Saturday, July 04, 2020

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने में लगी भाजपा

4th July 2020 at 2:26 PM
 लुधियाना के शिवपुरी मंडल के हर बूथ तक हो रही है पहुंच-जनोत्रा,शर्मा  
लुधियाना: 4 जुलाई 2020:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ जब से सत्ता में आई है इस पार्टी के कार्यकर्ता कभी भी निश्चिन्त हो कर नहीं बैठे। बहुत से लोगों ने सत्ता सुख भी भोगा होगा लेकिन इस में सब कुछ भूलकर कभी भी मस्त नहीं हुए। भाजपा की हाई कमान के साथ साथ कार्यकर्ता भी आने वाले चुनाव और नए निशाने याद रखते हैं। आजकल भी भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय स्तर के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों को अपने अपने इलाकों में घर घर तक पहुंचाने में व्यस्त हैं। 
इस मकसद के लिए भाजपा शिवपुरी मंडल के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा की अध्य्क्षता में "जन संपर्क अभियान" शुरू किया गया है इसमें विशेष रूप तौर से "जन संपर्क अभियान" के हल्का प्रभारी जिला सचिव यशपाल जनोत्रा और जिला मीडिया सचिव डा. सतीश कुमार भी पहुंचे। 
एक मिशन की तरह चलाये जा रहे इस "जन संपर्क अभियान" के तहत मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जन को मिलकर प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के 6 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने जन संपर्क अभियान शुरू किया है। 
"जन संपर्क अभियान"के हल्का प्रभारी  जिला सचिव यशपाल जनोत्रा, जिला मीडिया सचिव डॉ सतीश कुमार ने बताया कि प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व वाले कार्यकाल दौरान धारा-370 हटाई गई, नागरिकता संशोधन एक्ट, राम मंदिर, तीन तलाक बिल, करतारपुर साहिब रास्ता, देश की सरहदों पर डट कर चौकीदारी करना और गरीबों के लिए जो योजनाएं बनाईं हैं उस संबन्धित लोगों को जानकार करवाया गया।                
मंडल अध्यक्ष राजिंदर शर्मा ने बताया कि हमारी टीम शिवपुरी मंडल के हर बूथ तक जा रही है और प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के 6 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुचायेंगे। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक इस अभियान के जरिए पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मंडल के महासचिव जीवन मेहरा,युवा मोर्चा से संदीप शर्मा ,सुमित अरोड़ा, कुलविंदर सिंह मन्नी, अरुण कुमार, सतबीर दर्जी, राहुल आदि शामिल हुए।

No comments: