Saturday: 2nd January 2020 at 05:40 PM WhatsApp
पंजाब में 1984 का माहौल सजीव करने पर तुली:तरुण चुघ
लुधियाना: 2 जनवरी 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
कंपकंपा देने वाली सर्दी और तेज़ बरसात के माहौल में भी भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पार्टी के सांसद रवनीत सिंह बिटटू के ब्यान को ज़ोरदार प्रदर्शन लुधियाना की शृंगार सिनेमा रोड पर किया। इसके साथ ही बिटटू की ग्रिफ्तारी को लेकर मोर्चा और धरना भी लगाने का एलान किया गया। यह पक्का मोर्चा//धरना कहां होगा इसकी जानकारी अभी बाद में घोषित की जानी है। गौरतलब है कि सांसद बिटटू सिख पंथ के गर्मख्याली संगठनों से जुड़े सदस्यों द्वारा की जाती आलोचना के निशाने पर भी है। सांसद बिटटू के खिलाफ इस तरह की वीडिओज़ भी हाल ही में आ चुकी हैं। सांसद बिटटू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं खालिस्तान समर्थक खाड़कुओं ने पंजाब सचिवालय में घुस कर जघन्य हत्या कर दी थी। उस समय संघ परिवार हिन्दुत्वी विचारधाराओं से जुड़े कई संगठनों और बीजेपी की नज़र में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह एक ऐसे शहीद कहे जाते थे जिनके परिवार का सम्मान दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर किया जाना चाहिए। बाद में इसी परिवार की वरिष्ठ सदस्य अर्थात दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को तरजीह दी थी। नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरूण जेटली और पंजाब भाजपा इकाई के अध्यक्ष विजय सांपला व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में गुरकंवल कौर भाजपा में शामिल हुईं लेकिन तीन दिन बाद ही वह कांग्रेस पार्टी में लौट आईं। इस तरह कांग्रेस और भाजपा की सियासत तीखे शब्दों में भी चलती रही और मीठे शब्दों में भी। अब बीजेपी उसी परिवार से सक्रिय कांग्रेसी सांसद रवनीत बिटटू के सख्त खिलाफ है। बिटटू के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर उसे अंदर करवाना बीजेपी के सबसे प्राथमिक कामों में शामिल लगता है।
निशाने पर बिटटू
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सांसद रवनीत बिट्टू के विरुद्ध उनके घर में ऐलान कर गरजते हुए कहाकि अगर पंजाब की शांति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खून से बनी रह सकती है तो वह इसके लिए तैयार हैं और वो इसके लिए बिट्टू के बुलाने पर जहाँ कहेंगे वहां आ जायेंगे। दरअसल प्रदेश भाजपा द्वारा कैप्टन की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब में कानून-व्यस्व्था की धज्जियाँ उड़ाने व कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर किए हमले को कबूल करने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कानूनी करवाई न करने व अब बिट्टू द्वारा ‘पंजाब की सड़कों पर खून व लाशें बिछाने’ के दिए ब्यान के विरुद्ध मामला दर्ज करने तथा उसे गिरफ्तार करने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिंगार सिनेमा के सामने धरना देकर जम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ विशेष रूप से उपस्थित हुए।
कांग्रेस सेंक रही है किसानों की रोटियां
अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता में अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को दाँव पर लगाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों की लाशों पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। कांग्रेसी नेताओं व बिट्टू को पंजाब की शांति अच्छी नहीं लगती, क्या उनका मुझ पर हमला करवा कर दिल नहीं भरा? बठिंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मौजूदगी मे किसानों के नाम पर असमाजिक तत्वों द्वारा हमला व पुलिस द्वारा उनका साथ देकर खुद लाठीचार्ज करना बहुत ही शर्मनाक है। तीक्ष्ण सूद के घर हुआ कृत्य इसका ताज़ा उद्धाहरण है और यह सब पंजाब पुलिस की आँखों के सामने हो रहा है। शर्मा ने मांग की कि डी.एस.पी. को फ़ौरन बर्खास्त किया जाए। डी.जी.पी. कैप्टन की कठपुतली बन कर काम कर रहे हैं।
पुलिस के खिलाफ पक्का पक्का मोर्चा
अश्वनी शर्मा ने 4 जनवरी से बिट्टू के विरुद्ध लुधियाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने तक पुलिस के विरुद्ध पक्का धरना देने का एलान किया। प्रधान शर्मा ने कहा कि जिन भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरने लगे हैं वह उन सब से मिलने जायेंगे और इसकी शुरुआत फरीदकोट से करेंगे।
गोबर फेंकने का गंभीर नोटिस
अश्वनी शर्मा ने कहाकि वो किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगाए गए धरने के विरुद्ध नहीं हैं, क्यूंकि लोकतंत्र में हर किसी को समान अधिकार प्राप्त हैं लेकिन किसी के घर में बाहर. किसी के घर में गंदगी फैला कर या गाली-गलौच कर या धमकियाँ देना कानून का उल्लंघन है और ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कारवाई होनी चाहिए, जो कि पुलिस द्वारा पता होने के बाद भी नहीं की जा रही।
राहुल गाँधी किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं
तरुण चुघ ने कांग्रेसी नेताओं से सवाल किया कि 1984 में कांग्रेस द्वारा किये गए पंजाब में कत्लेआम और बहाई गई खून की नदी से क्या कांग्रेस नेताओं का दिल नहीं भरा? चुघ ने कहा कि पंजाब में भाजपा ने हमेशा से ही प्रदेश में शांति के बनाये रखने के हर सम्भव प्रयास किये हैं और हमेशा करती रहेगी। भाजपा इन्साफ की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेगी। राहुल गाँधी किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं और इसमें उसका साथ कैप्टन दे रहे हैं। कैप्टन हमेशा से ही झूठ बोलते और जनता को धोखा देते आए हैं। प्रदेश में नशा खत्म करने की बात झूठी उल्टा नशे से रोज़ाना मौतें हो रही है, नौजवानों को नौकरी के सपने दिखा कर दर-बदर कर दिया है, पेंशन योजनायें बंद कर दी हैं। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को इसका जवाब देगी।
बड़ी संख्या में पहुंचे वर्कर
इस अवसर पर विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, प्रो. राजिंदर भंडारी, अनिल सरीन, ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की जनता को खून के आँसू रोने के लिए मजबूर कर दिया है। हर तरफ त्राहि-त्राहि मची है, लोग हर समय अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में रहते हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ.सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश बागा, परवीन बंसल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, पंजाब भाजपा के खजांची गुरदेव शर्मा देबी, पंजाब भाजपा के सह खजांची रविंदर अरोड़ा, राजिंदर मोहन सिंह छीना,भाजपा लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल,जिला महामंत्री राम गुप्ता, कान्तेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,यशपाल जनोत्रा,योगेंदर मकोल,किरण शर्मा,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,अश्वनी बहल,आर डी शर्मा,पंजाब भाजपा एस.सी.मोर्चा के पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल,खन्ना के प्रभारी रजनीश धीमान, लुधियाना के प्रभारी विपन महाजन, खन्ना के प्रधान पवन कुमार,जगराव भाजपा के प्रधान गौरव खुललर,भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट बिक्रम सिद्धू,डा.सुभाष वर्मा,जतिंदर मित्तल, अशोक लूम्बा, लघु उधोग प्रकोष्ठ के प्रधान सुभाष डाबर, व्यापर प्रकोष्ठ पंजाब के प्रधान दिनेश सरपाल, राजिंदर खत्री, रविंदर वर्मा, उमा दत्त शर्मा, सुनील मेहरा, चरणजीत भार्गव, जिला भाजपा सचिव नवल जैन, कैलाश चौधरी, भूषण गोयल, सुरिंदर बाली, पंकज जैन, प्रवक्ता नीरज वर्मा, विशाल गुलाटी ,अंकित बत्रा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन, प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार, सुमित टंडन, युवा मोर्चा के प्रधान कुशग्र कश्यप, लीगल सेल के प्रधान के.जी. शर्मा,रवि बाली, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुम्मन,किसान मोर्चा के प्रधान प्रताप सिंह ,एस.सी.मोर्चा के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह,पार्षद सुरिंदर अटवाल,पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल,यशपाल चौधरी,ओम प्रकाश रतड़ा,ऑफिस सचिव लकी चोपड़ा,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सीमा वर्मा,सीमा शर्मा,महिला मोर्चा की महामंत्री सोनिया शर्मा,हरमनजीत कौर,अरुणा नेगी,सुनीता शर्मा,संतोष रानी,चमेली जहां आरा,कमल शर्मा,आरती बंसल, इंचार्ज प्रार्थना तिवारी,ऋचा गुलाटी, व महिला मोर्चा के मंडल प्रधानों में गुरमीत कौर ,सिम्मी धीर ,सीमा शर्मा, स्वीटी कालड़ा,प्रवीन शर्मा,गीता रानी डाबा ,अनीता शर्मा,पूनम,मंडल प्रधानों में प्रिंस भंडारी,रोमी मल्होत्रा, तीर्थ तनेजा ,भूपिंदर राय,गुरदीप सिंह सोढ़ी ,पंकज शर्मा,सुरेश अग्रवाल,केवल गर्ग क्रांति डोगरा,शिव राम गुप्ता,गुरप्रीत सिंह राजू ,राजीव शर्मा ,हरविंदर जॉली, हरीश शर्मा,हरीश सग्गड़,विनय मित्तल ,गौरव अरोड़ा,जसदेव तिवारी,दमन कपूर,यशपाल वर्मा,संदीप वधवा,राकेश जग्गी, संजीव सचदेवा,सोशल मीडिया से नितेश जैन,मनु अरोड़ा,ब्रिज भूषण बंसल आदि हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment