Thursday, July 21, 2011

हांसी बुटाना पर सभी पार्टियों की मीटिंग बुलानी चाहिए--मनप्रीत बादल

हांसी-बुटाना नहर के विवाद पर पीपल पार्टी पंजाब सरकार के साथ खड़ी है
अमृतसर (गजिंदर सिंह)  पंजाब और हरियाणा के बीच पनपे हांसी-बुटाना नहर के विवाद पर पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल ने कहा, कि वह पंजाब सरकार के साथ कंधे-से-कन्धा मिलकर खड़े हैं और इस मामले में पंजाब सरकार को सभी पार्टियों की मीटिंग बुलानी चाहिए, आने वाले पंजाब विधान सभा चुनाव में पंजाब और देश के बेहतर भविष्य के लिए पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब  BSP, CPI और CPM से हाथ मिला सकती है, इसका इशारा आज मनप्रीत सिंह बादल द्वारा आज अमृतसर में पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में दिया गया, उन्होंने कहा, कि अगर उनकी पार्टी किसी भी पार्टी से समझौता करेगी तो वह सशर्त और एजेंडों पर आधारित होगा, वह आज अमृतसर में एक जनसभा में भाग लेने और उस जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे
आने वाले विधान सभा के चुनावो के मद्देनजर सभी पार्टियाँ जनता में अपनी पैठ बनाने के चलते जनता के दरबार में पहुँच रही हैं और इसी के चलते पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब द्वारा भी जनसभाओ का सिलसिला जारी है, आज अमृतसर के चौक लच्छमनसर में पीपल पाटी ऑफ़ पंजाब की जनसभा हुई, जिसमे पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल विशेष तौर पर हिस्सा लेने पहुंचे, उन्होंने इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए जहाँ पंजाब के हालातो के बारे में आम जनता को बताया, वहीँ आने वाले विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनाने के लिए उनका सहयोग करने की अपील भी की, इस जनसभा के बाद मनप्रीत बादल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, कि पंजाब और देश के बेहतर भविष्य के लिए पीपल पार्टी ऑफ़ पंजाब भारत की दिग्गज पार्टियों बसपा, भाकपाऔर माकपा से हाथ मिला सकती है, उन्होंने कहा, कि अभी तक उन्हें भाकपा  aur माकपा द्वारा गठबंधन का कोई फोर्मल न्यौता नहीं मिला है, पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर की, क्या बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन हो सकता है, उन्होंने कहा, कि अभी तक गठबंधन के मामले में बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनकी पार्टी को कोई भी ऐसा सन्देश या न्यौता नहीं मिला है और अगर बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनकी पार्टी को ऐसा सन्देश या न्यौता मिलता है, तो इस बात पर विचार हो सकता है,  पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए उनकी पार्टी समझौते के लिए तैयार है, लेकिन सशर्त समझौते के लिए. उन्होंने कहा, कि अगर उनकी पार्टी किसी भी पार्टी से समझौता करेगी तो सशर्त और एजेंडों पर आधारित होगा, उधर अमृतसर के विधायक कंग के दोबारा शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, कि कंग के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते क्यों कि वह उनसे तीन महीने से मिले नहीं हैं और उन्हें जो रिपोर्ट है, कि तीन महीने से विधायाक कंग अपने घर के दहलीज से भी बाहर नहीं निकले हैं, क्यों कि उनकी आँखों में कुछ दिक्कत है और इसके लिए उन्होंने दिल्ली के आल इंडिया इन्सिच्युट में इलाज करवाने जाने की भी बात कही है, उन्होंने कहा, कि उन्होंने एक नयी पार्टी बनायीं है और पीपल पार्टी में उनकी सदस्यता बरकरार है और उनकी पार्टी में 18 लाख आदमी उनकी पार्टी में भर्ती हो चुके है और उनकी भर्ती मुहीम करीब-करीब पूरी हो चुकी है और इसका डेटा अपलोड हो रहा है और इसका काम 31 अगस्त तक पूरा हो जाने की सम्भावना है, उन्होंने कहा, कि कंग के फैसले पर कि वह किस पार्टी को चुनते हैं, पार्टी से निष्कासित कर दिया जायेगा, पंजाब केबिनेट के नए फैसले पर कि प्राइवेट युनिवर्सिटी को 50000 गज जगह से कम करके 15000 गज जगह में बनाये जाने का नया कानून पास किया जा रहा है, उन्होंने इस बारे में किसी भी जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई और कहा कि यह यहाँ का लोकल मामला है और वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते
मनप्रीत बादल ने आने वाले विधान सभा चुनाव के बाद पंजाब में अगली सरकार उन्ही की बनने की उम्मीद जताई, उन्होंने कहा, कि पंजाब के मुख्यमंत्री की बार-बार मनप्रीत बादल के बारे करने का कोई तुक नहीं है, जब उन्होंने मनप्रीत को अपनी पार्टी से निकल ही दिया है और मनप्रीत ने अपना रास्ता चुन लिया है तो फिर मनप्रीत चाहे तख्त पर बैठे या न बैठे उन्हें इससे क्या लेना-देना है, यह उनकी समझ से बाहर है, उधर पंजाब और हरियाणा के बीच पनपे हांसी-बुटाना नहर के विवाद पर उन्होंने कहा, कि वह पंजाब सरकार के साथ कंधे-से-कन्धा मिलकर खड़े हैं और उनकी स्पोर्ट करते हैं, उन्होंने कहा, कि इस मामले में पंजाब सरकार को सभी पार्टियों की एक मीटिंग करनी चाहिए और इस मामले में सभी पार्टियों को एक-जुट होकर सामने आना चाहिए, उन्होंने कहा, कि हांसी-बुटाना नहर से पहले 40-45 साल पहले भाखड़ा नहर पर एक प्रपोजल दी थी, कि वह कुछ पानी राजपुरा को देना चाहते हैं और हरियाणा ने तब ऐसा नहीं होने दिया था और अब वही हरियाणा इस मुद्दे को लेकर लड़ रहा है, उन्होंने कहा, कि जातिवाद का मुद्दा वोटों की राजनीति के कारण ही बना है, उन्होंने कहा, कि आजादी की लडाई में जातिवाद नहीं था, तो फिर आज ऐसा क्यों?

बहुत ही श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया मीरी-पीरी दिवस


श्री अकाल तख्त साहिब से फिर याद कराया गया मीरी पीरी का संदेश 
अमृतसर: (गजिंदर सिंह)  सिखों धर्म में छठी  पातशाही और मीरी-पीरी के मालिक साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब की तरफ से बिक्रमी संवत 1663 में मीरी तथा पीरी की दो तलवारे धारण करके गुरुता गद्दी पर विराजमान हुए. उन ऐतिहासिक पलों को याद रखते हुए  इस दिन को मीरी-पीरी दिवस के तौर पर सिख कौम बहुत ही  श्रद्धा और उलास के साथ  मनाती  है,  इस के चलते आज श्री अकाल तख्त साहिब पर यह दिवस बड़े श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया, इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने समूचे सिख कौम को इस पवित्र दिवस पर बधाई देते हुए बाणी और बाणे को धारण करने और गुरु द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने की अपील की, इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब पर करवाए गए समागम में संगत भारी संख्या में भाग लिया.
सिखों के रक्त रंजित और भक्ति भावना से परिपूर्ण इतिहास में पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के बाद उनके बेटे छठी पातशाही साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब को गुरुता गद्दी पर बिठाया गया, गुरता गद्दी के समागम के दौरान बाबा बुड्डा जी ने साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब को गलती से एक तलवार उनके उलटे हाथ में धारण करवा दी, जब बाबा बुड्डा साहिब को अपनी इस गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने इस तलवार को उतारना चाहा तो गुरु जी ने कहा कि बाबा जी आपने जो किया है वह ठीक है, आप एक तलवार और धारण करवा दो, यह दोनों तलवारे मीरी-पीरी के निशान होंगे और अब सिख कौम को संत सिपाही बनना पड़ेगा, छठी पातशाही ने उस दिन से ही कौम को बाणी और बाणे को धारण करने का हुक्म जारी किया और जुल्म के साथ लड़ने और उसका मुकाबला करने का आदेश भी दिया, 
इसी के चलते वह खुद भी चार बार मुगलों के साथ टकराए और जीत हासिल की, गुरु जी के गुरुता गद्दी दिवस को समूचा सिख जगत मीरी-पीरी दिवस के रूप में मनाता है, इस दिन को समर्पित एक समागम श्री अकाल तख्त साहिब पर करवाया गया, जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु की अमृतमयी बाणी सुन कर अपने जीवन को निहाल किया और गुरु के सामने नतमस्तक होकर गुरु का आशीर्वाद लिया, श्री दरबार साहिब के प्रबंधकों और श्री हरगोबिन्द साहिब शिरोमणी ढाडी सभा की तरफ से इस मौके पर गुरमत समागम सजाये गए, जिसमे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और इसके बाद कीर्तन दरबार सजाये गए, जिसमे कौम के महान कीर्तनी जत्थों ने शब्द-कीर्तन कर संगतों को निहाल किया, इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सिख कौम को बधाई देते हुए सिख कौम को बणी और बाणे के साथ जुड़ने की अपील की.  
.सिखों के छठे पातशाही श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब की गुरुता गद्दी के दिवस पर निकला नगर कीर्तन 
अमृतसर - (गजिंदर सिंह)  छठी पातशाही और मीरी-पीरी के मालिक साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब की तरफ से बिक्रमी संवत 1663 में मीरी तथा पीरी की दो तलवारे धारण करके गुरुता गद्दी पर विराजमान हुए और इस इतिहासिक दिन को समर्पित मीरी-पीरी दिवस को सिख कौम बड़े श्रद्धा और उलास के साथ मानती है, इस के चलते जहाँ आज श्री अकाल तख्त साहिब पर यह दिवस बड़े श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया वहीँ श्री गुरु जी के जन्म  स्थान गुरु की वडाली से एक नगर कीर्तन पूरे श्रद्धा के साथ चल कर  सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचा, इस नगर कीर्तन में भारी गिनती में संगतों ने भाग लिया, इस नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने अपनी कला के जौहर दिखाए, गौर तलब है की गतका पार्टियों में भाग लेने वाले छोटे छोटे बचे भी इसमें इतनी मुहारत हासिल कर लेते हैं की देखने वाला दंग रह जाता है.इस मौके पर नगर कीर्तन के सम्बन्ध में बात करते हुए नगर कीर्तन की अध्यक्षता कर रहे  जगतार सिंह मान ने इस दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा, कि आज का यह नगर कीर्तन साहिब गुरु श्री हरगोबिन्द सिंह जी के जन्म स्थान गुरु की वडाली से शुरू होकर अमृतसर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा और नमस्तक होकर वापिस गुरु की वडाली में जाकर संपन्न होगा, उन्होंने कहा, कि आज उनके द्वारा 20 वा नगर कीर्तन निकला गया है 

Wednesday, July 20, 2011

अमृतसर शहर को बांटा गया दो भागों में

आने वाले विधान-सभा चुनाव को लेकर अकाली-बीजेपी नेता फिर एक मंच पर 
अमृतसर (गजिंदर सिंह)  पंजाब विधान सभा के चुनावो के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी के अमृतसर से सांसद नवजोत सिंह सिद्धू तथा शिरोमणी यूथ अकाली दल के प्रधान  बिक्रम जीत सिंह मजीठिया जिनमे पिछले लम्बे अरसे से एक शीत युद्ध चल रहा था, आज एक मंच पर इकट्ठा होकर चुनाव की तैयारीया में जुटने का ऐलान किया, चुनाव के कारण इन नेताओ की दूरियां अब नजदीकियों में बदलनी शुरू हो गयी हैं, अकाली दल और बीजेपी द्वारा अमृतसर को दो हिस्सों में बाँट कर वहां पर इसमें दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी हैं, ताकि आने वाले चुनाव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा साथ जोड़ कर चुनावी जंग जीती जा सके. अमृतसर के बी.जे.पी. सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और मजीठा हल्के के विधायक और यूथ अकाली दल के प्रधान बिक्रम जीत सिंह मजीठिया का एक साथ इकट्ठा होना इस बात का गवाह है, कि चुनावी जंग का ऐलान कर दिया गया है और इस बार दोबारा सत्ता में आने के लिए दोनों पार्टियाँ यानि शरोमणी अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी जो कि पिछले कुछ समय तक अलग-अलग अपने राग अलाप रही थी, आज चुनाव नजदीक आने पर दोबारा एक मंच पर इकठ्ठे नजर आये हैं, अमृतसर के विकास के मुद्दे को आधार बना कर और आने वाले इलेक्शन के मद्देनजर वोट पर नजर डाले हुए आज बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और शरोमणी अकाली दल के पूर्व केबिनेट मंत्री और मजीठा हल्के के विधायक बिक्रम जीत सिंह मजीठिया ने आज अमृतसर शहर के विकास और उसकी पंद्रह लाख की आबादी के वोट बैंक को हासिल करने की कवायद का आज कुछ इस तरह से ऐलान किया, सिद्धू और मजीठिया द्वारा अमृतसर शहर को दो भागों में यानि 16-16 वार्ड में बाँट दिया गया और इसके लिए दो चैयरमैन नियुक्त करने की भी घोषणा कर दी गयी और इन दोनों चेयरमैनो के नीचे 16-16 वार्ड होगे और हर वार्ड में एक अकाली और एक बीजेपी का कौंसलर काम करेगे, इस दौरान सिद्धू का कहना है, कि अमृतसर की आबादी 15 लाख के पार हो चुकी है और अमृतसर के विकास के लिए काम करने वाले लोग कम हैं, इस लिए उन्होंने इस नई कवायद की शुरुआत की है, उन्होंने कहा, कि हमारी तरफ देख कर दूसरी जगहों पर भी यही कवायद शुरू की जाएगी.
        उधर इस मौके पर मजीठिया ने भी सिद्धू द्वारा सुनाये गए फैसले पर सहमति जताते हुए कहा, कि शहर की आबादी बहुत ज्यादा हो चुकी है और इसलिए शहर को दो भागो में बांटा गया है और इसके तहत वह हर आदमी तक पहुँच कर सकेंगे और हर आदमी की मुश्किलों का हल किया जा सकेगा,  उन्होंने कहा, कि वह आशा करते हैं, कि यह सिस्टम कामयाब होगा और इसे देख कर और निगम भी इस सिस्टम को आपनाए गा,  उन्होंने कहा, कि पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा, कि उनके द्वारा जो अमृतसर के अंतर-राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जहाजो में पड़ने वाले इंधन पर वैट कम कर तोहफा दिया गया है, वह बहुत अच्छा कदम है, उन्होंने कहा,कि वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं, कि तेल और रसोई गैस  की बढ़ाई कीमतों को वापस लिया जाए, जैसे की वाजपायी साहिब की  सरकार के समय थी, ताकि आम आदमी को रहत मिल सके, उन्होंने कहा, कि अमृतसर में अपनाई गयी इस नई कवायद से आने वाले इलेक्शन में बहुत फायदा मिलेगा.
      आज की शुरू की गई इस नई कवायद के बाद अब आने वाले विधान सभा के चुनावो में इसका अकाली-बीजेपी सरकार को कितना फायदा मिलता है और अमृतसर की कितनी आम जनता इस नए फंदे से मौजूदा सरकार के साथ जुडती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

अमृतसर में दस करोड़ रूपये की हेरोइन सहित एक तस्कर काबू

स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल ने पकड़ी दो किलो हेरोइन 

अमृतसर (गजिंदर सिंह)   अमृतसर के स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर  दो किलो हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जब कि उसका दूसरा साथी कुख्यात तस्कर जो कि जमानत पर बाहर आया हुआ था, भागने में कामयाब हो गया, पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और उसके भागे हुए साथी की तलाश जारी कर है.
अमृतसर की स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  दो किलो हेरोइन सहित एक  तस्करी करने वाला तस्कर सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कि जिला तरनतारन में पड़ने वाले गाँव सराय अमानत खां का रहने वाला है, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि पाकिस्तान से हेरोइन की एक बढ़ी खेप आई है और कुछ तस्कर पाकिस्तान से आई इस खेप को किसी को देने वाले है, पंजाब स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल के इंस्पेक्टर  हरविंदर सिंह के मुताबिक इसी गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने बीड बाबा बुड्डा साहिब के पास जो कि जिला तरनतारन के क़स्बा झब्बाल में पड़ता है, पर नाकाबंदी कर मौके पर दो किलो हेरोइन सहित तस्कर सुखबीर सिंह जो कि जिला तरनतारन के सराय अमानत खां का रहने वाले को काबू कर लिया है, लेकिन उसका दूसरा कुख्यात साथी तस्कर गुरदियाल सिंह जो कि पुलिस स्टेशन घरिंडा का रहने वाला है, मौके से भागने में कामयाब हो गया. गुरदियाल सिंह पर पहले भी मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है, पुलिस के अनुसार इस कुख्यात तस्कर गुरदियाल सिंह का बेटा भी हेरोइन की एक बड़ी खेप के सिलसिले में जेल में है और गुरदियाल सिंह पर भी दो किलो हेरोइन का केस चल रहा है, जिसमे की वह जमानत पर बाहर आया हुआ है, पकड़ी गयी इस हेरोइन की कीमत अंतर-राष्ट्रीय मार्केट में करीब दस करोड़ रूपये आंकी जा रही है, पुलिस ने पकडे गए तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस को अभी इससे और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है और उसके भागे हुए साथी की तलाश जारी है. 

सोमवार से आमरण अनशन करेंगे प्रवीण डंग

* डेंगू से होने वाली बहुमूल्य मानवीय क्षति को रोकने के लिए किया ऐलान   
* यूथ अकाली दल दिल्ली करेगा आंदोलन का समर्थन 
* स्वास्थय मंत्री,मेयर,कमिश्नर को लिखित चेतावनी देने के बावजूद नहीं हुए बचाव के उपाय 
लुधियाना 20 जुलाई :हिन्दू सिख जागृति सेना डेंगू की बीमारी से होने वाली बहुमूल्य मानवीय क्षति को रोकने और प्रशासनिक अधिकारियो की तरफ से बचाव के उपाय न करने के विरोध में सोमवार 25 जुलाई को जगरांव पुल पर आमरण अनशन शुरु करेगी। डेंगू के खिलाफ मुहिम में अकाली दल दिल्ली भी हिन्दू सिख जागृति सेना के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। उक्त जानकारी हिन्दू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग और यूथ अकाली दल दिल्ली के राज्य अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा और युवा अकाली दल दिल्ली के वरिष्ठ नेता सरनवीर सिंह सरना ने शिवपुरी स्थित हिन्दू सिख जागृति सेना के मुख्यालय में संयुक्त रुप से पत्रकारो को संबोधित करते हुए दी। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि युवा अकाली दल दिल्ली जनहित व सामाजिक मुद्दों पर हिन्दू सिख जागृति सेना के साथ पूरा सहयोग करेगा।  प्रवीण डंग ने बताया कि हिन्दू सिख जागृति सेना ने पिछले कई महीनो से प्रशासनिक अधिकारियो व स्वास्थय विभाग को डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के उपाय करने के लिए लिखित रुप में स्वास्थय मंत्री,नगर निगम मेयर,सीनीयर डिप्टी मेयर और निगम कमिश्नर  विनती करने के साथ साथ चेतावनी भी दी मगर प्रशासनिक व स्वास्थय विभाग के कानो पर जूं तक रेंगी। इससे पूर्व हिन्दू सिख जागृति सेना ने इसी वर्ष होली के अवसर पर स्कूली बच्चो को साथ लेकर डेंगू के प्रति प्रशासन को जगाने के लिए रैली आयोजित की थी जिसमें निगम कमिश्नर ए के सिन्हा ने शामिल होकर संगठन को आश्वस्त किया था कि इस बार प्रशासन समय रहते इस बीमारी पर काबू पाने के हर संभव उपाय करेंगा। मगर इस वर्ष भी प्रशासन व स्वास्थय विभाग के लाख दावों के बावजूद डेंगू ने महानगर में दस्तक देकर आम नागरिको पर कहर बरसाना शुरु कर दिया है। और प्रशासन अभी भी इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाने की बजाए कुंभकरणी नींद सो रहा है। डंग ने बताया कि हिन्दू सिख जागृति सेना की तरफ से हर संबधित अधिकारी को लिखित तौर पर डेंगू से बचाव के उपाय करने की विनती व चेतावनी देने के बावजूद डेंगू से पीडि़त मरीजो के सामने आने के बाद एक ही रास्ता बचा है कि वे प्रशासनिक अधिकारियो के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए आमरण अनशन आरम्भ कर गहरी नींद से जगाने के लिए प्रशासन व स्वास्थय विभाग को जगाने का प्रयास करें। ताकि डेंगू के कहर से होने वाली बहुमूल्य मानवीय क्षति को रोका जा सके। गुरदीप लिंह गोशा ने डंग को आश्वासन दिया कि वे डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी क् खिलाफ आरम्भ किए आंदोलम में साथीयो सहित शामिल होंगे और उन्हें पूरा सर्मथन करेंगे। इस अवसर पर हिन्दू सिख जागृति सेना के चेयरमैन अश्वनी कत्याल,युवा विंग चेयरमैन गौरव शर्मा,युवा प्रधान दिनेश जैन,बलजीत सिंह,सरनवीर सिंह सरना, जगदीश कुमार रिंकू,अरविन्द्र सिंह चीनी,रमन खोसला,भूपिंदर बंगा,मनोज बजाज,अजय सचदेवा,जगजीत सिंह मानक,बंटी बजाज,कृष्ण शारदा,गुरमीत सिंह मीता,गुरदयाल सिंह बिट्टन,विक्की मेहता,शमिन्द्र सिंह बंटी,बिल्लू डंग,दीप आहूजा,राकेश वर्मा,विक्की कपूर,देस राज,पवित्र,सुनील मेहरा (रुबी)दीपक मेहरा,विपन शर्मा,दिलबाग सिंह बगगा,गुरिन्द्र सिंह गोल्डी,सिमरनजीत सिंह शहरी,बलराज सिंह बगगा,रजिन्द्र सिंह पवार,इकबाल चौहान,काबल सिंह,मनोज चौधरी,अशोक धीर आदि भी मौजूद थे।  --ब्यूरो रिपोर्ट                                                                                                    

Tuesday, July 19, 2011

पाकिस्तान के गुरद्वारों की सेवा सम्भाल वहां रहते सिखों को दी जाये

शहीद भाई तारू सिंह का शहीदी दिवस मनाये जाने पर  रोक लगाने और गुरुद्वारो की जायदादे बेचने का मामला हल करवाने की भारत सरकार से अपील        
अमृतसर:(गजिंदर सिंह): पाकिस्तान के लाहोर में स्थित गुरुद्वारा शहीद भाई तारू सिंह में शहीद भाई तारू सिंह की शहादत पर सिख संगत द्वारा हर साल की तरह इस बार भी जब शहीदी दिवस मनाये जाने पर मुसलमान संप्रदाय द्वारा रोक लगाये जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है, इस मामले को लेकर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेम्बर सविंदर सिंह दोबलिया द्वारा एक पत्रकार सम्मेलन कर इस मामले में फ़ौरन करवाई करने के मांग की गयी, उन्होंने मांग की, कि भारत-पाकिस्तान के मंत्रियों के बीच दिल्ली में हो रही वार्ता में इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान सरकार से बात कर इस मामले को हल करवाया जाये. गौरतलब है कि इससे पूर्व बहुत से हिन्दू परिवार भी वहां के दबाव पूर्ण माहौल को देखते हुए भारत आ गए थे. मामले को लेकर सिख समाज में रोष पाया जा रहा है. अब सिख समाज से जुड़े लोगों ने भी गंभीर शिकायतें की हैं. वहां के गुरूद्वारों की सेवा सम्भाल में आ रही कमी और ऍतिहासिक दिवसों को मनाने पर लगी रोक ने इसे और भी गंभीर बना दिया. अगर समय रहते इस विवाद का  सही हल नहीं निकलता तो सिख समाज की निराशा और बढ़ सकती है. इस निराशा के परिणाम किसी भी तरह से अच्छे नहीं हो सकते. पूरी  दुनिया में बसे सिखों के मानों में इसका गलत संदेश जायेगा.
पाकिस्तान में एक बार फिर सिख समुदाय को उनके पर्व मनाने से रोके जाने का मामला गर्मा गया है और उधर पाक सरकार द्वारा पाकिस्तान में सिख धर्म के गुरुद्वारों की जायदाद बेचने का भी मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है. शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेम्बर सविंदर सिंह दोबलिया द्वारा ने पाक सरकार पर आरोप लगते हुए कहा, कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों के धार्मिक अधिकार सुरक्षित नहीं हैं और पाकिस्तान सिखों के धार्मिक कामों में दखलअंदाजी कर रहा है, उन्होंने कहा, कि भाई तारू सिंह की शहादत पर सिख संगत हर साल श्रद्धा से शहीदी दिवस मनाती है और बीते दिनों सिख संगत को शहीदी दिवस मनाने के लिए लाहौर के लंडा बाजार गुरुद्वारा शहीद भाई तारू सिंह में मुसलमान संप्रदाय से संबंधित दावत-ए-इस्लामी नामक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा रोक दिया गया, जो कि गलत है. उन्होंने कहा, कि इस मामले में पाकिस्तान के प्रधान-मंत्री से भी बात की गयी थी और उन्होंने इस मामले में उनकी सारी मांगे भी मान ली थी, लेकिन उन्हें अफ़सोस है, कि इसका नतीजा अभी तक कुछ नहीं निकला है. 
उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरु धामों की संभाल करने वाले वक्फ बोर्ड द्वारा सिखों के गुरुद्वारो की जायदादे बेचीं जा रही है. उन्होंने पाक सरकार व भारत सरकार से अपील की है, कि सिखों को धर्म व इतिहास से संबंधित दिवस मनाने के लिए हर प्रकार की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए. उन्होंने मांग की, कि पाकिस्तान में सिख कौम से जुड़े धार्मिक स्थानों की सेवा संभाल के लिए पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों को पाकिस्तान में एक कमेटी बना कर श्री अकाल तखत साहिब द्वारा बनायीं गयी मर्यादा के तहत इन गुरुद्वारों की साज-सभाल की जाये. उन्होंने मांग की, कि पाकिस्तान में बने गुरुद्वारों की सेवा और साज संभाल के लिए पाकिस्तान में रहे सिखों को अधिकार दिया जाये क्यों, कि  अभी तक इसकी सेवा-संभाल मुसलमान कर रहे हैं और उन्हें सिख कौम की मर्यादा और असूलो के बारे में कुछ नहीं पता  उन्होंने मांग की, कि भारत-पाकिस्तान के मंत्रियों के बीच दिल्ली में हो रही वार्ता में इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान सरकार से बात कर इस मामले को हल करवाया जाये, ताकि ऐसी घटनाओ को रोका जा सके 

अध्यक्ष बनने के बाद मजीठिया हुए सच्चखंड मे नतमस्तक.

2012 के चुनावों का रखा नींव पत्थर:राहुल गाँधी को लिया आड़े हाथों  
यूथ अकाली दल के अध्यक्ष पद पर बिक्रम सिंह मजीठिया के नाम का ऐलान  होने के बाद अपने लोकप्रिय  नेता के स्वागत के लिए मानो सारा अमृतसर सड़को पर उतर आया.  अमृतसर के बाहर बाईपास का नजारा देखने वाका था जहां शिरोमणी अकाली दल के वर्कर अपने नौजवान नेता के दीदार और उनके स्वागत के लिए घंटो इन्तजार करते नजर आये. अपने महबूब नेता का स्वागत लोगों ने बड़े जोशो-खरोश से किया. यूथ अकाली दल के नवनियुक्त अध्यक्ष बिक्रम जीत सिंह मजीठिया ने अपना पद-भार ग्रहन करने के बाद सोमवार की रात को निश्चित समय से बहुत ही लेट पहुंचे लेकिन इसके बाव्जूफ़ कम से कम दो घंटे इस पावन धरती के शांत व दैवी पर्यावरण में रुके. सबसे पहले अमृतसर पहुंचा कर सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका. अपना पद-भर ग्रहन करने के बाद आज जब वह अमृतसर पहुंचे तो शिरोमणी अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओ ने उनका फूल-मालाओ और ढोल-नगाडो के साथ अमृतसर के बाहर बने बाईपास पर बड़े जोशो-खरोश से स्वागत किया. वहां से चल कर मजीठिया एक काफिले के रूप में अमृतसर के विभिन्न बाजारों से होते हुए सच्चखंड श्री हरि मंदिर साहिब पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने लाव-लश्कर के साथ गुरु घर क़ी परिक्रमा करने के बाद गुरु घर में माथा टेका और गुरु के सामने अरदास कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस मौके पर सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारीयों द्वारा बिक्रम मजीठिया को सन्मानित भी किया गया. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मजीठिया ने गुरु का शुकराना अदा करते हुए, कहा की आज सुबह पांच बजे से वः चंडीगढ़ से चले हैं और यहाँ तक लोगों ने जो उन्हें प्यार और सत्कार मिला है वः उसे कभी नहीं भुला सकते और आने वाले 2012 के चुनाव के लिए आज नौजवानों ने नींव-पत्थर रख दिया है और 2012 के चुनाव जीत कर एक बार फिर पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और बी.जे.पी. एक बार फिर सरकार बनाएगी. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राहुल गाँधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की सभी जानते हैं कि  कांग्रेस में क्या होता है और कितनी फिक्सिंग चलती है. 
उन्होंने कहा कि यह सब सोनिया गाँधी के इशारे पर होता है. यूथ अकाली दल के नवनियुक्त अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अपना पद-भार ग्रहन करने के बाद आज सबसे पहले अमृतसर पहुंच कर सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका. अपना पद-भर ग्रहन करने के बाद जब वह सोमवार की रात को अमृतसर पहुंचे तो शिरोमणी अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओ ने उनका स्वागत बड़े ही  जोशो-खरोश से  फूल मलयों को पकडे इन वर्करों का उत्साह देखने वाला था.किया. वहां से चल कर मजीठिया एक काफिले के रूप में अमृतसर के विभिन्न बाजारों से होते हुए सच्चखंड श्री हरि मंदिर साहिब पहुंचे, जहाँ उन्होंने गुरु घर क़ी परिक्रमा करने के बाद गुरु घर में माथा टेका और गुरु के सामने अरदास कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस मौके पर सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारीयों द्वारा बिक्रम मजीठिया को सन्मानित भी किया गया. --गजिंद्र सिंह