Tuesday, December 08, 2020

मोहाली प्रेस क्लब ने भी किया किसानों के हक में रोष प्रदर्शन

 चंडीगढ़ के सेक्टर 17 तक किया जोशीला रोष प्रदर्शन 


मोहाली: 8 दिसंबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

Photo by Josh Hild of  Unsplash 
हड्डियों को कंपकंपा देने वाली शीत लहर की रातों में भी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों का दर्द और उनके जज़्बात देख कर पत्रकार भी द्रवित हो उठे हैं। जिन कानूनों के कारण देश का अन्नदाता आज सड़कों पर आ गया है उनके खिलाफ रोष दिन-ब-दिन तीखा होता जा रहा है रहा है। किसानों के समर्थन में लेखक भी उठ खड़े हुए हैं, कलाकर भी, बुद्धिजीवी भी और पत्रकार भी। बहुत से पत्रकार तो दिल्ली की सीमा पर जा कर किसानों के इस ऐतिहासिक धरने का लाईव प्रसारण भी कर रहे हैं।  देश की वास्तविक राष्ट्रीयता, मानवता और अधिकारों से जुड़े इस मुद्दे पर पत्रकारों की एकजुटता आज चंडीगढ़ में भी देखने को मिली। भारत बंद के देश व्यापी आह्वान पर आज मोहाली प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज के रोष प्रदर्शन  कर भाग लिया।   छात्र शामिल हुए, मुलाज़िम शामिल हुए, किसान संगठन शामिल हुए वहीं इसमें पत्रकार भी शामिल हुए। मोहाली प्रेस  क्लब के बैनर की अगुवाई में यह पत्रकार सेक्टर 17 तक जोशीला रोष मार्च करते भी देखे गए। 

मोहाली प्रेस क्लब के प्रधान गुरजीत सिंह बिल्ला के नेतृत्व में आयोजित इस रोष मार्च शामिल पत्रकारों ने केंद्र सर्कार के खिलाफ और किसानों के  हक में लिखे नारों की तख्तियां भी पकड़ीं थी।  मोहाली अपने कार्यालय से चल कर सेक्टर 17 चंडीगढ़ की तरफ रवाना हुआ। 

इस मार्च से पहले हुई छोटी सी रैली को सम्बोधित करते हुए क्लब के प्रधान गुरजीत सिंह बिल्ला और  महासचिव हरबंस सिंह बागड़ी ने केंद्र सरकार की तानाशाही की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग भी की कि देश भर में व्याप्त जनाक्रोश को देखते हुए इन कानूनों को तुरंत निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा की स्वतंत्र भारत में यह पहली बार है कि किसानों के समर्थन में इतना बड़ा हजूम चल पड़ा है। इसके साथ ही उन्होइने चेतावनी भी दी की यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी अपनी ज़िद पर पर अड़े हुए हैं तो अब अन्नदाता किसान भी पीछे मुड़ने वाला नहीं है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष-गुरमीत सिंह शाही, सुखदेव सिंह पटवारी, उपाध्यक्ष-कुलदीप सिंह कुराली, कोषाधिकारी-सुखविंदर सिंह शान, राज कुमार अरोड़ा, जसविंदर रुपाल, नाहर सिंह धालीवाल, विशाल भूषण, सागर पाहवा, मंगत सैदपुरी, कृपाल सिंह, माया राम, विजय कुमार, गुरमीत सिंह रंधावा, जगविंदर सिंह, संदीप शर्मा, नीलम ठाकुर इत्यादि भी मौजूद रहे। 

No comments: