Showing posts with label Candidates. Show all posts
Showing posts with label Candidates. Show all posts

Sunday, February 16, 2014

"आप" ने बजाया चुनावी बिगुल

"आप" के 20 प्रत्याशी मैदान में-चुनावी जंग की दिलचस्प शुरूआत 
इस्तीफ़ा देने के बाद जब समझा जा रहा था कि अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का अंत हो गया  उस के ठीक दो दिन बाद केजरीवाल टीम ने सियासत की नई जंग का बिगुल बजा दिया। चुनावी रण में उतारे गए चेहरे हालांकि राजनीति के क्षेत्र में नए कहे जा सकते हैं लेकिन आम लोगों में उनका विश्वास बहुत लम्बे अर्से से बना हुआ है। इसी वजह से पुराने लोग सकते में हैं। हार-जीत तो वक़त ही बतायेगा पर इस  बार की चुनावी जंग दिलचस्प हो गयी है। बुरे या कम बुरे में से किसी एक का चुनाव करने की मजबूरी से लोग अब मुक्त महसूस करने लगे हैं। उन्हें आशा की एक नई किरण दिखाई दी है। हाँ धन दौलत और गुंडागर्दी जैसे चुनावी हथकंडों से "टीम केजरीवाल" कैसे निपटती है इसका पता भविष्य में ही लग सकेगा। झूठे मामले, गुंडों से हमले और सड़क हादसों में देहांत आज की सियासत का अभिन्न अंग बन चुके हैं।
'आप' के लोकसभा उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची : 
लुधियाना : एच एस फुल्का
पश्चिमी दिल्ली : जरनैल सिंह
चांदनी चौक : आशुतोष
पश्चिम मुंबई : मयंक गांधी
कानपुर : महमूद रहमानी
रायबरेली : अर्चना श्रीवास्तव
अमेठी : कुमार विश्वास
दक्षिण मुंबई : मीरा सान्याल
उन्नाव : अरविंद कमल
नोएडा : मनवीर भाटी
फर्रुखाबाद : मुकुल त्रिपाठी
फरीदाबाद : संदीप चौधरी
पुणे : धनराज
नागपुर : अंजलि दमानिया
लखीमपुर : इलियास आजमी
मैनपुरी : बाबा हरदेव सिंह
गुड़गांव : योगेंद्र यादव
बागपत : सोमेंद्र ढाका
उत्तर-पूर्व मुंबई : मेधा पाटकर

आपका इन प्रत्याशियों का क्या विचार है इस संबंध में आपके विचारों की इंतज़ार बनी रहेगी। उन विचारों को प्रेषक के नाम के साथ प्रकाशित किया जायेगा। -रेकटर कथूरिया