Showing posts with label विशाल गर्ग. Show all posts
Showing posts with label विशाल गर्ग. Show all posts

Tuesday, September 03, 2013

लुधियाना: गणपति उत्सव 9 सितम्बर से

श्री एकदंत गणेश महोत्सव सोसायटी की ओर से पूरी तैयारी 
बड़ा करने के लिए क्लिक करें 
लुधियाना, 3 सितम्बर (विशाल//पंजाब स्क्रीन): श्री एकदंत गणेश महोत्सव सोसायटी किचलू नगर की ओर से 9 सितम्बर से मुख्य मार्किट किचलू नगर में गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए सोसायटी के चेयरमैन वरिंद्र भक्कू ने बताया कि प्रति रात्रि 8 से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। जबकि प्रति दिन शंकराचार्य स्वामी माधवराज भजन गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल का निर्माणकिया जायेगा, जिसमें एक हजार से अधिक कुर्सियां लगाई जायेंगी। इस कार्यक्रम के संबंध में महानगर के विभिन्न वर्गों के लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। 19 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा, जो आयोजन स्थल से शुरू होकर दोराहा नहर पर मूर्ति विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी। इस शोभायात्रा का शुभारंभ वित्त मंत्री पंजाब परमिंदर सिंह ढींडसा, विधायक भारत भूषण आशू, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरिंद्र डाबर, राकेश पांडे, विधायक बलविंदर सिंह बैंस व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन शर्मा करेंगे। शोभायात्रा मार्ग को रंग-बिरंगी लडिय़ों से सजाया जायेगा और घरों के ऊपर से गणपति बप्पा पर फूल वर्षा होगी। बैठक में अन्यों के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंद्र महिंद्रू, महासचिव राकेश धीर, उपाध्यक्ष राजिंद्र सोई, सचिव एस.एस. प्रकाश और एम.आर. गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।

18 सितम्बर को होगा गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन

चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर 
युवा जागृति मंच की ओर से दरेसी मैदान गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से
                                                                              Courtesy Photo
लुधियाना, 3 सितम्बर 2013: (विशाल//पंजाब स्क्रीन): युवा जागृति मंच की ओर से आयोजित होने वाले चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में एक विशेष बैठक शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के चेयरमैन चरणजीत भार्गव और अध्यक्ष सुनील मेहरा  की अध्यक्षता में हुई।
मंदिर गऊघाट में आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में विभिन्न एसोसिएशनों और समाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सोमवार 9 से 17 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा और संदीप थापर गोरा ने बताया कि 9 सितम्बर को इस कार्यक्रम के तहत दरेसी मैदान में संत त्रिलोचन दास जी महाराज की अध्यक्षता में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद आगामी 10 दिन तक विभिन्न भजन पार्टियां गणपति बप्पा का गुणगान करेंगी। 18 सितम्बर को गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो प्रात: 10 बजे दरेसी मैदान से शुरू होगी और विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सतलुज दरिया तक विसर्जन के साथ समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के संबंध में निमंत्रण पत्र देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि इस समारोह के संबंध में उनकी तरफ से पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भावना की मिसाल पैदा करते हैं। श्री थापर ने बताया कि मंच की आगामी बैठक रविवार को सुनील मेहरा के आवास पर सिविल लाईन्ज में आयोजित की जायेगी और इस अवसर पर आम लोगों के लिए एक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस बैठक में अन्यों के अलावा चेयरमैन सतीश नागर, डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, पंकज भनोट, नवीन भनोट, ईशू भनोट, हिमांशू वालिया, गिरीश चोपड़ा, लक्की कपूर, हरीश शर्मा, अश्विनी महाजन, अश्विनी खरबंदा, नवीन अवस्थी, लोकेश जैन, मनोज भाटिया, संगीत सागर, प्रीति शर्मा, गौरव शर्मा, शैली शर्मा, कमल सिक्का और मुकेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

नोट: यदि आप भी ऐसा ही कोई आयोजन कर रहे हैं तो उसका विवरण और तस्वीरें अवश्य भेजें तक उसे भी यहाँ उचित स्थान दिया जा सके। अगर समय पर सूचना मिलती है तो उसकी कवरेज के लिए पर्याप्त प्रबंध भी किये जायेंगे।   --रेक्टर कथूरिया 

यह खबर पंजाब स्क्रीन पंजाबी में भी देखें                      लुधियाना: गणपति उत्सव 9 सितम्बर से         

Thursday, October 20, 2011

लुधियाना में भी रही रावण की धूम

खान बादशाह के स्वागत में उमड़ी लोगों की भीड़ 
जी हाँ रावण का नाम अब भी जोर शोर से लिया जाता है. ऐसा अहसास हुआ उस समय जब युवा दिलों की धड़कन शाहरुख़ खान अपनी फिल्म रावण की प्रमोशन के लिए लुधियाना भी पहुंचे. लुधियाना के नाम के रौशन करने वाले हीरो साईकल की और से मुंजाल परिवार ने उनके स्वागत का प्रबंध बहुत ही बड़े पैमाने पर किया था. इस मौके पर पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार रा-वन नाम की एक साईकल भी लांच की गयी. आप देख सकते हैं इस वीडियो में कि हर तरह के लोग किस तरह खान बादशाह के स्वागत के लिए आये हुए हैं.  उनके स्वागत में...आये हुए लोग जोश से भरे थे...प्यार से भरे थे.
शाहरुख़ खान को बस एक नज़र देखने के लिए बेताब. आवाजें ही अव्जें थी.हर कोई शाहरुख़ का ध्यान बस पल भर के लिए अपनी तरफ खींचना चाहता था. अगर आपको अवसर मिले खान बादशाह से मिलने का तो आप क्या सवाल करेंगे. बताईये हम आपका सवाल, आपकी बात, आपका नाम  खान बादशाह तक अवश्य पहुँचायेंगे. रेक्टर कथूरिया और विशाल गर्ग 

लुधियाना में बिना लाईसेंस के चलती फेक्ट्री काबू

कई सालों से जारी था इंसानी जानों के साथ खिलवाड़ 
स्वस्थ्य विभाग ने पकड़ा 25 हजार किलो गलासड़ा आचार
लुधियाना // 19 अक्टूबर //विशाल गर्ग 
लुधियाना//:१९ अक्टूबर// विशाल गर्ग बम फट्टा है या गोली चलती है तो उसका पता ओ सब को आसानी से लग जाता है पर यहाँ कुछ और लोग भी हैं जो इन आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक हैं. जनता की जान के साथ खेलना इनका पेशा बन चूका है. इस तरह के नए मामले को बेनकाब किया है लुधियाना के स्वास्थय विभाग ने. जिन लोगों को काबू किया गया है वे चंद पैसों के बदले न जाने कितने लोगों को भयानक बिमारीयों के हवाले करने वाले थे. अगर सेहत विभाग ने इन हैवानों को काबू ना किया होता तो इस बार की दीपावली कई घरों के लिए अँधेरा लेकर आती. लुधियाना स्वस्थ्य विभाग की टीम ने शहर के अंदर अलग जगह पर चल रही आचार बनाने वाली फैक्ट्री मैं छापा मार कर 25000 किलोग्राम के करीब अलग -अलग तरह का गला सडा अचार बरामद किया है जिस मैं कीड़े मकोड़े भी चल रहे थे.यहाँ तक की इस फैक्ट्री के पास अचार बनाने का कोई लाईसेन्स भी नहीं था विभाग ने फैक्ट्री को सील कर जांच शुरू कर दी है इस फेक्ट्री को विक्की और सोनू नाम के दो व्यक्ति कई वर्षों से चला रहा थे. यहाँ तक की इस फैक्ट्री के पास आचार बनाने का कोई लाईसेंस भी नहीं था. विभाग ने फैक्ट्री को सील करके जाँच शुरू कर दी है.
सिविल सर्जन कुलविंदर सिंह और फ़ूड इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने इस सम्बन्ध में मीडिया को भी विस्तार से बताया.
जयादा पैसे कमाने के लालच मैं ये हैवान इस कद्र अंधे हो चुके हैं के दुसरे इंसान की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं चूकते. त्योहारों के मौसम में ऐसा करते वक्त न इन्हें भगवान् से डर लगा न ही सरकार से. क़ानून, प्रशासन और पुलिस...सभी विभागों को ठेंगा दिखाते हुए ये लोग बरसों से लोगों के साथ यही खिलवाड़ करते आ रहे थे. इस एक्शन में तो चाहे केवल दो लोग ही शिकंजे में आये हैं पर लगता है की इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. अब देखना यह है कि कानून के शिकंजे में आये हुए ये लोग कहीं बिना सजा के छूट न जायें. 

क्यूं है न जीवन से खिलवाड़ !

Update:: Oct.20, 2011 at 14:00
इनका दीन ईमान है पैसा कोई मरे या जिए ...
बाजारों  में  कैसा सामान बिकता है ...उसकी  क्या हालत होती  है...उस  पर  एक बार फिर से नए सवाल खड़े किये हैं लुधियाना में स्वस्थ्य विभाग के छापे के दौरान  पकडे गए इस गले सड़े अचार ने ...क्यूं है न जीवन से खिलवाड़ ! बीमारियाँ फ़ैलाने वाले इस घटिया किस्म के खराब आचार ने इस बात को भी एक बार फिर उजागर किया है की जिन लोगों का दीं ईमान केवल पैसा ही बन जाता है उनके लिए इस बात के कोई अर्थ नहीं रह जाते की अब दीपावली का त्यौहार है या भैयादूज. वे इस तरह के पावन मौकों पर भी लोगों की ज़िन्दगी के साथ खिलवाड़ करना नहीं छोड़ते. इन लोगों को तो कानून इनके किये की सजा देगा ही पर और ऐसे कितने हैवान हैं  

इस तरह के कितने प्दार्ट बाज़ारों में हैं, कितनी फेक्टरियों में भरा पड़ा है ऐसा माल. इस सब के लिए जहाँ प्रशासन को और कदम उठाने होंगें वहीँ आम जनता को भी प्रशासन की मदद के लिए आगे आना होगा. अगर आपके पास इस तरह के लोगों की या इस तरह की किसी फेक्ट्री की कोई जानकारी है तो उसका पता प्रशासन को भी तुरंत दीजिये और मिडिया को भी. आप चाहेंगे तो आपका नाम गुप्त रखा जायेगा.--विशाल गर्ग