Saturday, September 26, 2020

नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुनाम में भी ज़ोरदार रोष धरना

 Saturday: 26th September 2020 at 06:08 PM via WhatsApp

 धरने में किसान और उनके समर्थक शामिल-जोशीली नारेबाजी 


लुधियाना
: 26 सितंबर 2020: (जोगिंदर सुनाम//पंजाब स्क्रीन)::

केंद्र सरकार की तरफ से बनाये गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुनाम में भी ज़ोरदार आंदोलन रहा। आई टी आई चौंक में किसान संगठनों की तरफ से विशाल रोष धरना दिया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में किसान और उनके समर्थक शामिल हुए। इसी धरने में आढ़ती, मुनीम, श्रमिक यूनियनें, छात्र संगठन और अकालीदल डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।  

इस मौके पर अलग अलग वक्ताओं ने बहुत बड़ी संख्या में इस रोष धरने को सम्बोधित किया। ज़ोरदार और जोशीले भाषण हुए। नए बने कृषि कानूनों  को लेकर केंद्र में सत्ता पर बैठी मोदी सरकार को खुल कर निशाना बनाया गया। नरेंद्र मोदी  नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी भी हुई। इस ऐतिहासिक रोष धरने में कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग बार बार और ज़ोरदार  ढंग से उठी। 

वक्ताओं ने बताया कि पूरी दुनिया में जहां जहां भी यह कानून लागू हुए हैं वहां वहां किसानों की तबाही हुई है और कार्पोरेटस घरानों  को बेशुमार फायदा पहुंचा है।  इस संबंध में अमेरिका के हवाले भी दिए गए। 

किसान नेता रण सिंह चट्ठा, एडवोकेट सम्पूर्ण सिंह छाजली, अमनवीर सिंह चैरी, डा. रूप सिंह शेरों, मनिंदर सिंह लख्मीर सिंह वाला, प्रितपाल सिंह हांडा, करनैल सिंह जखेपल, सिंह नमोल,  मलकीत सिंह लख्मीरवाला इत्यादि शामिल हुए। 

No comments: