Friday, October 02, 2020

भाजपाइयों का कांग्रेस दफ्तर के बाहर विशाल जवाबी धरना

 कैप्टेन की फ़ोटो पर बूट पोलिश से किया मुँह काला 


लुधियाना
: 2 अक्टूबर 2020:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
अगर गांधी जयंती से एक दिन पूर्व कांग्रेसी वर्करों ने लुधियाना के घंटा घर चौंक में स्थित भाजपा कार्यालय में घुसकर हंगामा किया था तो आज भाजपा वर्करों ने भी बहुत बड़ी संख्या में नज़दीक ही स्थित कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के सामने विशाल धरना दिया। कांग्रेसी वर्करों ने अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भाजपा दफ्तर के बाहर  लटका कर उसे जलाने की नाकाम कोशिश की थी तो भाजपा वालों ने भी कैप्टेन की फोटो पर पोलिश लगा कर उस फोटो का मुंह काला किया। अगर कांग्रेस ने यह दिखाया कि पंजाब में हमारी सरकार है तो भाजपा ने इसका जवाब देते हुए याद दिलाया की हिन्दोस्तान में हमारी सरकार है। कांग्रेस ने अपना यह "एक्शन" अगर गाँधी जयंती से ें एक दिन पूर्व किया तह भाजपा ने गाँधी गांधी जयंती के दिन पर ही इसका कड़ा दिया।  अमन कानून को ठेंगा दिखाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। यानि कोई किसी से कम नहीं। 
भाजपा नेताओं ने अपने प्रेस वक्तव्य में कांग्रेसी वर्करों को गुंडा बताया और ज़ाहिर किया कि हमने तो इनका जवाब ही दिया है। भाजपा ने इस बात का शिकवा भी किया कि गांधी जयंती से एक दिन पूर्व कांग्रेसी गुंडों द्वारा भाजपा लुधियाना की इमारत में घुसकर जो हंगामा किया गया  निंदनीय है।  व्यक्त किया कि पुलिस को शिकायत किये जाने के बावजूद कोई कारवाई नहीं की गई।  पुलिस के इसी रवैये के विरोधस्वरूप भाजपा ने  दफ्तर  के सामने धरना दिया। 
ज़िला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में  भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला मुख्यालय के सामने पहुंच क्र ज़ोरदार नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय को जाने वाली हर गली को बैरिकेड लगाकर बन्द कर दिया। इस पर भाजपाइयों ने बाहर सड़क पर ही धरना लगा मुख्यमंत्री कैप्टन और कांग्रेसियों पर कारवाई न करने वाली पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेताओं ने कैप्टन  की फ़ोटो को धरनास्थल पर टांगकर बूट पोलिश से मुंह काला कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से जमकर झड़प भी हुई।
भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया,लूट,डकैती, हत्या और दुष्कर्म शरेआम डुंडा गर्दी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कानून व्यवस्था को संभालने में विफल रहने वाला प्रशासन कांग्रेस नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने पर व्यस्त है। भाजपा द्वारा पोस्टर लगाने पर कांग्रेसियो के इशारे पर पुलिस रात के अंधेरे में पोस्टर उतारती है। ऐसा प्रतीत होता है के प्रशासन सरकार से तन्खाह लेकर कांग्रेसियो के काम मे व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी वारदातों से आमजन में डर का माहौल है और अब कांग्रेसी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने की रणनीति पर काम कर रही है। एक ही समय पर लुधियाना और अमृतसर भाजपा कार्यालयों पर कांग्रेसी गुंडो द्वारा हमला होना ये दर्शाता है कि सब कुछ पहले से ही निश्चित था।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का नेता न दबने वाला है और न ही डरने वाला है। कोई भी सरकार या पार्टी भाजपा को कमज़ोर समझने की गलतफहमी में न रहे। 
इस माैके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन,कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी,एस सी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,कमल चेतली,जतिंदर मित्तल,हरबंसलाल फैंटा,सुभाष डावर,राजिंदर खैत्री, महासचिव कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, राजेश्वरी गोसाई ,योगेंद्र मकोल, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, अश्वनी बहल, यशपाल जनोत्रा, आर डी शर्मा, जिला सचिव संजय गोसाई, पंकज जैन, कैलाश चौधरी, सुमन वर्मा, विक्की सहोता, अमित डोगरा, लकी चोपड़ा, सीमा शर्मा, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सुरिंदर अटवाल, यशपाल चौधरी, इंद्र अग्रवाल,रोहित सिक्का,पंकज शर्मा, लुधियाना किसान मोर्चा के प्रभारी नरिंदर सिंह मल्ही, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिंधु,एस सी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,सुमित टंडन, दीपक गोयल, भूषण गोयल, प्रेस सचिव मनमीत चावला,डॉक्टर सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता,दीपक गुप्ता,रोमी मल्होत्रा,जसदेव तिवारी,सुरेश अग्रवाल,केवल गर्ग,तीर्थ तनेजा,भूपिंदर राय,केवल गर्ग,सुधा खन्ना,मनीषा सैनी,हरमन कौर,मनोज कुमार चौहान,डॉक्टर परमजीत सिंह,रोहित बत्रा, दमन कपूर, अभिषेक सिंगल, सिमर चंडोक,ललित चौहान,राकेश नागपाल, दमनजीत अनमोल, सिमर चंडोक, नमन बंसल, माणिक वर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 
आज के इस धरने के चलते भारी जाम भी लगा रहा। लोग üपरेशान होते रहे लेकिन पुलिस वालों का सारा ध्यान घंटाघर स्थित कांग्रेस के धरने को भाजपा वर्करों के कोप और आक्रोश से बचाने पर केंद्रित रहा। भाजपा की और कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। जाम के कारण वाहन चालकाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। ऐसे में विश्वकर्मा चौक से घंटाघर को जाने वाली रोड जाम है। एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। ऐसे में वाहन चालक जमकर राजनीतिक पार्टियों को कोसते नज़र आये। 
कांग्रेस और भाजपा की इस धरना सियासत के बीच किसान संगठनों और उनके हमदर्दों ने इस बात पर अपनी तीखी नज़र रखी हुई है कि कहीं इस तरह के  "टकराव" लगातार मज़बूत हो रहे किसान आंदोलन को पैंचर करने की कोई साज़िश तो नहीं?

 

No comments: