आपात बैठक करके इस बजट की निंदा की। गुरजीत सिंह जगपाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंजाब सरकार के बजट की आलोचना करते हुए कहा गया कि इसमें कर्मचारियों और पेंशनरों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। कामरेड विजय कुमार ने भी बजट की निंदा की। इस  मीटिंग में अशोक कुमार,  महिपाल,जगदेव, लखवीर सिंह, सोमपाल, शाम लाल, प्रीतम और कई अन्य सदस्य भी शामिल हुए। 

Saturday, May 23, 2015

लुधियाना में तेज़ हुयी मीडिया के अधिकारों की जंग

पत्रकारों के कई संगठन एलायंस बनाने पर हुए सहमत 
लुधियाना: 23 मई 2015: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): 
पत्रकारों ने अपने अधिकारों की जंग और तेज़ कर दी है। आज गुरुनानक भवन में हुआ विशेष आयोजन कम से कम इस बात का जीता जागता सबूत था। बहुत ही कम समय के नोटिस पर बुलाये गए इस कार्यक्रम में पत्रकार जिस जोशो खरोश से पहुंचे उसे देख कर लगता था कि अबकि बार लड़ाई आर पार की होगी। 
आरम्भ कुछ नाज़ुक था। डीपीआरओ का विरोध, प्रेस क्लब बनाने के लिए पिछले कुछ दिनों से सरगर्म टीम का विरोध और कुछ अन्य मुद्दे माहौल को शुरू में गर्माने लगे थे पर इस आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका अदा कर रहे गौतम जालंधरी ने बात को संभालते हुए स्पष्ट किया कि हम न तो किसी के विरोध में हैं और न ही प्रेस क्लब बनाने के खिलाफ हैं।  उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर प्रेस क्लब बनता है तो सबसे अधिक ख़ुशी उन्हें होगी। गौरतलब है कि गौतम जालंधरी यहाँ लुधियाना प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) की प्रतिनिध्ता भी कर रहे थे। 
दुसरे संगठन प्रेस लायन्ज़ क्लब के प्रमुख बल्ली बराड़ ने गौतम जालंधरी के विचारों का समर्थन करते हुए इस भड़कती आग को बुझाने में सक्रिय योगदान दिया। 
एक अन्य पत्रकार संगठन के प्रमुख एस पी सिंह ने आगाह किया कि यहाँ बैठे लोग यह न समझें कि वे किसी बंद हाल में बैठे हैं।  यहाँ की हर जानकारी आहर जा रही है और जानी भी चाहिए। इससे से व्यक्तिगत छींटाकशी का ज़ोर कुछ कम होने लगा। एडवोकेट राजेश मेहरा और गौरव अरोड़ा ने सभी के लिए सामान कानून की संविधानिक परिभाषा की व्याख्या की और सवाल किया कि डीपीआरओ कौन होता है इन अधिकारों को छीनने वाला। उन्होंने कहा की अगर उन्हें कहा गया तो वे इस मामले को कोर्ट में लेजायेंगे और जीत कर भी दिखाएंगे। गौरतलब है की सुनील कामरेड पहले ही कह चुके थे कि न तो वह डीपीआरओ ऑफिस में जाते हैं और न ही उन्हें इसकी ज़रूरत है।
इसी बीच बहुत से उतराव चढ़ाव देखने वाले पत्रकार सुनील जैन ने विवाद को सुलझाने का प्रयास करते हुए कहा कि प्रेस क्लब बनाने के लिए और इसका सदस्य बनने के लिए रखी गयी शर्तों में गलत कुछ भी नहीं।  अगर अख़बार या चैनल ही अपने पत्रकार को मान्यता नहीं देगा तो उसे क्लब का सदस्य कैसे स्वीकार किया जा सकता है? उन्होंने स्टाफर और स्ट्रिंगर के अंतर को भी सहजता से समझाया। सुनील जैन ने याद दिलाया कि प्रेस क्लब बनने के प्रयास अतीत में कई बार हो चुके हैं लेकिन एकजुट न होने के कारण वे सिरे नहीं चढ़ सके। उन्होंने नाम लेकर ज़िक्र किया कि मंत्री हरनाम दास जौहर ने दो लाख रुपयों का चैक दिखाकर मीडिया को दो वर्ष चक्र में डेल रखा गया लेकिन प्रेस क्लब नहीं बन सका। इस लिए अब अगर यह बन रहा है तो इसे बनने दिया जाये। जैन  ने मीडिया के समक्ष कुछ बाद्लील प्रश्न भी रखे। 
आजकल बहुत सरगर्म पत्रकार राकेश मौदगिल ने बहुत ही जोशीले अंदाज़ में कहा कि हम अपने अधिकार छीनने वालों को जाने ही कहाँ देंगें, यहीं गिरा लेंगें।  सड़क भी पार नहीं करने देंगें। 
आज के आयोजन का मुख्य आकर्षण बने रहे पंकज शारदा ने अपने अनुभवी अंदाज़ के साथ बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि मीडिया में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। खबरों की कवरेज में खतरे की बात करते हुए शारदा ने कहा कि जितना खतरा डेस्क पर बैठे पत्रकार को होता है उतना ही खतरा गली मौहल्ले में काम करने वाले संवाद सूत्र को भी होता है। किसी को भी तथाकथित पत्रकार लिखे जाने पर एतराज़ करते हुए शारदा ने फटकारते हुए कहा कि अपने ही भाईचारे में किसी को तथाकथित लिखनेवाला खुद क्या है? उन्होंने संस्कारों की चर्चा करते हुए कहा कि अगर किसी से कोई गलती हुयी भी हो तो उसे आपस में समझना होगा। हमें अपने भाईचारे का साथ देना होगा चाहे वह गलत ही क्यों न हो। 
प्रितपाल सिंह पाली, जसमीत कौर, बलवीर सिंह सिद्धु, राजेश मेहरा, सुशील मल्होत्रा और कई अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। सभी पत्रकारों को एक समान मताधिकार का प्रस्ताव भी सर्वसम्मत राय से पारित हुआ। 
देर शाम प्राप्त एक प्रेस नोट के मुताबिक महानगर में संयुक्त प्रेस क्लब के गठन के उदेश्य से सभी पत्रकारों की मीटिंग गुरुनानक भवन में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 200 से अधिक पत्रकारों ने एकजुटता से हाथ खड़े करके सभी पत्रकारों को एक समान बताते हुए सभी को वोटिंग का अधिकार की मांग की गयी। मीटिंग में साँझा प्रेस क्लब के गठन पर सहमति जताई गयी व फॉर्म भी वितरित किये गए। साथ ही सर्वसमति से 21 सदस्यी कमेटी घोषित की गयी। मीटिंग में गौतम जालंधरी ने कहा कि इस मीटिंग के बाद समुचा पत्रकार भाईचारा संयुक्त प्रेस क्लब बनाने की दिशा में एक कदम और बढा है। पंकज शारदा ने कहा कि कोई पत्रकार बडा छोटा नहीं है। सुनील राय कामरेड ने कहा कि भारतीय संविधान ने वोट के अधिकार में कोइ भेदभाव नही किया। बल्ली बरार ने कहा कि यह सभी के लिए ख़ुशी की बात है कि सभी प्रेस संगठन एक मंच आए और भविष्य में 21 मेम्बरी कमेटी के जरिये एकजुटता बनाये रखने की बात कही। राजेश मेहरा एडवोकेट, गौरव अरोड़ा ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है। एसपी सिंह व् अशोक थापर ने सहमति दी। योगेश कपूर, राकेश मौदगिल, प्रितपाल सिंह पाली, नीलकमल शर्मा, सुशील मल्होत्रा, जसमीत लूथरा, मेहमि जी, रॉकी जी, चरणजीत सलुजा, राजेश मेहरा, संजीव मोहिनी, सिद्धू जी, सुनील जैन ने प्रेस क्लब के चुनाव को फार्म जमा करवाने की अपील की। अब देखना है कि यह कंग कहीं भीतरघात करने वालों और हर वक़्त अपनी "मैं" का बखान करने वालों का शिकार न बन जाये। 

लुधियाना के पत्रकारों की एक आवश्यक संयुक्त बैठक 23 मई को 

Thursday, October 30, 2014

जिला भाजपा स्वच्छ भारत अभियान पर लगातार कायम

पहली नवंबर को फिर मंदिरों,पार्कों से  पूजा सामग्री उठा शुरू करेगी सफाई अभियान
लुधियाना: 30 अक्टूबर 2014:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
आम जनता भले ही इसे अभी भी गंभीरता से न ले रही हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे को गंभीरता से लिया है। पार्टी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कगतर प्रयासरत है।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्थानीय फिरोज़पुर रोड स्थित सर्कट हाउस में आयोजित किए गए पत्रकार सम्मलेन के दौरान जिला प्रधान प्रवीण बांसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम 'सफाई अभियान'संपूर्ण देश जहाँ जन जन का मुद्दा बन गया है, वहीं जिला भाजपा की तरफ से उक्त अभियान को विभिन्न ढंग से लागू किया जा रहा है जिससे आम जनता सफाई के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा द्धारा भाईदूज के दिन इस अभियान को चलाते हुए मंदिरों,पार्कों,सडक़ किनारे व पेड़ों के नीचे पूजा करने के बाद रखी गयी सामग्री को उठा कर सतलुज में जल प्रवाह किया,जो सामग्री पानी में घुलनशील नहीं थी को आग में जलाकर उसकी राख को जल प्रवाह कर दिया गया। श्री बांसल ने कहा कि पूजा करने के बाद इधर उधर रखी गयी पूजा सामग्री से पूजा का निरादर होता है,पूजा सामग्री को सम्मान पूर्वक जलप्रवाह कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वह शहर के धार्मिक स्थलों,पार्कों आदि से पूजा सामग्री को उठकर सतलुज में जलप्रवाह करने के लिए ले गए तो वहाँ का दृश्य देख कर भी अचंभित रह गए.। बांसल के अनुसार सतलुज के किनारे भी पूजा सामग्री का अंबार लगा है जिसकी सफाई करना अनिवार्य है,अब जिला भाजपा नहर के किनारे सफाई अभियान 1 नवंबर से शुरू करेगी। इस अवसर पर नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल,डिप्टी मेयर आरडी शर्मा,पूर्व मंत्री सतपाल गोसाँई,प्रोफैसर राजिन्द्र भंडारी,सुनील मौदगिल,पुष्पिंद्र सिंघल,जतिंद्र मित्तल,संजीव मल्होत्रा,देवी सहाय टंडन आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
यदि भाजपा इसी तरह इस नारे पर डटी रही तो बहुत जल्द आम लोग भी इसे गंभीरता से लेंगें। उम्मीद की जानी चाहिए की सफाई के मामले में हमेशां से एक निराशजनक तस्वीर दिखता आ रहा यह देश अब जल्द ही सफाई से कायाकल्प करके दिखा देगा। आम लोगों को भी  पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर इस अभियान में शामिल होना चाहिए।